Detect your location
Select Your location
Clear
  • Pune
  • Bangalore
  • Mumbai
  • Hyderabad
  • Chennai
Popular Cities
Pune
Bangalore
Mumbai
Hyderabad
Chennai
jaipur
Bajaj Etec RE 9.0
7 अक्टूबर 2021

भारत के टॉप 10 पिकअप ट्रक, जानें पिकअप ट्रक की कीमत, मॉडल, फीचर्स

By News Date 07 Oct 2021

भारत के टॉप 10 पिकअप ट्रक, जानें पिकअप ट्रक की कीमत, मॉडल, फीचर्स

पिकअप ट्रकों का कहां-कहां होता है उपयोग 

यदि आपको शहरी परिवहन के लिए वाणिज्यिक ट्रक की जरूरत है तो पिकअप ट्रक से बेहतर कोई ट्रक नहीं हो सकता। भारत में पिकअप ट्रकों की कीमत 5 लाख रुपये से 15 लाख रुपये के मध्य है। पिकअप वाहनों में 1 टन से 5 टन का जीवीडब्ल्यू होता है। यह ट्रक आपके सीमित बजट के दायरे में ही उपलब्ध हो सकता है। वहीं पिकअप ट्रक बढिय़ा माइलेज एवं उच्च कार्य कुशलता से भरपूर रहते हैं। यहां भारत के टॉप 10 पिकअप ट्रकों की बात की जाए तो कई लोकप्रिय पिकअप ट्रक हैं लेकिन सही विकल्प के तौर पर आपको जानी-पहचानी ब्रांडस और इनके खास पिकअप ट्रक मॉडल्स के बारे में पूरी जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है।  

ये हैं टॉप 10 पिकअप ट्रक मॉडल्स 

भारत में लोकप्रिय पिकअप ट्रक निर्माता कंपनियों की बात की जाए तो  इनमें महिंद्रा, अशोक लेलैंड, टाटा मोटर्स, ईसुजू डी, फोर्ग कार्गोकिंग आदि प्रमुख हैं। यहां इन कंपनियों के सर्वश्रेष्ठ पिकअप मॉडल्स के बारे में आपको पूरी जानकारी दी जा रही है जो इस प्रकार है- 

1. महिंद्रा बोलेरो कैंपर

महिंद्रा कंपनी का प्रोडक्ट महिंद्रा बोलेरो कैंपर पिकअप श्रेष्ठ कार्य क्षमता और उच्च प्रदर्शन वाला कमर्शियल वाहन है। इस पिकअप ट्रक की कीमत 8.49 लाख से 8.99 लाख रुपये है। यह पिकअप पॉकेट फ्रेंडली कहा जाता है जिसकी खास वजह है इसमें कम से कम मेंटेनेंस का खर्चा। इसमें हाई परफॉर्मेंस के साथ ही जबर्दस्त एडवांस टेक्नोलॉजी है। इसके अलावा महिंद्रा बोलेरो पिकअप ट्रक की खासियत यह भी है कि इसमें सिंगल प्लेट ड्राई क्लच सिस्टम है।  इस वाहन की ऊंचाई 1855 एमएम, लंबाई 4859 एमएम और चौड़ाई 1700 एमएम है। इस वाहन की जीवीडब्ल्यू 2535 किलोग्राम है और पावर 75 एचपी है। इस छोटे आकार के पिकअप ट्रक की कीमत ग्राहकों की आसान पहुंच के दायरे में है। महिंद्रा बोलेरो कैंपर पिकअप का एक प्रकार महिंद्रा बोलेरो कैंपर 3014 / बीए-6 है। 

 

2. महिंद्रा बोलेरो मैक्सीट्रक प्लस

महिंद्रा एंड महिंद्रा भारत की लोकप्रिय पिकअप ट्रक निर्माता कंपनियों में प्रमुख है। महिंद्रा बोलेरो मैक्सीट्रक प्लस पिकअप इसी कंपनी का प्रोडक्ट है। इस मॉडल में कंपनी एम 2 डीआई सीआर 2.5 एल टीबी इंजन के साथ अत्यधिक उन्नत तकनीक प्रदान करती है। यह ईंधन की किफायत करने वाला वाहन है। यह पिकअप ट्रक उत्कृष्ट कार्य कुशलता वाला है। इसका फ्रंट सस्पेंशन रिजिड लीफ स्प्रिंग सस्पेंशन है। यह सिंगल प्लेट ड्राई क्लच के साथ सुचारू तरीके से ट्रांसमिशन प्रदान करता है। इसकी कीमत 6.9 लाख से 7.02 लाख रुपये तक है। इसकी जीवीडब्ल्यू 2700 किलोग्राम है। इसका इंजन 65 एचपी का है। 

 

3. महिंद्रा सुप्रो मैक्सिट्रक

यहां बता दें कि महिंद्रा सुप्रो मैक्सिट्रक एक शक्तिशाली पिकअप वाहन है। यह संकरी सडक़ों में शहरी परिवहन में श्रेष्ठ कार्य क्षमता वाला है। महिंद्रा एंड महिंद्रा का यह प्रोडक्ट उन्नत गतिशीलता का समाधान प्रदान करता है। इस मैक्सी ट्रक में डायरेक्ट इंजेक्शन डीजल इंजन है जो उच्च टार्क प्रदान करता है। यह कई कार्यों के लिए उपयोगी है। इसका फ्रंट सस्पेंशन लीफ स्प्रिंग है और रियर सस्पेंशन भी लीफ स्प्रिंग वाला है। इस वाहन का ग्राउंड क्लियरेंस 173 एमएम का अच्छा है। महिंद्रा सुप्रो मैक्सिट्रक के तीन वेरिएंट आते हैं। इसकी पावर 47 एचपी की है। जीवीडब्ल्यू 2135 किग्रा है जबकि व्हीलबेस 2050 एमएम का है। इसकी कीमत 5.72 लाख रुपये से 6.43 लाख रुपये तक है। 

 

4. महिंद्रा इम्पेरिओ 

महिंद्रा इम्पेरिओ पिकअप महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी का मॉडल है। इसे कंपनी ने बेहतरीन ढंग से डिजायन किया है। यह कंपनी भारत के सबसे शक्तिशाली वाणिज्यिक वाहन निर्माताओं में एक है। इस पिकअप में फ्यूल माइलेज में बढ़ोतरी के कारण ग्राहकों का दिल जीत लिया। यह पिकअप ट्रक एक शहर से दूसरे शहर में माल परिवहन के लिए बड़ा कार्गो है। इसका इंजन 75 एचपी का है और डीआई है। इस ट्रक का फ्रंट सस्पेंशन इंडिपेंटेंट फं्रट सस्पेंशन है। महिंद्रा इंपीरियो डबल कैब, वीएक्स, महिंद्रा इम्पीरियो सिंगल कैब और महिंद्रा इंपीरियो डबल कैब वीएक्स। इसका जीवीडब्ल्यू 2900 किग्रा का है। कीमत 7.32 लाख से 8.24 लाख रुपये है। 

 

5. अशोक लेलैंड दोस्त +

अब बात करते हैं अशोक लेलैंड दोस्त पिकअप ट्रक की। यह पिकअप ट्रक बेहतर कार्य कुशलता और उच्च माइलेज वाला है। पिकअप वाहनों में इसकी लोकप्रियता है। इसके इंजन की पावर 80 एचपी की है। शक्तिशाली इंजन के साथ इस छोटे से पिकअप में पैराबोलिक लीफ के साथ रिजिड सस्पेंशन और डबल एक्टिंग शॉक एब्जॉर्बर फं्रट सस्पेंशन और डबल एक्टिंग शॉक एब्जार्बर रियर  सस्पेंशन के साथ सेमी एलिप्टिकल लीफ स्प्रिंग है। इसके वेरिएंट अशोक लेलैंड दोस्त + एलई, अशोक लेलैंड दोस्त + एलएस और अशोक लेलैंड दोस्त+ एलएक्स हैं। इसके इंजन की पावर 80 एचपी की है और जीवीडब्ल्यू 2805 किग्रा है। व्हीलबेस 2510 एमएम है। अशोक लेलैंड दोस्त पिकअप ट्रक की कीमत 7.24 लाख से 7.34 लाख रुपये है। 

 

6.  अशोक लेलैंड दोस्त स्ट्रांग

आपकी जानकारी के लिए यहां बता दें कि अशोक लेलैंड दोस्त स्ट्रांग पिकअप टॉप रेटेड वाहन है। यह भारत के सबसे अधिक शक्तिशाली कमर्शियल वाहन निर्माता कंपनियों में एक है। यह कार्गो 1.5 एल, आई जेन 6 टेक्नॉलॉजी टर्बो-चार्ज कॉमन रेल इंजन के साथ आता है। यह इंजन हाई टार्क जेनरेट करता है। इसमें 240 डायमीटर, डायफ्राम, सिंगल ड्राई प्लेट मैकेनिकल केबल ऑपरेटेड क्लच की वजह से इस ट्रक में ट्रांसमिशन काफी स्मूथ है। इसके इंजन की पावर 70 एचपी की है जबकि जीवीडब्ल्यू 2590 किग्रा. है। इसकी कीमत 6.68 लाख से 6.78 लाख है। 

 

7. टाटा योद्धा

इस पिकअप ट्रक के बारे में बता दें कि इसमें उत्कृष्ट कार्यक्षमता है। माइलेज शानदार है। यह पॉकेट फ्रेंडली कहा जाता है। ग्राहकों के लिए यह टोटल वेल्यू फॉर मनी दे सकता है। इसके अलावा इस मिनी ट्रक में स्मूथ ट्रांसमिशन के लिए सिंगल प्लेट ड्राई फ्रिक्शन टाइप 260 डिया क्लच सिस्टम है। इसके इंजन की पावर 100 एचपी की है। जीवडब्ल्यू 2950 किग्रा है। व्हीलबेस 3150 एमएम है। टाटा योद्धा पिकअप ट्रक की कीमत 8.17 लाख से लेकर 8.87 लाख रुपये है। 

 

8. इसुजु डी-मैक्स वी-क्रॉस

इसुजु डी-मैक्स वी-क्रॉस पिकअप भारत में सबसे ज्यादा एचपी पिकअप ट्रकों में खास है। इसमें उन्नत तकनीक है। ग्राहक इस वाहन का उपयोग एसयूवी की तरह से करते हैं। इसमें इंडिपेंडेंट डबल विशबोन, कॉइल स्प्रिंग फ्रंट सस्पेंशन और सॉफ्ट राइड, लीफ स्प्रिंग टाइप रियर सस्पेंशन है। इसकी पावर 147 एचपी है। जीवीडब्ल्यू 2850 किग्रा है। व्हीलबेस 3095 मिमी है।  इस वाहन की कीमत 12.5 लाख रुपये से 12. 65 लाख रुपये तक है।

 

9. इसुजु डी-मैक्स

यहां बता दें कि इसुजु डी- मैक्स पिकअप का में उच्च प्रदर्शन और बढिया कार्यकुशलता है। इस पिकअप ट्रक में कॉमन रेल, वीजीटी इंटरकूल्ड इंजन लगा है। इस वाहन को चलाते समय ड्राइवरों को कोई समस्या नहीं होती है। इस पिकअप का फं्रट सस्पेंशन डबल विशबोन, कॉइल स्प्रिंग है। यह शक्तिशाली और आरामदायक वाहन है। इसका उपयोग निजी उद्देश्यों के लिए ज्यादा होता है। इसके चार वेरिएंट हैं। इसके इंजन की पावर 78 एचपी की है। वहीं इसका जीवीडब्ल्यू 3495 किग्रा है। व्हीलबेस 3095 मिमी है। इसुजु डी -मैक्स पिकअप की कीमत 7.84 लाख से लेकर 8. 38 लाख रुपये है।

 

10. फोर्स कार्गो किंग 

पिकअप ट्रकों में व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए फोर्स कार्गो किंग पिकअप एक शक्तिशाली वाहन है। इसमें एफएम 2.0 सीआर कॉमन रेल इंजन है। इसके इंजन से उत्पन्न टार्क काफी पावरफुल होता है। माइलेज  शानदार है।  इस ट्रक में हाइड्रोलिक टेलीस्कोपिक शॉक एब्जॉर्बर और एंटी-रोल बार फं्र्रट सस्पेंशन के साथ सेमी एलिप्टिकल लीफ स्प्रिंग है। इसके इंजन की पावर 67 एचपी की है। जीवीडब्ल्यू 2990 किग्रा है। वहीं कीमत की बात करें तो यह पिकअप ट्रक 6.49 लाख रुपये से 6.55 लाख रुपये के सीमित बजट में खरीदा जा सकता है। 

विशेष:  हर प्रकार के ट्रक और पिकअप ट्रक वाहनों के लिए आप ट्रक जंक्शन की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

 

क्या आप नया ट्रक खरीदना, डीज़ल ट्रक, पेट्रोल ट्रक, इलेक्ट्रिक ट्रक या पुराना ट्रक बेचना चाहते हैं, किफायती मालाभाड़ा से फायदा उठाना चाहते हैं, ट्रक पर लोन, फाइनेंस, इंश्योरेंस व अन्य सुविधाएं बस एक क्लिक पर चाहते हैं तो देश के सबसे तेजी से आगे बढ़ते डिजिटल प्लेटफार्म ट्रक जंक्शन पर लॉगिन करें और अपने फायदे की हर बात जानें।

Follow us for Latest Truck Industry Updates-
FaceBook  - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
Youtube    -  https://bit.ly/TruckYT

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Call Back Button Call Us