Detect your location
Select Your location
Clear
  • Pune
  • Bangalore
  • Mumbai
  • Hyderabad
  • Chennai
Popular Cities
Pune
Bangalore
Mumbai
Hyderabad
Chennai
Jaipur
Montra Electric Eviator
20 अगस्त 2023

टाटा अल्ट्रा ई.9 : नए भारत का नया दमदार इलेक्ट्रिक ट्रक

By News Date 20 Aug 2023

टाटा अल्ट्रा ई.9 : नए भारत का नया दमदार इलेक्ट्रिक ट्रक

जानें, टाटा अल्ट्रा ई.9 की खास खूबियां, जो इसे बनाती है प्रॉफिटेबल ट्रक

भारत में इलेक्ट्रिक व्हीकल क्रांति अब दो पहिया और तिपहिया वाहनों तक ही सीमित नहीं रह गई है। ट्रक दुनिया में भी इलेक्ट्रिक मॉडल आ रहे हैं। इससे ट्रक व्यवसायियों में खुशी का माहौल है। इलेक्ट्रिक ट्रकों की बेहतर परफॉर्मेंस और ज्यादा रेंज के कारण इनमें भारी भार वहन की कैपेसिटी भी होती है। वहीं ये ट्रक पर्यावरण के अनुकूल और स्वच्छ परिवहन वाले होते हैं। जैसे-जैसे इनकी संख्या सड़कों पर बढ़ेगी तो भारत का ईवी अभियान भी सफलता की ओर बढ़ेगा। इलेक्ट्रिक ट्रकों के इस्तेमाल से बिजनेस में तेजी से ग्रोथ होती है और उन्नति के द्वार खुलते चले जाते हैं। अगर आप भी इलेक्ट्रिक ट्रक खरीदना चाहते हैं तो भारत की सबसे बड़ी कमर्शियल व्हीकल निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स ने लेटेस्ट इलेक्ट्रिक ट्रक मॉडल बाजार में पेश किया है टाटा अल्ट्रा  ई.9 ट्रक। इस ट्रक की संपूर्ण बॉडी और इसके फीचर्स एवं स्पेसिफिकेशंस को देखकर एक बार तो ग्राहक भी दंग रह जाएंगे। कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक ट्रक को जिस बेहतरीन ढंग से डिजायन किया है वह काबिले तारीफ है। यह ट्रक  9000 kg जीवीडब्ल्यू में आता है। 6 चक्के का टाटा अल्ट्रा  ई.9 ट्रक 120 से 150 km की रेंज प्रदान करता है। वहीं इसकी पेलोड कैपेसिटी 4050 kg  है। यहां ट्रक जंक्शन के इस आर्टिकल में आपको टाटा अल्ट्रा ई.9 ट्रक की संपूर्ण खूबियों के बारे में पूरी जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है।

टाटा अल्ट्रा ई.9 ट्रक के मुख्य स्पेसिफिकेशन्स

टाटा अल्ट्रा  ई.9 ट्रक टाटा समूह से आने के कारण इसमें खास स्पेसिफिकेशन्स प्रयुक्त किए गए हैं। ये तकनीकी समाधान के साथ आते हैं। इनके कारण ही यह ट्रक सबसे बेस्ट कहलाता है। ये मुख्य स्पेसिफिकेशन्स इस प्रकार हैं-:

बेहतर बैटरी और मोटर कैपेसिटी

टाटा अल्ट्रा  ई.9 ट्रक की बैटरी की कैपेसिटी 110 kwh है। यह बैटरी  Lithium-ion batteries , Capacity 110-148 kWh टाइप की है। वहीं इसकी मोटर जीरो टेल पाइप इंजन नॉर्म्स के साथ 3-phase permanent magnet type traction motor आती है। यह 340 hp पावर और 950 टॉर्क जनरेट करती है। इसमें आपको Automatic (Direct Drive) टाइप ट्रांसमिशन मिलता है।

मुख्य स्पेसिफिकेशन्स  

व्हीकल का नाम टाटा अल्ट्रा ई.9 ट्रक
पावर 340 hp
बैटरी कैपेसिटी 110 kwh
जीवीडब्ल्यू 9,000 kg
पेलोड कैपेसिटी 4050 kg
रेंज 120- 150 km

शानदार बॉडी निर्माण 

टाटा अल्ट्रा ई.9 ट्रक की संपूर्ण बॉडी का निर्माण मजबूत और शानदार है। इसकी विंडशील्ड का साइज बड़ा है। इस पर टाटा का लोगो लगा है। साइड में भी टाटा अल्ट्रा ई- 9 की बैजिंग मिलती है। केबिन छत के ऊपर एक अलग से रूफ गार्ड टाइप है। वहीं बंपर के दोनों साइड में ऊपर के भाग पर बड़ी हेलोजेन हैडलाइट के अलावा नीचे भी दो हैडलाइट्स और स्टाइलिश इंडीकेटर्स दिए गए हैं। वहीं इस ट्रक के पीछे भी आपको काफी स्टाइलिश इंडीकेटर्स और लाइट देखने को मिल जाते हैं।

स्पेसियस केबिन

टाटा अल्ट्रा ई.9 ट्रक का केबिन Ultra Sleek 1.9m wide केबिन आता है, जोकि कंफर्टेबल और स्पेसियस है। इसमें Hydraulic Disc - Disc brakes, ESC+EBS ब्रेक्स मिलते हैं। इसके अलावा रीयर एक्सल Banjo type, e-axle के रूप में आता है। इसमें फ्रंट और रियर सस्पेंशन Front & Rear parabolic with shock absorbers के रूप में हैं। केबिन में आपको ड्राइवर सीट के अलावा 2 पैसेंजर्स की सीटें मिलती हैं, जो स्टैंडर्ड टाइप आती हैं।

ज्यादा पेलोड एरिया  

टाटा अल्ट्रा सीरीज के इस ई.9 ट्रक में ज्यादा पेलोड एरिया आता है। इसका पेलोड बॉडी साइज 17 फीट है और बॉडी कंटेनर टाइप है। लोड एरिया को लॉक करने के लिए पीछे बड़े गेट लगे हुए हैं। इस ट्रक का कर्ब वेट 4950 kg आता है। पेलोड कैपेसिटी 4050 kg है।

व्हीलबेस और टायर्स

टाटा अल्ट्रा ई.9 ट्रक का व्हीलबेस 3920 mm है। इसका बड़ा व्हीलबेस होने से यह वजन को पूरी तरह से संतुलित रखता है। इसके फ्रंट टायर 225/75R 17.5 Tubeless radial (twin tyre) और रियर टायर भी 225/75R 17.5 Tubeless radial (twin tyre) के रूप में आते हैं।

कीमत

टाटा अल्ट्रा ई.9 ट्रक की कीमत अभी जारी नहीं की गई है। इसकी ऑन रोड कीमत आप ट्रक जंक्शन डिजिटल मार्केट प्लेटफॉर्म की वेबसाइट पर विजिट कर पता कर सकते हैं। यह अलग-अलग राज्यों के जिलों में क्षेत्रीय परिवहन विभाग के शुल्क आदि के कारण बदल जाती है।

टाटा अल्ट्रा  ई.9 ट्रक के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले सवाल इस प्रकार हैं-:

Q.1- टाटा अल्ट्रा  ई.9 ट्रक की रेंज क्या है ?

Ans- टाटा अल्ट्रा ई.9 ट्रक की फुल बैटरी चार्ज में रेंज 120 km से 150 km है।

Q.2- टाटा अल्ट्रा  ई.9 ट्रक की जीवीडब्ल्यू क्या है ?

Ans- कंपनी के इस इलेक्ट्रिक ट्रक का जीवीडब्ल्यू 9,000 किलोग्राम है।

Q.3- टाटा अल्ट्रा  ई.9 कितने चक्के का ट्रक है?

Ans-  टाटा मोटर्स का यह ट्रक 6 चक्के में आता है।

Q.4- टाटा अल्ट्रा ई.9 ट्रक की बैटरी की कैपेसिटी क्या है?

Ans- टाटा अल्ट्रा ई.9 की बैटरी कैपेसिटी 110 kwh है।

Q.4- टाटा अल्ट्रा  ई.9 ट्रक की पेलोड कैपेसिटी क्या है?

Ans- कंपनी के इस ट्रक की पेलोड कैपेसिटी 4050 किलोग्राम है।

Q.5- टाटा अल्ट्रा ई.9 ट्रक की मोटर कितना टॉर्क जनरेट करती है ?  

Ans- टाटा अल्ट्रा  ई.9 ट्रक की मोटर 950 Nm टार्क जनरेट करती है। 

ट्रक जंक्शन आपके लिए भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट लेकर आता रहता है। भारत में किसी भी ब्रांड का नया ई रिक्शा, 3 व्हीलर, पिकअप, मिनी ट्रक, टेंपो ट्रैवलर, ट्रक, ट्रेलर, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर के लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की संपूर्ण जानकारी देते है। देश-विदेश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। इसके अलावा, ट्रक जंक्शन पर ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी प्रकाशित की जाती है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल होती है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

Facebook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube   - https://bit.ly/TruckYT

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Call Back Button Call Us
scroll to top