Detect your location

Select Your location

Popular City

  • Pune
  • Bangalore North
  • Mumbai
  • Hyderabad
  • Chennai
Detect your location Detect your location
Popular City
Pune
Bangalore
Mumbai
Hyderabad
Chennai
jaipur
टीवीएस किंग डीलक्स Vs पियाजियो आपे एनएक्सटी प्लस , ज्यादा कमाई, ज्यादा सीटर और सुपर माइलेज पहला मेड इन इंडिया इलेक्ट्रिक ट्रक तैयार, सिंगल चार्ज में 45 टन लोड के साथ 300 km की रेंज अल्टिग्रीन बेंगलुरु डीलरशिप से neEV Tez थ्री व्हीलर के 200 यूनिट्स की डिलीवर गुरुग्राम में अल्टिग्रीन के शोरूम का उद्घाटन, दिल्ली-एनसीआर को मिलेगा फायदा महिंद्रा जायो Vs आयशर प्रो 2049 : जानें कौनसा है अधिक शक्तिशाली ट्रक अल्टिग्रीन थ्री व्हीलर : कमर्शियल थ्री व्हीलर सेगमेंट में लोकप्रिय इलेक्ट्रिक वाहन इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर कंपनी अल्टिग्रीन की जयपुर में डीलरशिप शुरू 1 अप्रैल से टाटा मोटर्स के कमर्शियल वाहनों की कीमत में 5 प्रतिशत की वृद्धि

टाटा अल्ट्रा 3021 एस : बेस्ट फीचर्स वाला दमदार ट्रेलर

News Date 08 Mar 2023

टाटा अल्ट्रा 3021 एस : बेस्ट फीचर्स वाला दमदार ट्रेलर

जानें, इसके स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और माइलेज सहित पूरी जानकारी

भारतीय ट्रक बाजार में टाटा मोटर्स के कमर्शियल वाहनों की सबसे ज्यादा डिमांड रहती है। देश के अग्रणी सीवी निर्माता के रूप में टाटा मोटर्स ने अपनी असाधारण गुणवत्ता और ग्राहकों की जरूरतों को गहराई के साथ समझने के कारण खास पहचान कायम की है। यह कंपनी एससीवी और एलसीवी ट्रक मॉडल के अलावा एचसीवी सेगमेंट के शानदार ट्रक और ट्रेलर भी निर्मित करती है। टाटा हाउस से आने वाले टाटा अल्ट्रा 3021.एस ट्रेलर दमदार इंजन और बेस्ट फीचर्स एवं स्पेसिफिकेशन्स के साथ पेश किया गया है। इसकी इंजन पावर 205 hp है वहीं यह ट्रेलर 30,000 kg जीवीडब्ल्यू में आता है। 6 चक्के के इस ट्रेलर की पेलोड केपेसिटी 14,250 kg है। माइलेज में सबसे आगे रहने वाला टाटा अल्ट्रा 3031 एस ट्रेलर ईंधन की बचत प्रदान करता और ज्यादा प्रॉफिट के साथ कमाई में वृद्धि करता है। यहां ट्रक जंक्शन पर आपको इस ट्रेलर के स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स, माइलेज, कीमत आदि के बारे में फुल जानकारी प्रदान की जा रही है। इसे अवश्य पढ़ें और शेयर करें।

टाटा अल्ट्रा 3021.एस ट्रेलर की खास बातें 

यूं तो टाटा मोटर्स के कमर्शियल वाहन असाधारण गुणवत्ता और विश्वसनीयता के कारण ग्राहकों को स्वत: ही अपनी ओर खींचते हैं लेकिन हर प्रोडक्ट की कुछ ऐसी खास बाते होती हैं जो इसे लोकप्रिय मॉडल के रूप में शोहरत दिलाती है, इन्हे आप स्पेसिफिकेशन्स भी कह सकते हैं। यहां टाटा अल्ट्रा 3021. एस ट्रेलर के स्पेसिफिकेशन्स इस प्रकार हैं - :

  • यह ट्रेलर टाटा मोटर्स की एडवांस्ड टेक्नोलॉजी के साथ निर्मित किया गया है।
  • इसका इंजन 4 सिलेंडर 5.0 लीटर टर्बोट्रॉन टेक्नोलॉजी वाला दमदार इंजन है। यह बीएस6 एमिशन नोर्म्स  के साथ आता है और 850Nm का टार्क जनरेट कर सकता है।
  • टाटा अल्ट्रा 3021. एस ट्रेलर की शानदार माइलेज 4-5 kmpl है जिससे ईंधन की खपत कम होती है।
  • इसका व्हीलबेस 3320 mm है, कंपनी ने इस ट्रेलर को बेहतरीन तरीके से डिजायन किया है।
  • टाटा अल्ट्रा 3021. एस ट्रेलर की फ्यूल टैंक कैपेसिटी 557 लीटर है।
  • यह ट्रेलर पार्किंग ब्रेक में आता है।
  • टाटा अल्ट्रा 3021. एस ट्रेलर का फ्रंट सस्पेंशन Parabolic leaf at front Semi elliptical multi leaf spring और रियर सस्पेंशन Parabolic leaf at front Semi elliptical multi leaf spring फ्रंट सस्पेंशन और Parabolic leaf at front Semi elliptical multi leaf spring के साथ आता है।
  • इस ट्रेलर में 275/ 80 आर 22.5 फ्रंट टायर और 275/ आर 22.5 रियर टायर आते हैं।

केबिन

टाटा अल्ट्रा 3021. एस ट्रेलर का केबिन बॉक्स बॉडी के ऑप्शन के साथ आता है। यह डे एंड स्लीपर केबिन के रूप में है। वहीं चेचिस के साथ निर्मित है।  

गियरबॉक्स और  स्टीयरिंग

टाटा अल्ट्रा 3021. एस ट्रेलर में 6 फारवर्ड और 1 रिवर्स गियर आता है। यह गियरबॉक्स पावर स्टीयरिंग के साथ अटैच है। वहीं टिल एंड टेलीस्कोपिंग स्टीयरिंग भी इसमें है।  

वेल्यू फीचर्स

टाटा अल्ट्रा 3021. एस ट्रेलर में आपको वेल्यू फीचर्स मिलते हैं। इनमें इलेक्ट्रिक एंटी फ्यूल थ्रेफ्ट, 3 मोड फ्यूल इकोनॉमी स्विच, गियरशिफ्ट एडवाइजर, लॉ रॉलिंग  रेजिस्टेंस टायर, न्यू जनरेशन टेलीमेटिक्स सिस्टम, फोर्स वेंटीलेशन, न्यू जनरेशन इंस्ट्रयूमेंट क्लस्टर, एलईडी टेल लैंप, टिल एंड टेलीस्कोपिंग स्टीयरिंग, एयरो किट, हिल स्टार्ट एड, एयर कंडीशनिंग सिस्टम और ट्रक हब यूनिट शामिल हैं। 

कीमत

टाटा अल्ट्रा 3021. एस ट्रेलर की प्राइस 27.35 लाख रुपये है। यह कीमत कंपनी ने ग्राहकों की उचित सुविधा और प्रोडक्ट की गुणवत्ता को देखते हुए तय की है। यदि आप इसे ऑनलाइन खरीदना चाहते हैं तो ट्रक जंक्शन की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। यहां आपको इस प्रोडक्ट के अलावा अन्य सभी केटेगिरी के ट्रकों के बारे में पूरी जानकारी मिलेगी।

वेरिएंट्स

टाटा अल्ट्रा 3021. एस ट्रेलर के दो वेरिएंट्स आते हैं।

वेरिएंट जीवीडब्ल्यू (किलोग्राम) कीमत
टाटा अल्ट्रा 3021.एस 3320/कैब 30000 ₹ 27.35 - 28.52 लाख
टाटा अल्ट्रा 3021.एस 3320/काउल 30000 ₹ 27.35 - 28.55 लाख

टाटा अल्ट्रा 3021. एस ट्रेलर के बारे में पूछे जाने वाले सवाल इस प्रकार हो सकते हैं-:

सवाल-1. टाटा अल्ट्रा 3021. एस ट्रेलर की जीवीडब्ल्यू क्या है?
जवाब- यह ट्रेलर 30,000 kg जीवीडब्ल्यू में आता है।

सवाल-2. टाटा अल्ट्रा 3021. एस ट्रेलर की प्राइस क्या है?
जवाब- यह ट्रेलर 27.35 लाख रुपये में उपलब्ध होता है।

सवाल-3. टाटा अल्ट्रा 3021. एस ट्रेलर का इंजन कितना टॉर्क बनाता है?
जवाब- यह ट्रक 850 nm टॉर्क जनरेट करता है।

सवाल-4. टाटा अल्ट्रा 3021. एस ट्रेलर के फ्यूल टैंक की केपेसिटी क्या है?
जवाब- यह ट्रेलर 557 लीटर फ्यूल टैंक केपेसिटी के साथ निर्मित है।

सवाल-5. टाटा अल्ट्रा 3021. एस ट्रेलर की माइलेज क्या है?
जवाब- यह ट्रेलर 4-5 kmpl की  शानदार माइलेज प्रदान करता है।

ट्रक जंक्शन पर ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्समहिंद्रा, भारत बेंज और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी आप तक पहुंचाई जाती है। लोकप्रिय कमर्शियल व्हीकल सीरीज टाटा सिग्नाटाटा ऐस, अतुल जेम, अशोक लेलैंड बॉस, महिंद्रा बोलेरो, वोल्वो एफएम के सभी फीचर्स की जानकारी आपको मिलती है। 3 चक्का, 18 चक्का, 22 चक्का और 4 चक्का कमर्शियल व्हीकल की कंप्लीट रेंज यहां उपलब्ध है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।

क्या आप नया ट्रक खरीदना, डीज़ल ट्रकपेट्रोल ट्रक, इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहन या पुराना ट्रक बेचना चाहते हैं, किफायती मालाभाड़ा से फायदा उठाना चाहते हैं, ट्रक लोन, फाइनेंस, इंश्योरेंस, टाटा सिग्ना, अपना ट्रक चुनें व अन्य सुविधाएं बस एक क्लिक पर चाहते हैं तो देश के सबसे तेजी से आगे बढ़ते डिजिटल प्लेटफार्म ट्रक जंक्शन पर विजिट करें और अपने फायदे की हर बात जानें।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

FaceBook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube   - https://bit.ly/TruckYT

Tata Yodha 2.0

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Tata-Signa 3518T
Cancel

अपना सही ट्रक ढूंढें

नए ट्रक

ब्रांड्स

पुराना ट्रक