Detect your location
Select Your location
Clear
  • Pune
  • Bangalore
  • Mumbai
  • Hyderabad
  • Chennai
Popular Cities
Pune
Bangalore
Mumbai
Hyderabad
Chennai
jaipur
Montra
23 Jul 2021
Automobile

भारत के टॉप 10 ट्रक मॉडल 2022 : कम कीमत पर अधिक मुनाफा

By News Date 23 Jul 2021

भारत के टॉप 10 ट्रक मॉडल 2022 : कम कीमत पर अधिक मुनाफा

भारत के टॉप 10 ट्रकों के आकर्षक मॉडल

अगर आप ट्रक खरीद कर ट्रांसपोर्ट के कारोबार में किस्मत आजमाने जा रहे हैं तो देर किस बात की। आज हम आपको बता रहे हैं डीजल से चलने वाले भारत के टॉप 10 ट्रकों के आकर्षक मॉडलों के बारे में। डीजल ट्रकों की यह श्रृंखला विभिन्न ब्रांडों की अलग ऐसी श्रृंखला है जिसमें आपको अपना मनपसंद ट्रक मॉडल चुनने के बेहतर विकल्प मिलते हैं। ट्रांसपोर्ट व्यवसाय से जुड़े लोग यह भली प्रकार जानते हैं कि डीजल ट्रक निश्चित रूप से गैसोलिन इंजन से बेहतर साबित हो रहे हैं। डीजल ट्रकों के कई प्रकार के फायदे आपको मिलेंगे। यही कारण है कि अधिकांश ट्रक ड्राइवर भी डीजल ट्रक चलाना ही ज्यादा सहज समझते हैं। 


ये हैं टॉप 10 डीजल इंजन ट्रक मॉडल

आप यदि डीजल इंजन ट्रक के बेहतरीन मॉडल चाहते हैं तो आपको बहुत अधिक परेशान होने की जरूरत नहीं है। हम आपके काम को आसान बना रहे हैं। ट्रक जंक्शन पर आप देखेंगे कि यहां टॉप टेन डीजल इंजन के आकर्षक मॉडल उपलब्ध हैं। इनमें से टॉप 10 ट्रक (Top 10 Truck Models) मॉडल्स इस प्रकार से हैं-

  • भारत बेंज 1923 सी टिपर 
  • महिंद्रा जीतो मिनी 
  • टाटा- 1412 एलपीटी
  • वोल्वो एचएफ520 पुलर 
  • भारत बेंज 2823 सी टिपर 
  • टाटा- 407 गोल्ड एसएफ 
  • अशोक लेलैंड 1920 आर 
  • अशोक लेलैंड दोस्त प्लस पिकअप 
  • आयशर प्रो 2049 
  • महिंद्रा जायो ट्रक


1. क्या है भारत बेंज 1923 की खासियत 

अब बात करते हैं इन मॉडलों की विशेषताओं और इनकी क्षमता की। सबसे पहले भारत बेंज 1923 सी टिपर ( Bharat Benz 1923C Tipper) की। इसमें यह भारत का सबसे कुशल ट्रक माना जाता है। उच्च प्रदर्शन और डीजल टिपर टिकाउपन एवं विश्वास का परिचायक है। भारतीय ट्रक ड्राइवरों में यह खासा लोकप्रिय हो रहा है। इसी मूल्य सीमा भी इसकी प्रसिद्ध का मूल कारण है। यह किफायती मूल्य पर उपलब्ध है। भारत बेंज 1923 सी टिपर की एचपी- 241, इंजन- ओ.एम . 926, जीवीडब्ल्यू- 18500 किलोग्राम है। इसकी कीमत 30.87 लाख से लेकर 30.89 लाख रुपए है। 


2. भार संभालने में पूरी तरह से सक्षम महिंद्रा मिनी जीतो     

महिंद्रा मिनी जीतो ( Mahindra Jeeto Mini) की बात करें तो यह सभी तरह के भार को संभालने में सक्षम होता है। यह मिनी ट्रक पूरी तरह से कुशल संचालन वाला है। इसकी उत्कृष्टता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि यह भारतीय ड्राइवरों के लिए किफायती और ईको फें्रडली भी है। यह ट्रक 16 एचपी, सिंगल सिलेंडर डीआई वाटर कूल्ड है। वहीं इसकी जीवीडब्ल्यू 1345 किग्रा है। इसकी कीमत 3. 85 लाख से 4. 4 लाख रुपए है। 


3. टाटा 1412 एलपीटी में हैं शक्तिशाली इंजन

टाटा 1412 एलपीटी ( Tata 1412 LPT) की खासियत यह है कि यह उबड-खाबड सडकों  की परवाह नहीं करता। इसका शक्तिशाली इंजन की क्षमता निराली है। इसका अर्थ यह है कि यह कई बार क्षमता से भी अधिक भार उठा लेता है। इसकी आरामदायक सीट और ड्राईवर की आकर्षक केबिन होती है। इसके बावजूद यह ट्रक 20. 5 लाख से 21. 92 लाख में ही मिल रहा है। हय 123 एचपी वाला है और इंजन इनलाइन वाटरकूल्ड एवं डायरेक्टर इंजेक्शन डीजल वाला है। जीवीडब्ल्यू है 13850 किलोग्राम। 


4. वोल्वो एफएच-520 पुलर ट्रैक्टर ट्रक की बेहतर गतिशीलता 

इस वोल्वो एफएच-520 ( Volvo FH-520) डीजल ट्रैक्टर ट्रक की खासियत यह है कि इसमें आधुनिक गतिशीलता के कारण इसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन होता है। यह उन्नत तकनीक वाला ट्रक है।  सभी सुविधायुक्त यह ट्रक काफी लोकप्रिय हो रहा हैैैैैैैैैैैै। इसका इंजन वोल्वो डी, 13ए, डीआईटर्बोचार्जड इंटरकूल्ड है। वहीं मैनेजमेंट सिस्टम के साथ है। यह 520 एचपी का है। जीवीडब्ल्यू 2 लाख किलोग्राम है। इसकी कीमत 90 लाख से 90.11 लाख रुपए है।  


5. भारत बेंज 2823 सी टिपर है सुपर 

भारत बेंज 2823 सी टिपर ( BharatBenz 2823 C Tipper) डीजल ट्रक सुपर मॉडल माना जाता है। यह  टिकाऊ, बहुमुखी और सुविधाजनक है। यही कारण है कि ट्रक बाजार में इसकी मांग सबसे अच्छी है। कम खर्चीला होने  के कारण इसे लोग खरीदना पसंद करते हैं। इस ट्रक में ओ.एम. 26 इंजन, एचपी 241 और जीवीडब्ल्यू 28000 किलोग्राम है। कीमत 37.8 और 37. 88 है। 


6. टाटा 407 गोल्ड एसएफसी है पावरफुल

टाटा 407 गोल्ड ( Tata 407 Gold )एसएफसी ट्रक कई विशेषताओं से भरपूर है। इसका इंजन काफी पावरफुल है। वहीं सीट आरामदायक है। यह कनेक्टिविटी मूल्य के साथ सुरक्षा की शक्ति प्रदान करता है।  यह 98 एचपी का है और इसका इंजन एसपीसीआर एवं जीवीडब्ल्यू 4450 किग्रा है। कीमत 9. 46 लाख से 10. 07 लाख है। 


7. अशोक लेलैंड 1920 टिपर शक्ति का सूचक 

अशोक लेलैंड 1920 ( Ashok Leyland 1920 ) टिपर भारत का सबसे अच्छा टिपर है इसमें सभी प्रकार के परिवहनों के अनुप्रयोग की क्षमता है। यह उच्च ईंधन क्षमता वाला और बेहतर आर्थिक लाभ प्रदान करने वाला ट्रक है। इसकी उत्पादन की क्वालिटी भी बढिय़ा है। इसके बावजूद इसकी कीमत बजट के अनुकूल ही है। यह 200 एचपी वाला है। इसके इंजन की खासियत यह है कि इसमें एच सीरीज सीआरएस प्रोद्योगिकी के साथ है। जीवीडब्ल्यू 18500 किग्रा है। जबकि इसकी कीमत 37.8 से 37.80 लाख रुपए तक है। 


8. अशोक लेलैंड दोस्त प्लस पिकअप 

परिवहन व्यवसाय के लिए अशोक लेलैंड दोस्त ( Ashok Leyland Dost)  प्लस पिकअप ट्रक का मुकाबला नहीं है। यह हाईपावर और दमदार इंजन वाला ट्रक है। भारतीय ड्राईवरों की मांग इसके प्रति बनी रहती है। इसीलिए यह पॉकेट फ्रेंडली भी माना जाता है। यह 80 हार्स पावर का है और इसका इंजन 1.5 लीटर, आईजेन एवं 6 प्रोद्योगिकी डीजल का है। जीवीडब्ल्यू 2805 किग्रा है जबकि कीमत 7.24 लाख से 7. 34 लाख रुपए तक है। 

 

9. आयशर प्रो 2049 भी है कमाल का 

आयशर प्रो 2049 डीजल ट्रकों में अपनी खास पहचान रखता है। यह औद्योगिक नेता माना जाता है। बिना अतिरिक्त खर्च के लंबे समय तक चलता है। यह 100 एचपी एवं इंजन ई 366, 4 वाल्व, दो लीटर सीआरएस वाला है। जीवीडब्ल्यू 4995 किग्रा है। कीमत 10.49 से 10. 59 लाख रुपए तक है। 

 

10. महिंद्रा जायो ट्रक

महिंद्रा जायो ट्रक नेक्स्ट-जेन टेक्नोलॉजी के साथ निर्मित एक बेस्ट-इन-क्लास ट्रक है। यह डीजल ट्रक रखरखाव में किफायती है और चालक को अत्यधिक आराम प्रदान करता है। इसमें माइलेज और पावर का बेहतरीन कॉम्बिनेशन है। इसमें एचपी - 80 एचपी, इंजन - एमडीआई टेक, ईसीआर + एससीआर प्रौद्योगिकी इंजन के साथ है। यह जीवीडब्ल्यू - 4990 किग्रा वाला है। अब बात करें इसकी कीमत की तो महिंद्रा जायो ट्रक की कीमत रेंज ग्रामीण और शहरी ड्राइवरों के बजट में पूरी तरह फिट बैठती है। इसकी कीमत  9.98 लाख रुपए से लेकर 10 लाख रुपए तक है।

 

इन डीजल चालित इंजन ट्रक को खरीदने से ये होंगे फायदें

भारत में डीजल ट्रक कई श्रेणियों में मिलते हैं। इनमें मिनी ट्रक, पिकअप ट्रक, भारी शुल्क वाले ट्रक एवं टिपर इत्यादि शामिल हैं। डीजल ट्रक इंजन क्लीनर की संचालन कुशलता अन्य डीजल ट्रक इंजन क्लीनर्स के मुकाबले अधिक होती है। आपको यह भी बताते हैं कि डीजल ट्रकों में रखरखाव की जरूरत बहुत कम होती है क्योंकि अन्य ट्रकों के मुकाबले इनके हिस्से कम चलते हैं। इस तरह से जब पुर्जे कम चलेंगे तो जाहिर है कि उनमें रखरखाव भी कम होगा। डीजल इंजन ट्रकों की खासियत यह है कि ये लंबेे समय तक चलते हैं और मजबूती बनी रहती है। इसी के कारण डीजल इंजन ट्रक टॉप रेटेड और सबसे अलग हट कर होते हैं। डीजल ट्रक मॉडल अत्यधिक कुशल होते हैं। ये ईंधन की बचत करते हैं। इसका कारण यह है कि इन ट्रकों में ईंधन की कम खपत का पहले से ही इंतजाम किया गया है।  इनके सिलेंडर में भीतर हवा को गर्म करने के लिए संपीडन करने की क्षमता होती है। डीजल इंजन वाले ट्रकों में छोटे, बड़े एवं भारी शुल्क वाले और कई नए मॉडल भी आ गए हैं। डीजल इंजन ट्रकों की दूसरी विशेषता यह भी है कि ये माईलेज अधिक देते हैं। 

इन सभी सर्वश्रेष्ठ मॉडल की अधिक जानकारी के लिए ट्रक जंक्शन पर विजिट करें और अपने मनपसंद का कोई भी मॉडल चुनें।

 

क्या आप नया ट्रक खरीदना या पुराना ट्रक बेचना चाहते हैं, किफायती मालाभाड़ा से फायदा उठाना चाहते हैं, ट्रक पर लोन, फाइनेंस, इंश्योरेंस व अन्य सुविधाएं बस एक क्लिक पर चाहते हैं तो देश के सबसे तेजी से आगे बढ़ते डिजिटल प्लेटफार्म ट्रक जंक्शन पर लॉगिन करें और अपने फायदे की हर बात जानें।

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Call Back Button Call Us