user profile

नया उपयोगकर्ता

ट्रक जंक्शन से जुड़ें

ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे: जयपुर से 7 शहरों की दूरी घटेगी, बचेगा 2 घंटे का समय महिंद्रा बोलेरो पिक-अप 4x4 और टाटा योद्धा कौनसा है दमदार पिकअप जानें, पेलोड कैपेसिटी और कीमत टीवीएस और इकोफाई ने इलेक्ट्रिक 3-व्हीलर मार्केट विस्तार के लिए हाथ मिलाया इलेक्ट्रिक एलसीवी खरीदने के मामले में महाराष्ट्र टॉप पर, जानिए अपने राज्य का नंबर यमुना एक्सप्रेसवे के टोल टैक्स में हुई बढ़ोतरी, जानें नई टोल रेट टाटा मोटर्स और बैंक ऑफ इंडिया की साझेदारी से आसान होगी फाइनेंसिंग देश के इस खूबसूरत शहर में कमर्शियल वाहनों पर ग्रीन सेस लगाने की तैयारी! सरकार ने इन वाहनों को किया टोल फ्री, महाराष्ट्र चुनाव का दिखा असर

3 लाख के अंदर टॉप 5 कार्गो थ्री व्हीलर : जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

Posted On : 20 May, 2024

कम लागत में ज्यादा माल लोडिंग की वजह से लोकप्रिय कार्गो थ्री व्हीलर

भारत के कमर्शियल व्हीकल सेगमेंट में थ्री व्हीलर काफी महत्वपूर्ण सेगमेंट है। यह पैसेंजर और कार्गो व्हीकल दोनों कैटेगरी में आता है। आजकल माल की डिलीवरी में कार्गो थ्री व्हीलर का सबसे महत्वपूर्ण रोल है। कार्गो थ्री व्हीलर कम लागत में माल का परिवहन करके अधिक फायदा पहुंचाते हैं। साथ ही इनकी मेंटेनेंस कोस्ट भी काफी कम है। अगर आप भी कार्गो थ्री व्हीलर को अपनी आमदनी का जरिया बनाना चाहते हैं तो यह पोस्ट आपके लिए बहुत उपयोगी है। ट्रक जंक्शन की इस पोस्ट में हम आपको 3 लाख के बजट में आने वाले टॉप 5 कार्गो थ्री व्हीलर की जानकारी दे रहे हैं तो बने रहें हमारे साथ।

3 लाख के बजट में टॉप 5 कार्गो थ्री व्हीलर

भारत में थ्री व्हीलर का सेगमेंट तेजी से ग्रोथ कर रहा है। इस सेगमेंट में बजाज, महिंद्रा, पियोजियो, टीवीएस, अतुल सहित 120 से ज्यादा कंपनियां अपने थ्री व्हीलर बेच रही है। यहां आपको 3 लाख के अंदर टॉप 5 कार्गो थ्री व्हीलर की कीमत, स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स के बारे में पूरी जानकारी मिलेगी। ये टॉप 5 कार्गो थ्री व्हीलर इस प्रकार है :

  • महिंद्रा अल्फा प्लस

  • पियाजियो आपे एक्स्ट्रा एलडीएक्स

  • बजाज मैक्सिमा सी

  • अतुल शक्ति कार्गो

  • टीवीएस किंग कार्गो

1. महिंद्रा अल्फा प्लस

डीजल फ्यूल से चलने वाला यह कार्गो थ्री व्हीलर 29.4 किलोमीटर प्रति लीटर की माइलेज देता है। महिंद्रा अल्फा प्लस में 9 एचपी और 597 सीसी का सिंगल सिलेंडर वॉटर कूल्ड डीजल इंजन है जो 23.5 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट करता है। इसके बीएस6 इंजन को कुशल पावर डिलीवरी के लिए 5-स्पीड ट्रांसमिशन और मल्टी-प्लेट ऑयल-इमर्स्ड क्लच के साथ भी जोड़ा गया है। 995 किलोग्राम के जीवीडब्ल्यू के साथ इस कार्गो थ्री व्हीलर की पेलोड कैपेसिटी 422 किलोग्राम है। उबड़-खाबड़ सड़कों पर आसान परिवहन के लिए महिंद्रा अल्फा प्लस कार्गो में 175 मिमी का ग्राउंड क्लीयरेंस दिया गया है। भारत में महिंद्रा अल्फा प्लस 3 व्हीलर 2.79 लाख रुपए से 2.85 लाख रुपए की कीमत में उपलब्ध है।

2. पियाजियो आपे एक्स्ट्रा एलडीएक्स

भारत में पियाजियो आपे एक्स्ट्रा एलडीएक्स की कीमत 2.45 लाख से 2.55 लाख रुपए है। यह थ्री व्हीलर कम कीमत में ज्यादा पेलोड कैपेसिटी के साथ आता है। इस कार्गो थ्री व्हीलर में 10 एचपी, 599 सीसी के साथ सिंगल सिलेंडर इंजन दिया गया है जो 23.5 एनएम की अधिकतम टॉर्क पैदा करता है। इसका इंजन 4 फॉरवर्ड और 1 रिवर्स गियर कॉन्फ़िगरेशन के साथ एक कॉन्स्टेंट मेश गियरबॉक्स से भी जुड़ा है। 60 किमी की अधिकतम स्पीड वाले इस थ्री व्हीलर की ग्रेडेबिलिटी 23.8 प्रतिशत है। पियाजियो आपे एक्स्ट्रा एलडीएक्स का जीवीडब्ल्यू 975 किलोग्राम और पेलोड कैपेसिटी 496 किलोग्राम है। 2100 एमएम के व्हीलबेस और 245 एमएम के ग्राउंड क्लीयरेंस के साथ यह कार्गो थ्री व्हीलर असमान रास्तों पर आसानी से माल परिवहन करता है। 22.67 किमी/लीटर की माइलेज के साथ यह कार्गो थ्री व्हीलर ज्यादा कमाई का वादा पूरा करता है।

3. बजाज मैक्सिमा सी

बजाज मैक्सिमा सी थ्री व्हीलर अपनी जबरदस्त माइलेज और पेलोड कैपेसिटी से हर ट्रिप पर ज्यादा फायदा पहुंचा रही है। इसकी पेलोड कैपेसिटी 619 किलोग्राम है जबकि माइलेज 33 से 35 किलोमीटर प्रतिलीटर है। बजाज मैक्सिमा सी को सीएनजी और डीजल ईंधन वेरिएंट में पेश किया गया है। इसका डीजल वेरिएंट 470.5 सीसी इंजन के साथ आता है। वहीं, सीएनजी वेरिएंट में 236.2 सीसी का इंजन मिलता है। डीजल वेरिएंट में 8 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है जबकि सीएनजी वेरिएंट में 40 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है। ज्यादा माल की लोडिंग के लिए बजाज मैक्सिमा सी के दोनों वेरिएंट की लंबाई 1840 मिमी और चौड़ाई 1425 मिमी है। 10 एचपी और 236.2 सीसी की इंजन क्षमता वाले  बजाज मैक्सिमा सी थ्री व्हीलर सीएनजी की कीमत 2.83 लाख से 2.84 लाख रुपए है।

4. अतुल शक्ति कार्गो

माइलेज के मामले में अतुल शक्ति कार्गो थ्री व्हीलर सबसे शानदार ऑप्शन है। 7± 0.5 लीटर के फ्यूल टैंक के साथ आने वाले इस थ्री व्हीलर की माइलेज 36 किमी प्रति लीटर है। अतुल शक्ति कार्गो 1020 किलोग्राम जीवीडब्ल्यू के साथ आता है। इसमें 9.38 एचपी, 598 सीसी सिंगल-सिलेंडर वॉटर-कूल्ड डीजल इंजन दिया गया है जो 23.5 एनएम का टॉर्क पैदा करने में सक्षम है। इंजन से पहियों तक कुशल पावर ट्रांसमिशन के लिए, इंजन को 4-स्पीड कॉन्स्टेंट मेश गियरबॉक्स और मल्टी-प्लेट वेट क्लच के साथ जोड़ा गया है।  शक्ति कार्गो थ्री-व्हीलर में हैवी माल ढुलाई के दौरान स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए 2110 मिमी का व्हीलबेस है। भारत में अतुल शक्ति कार्गो की कीमत 2.50 लाख से 2.85 लाख रुपए है।

5. टीवीएस किंग कार्गो

टीवीएस किंग कार्गो थ्री व्हीलर 426 किलोग्राम की पेलोड कैपेसिटी के साथ आता है। कीमत के मामले में यह काफी किफायती कार्गो थ्री व्हीलर है। भारत में टीवीएस किंग कार्गो थ्री व्हीलर की कीमत 2.10 लाख रुपए से 2.50 लाख रुपए के बीच है। इसमें 9.26 एचपी, 225.8 सीसी का 4 स्ट्रोक सिंगल सिलेंडर इंजन दिया गया है जो 15.5 एनएम का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। अधिकतम 60 किमी प्रति घंटे की स्पीड से यह कार्गो कम समय में अधिक काम करता है।  

अगर आप पहली बार कार्गो थ्री व्हीलर में निवेश कर रहे हैं तो उपरोक्त 5 मॉडल बेस्ट ऑप्शन है। आप इन 5 में से किसी भी कार्गो थ्री व्हीलर को अपनी जरूरत के हिसाब से खरीद सकते हैं। अगर आप इनके अलावा अन्य कमर्शियल व्हीकल, थ्री व्हीलर, ट्रक, पिकअप, ट्रेलर आदि वाहन खरीदना चाहते हैं तो ट्रक जंक्शन पर विजिट कर सकते हैं।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

Facebook - https://bit.ly/TruckFB

Instagram - https://bit.ly/TruckInsta

YouTube   - https://bit.ly/TruckYT 

कैटेगिरी

लोकप्रिय समाचार

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Call Back Button Call Us