जानें टाटा विंगर स्कूल की खासियत, फीचर्स, कीमत, विशेषता और सबकुछ
शहर हो या गांव सभी जगह स्कूलों में पढ़ाई के लिए स्टूडेंट्स दूर-दूर से आते हैं। स्टूडे्ंटस समय पर स्कूल पहुंच सके, इसके लिए स्कूल प्रशासन द्वारा ट्रांसपोर्टेशन की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। इस सुविधा से स्टूडेंट्स की सुरक्षा और उनकी नियमितता आदि भी सुनिश्चित होती है। टाटा विंगर स्कूल ट्रैवलर वैन स्कूल की इन्हीं जरूरतों को पूरी करता है। टाटा का यह ट्रैवलर न सिर्फ बच्चों को सुरक्षित यातायात की सुविधा प्रदान करता है, बल्कि सभी सेफ्टी गाइडलाइंस को पूरा करते हुए स्कूल के बच्चों के जीवन को सुरक्षित करता है। इस व्हीकल की कई खासियत है, जो इसे अन्य ट्रैवलर से अलग और बेहतरीन बनाती है। टाटा विंगर सीरिज का यह जबरदस्त स्कूल मिनी बस मॉडल खासकर स्कूली यातायात को ध्यान में रखते हुए ही बनाया गया है। हालांकि इस सीरीज में और भी वाहन हैं जो एंबुलेंस, यात्रा सेवा, स्टाफ यात्रा आदि की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए बनाए गए हैं।
ट्रक जंक्शन के इस पोस्ट में टाटा विंगर स्कूल के बारे में, स्कूल वैन की खासियत, फीचर्स, कीमत और अन्य जानकारी प्रदान कर रहे हैं।
क्या है टाटा विंगर स्कूल व्हीकल की खासियत?
स्कूली बच्चों को यातायात सुविधा प्रदान करने के लिए टाटा द्वारा "टाटा विंगर स्कूल वैन" को मार्केट में उतारा गया है। यह स्कूली बच्चों की जरूरतों के अनुरूप है। वाहन के अंदर के उपयोगी फीचर्स और तकनीकी फीचर्स दोनों बच्चों के सुखद एवं सुरक्षित यात्रा के अनुरूप हैं। वाहन को गुणवत्तापूर्ण तरीके से विकसित किया गया है। गौरतलब है कि टाटा कंपनी क्वालिटी वाहन निर्माता कंपनी के तौर पर जानी जाती है। टाटा कंपनी अपने क्वालिटी उत्पादों एवं पार्ट्स का निर्माण करती है। ट्रक, बस, ट्रैवलर वैन आदि के निर्माण क्षेत्र में “टाटा” भारत की अग्रणी कंपनी है। यही वजह है कि स्कूल व्हीकल के तौर पर टाटा विंगर स्कूल भारत में बेहद लोकप्रिय हुआ है। यह व्हीकल 100 एचपी पावर से लैस है, जो इसे भारत में मुश्किल ट्रैक पर भी चलने के लिए पावर प्रदान करता है।
टाटा विंगर स्कूल के फीचर्स
टाटा विंगर स्कूल, अत्याधुनिक फीचर्स और तकनीक से युक्त वाहन है। इस ट्रैवलर की कीमत ₹16.76 लाख रुपए से शुरू होती है, वहीं इसकी अधिकतम एक्स शोरूम कीमत ₹17.51 लाख रुपए तक हो सकती है। इसमें मौजूद मजबूत इंजन कैपेसिटी इसे टिकाऊ बनाती है, इसे पूरी क्षमता के साथ चलने में सहायता प्रदान करती है। इस स्कूल ट्रैवलर की इंजन क्षमता 2179 सीसी है। यह ट्रैवलर 200 न्यूटन मीटर का टॉर्क पैदा करता है, जिससे यह वाहन मुश्किल, गड्ढों वाली सड़क पर भी पूरी क्षमता के साथ प्रदर्शन कर पाता है। इस ट्रैवलर में 5 फॉरवर्ड और 1 रिवर्स टाइप गियरबॉक्स मौजूद है, जिससे वाहन पर चालक द्वारा अच्छा नियंत्रण स्थापित हो पाता है। इस ट्रैवलर में ड्राइवर के लिए भी सुरक्षित और आरामदायक केबिन की सुविधा मौजूद है। अच्छी, हवादार और आरामदायक केबिन की वजह से यह व्हीकल चालकों के स्वास्थ्य का भी ध्यान रखता है। इसके अलावा इस व्हीकल की कुछ खासियत है जो इस प्रकार है:
-
टाटा विंगर स्कूल टेंपो ट्रैवलर का व्हीलबेस 2800 mm है
-
इसमें 60 लीटर की अच्छी ईंधन कैपेसिटी मौजूद है
-
यह 4 व्हीलर ट्रैवलर वैन है
-
इस व्हीकल की जीवीडब्ल्यू यानी ग्रॉस व्हीकल वेट 3000 किलोग्राम है
टाटा विंगर स्कूल के वेरिएंट
टाटा विंगर स्कूल के कुछ वेरिएंट हैं जो इस प्रकार हैं :
वेरिएंट | कीमत |
टाटा विंगर स्कूल 2800 डब्ल्यूबी | ₹16.76 लाख से ₹17.51 लाख रुपए |
टाटा विंगर स्कूल 3200 डब्ल्यूबी | ₹16.76 लाख से ₹17.51 लाख रुपए |
टाटा विंगर स्कूल 3488 डब्ल्यूबी | ₹18.21 लाख से ₹18.96 लाख रुपए |
टाटा विंगर स्कूल 13 सीटर | ₹16.76 लाख से ₹17.51 लाख रुपए |
टाटा विंगर स्कूल 18 सीटर | ₹16.76 लाख से ₹17.51 लाख रुपए |
टाटा विंगर स्कूल 21 सीटर | ₹16.76 लाख से ₹17.51 लाख रुपए |
कितना होगा फायदा
टाटा विंगर स्कूल टेंपो ट्रैवलर बेहतरीन माइलेज प्रदान करती है। यह व्हीकल 10.71 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है, जो अन्य टेंपो ट्रैवलर वैन की तुलना में बहुत अच्छी मानी जा सकती है। इस ट्रैवलर के जरिए अन्य ट्रैवलर की तुलना में वाहन मालिक अपनी कुल ईंधन लागत का 10 से 15% तक आसानी से बचत कर पाएंगे।
कैसे उठाएं लाभ
अगर आप टाटा विंगर स्कूल टेंपो ट्रैवलर वैन खरीदना चाहते हैं तो इस वाहन की खरीदी के लिए आप ट्रक जंक्शन पर विजिट कर सकते हैं। अगर आप टाटा विंगर स्कूल पर चल रहे ऑफर्स की जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो टाटा विंगर स्कूल के पेज पर जाएं और ऑफर प्राप्त करें पर क्लिक करें। आपके सामने एक फॉर्म खुल कर आएगा, जिसमें आपसे जुड़ी जरूरी जानकारी मांगी जाएगी। आपकी लोकेशन के आधार पर आपको आपके क्षेत्र में उस विशिष्ट समय पर चल रहे ऑफर की जानकारी प्राप्त हो जाएगी। टाटा विंगर स्कूल 80% तक फाइनेंस सुविधा के साथ उपलब्ध है। सुविधा का लाभ उठाने के लिए लोन आवेदन करें विकल्प पर क्लिक करें। जरुरी जानकारी भर कर फॉर्म सबमिट करें। हमारी टीम आपसे जल्द संपर्क करेगी।
भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट ट्रक जंक्शन आप तक पहुंचाता है। भारत में नये मॉडल का ऑटो रिक्शा, मिनी ट्रक, पिकअप, टेंपो ट्रैवलर, ट्रक, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी सभी स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत समेत पूरी जानकारी उपलब्ध करवाते हैं। देश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। ट्रक जंक्शन आप तक ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट पहुंचाता है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं, तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।
ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -
Facebook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube - https://bit.ly/TruckYT