जानें, भारत के तीन सबसे सस्ता और बेहतरीन कमाई देने वाला इलेक्ट्रिक रिक्शा
ट्रांसपोर्ट व्यापार में ज्यादा और अच्छी कमाई के लिए हर साल लोग ट्रक, मिनी ट्रक, पिकअप, टिपर, 3 व्हीलर, ऑटो रिक्शा, टैंपो ट्रेवलर, ई-रिक्शा, ट्रांजिट मिक्सर आदि की लोग जमकर खरीद करते हैं। परिवहन के इन साधनों को खरीदने के लिए बहुत सारे कारकों पर विचार किया जाता है जैसे : लोकल मार्केट, बिजनेस का प्रकार, बिजनेस में लागत, रिस्क, फ्यूल का खर्च आदि। माल व यात्री परिवहन में हर महीने अच्छी कमाई के लिए थ्री व्हीलर ई रिक्शा एक बेस्ट ऑप्शन है। खासकर उन लोगों के लिए जो मध्यम वर्ग के हैं या छोटे लेवल पर ट्रांसपोर्ट व्यवसाय करना चाहते हैं।
ई रिक्शा की मदद से छोटी दूरी का ट्रांसपोर्ट व्यवसाय आसानी से किया जा सकता है। इससे अच्छी कमाई होती है, क्योंकि इस वाहन की खासियत है कि इसमें कम से कम लागत में अच्छी दूरी का सफर तय किया जा सकता है। ट्रक जंक्शन के इस पोस्ट में हम भारत के टॉप 3 सबसे सस्ता ई रिक्शा की जानकारी दे रहे हैं।
टॉप 3 ई रिक्शा :
भारत में कई सस्ता ई रिक्शा मौजूद है जो 1 लाख रुपए तक की कीमत में आते हैं। यह रिक्शा छोटे स्तर के ट्रांसपोर्ट व्यापारियों के लिए सबसे बेहतरीन है। खासकर उन लोगों के लिए जो स्वरोजगार के लिए ई रिक्शा खरीदना चाहते हैं और अपने लिए रोजगार का अवसर बनाना चाहते हैं। जो लास्ट माइल मोबिलिटी बिजनेस से जुड़कर इस सेगमेंट में अच्छी कमाई करना चाहते हैं, उन्हें इन तीन सबसे किफायती वाहन के बारे में जरूर जानना चाहिए। जो इस प्रकार है :
सारथी डीएलएक्स ई रिक्शा
90 हजार रुपए की एक्स शोरूम प्राइस से शुरू होने वाला यह रिक्शा अपने सुपर फीचर्स और प्रदर्शन की वजह से बहुत लोकप्रिय हुआ है। इस वाहन की अधिकतम एक्स शोरूम प्राइस 1 लाख रुपए तक हो सकती है। इस वाहन का चार्जिंग टाइम 4 से 5 घंटे है। प्रति चार्जिंग यह 120 किलोमीटर दूरी का सफर तय कर सकता है। यह 3 व्हीलर व्हीकल है। सारथी डीएलएक्स ई रिक्शा की अधिकतम चाल 25 किलोमीटर प्रति घंटा है। इस वाहन का जीवीडब्ल्यू यानी ग्रॉस व्हीकल वेट 650 किलोग्राम है। इसमें 1000 वाट का इलेक्ट्रिक मोटर लगा हुआ है।
एसएन सोलर एनर्जी बैटरी ऑपरेटेड ऑटो इलेक्ट्रिक ई रिक्शा
83 हजार रुपए से शुरू होने वाले इस जबरदस्त इलेक्ट्रिक रिक्शा की अधिकतम एक्स शोरूम कीमत 87 हजार रुपए तक हो सकती है। इस वाहन में 48 kwh का बैटरी क्षमता मौजूद है। प्रति चार्जिंग यह 100 किलोमीटर तक की दूरी का सफर कर सकता है। इस वाहन का जीवीडब्ल्यू यानी ग्रॉस व्हीकल वेट 722 किलोग्राम है। इस वाहन का व्हीलबेस 2150 mm है। इसकी अधिकतम चाल 25 किलोमीटर प्रति घंटा है। इसमें 60v और 2000W का इलेक्ट्रिक मोटर लगा हुआ है।
सुपर इको वज्रा ई रिक्शा
माल धुलाई के लिए मात्र 75000 रुपए के एक्स शोरूम कीमत से शुरू होने वाले इस कार्गो रिक्शा की अधिकतम एक्स शोरूम कीमत 87 हजार रुपए तक हो सकती है। यह वाहन प्रति चार्ज 100 किलोमीटर दूरी तक का सफर तय कर सकता है। व्हीलबेस 2145 mm है। यह वाहन अधिकतम 25 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल सकता है। इस वाहन की जीवीडब्ल्यू यानी ग्रॉस व्हीकल वेट 659 किलोग्राम है।
भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट ट्रक जंक्शन आप तक पहुंचाता है। भारत में नये मॉडल का ऑटो रिक्शा, मिनी ट्रक, पिकअप, टेंपो ट्रैवलर, ट्रक, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी सभी स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत समेत पूरी जानकारी उपलब्ध करवाते हैं। देश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। ट्रक जंक्शन आप तक ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट पहुंचाता है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं, तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।
ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -
Facebook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube - https://bit.ly/TruckYT