user profile

नया उपयोगकर्ता

ट्रक जंक्शन से जुड़ें

टाटा विंगर 12 सीटर : भारत का सबसे किफायती और मजबूत टेंपो ट्रैवलर

Posted On : 25 June, 2024

जानें, टाटा विंगर 12 सीटर टेंपो ट्रैवलर की खासियत और फीचर्स

अगर आप अपने लिए एक टेंपो ट्रैवलर की तलाश में हैं तो यह पोस्ट आपके लिए बेहद खास हो सकती है। इस पोस्ट में हम टाटा के एक बेहतरीन टेंपो ट्रैवलर टाटा विंगर 12 सीटर के बारे में जानकारी दे रहे हैं जो अपने मल्टीपल यूज और किफायती माइलेज की वजह से भारत में बेहद प्रसिद्ध हुई है। इस टेंपो ट्रैवलर से कई काम लिए जा सकते हैं। अगर आप अपनी फैक्टरी या एंप्लॉई के लिए ट्रांसपोर्ट फैसिलिटी देने की सोच रहे हैं तो टाटा विंगर 12 सीटर एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। टाटा विंगर सीरीज का यह वेरिएन्ट 12 सीटर है जिसका इस्तेमाल छोटी अथवा मध्यम दूरी के परिवहन के लिए अक्सर किया जाता है। टाटा विंगर सीरीज का यह टेंपो ट्रैवलर कई वजहों से खास माना जाता है। जिसमें सबसे प्रमुख कारण यह है कि ये अच्छा माइलेज देता है। अगर आप भी परिवहन जरूरतों के लिए या छोटी या मध्यम दूरी के ट्रांसपोर्ट व्यवसाय की शुरुआत करने के लिए ट्रैवलर वैन की तलाश में हैं तो यह व्हीकल एक अच्छा विकल्प हो सकता है। 100 एचपी पावर वाले इंजन के साथ यह टेंपो ट्रैवलर बेहद स्मूथ ट्रांसपोर्टेशन कर पाता है।

टाटा विंगर स्टाफ व्हीकल की उपयोगिता

टाटा विंगर 12 सीटर व्हीकल की खासियत की बात करें तो यह व्हीकल बेहद किफायती है। यह स्कूल बस, यात्रा एवं अन्य जरूरतों के लिए या ज्यादा सीटिंग कैपेसिटी वाले टेंपो ट्रैवलर की जरूरतों को आसानी से पूरा कर सकता है। कस्टमाइज कर इसका उपयोग एंबुलेंस के लिए भी किया जा सकता है। इस टेंपो ट्रैवलर की खास बात यह होती है कि ये किफायती और कम लागत में ऑपरेट किए जा सकते हैं। 

पावर, जीवीडब्ल्यू और व्हीलबेस

इस टेंपो ट्रैवलर में 100 एचपी पावर वाला इंजन दिया गया है। इसकी GVW यानी ग्रॉस व्हीकल वेट की बात करें तो यह 3000 किलोग्राम है और इसका व्हीलबेस भी 3200 एमएम है। अपने अच्छे व्हीलबेस की वजह से यह यात्रियों को बेहद कंफर्टेबल ट्रांसपोर्ट सॉल्यूशन प्रदान करता है। 

ईंधन टैंक और इंजन 

टाटा विंगर 12 सीटर व्हीकल की ईंधन टैंक क्षमता 60 लीटर है और इस टेंपो ट्रैवलर में 2.2 एल डिकोर तकनीक वाला अत्याधुनिक इंजन भी प्रदान किया गया है। इसमें एडजस्टेबल ड्राइवर सीट और एयर कंडीशन दिए गए हैं। वहीं इसकी अधिकतम टॉर्क की बात करें तो यह 200 न्यूटन मीटर है। यह डीजल फ्यूल टाइप वेरिएंट के साथ आता है।

टाटा विंगर 12 सीटर के वेरिएंट

टाटा विंगर स्टाफ टेंपो ट्रैवलर के वेरिएंट की बात करें तो इस ट्रैवलर के कुल दो वेरिएंट उपलब्ध है, जो इस प्रकार है:

वेरिएंट का नाम कीमत
टाटा विंगर 12 सीटर 3488/एसी  ₹22.07 लाख  - ₹22.17 लाख रुपए
टाटा विंगर 12 सीटर 3488 ₹20.67 लाख - ₹20.77 लाख रुपए

₹32,640 की ईएमआई - 5 साल के लिए ले जाएं

अगर आप इस टेंपो ट्रैवलर को खरीदना चाहते हैं या इसके बारे में ज्यादा जानकारी लेना चाहते हैं तो आप  आसानी से ट्रक जंक्शन पर टाटा विंगर 12 सीटर  टेंपो ट्रैवलर के पेज पर जाकर बिलकुल फ्री टेस्ट ड्राइव बुक कर सकते हैं। ट्रक जंक्शन इसके लिए आपको निःशुल्क सहायता प्रदान करता है। अगर आप फाइनेंस पर यह वाहन खरीदना चाहते हैं तो इसे आप 32,640 रुपए की आसान मासिक ईएमआई पर घर ले जा सकते हैं। पेज पर आपको लोन अप्लाई करने के भी विकल्प मिलेंगे।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

Facebook - https://bit.ly/TruckFB

Instagram - https://bit.ly/TruckInsta

YouTube   - https://bit.ly/TruckYT 

 

कैटेगिरी

लोकप्रिय समाचार

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Call Back Button Call Us