Detect your location
Select Your location
Clear
  • Pune
  • Bangalore
  • Mumbai
  • Hyderabad
  • Chennai
Popular Cities
Pune
Bangalore
Mumbai
Hyderabad
Chennai
jaipur
Montra
16 Jun 2022
Automobile

महिंद्रा कमर्शियल वाहनों की टॉप 4 सीरीज के बारे में पूरी जानकारी

By News Date 16 Jun 2022

महिंद्रा कमर्शियल वाहनों की टॉप 4 सीरीज के बारे में पूरी जानकारी

महिंद्रा सुप्रो, महिंद्रा ब्लाजो, महिंद्रा बोलेरो और महिंद्रा फुरियो सीरीज के बारे में जानें

कमर्शियल व्हीकल भारतीय अर्थव्यवस्था की लाइफ लाइन है। कई ऑटोमोबाइल कंपनियां भारतीय सडक़ों के लिए कमर्शियल व्हीकल उपलब्ध कराती है। इनमें सबसे प्रमुख कंपनी महिंद्रा ट्रक एंड बस है। महिंद्रा के ट्रक भारतीय सडक़ों पर शानदार प्रदर्शन करते हैं। महिंद्रा के ट्रक मजबूत चेचिस, मजबूत सस्पेंशन, फ्यूल स्मार्ट टेक्नोलॉजी वाले पावरफुल इंजन और शानदार लुक के लिए जाने जाते हैं। महिंद्रा सभी प्रकार की व्यावसायिक आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए सभी तरह के कमर्शियल वाहनों का निर्माण करती है। 

महिंद्रा कंपनी अपनी चार सीरीज के माध्यम से 45 से अधिक कमर्शियल वाहन प्रदान करती है। महिंद्रा के कमर्शियल वाहन एलसीवी, एचसीवी, एससीवी, आईसीवी श्रेणी में आते हैं। ट्रक जंक्शन पर महिंद्रा के विभिन्न श्रेणियों में 15 ट्रक, 3 ऑटो रिक्शा, 4 थ्री व्हीलर, 3 टिपर, 3 ट्रेलर, 10 पिकअप, 6 मिनी ट्रक और 1 ट्रांसिट मिक्सर उपलब्ध हैं। महिंद्रा के 38 कमर्शियल वाहन डीजल, 5 इलेक्ट्रिक और 2 सीएनजी ईंधन वेरिएंट में आते हैं। महिंद्रा के कमर्शियल वाहन 3 पहिया से लेकर 22 पहिया में आते हैं। सबसे ज्यादा वाहन 4 पहिया में आते हैं। इसके अलावा महिंद्रा के कई वाणिज्यिक वाहन अपकमिंग की श्रेणी में तैयार है। ट्रक जंक्शन की इस पोस्ट में आपको महिंद्रा की सभी प्रमुख सीरीज के बारे में जानकारी दी जा रही है।

महिंद्रा कमर्शियल वाहनों की कीमत

महिंद्रा के कमर्शियल वाहन 1.26 लाख रुपए से लेकर 52.89 लाख रुपए की कीमत में आते हैं। 5 लाख से कम कीमत में कुल 8 वाणिज्यिक वाहन आते हैं। 5 लाख से 10 लाख तक की कीमत में 15, 10 लाख से 20 तक की कीमत में 3, 20 लाख से 30 लाख की कीमत में 5, 30 लाख से 40 लाख की कीमत में 4 और 40 लाख से अधिक कीमत में 3 कमर्शियल वाहन आते हैं। सबसे सस्ता महिंद्रा कमर्शियल वाहन महिंद्रा ई-अल्फा मिनी ऑटो रिक्शा है जिसकी एक्स शोरूम कीमत 1.26-1.28 लाख रुपए है। सबसे महंगा महिंद्रा सीवी महिंद्रा ब्लाजो एक्स 35 8&4 टिपर है जिसकी एक्स शोरूम कीमत 48.84-52.89 लाख रुपए है। इस पोस्ट में सभी कीमतें एक्स शोरूम कीमत है।

महिंद्रा की टॉप 4 पॉवरफुल सीरीज कमर्शियल वाहन सीरीज

महिंद्रा की कुल 4 सीरीज हैं जो सभी प्रकार के वाणिज्यिक वाहन प्रदान करती है।

1. महिंद्रा सुप्रो
2. महिंद्रा ब्लाजो
3. महिंद्रा बोलेरो
4. महिंद्रा फुरियो

महिंद्रा की टॉप 4 दमदार सीरीज के बारे में पूरी जानकारी

1. महिंद्रा सुप्रो

महिंद्रा सुप्रो सीरीज में कुल 5 मॉडल शामिल है और सभी मॉडल स्मॉल कमर्शियल व्हीकल की श्रेणी में आते हैं। महिंद्रा सुप्रो सीरीज में मिनी ट्रक और पिकअप जैसे कमर्शियल वाहनों को डीजल ईंधन वेरिएंट में प्रदान किया गया है। इस सीरीज के सभी वाहन चार पहिया में आते हैं। महिंद्रा सुप्रो सीरीज के वाहन गांवों, शहरों व महानगरों में माल परिवहन के लिए बनाए गए हैं। ये वाहन छोटे व मध्यम व्यापारियों के लिए बहुत उपयुक्त है। कम डीजल खपत में ज्यादा माल लोडिंग से अधिक बचत प्रदान करते हैं।

महिंद्रा सुप्रो सीरीज के प्रमुख मॉडल

महिंद्रा सुप्रो सीरिज के 5 ट्रक मॉडल में महिंद्रा सुप्रो मिनी ट्रक, महिंद्रा सुप्रो कार्गो वैन, महिंद्रा सुप्रो मैक्सी ट्रक, महिंद्रा सुप्रो प्रोफिट ट्रक मैक्सी और महिंद्रा सुप्रो प्रोफिट मिनी शामिल हैं।

महिंद्रा सुप्रो सीरीज की कीमत

महिंद्रा सुप्रो सीरीज की कीमत 5.24 लाख रुपए से शुरू होकर 6.97 लाख रुपए तक है। इनमें सबसे महंगा ट्रक है महिंद्रा सुप्रो प्रोफिट मैक्सी ट्रक जिसकी कीमत 6.33 से 6.97 लाख रुपये है। इसकी जीवीडब्ल्यू 2185 किलोग्राम है और पेलोड क्षमता 1050 किलो है। सबसे सस्ता ट्रक महिंद्रा सुप्रो मिनी ट्रक है जिसकी कीमत 5.24 लाख रुपए से 5.51 लाख रुपए है। जिसकी पेलोड क्षमता 900 किलो  और जीवीडब्ल्यू 1975 किलो है। सुप्रो सीरीज में सबसे ज्यादा बिकने वाले ट्रक महिंद्रा सुप्रो मिनी ट्रक और महिंद्रा सुप्रो मैक्सिट्रक हैं। 

2. महिंद्रा ब्लाजो

महिंद्रा ब्लाजो में 12 लोकप्रिय मॉडल शामिल है। इस सीरीज के सभी मॉडल हैवी कमर्शियल व्हीकल (एचसीवी) रेंज में आते हैं। महिंद्रा ब्लाजो सीरीज हॉलेज, टिपर और ट्रांजिट मिक्सर प्रदान करती है। महिंद्रा ब्लाजो सीरीज में 6 ट्रक, 3 ट्रेलर, 2 टिपर और 1 ट्रांजिट मिक्चर आते हैं। ये सभी वाहन डीजल ईंधन में उपलब्ध हैं। इस सीरीज के सबसे ज्यादा 10 मॉडल 4 पहिया में आते हैं। वहीं 12 पहिया में 3, 14 पहिया में 2, 16-18-22 पहिया में 1-1 मॉडल आते हैं। इस सीरीज के ट्रक ईंधन दक्षता को बढ़ाते हैं इसलिए इस सीरीज के ट्रकों को किफायती कहा जा सकता है। 

महिंद्रा ब्लाजो ट्रक सीरीज की कीमत 

इस सीरीज के ट्रकों की कीमत 28.75 लाख से शुरू होकर 52.89 लाख रुपए तक है। इनमें सबसे महंगा ट्रक महिंद्रा ब्लाजो एक्स 35 8&4 है। इसकी कीमत 48.84 लाख रुपये से 52.89 रुपये तक है। यह ट्रक 35 हजार किलो जीवीडब्ल्यू में आता है। इस सीरीज का सबसे सस्ता ट्रक महिंद्रा ब्लाजो एक्स 28 टिपर है। इसकी कीमत 28.75 लाख रुपये से 32.81 लाख रुपए है। यह 28 हजार किलो जीवीडब्ल्यू में आता है।

महिंद्रा ब्लाजो के प्रमुख मॉडल

महिंद्रा ब्लाजो श्रेणी के मॉडलों की संख्या 12 हैं। इन मॉडलों मे महिंद्रा ब्लाजो एक्स 35, महिंद्रा ब्लाजो एक्स 49, महिंद्रा ब्लाजो एक्स 28, महिंद्रा ब्लाजो एक्स 42, महिंद्रा ब्लाजो एक्स 42 पुशर एक्सल, महिंद्रा ब्लाजो एक्स 35 लिफ्ट एक्सएल, महिंद्रा ब्लाजो एक्स 28, महिंद्रा ब्लाजो 35 8&4, महिंद्रा ब्लाजो एक्स 55, महिंद्रा ब्लाजो एक्स 46, महिंद्रा ब्लाजो एक्स 40, महिंद्रा ब्लाजो एक्स 28 ट्रांसिट मिक्सर आदि हैं। 

3. महिंद्रा बोलेरो

महिंद्रा बोलेरो सीरीज में 7 मॉडल है। ये सभी मॉडल स्मॉल कमर्शियल व्हीकल (एससीवी) श्रेणी में आते हैं। इस सीरीज के सभी वाहन पिकअप बॉडी टाइप में आते हैं। जो एसी और नॉन एसी वेरिएंट में उपलब्ध है। इसमें सिंगल या टू फोल्ड लॉज मॉडल मिलते हैं। इसे शुरूआत में बोलेरो सिंगल कैब / बोलेरो कैब के रूप में बेचा गया था। महिंद्रा बोलेरो पिकअप शहरी परिवहन के लिए बनाया गया है। महिंद्रा बोलेरो पिकअप सीरीज को ज्यादा लोडिंग एरिया, शानदार पिकअप, मजबूती और कम मेंटीनेंस के लिए जानी जाती है। महिंद्रा बोलेरो के 6 वाहन डीजल व 1 वाहन सीएनजी ईंधन वेरिएंट में आते हैं। सभी वाहन 4 पहिया में दिए गए हैं। इस श्रेणी के ट्रक मजबूत डिजायन और सुंदर लुक के साथ आते हैं। महिंद्रा बोलेरो पिकअप सभी तरह के रास्तों पर आसानी से सफर करता है।

महिंद्रा बोलेरो सीरीज की कीमत

महिंद्रा बोलेरो सीरीज के वाहनों की कीमत 6.90 लाख रुपए से शुरू होकर 8.99 लाख रुपए तक है। सबसे महंगे मॉडल महिंद्रा बोलेरो कैंपर, महिंद्रा बोलेरो पिकअप एक्स्ट्रा स्ट्रांग, महिंद्रा बोलेरो पिकअप सीएनजी है। सबसे सस्ता मॉडल महिंद्रा बोलेरो मैक्सिट्रक प्लस है। 

महिंद्रा बोलेरो सीरीज के मॉडल

महिंद्रा बोलेरो कैंपर पिकअप, महिंद्रा बोलेरो पिकअप एक्स्ट्रा स्ट्रांग, महिंद्रा बोलेरो पिकअप एक्स्ट्रा लांग, महिंद्रा बोलेरो सिटी पिकअप, महिंद्रा बोलेरो पिकअप 4&4, महिंद्रा बोलेरो पिकअप सीएनजी और महिंद्रा बोलेरो मैक्सीट्रक प्लस। 

4. महिंद्रा फुरियो ट्रक

महिंद्रा फुरियो सीरीज में कुल 9 मॉडल आते हैं। ये सभी मॉडल इंटर मीडिएट कमर्शियल व्हीकल (आईसीवी) श्रेणी में आते हैं। आईसीवी श्रेणी में महिंद्रा फुरियो के वाहन सबसे ज्यादा लोडिंग क्षमता, सबसे ज्यादा आराम और सबसे ज्यादा प्रोफिट का वादा करते हैं। महिंद्रा फुरियो सीरीज में 8 ट्रक और 1 टिपर आता है। सभी वाहन डीजल ईंधन वेरिएंट में आते हैं। इस सीरीज का एक वाहन चार पहिया में व 6 वाहन 8 पहिया में आते हैं। महिंद्रा फुरियो सीरीज के वाहन ज्यादा पेलोड से अधिक मुनाफा, अपनी श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ माइलेज, आराम-सुरक्षा और सुविधा के साथ शानदार केबिन, 5 साल या 5 लाख किलोमीटर की वारंटी और 5 साल की अनलिमिटेड फ्री एएमसी के साथ आते हैं। 

महिंद्रा फुरियो सीरीज की कीमत

महिंद्रा फुरियो सीरीज के ट्रक 14.79 लाख से लेकर 26.99 लाख रुपए की कीमत में आते हैं। सबसे महंगा ट्रक महिंद्रा फुरियो 17 है। इसकी कीमत 24.96 लाख रुपए से 26.99 लाख रुपए है। सबसे सस्ता मॉडल महिंद्रा फुरियो 7 कार्गो है जिसकी कीमत 14.79 लाख-15.32 लाख रुपए है। 

महिंद्रा फुरियो के लोकप्रिय मॉडल

महिंद्रा फुरियों के कुल 9 मॉडल हैं। इनमें महिंद्रा फुरियो 14, महिंद्रा फुरियो 12, महिंद्रा फुरियो 16, महिंद्रा फुरियो 14 एचडी, महिंद्रा फुरियो 11, महिंद्रा फुरियो 17, महिंद्रा फुरियो 7 कार्गो, महिंद्रा फुरियो 7 एचडी, महिंद्रा फुरियो 7 टिपर शामिल है। 

ट्रक जंक्शन की इस पोस्ट में आपको देश की प्रमुख वाणिज्यिक वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा के कमर्शियल वाहनों के बारे में जानकारी उनकी सीरीज के अनुसार दी गई है। इसी तरह की अन्य जानकारी के लिए हमेशा ट्रक जंक्शन के साथ बने रहे।

क्या आप नया ट्रक खरीदना, डीज़ल ट्रक, पेट्रोल ट्रक, इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहन या पुराना ट्रक बेचना चाहते हैं, किफायती मालाभाड़ा से फायदा उठाना चाहते हैं, ट्रक लोन, फाइनेंस, इंश्योरेंस, अपना ट्रक चुनें व अन्य सुविधाएं बस एक क्लिक पर चाहते हैं तो देश के सबसे तेजी से आगे बढ़ते डिजिटल प्लेटफार्म ट्रक जंक्शन पर विजिट करें और अपने फायदे की हर बात जानें।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

FaceBook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
Youtube   - https://bit.ly/TruckYT

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Call Back Button Call Us