एफएडीए ( FADA ) ने जारी की थ्री व्हीलर्स रिटेल सेल अक्टूबर 2021 रिपोर्ट
वित्त वर्ष 2021 के अक्टूबर माह में भारत की अधिकांश ऑटो निर्माता कंपनियों की रिटेल सेल में वृद्धि दर्ज की गई। हाल की फैडरेशन ऑफ ऑटो मोबाइल्स डीलर्स एसोसिएशंस ( Federation of Automobile Dealers Associations of India ) की ओर से जारी की गई थ्री व्हीलर्स वाहनों की रिटेल सेल्स रिपोर्ट में वित्त वर्ष 2020 के अक्टूबर माह के मुकाबले 2021 की इस समान अवधि में बजाज ऑटो लिमिटेड( Bajaj Auto ) , अतुल ऑटो लिमिटेड ( Atul Auto ) , महिंद्रा एंड महिंद्रा ( Mahindra & Mahindra ) सहित अन्य इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर्स ( Electric three Wheeler ) की सेल में वृद्धि हुई है। वित्त वर्ष 2021 के अक्टूबर माह में थ्री व्हीलर्स वाहनों की 16,610 इकाइयां ज्यादा बेची गई। यहां इन वाहनों की तुलनात्मक सेल रिपोर्ट पेश की जा रही है।
थ्री व्हीलर्स की अक्टूबर 2021 में कुल 39,077 यूनिटस हुई सेल
एफएडीए रिसर्च के अनुसार वर्ष 2021 के अक्टूबर माह में विभिन्न थ्री व्हीलर ब्रांड्स की कुल 39,077 इकाइयां बेची गई। यदि बजाज ऑटो लिमिटेड की बात की जाए तो इसकी 14,018 यूनिट बिकीं जबकि पियाजियो व्हीकल्स प्रा.लि. की 4,192, अतुल ऑटो लि. की 1,401, महिंद्रा एंड महिंद्रा की 1,282, टीवीएस की 696 इकाइयां सेल हुई जबकि अन्य इलेक्ट्रिक वाहनों की 9,152 इकाइयों की बिक्री अक्टूबर 2021 में हुई है। वहीं अक्टूबर 2020 में बजाज ऑटो लि. कंपनी ने 8,396 थ्री व्हीलर्स बेचे थे। वहीं बजाज ऑटो का मार्केट शेयर इस अवधि में 37.37 प्रतिशत रहा था। पियाजियो व्हीकल्स प्राइवेट लि. कंपनी ने अक्टूबर 2020 में 4,407 थ्री व्हीलर का विक्रय किया। अक्टूबर 2021 में पियाजियो का मार्केट शेयर 10.73 प्रतिशत रहा।
अतुल ऑटो लिमिटेड ने शानदार ग्रोथ हासिल की
थ्री व्हीलर्स वाहनों की बिक्री की बढ़त की बात की जाए तो अतुल ऑटो लि. ने वर्ष 2020 के अक्टूबर माह की तुलना में वर्ष 2021 की इसी समान अवधि में अपनी विक्रय की जाने वाली इकाइयों में करीब 58.66 प्रतिशत की वृद्धि की। अक्टूबर 2020 में इस कंपनी ने 883 यूनिट थ्री व्हीलर वाहन बेचे जबकि अक्टूबर 2021 में इसकी 1,401 इकाइयां बिकी। इससे कंपनी का मार्केट शेयर 2021 में 3.59 प्रतिशत रहा।
एमएंडएम ने 50 प्रतिशत से अधिक की बढोतरी
थ्री व्हीलर निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा की वर्ष अक्टूबर 2020 में 526 इकाइयों का बेचान किया गया। इसके विपरीत वर्ष 2021 में महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी ने 1,282 थ्री व्हीलर ऑटो बेचे थे। इसकी मार्केट शेयर ग्रोथ 3,28 प्रतिशत रही। बात करते हैं टीवीएस मोटर कंपनी की जिसने वर्ष अक्टूबर 2020 में 729 थ्री व्हीलर्स बेचे लेकिन 2021 की इसी समान अवधि में इस कंपनी के थ्री व्हीलर की 696 इकाइयों का ही बेचान हो पाया। इसका मार्केट शेयर वर्ष 2021 में 1.78 रहा।
अन्य इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री में दोगुनी
वर्ष 2021 में अन्य सहित इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री वर्ष 2020 के मुकाबले 2021 में करीब दोगुना हो गई। यहां बता दें कि वर्ष 2021 में अन्य इलेक्ट्रिक वाहनों की 9,152 इकाइयों की सेल हुई जबकि 2020 में यह सेल 4,461 यूनिट रही। इन अन्य इलेक्ट्रिक वाहनों का मार्केट शेयर अक्टूबर 2021 में 23.42 प्रतिशत रहा।
क्या आप नया ट्रक खरीदना या पुराना ट्रक बेचना चाहते हैं, किफायती मालाभाड़ा से फायदा उठाना चाहते हैं, ट्रक पर लोन, फाइनेंस, इंश्योरेंस व अन्य सुविधाएं बस एक क्लिक पर चाहते हैं तो देश के सबसे तेजी से आगे बढ़ते डिजिटल प्लेटफार्म ट्रक जंक्शन पर लॉगिन करें और अपने फायदे की हर बात जानें।
Follow us for Latest Truck Industry Updates-
FaceBook - https://bit.ly/TJFacebok
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
Youtube - https://bit.ly/TruckYT