Detect your location
Select Your location
Clear
  • Pune
  • Bangalore
  • Mumbai
  • Hyderabad
  • Chennai
Popular Cities
Pune
Bangalore
Mumbai
Hyderabad
Chennai
jaipur
Montra
11 Jun 2023
Automobile

तेजा हैंडी कार्गो सीएनजी: 500 KG पेलोड क्षमता वाला दमदार थ्री व्हीलर

By News Date 11 Jun 2023

तेजा हैंडी कार्गो सीएनजी: 500 KG पेलोड क्षमता वाला दमदार थ्री व्हीलर

जानें, तेजा हैंडी कार्गो सीएनजी थ्री व्हीलर के स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत

इंडियन कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट में थ्री व्हीलर्स आपको कार्गो और पैसेंजर व्हीकल कैटेगरी में देखने को मिल जाते है। भारत में इनके पॉपुलर होने के पिछे सबसे मुख्य कारण इनका प्राइस के साथ साथ इनका छोटा साइज होना भी है। किफायती होने की वजह से इन्हें आसानी से खरीदा जा सकता है और इन्हें ऑपरेट करने में भी ज्यादा मशक्त नहीं करनी पड़ती। आपको बता दें, कार्गो थ्री व्हीलर्स शाहर, कस्बें और गावों में डिलीवरी के लिए सबसे अधिक इस्तेमाल में लिए जाते है। कमर्शियल मार्केट में वैसे तो बहुत सी कंपनियां है जो 3 व्हीलर का निर्माण करती है। लेकिन यदि हम देश के सबसे ज्यादा पॉपुलर कार्गो थ्री व्हीलर की बात करें, तो इसमें तेजा हैंडी कार्गो सीएनजी थ्री व्हीलर का नाम सबसे पहला आता है। थ्री व्हीलर कार्गो सेगमेंट में तेजा कंपनी के इस व्हीकल को काफी पसंद किया जाता है, क्योंकि इसमें आपको दमदार परफॉर्मेंस देखने को मिल जाती है। ट्रक जंक्शन के इस आर्टिकल में आज हम आपको तेजा हैंडी कार्गो सीएनजी थ्री व्हीलर के स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत की जानकारी देने जा रहे है।

तेजा हैंडी कार्गो सीएनजी थ्री व्हीलर के स्पेसिफिकेशन्स

तेजा व्हीकल्स कंपनी के इस Single Cylinders water cooled by fuel इंजन देखने को मिल जाता है, जो 10 हॉर्स पावर जनरेट करता है। कंपनी के इस कार्गो थ्री व्हीलर की अधिकतम टॉर्क 22 Nm है, जो इसे पावरफुल परफॉर्मेंस के लिए पर्याप्त बनाती है। तेजा हैंडी कार्गो सीएनजी थ्री व्हीलर में आपको 500 किलोग्राम की पेलोड कैपेसिटी देखने को मिल जाती है, जिससे आप एक बार में अधिक माल की डिलीवरी करके ज्यादा कमाई कर सकते है। कंपनी का यह कार्गो थ्री व्हीलर 996 किलोग्राम जीवीडब्ल्यू में आता है और इसका कर्ब वेट 480 किलोग्राम है। तेजा व्हीकल्स के इस कार्गो थ्री व्हीलर में आपको काफी बेहतरीन माइलेज देखने को मिल जाता है, जिससे आप बिजनेस के शुरूआत से ही सेविंग करने लगते है। कंपनी के इस व्हीकल में 40/3 लीटर कैपेसिटी वाला फ्यूल टैंक दिया गया है, जो आपको लंबे सफर में टेंशन फ्री रखता है। हैंडी कार्गो थ्री व्हीलर की अधिकतम स्पीड 55 KMPH रखी गई है।

तेजा हैंडी कार्गो सीएनजी थ्री व्हीलर का बॉडी लुक

कंपनी के इस कार्गो थ्री व्हीलर को काफी लेटेस्ट लुक में पेश किया गया है, इसको पहली नजर में देखने वाले अधिकतर लोग पसंद कर लेते है और खरीदना चाहते है। तेजा व्हीकल्स के इस लोडिंग थ्री व्हीलर के फ्रंट में आपको एक बड़ी और काफी मजबूत विंडशील्ड के साथ सिंगल वाइपर देखने को मिल जाता है। तेजा हैंडी कार्गो सीएनजी थ्री व्हीलर को 2100 MM व्हीलबेस में निर्मित किया गया है। कंपनी के इस थ्री व्हीलर के फ्रंट में डबल हेडलाइट्स के साथ इंडिकेटर्स दिए गए है। इस 3 थ्री व्हीलर में 4.5*10 फ्रंट और रियर टायर आते है, जो सड़क पर अपनी मजबूत ग्रिप बनाए रखते है।

तेजा हैंडी कार्गो सीएनजी थ्री व्हीलर के फीचर्स

तेजा हैंडी कार्गो सीएनजी थ्री व्हीलर में अच्छी ग्रिप वाले हैंडलबार के साथ 4 Forward + 1 reverse गियर वाला गियरबॉक्स आता है। कंपनी के इस थ्री व्हीलर में Constantmesh ट्रांसमिशन और Multiplate wet क्लच दिया गया है। इस थ्री व्हीलर में आपको पार्किंग ब्रेक के साथ Hydraulic type ब्रेक्स देखने को मिल जाते है। इसके केबिन के दोनों तरफ ड्राइवर की सुरक्षा के लिए सेफ्टी गेट्स दिए गए है और इसकी लोड बॉडी को काफी मजबूती से निर्मित किया गया है। कंपनी के इस व्हीकल में आपको काफी अच्छा खासा केबिन में स्पेस देखने को मिल जाता है और इसमें ड्राइवर सीट के अलावा 1 पैसेंजर के लिए ही सीट आती है।

तेजा हैंडी कार्गो सीएनजी थ्री व्हीलर की कीमत

तेजा व्हीकल्स अपने ग्राहकों के लिए किफायती कीमत में व्हीकल्स को लॉन्च करती आई है। कंपनी ने हमेशा ही अपने उपभोक्ताओं की सुविधा और सुरक्षा को सर्वप्रथम रखा है। Teja Vehicles ने अपने इस तेजा हैंडी कार्गो सीएनजी थ्री व्हीलर का प्राइस अभी सार्वजनिक नहीं किया गया है। कंपनी द्वारा इस कार्गो थ्री व्हीलर के लॉन्च करते ही आप सबसे पहले इस व्हीकल को ट्रक जंक्शन वेबसाइट के माध्यम से खरीद सकते है।

तेजा हैंडी कार्गो सीएनजी थ्री व्हीलर से जुड़े कुछ FAQ!

Q.1 तेजा हैंडी कार्गो सीएनजी थ्री व्हीलर की पेलोड कैपेसिटी क्या है?

Ans कंपनी के इस थ्री व्हीलर में आपको 500 किलोग्राम पेलोड क्षमता देखने को मिल जाती है।

Q.2 तेजा हैंडी कार्गो सीएनजी थ्री व्हीलर का जीवीडब्ल्यू क्या है?

Ans कंपनी का यह थ्री व्हीलर 996 किलोग्राम जीवीडब्ल्यू में आता है।

Q.3 तेजा हैंडी कार्गो सीएनजी थ्री व्हीलर की फ्यूल टैंक कैपेसिटी क्या है?

Ans इस थ्री व्हीलर में 40/3 Ltr. कैपेसिटी वाला ईंधन टैंक आता है।

Q.4 तेजा हैंडी कार्गो सीएनजी थ्री व्हीलर का व्हीलबेस साइज क्या है?

Ans  तेजा हैंडी कार्गो सीएनजी थ्री व्हीलर को 2100 MM व्हीलबेस में निर्मित किया गया है।

Q.5 तेजा हैंडी कार्गो सीएनजी थ्री व्हीलर की इंजन क्षमता क्या है?

Ans कंपनी के इस थ्री व्हीलर में Single Cylinders water cooled by fuel इंजन आता है, जो 10 हॉर्स पावर जनरेट करता है और इसकी अधिकतम टॉर्क 22 Nm है।

ट्रक जंक्शन आपके लिए भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट लेकर आता रहता है। भारत में किसी भी ब्रांड का नया ई रिक्शा, 3 व्हीलर, पिकअप, मिनी ट्रक, टेंपो ट्रैवलर, ट्रक, ट्रेलर, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर के लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की संपूर्ण जानकारी देते है। देश-विदेश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। इसके अलावा, ट्रक जंक्शन पर ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी प्रकाशित की जाती है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल होती है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

Facebook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube   - https://bit.ly/TruckYT

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Call Back Button Call Us