चाहे आप पियाजियो आपे एक्स्ट्रा एलडीएक्स की कीमत, फीचर्स या कमर्शियल उपयोगिता देख रहे हैं, यह मॉडल लास्ट माइल ट्रांसपोर्ट बिजनेस का एक भरोसेमंद साथी है।
पियाजियो आपे एक्स्ट्रा एलडीएक्स 3 व्हीलर की भारत में कीमत 2026
2026 में भारत में पियाजियो आपे एक्स्ट्रा एलडीएक्स 3 व्हीलर की कीमत ₹2.26 लाख (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। यह कीमत छोटे व्यापारी और फ्लीट ऑपरेटर के लिए किफायती है। आप ट्रक जंक्शन पर क्षेत्रीय ऑन रोड कीमत देख सकते हैं।
पियाजियो आपे एक्स्ट्रा एलडीएक्स 3 व्हीलर के स्पेसिफिकेशन्स
पियाजियो आपे एक्स्ट्रा एलडीएक्स की सभी स्पेसिफिकेशन्स कई कमर्शियल कार्गो उपयोग के लिए सही है, खासतौर पर शहर की सड़कों और गांव की गलियों में।
- 599 सीसी कैपेसिटी के साथ डीजल इंजन: छोटे और मध्यम स्तर के लॉजिस्टिक्स में कार्गो मूवमेंट के लिए बेस्ट परफॉर्मेंस है।
- पावर आउटपुट: सहज कार्गो ट्रांसपोर्ट के लिए 3600 आरपीएम पर 7 किलोवाट पावर।
- टॉर्क डिलीवरी: ढलान पर आसान त्वरण के लिए 2000 ± 200 आरपीएम पर 23.94 एनएम टॉर्क।
- 10 लीटर फ्यूल टैंक: बार बार रिफ्यूल नहीं करवाना पड़ता, रोजाना के उपयोग के लिए बेस्ट है।
- सिंगल-सीटर कॉन्फिगरेशन: ऑप्टिमल कार्गो डेक एरिया के लिए डिजाइन किया गया।
- 29% ग्रेडेबिलिटी: खड़ी सड़क या फ्लाइओवर पर आराम से चढ़ सकता है, शहरी और ग्रामीण इलाकों के लिए सुविधाजनक।
- मल्टीपल डेक लंबाई: विभिन्न कार्गो आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए 5 फीट, 5.5 फीट और 6 फीट आकार में उपलब्ध।
पियाजियो आपे एक्स्ट्रा एलडीएक्स 3 व्हीलर फीचर्स
पियाजियो आपे एक्स्ट्रा एलडीएक्स 3 व्हीलर एक भरोसेमंद और एफिशिएंट कार्गो व्हीकल है जिसे भारी लोड काे आसानी से संभालने के लिए डिजाइन किया गया है। यह पावरफुल परफॉर्मेंस, टिकाऊपन और ड्राइवर-फ्रेंडली डिजाइन के साथ आता है जो रोजाना के व्यापारिक कार्यों को पूरा करते हैं। इसके कुछ मुख्य फीचर्स इस प्रकार हैं:
आपे एक्स्ट्रा एलडीएक्स डीजल 599 सीसी इंजन से चलता है जाे 7 किलोवाट पावर और 23.94 एनएम टॉर्क जनरेट करता है। इससे यह व्हीकल आसानी से हैवी लोड उठा लेता है, और लगभग 40 किलोमीटर का माइलेज देता है। पियाजियो आपे एक्स्ट्रा एलडीएक्स कार्गो खरीददारों के लिए टॉप चॉइस है। यह 3 व्हीलर पूरी क्षमता से लोड होने पर भी अपने सेगमेंट में सबसे अच्छा पिकअप देता है।
इस मॉडल में वाटर कूल्ड डीजल इंजन लगा है जो सिर्फ परफॉर्मेंस को ही नहीं बल्कि ऑयल ड्रेन अवधि को भी बढ़ाता है। इसके एल्युमीनियम क्लच की सर्विस लाइफ 30000 किलोग्राम है। पियाजियो 42 महीने और 1,20,000 किलोमीटर की शानदार वारंटी देता है - जो भी पहले हो। यह डाउपटाइम कम करता है और बिजनेस की एफिशिएंसी को बढ़ाता है।
आपे एक्स्ट्रा एलडीएक्स 245 एमएम की ग्रांउड क्लीयरेंस और 29% की ग्रेडेबिलिटी के साथ आता है जिससे बिना किसी परेशानी के ढलानों पर चढ़ना आसान बन जाता है। इसमें एक शानदार केबिन और मजबूत चेसिस है। ड्राइवर को लंबे समय तक काम के दौरान भी कम थकान हो, इसलिए उसकी सुविधा को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है।
पियाजियो आपे एक्स्ट्रा एलडीएक्स के उपयोग
डीजल से चलने वाला ये थ्री व्हीलर कई तरह के कमर्शियल कार्यों के लिए परफेक्ट है। इसका छोटा साइज भीड़-भाड़ वाले रास्तों पर ज्यादा लोड ट्रांसपोर्ट करने के लिए सही है। इसके उपयोग हैं:
- FMCG डिलीवरी
- ई-कॉमर्स पार्सल डिलीवरी
- सब्जी और फल का परिवहन
- पानी की बोतल और सिलेंडर की डिलीवरी
- लोकल गुड्स ट्रांसपोर्ट
- कूरियर सर्विस
पियाजियो आपे एक्स्ट्रा एलडीएक्स थ्री व्हीलर के वैकल्पिक मॉडल
यदि आप इसके जैसे अन्य मॉडल की तलाश में है तो ये कुछ विकल्प है, स्पेसिफिकेशन्स और कीमत के साथ - जो अलग-अलग व्यापारिक जरूरतों को पूरा करने के लिए बने हैं:
पियाजियो आपे एक्स्ट्रा एलडीएक्स प्लस 3 व्हीलर
इसकी कीमत ₹2.26 लाख से लेकर ₹2.35 लाख तक है, पियाजियो आपे एक्स्ट्रा एलडीएक्स प्लस 3 व्हीलर 36 किलोमीटर प्रति लीटर की माइलेज ऑफर करता है और इसमें 9.39 एचपी इंजन लगा है। इसके अलावा, इसमें 2100 एमएम व्हीलबेस, 975 किलोग्राम जीवीडब्ल्यू और 10 लीटर का फ्यूल टैंक है, यह स्मूद कार्गो ट्रांसपोर्ट के लिए परफेक्ट है।
महिंद्रा अल्फा प्लस
इसकी कीमत ₹2.40 लाख से लेकर ₹2.58 लाख तक है, महिंद्रा अल्फा प्लस 29.4 किलोमीटर प्रति लीटर की माइलेज और 9 एचपी की मोटर के साथ आता है। इसका व्हीलबेस 2165 एमएम, जीवीडब्ल्यू 1020 किलोग्राम और फ्यूल टैंक कैपेसिटी 7 लीटर की है, यह हैवी ड्यूटी उपयोग के लिए डिजाइन किया गया है।
अतुल शक्ति कार्गो थ्री व्हीलर
अतुल शक्ति कार्गो की कीमत ₹2.30 लाख से लेकर ₹2.63 लाख तक है। इसका माइलेज 36 किलोमीटर प्रति लीटर और इंजन 9.38 एचपी का है। साथ ही, इसका व्हीलबेस 2110 एमएम, जीवीडब्ल्यू 1020 किलोग्राम, और फ्यूल टैंक कैपेसिटी 7 लीटर की है। यह भी हैवी ड्यूटी कार्यों के लिए डिजाइन किया गया है।
ट्रक जंक्शन ही क्यों?
ट्रक जंक्शन सभी कमर्शियल व्हीकल जरूरत के लिए एक पसंदीदा जगह है। यहां पियाजियो आपे एक्स्ट्रा एलडीएक्स बीएस-6 की कीमत, फीचर्स और तुलनात्मक टूल पर अपडेटेड जानकारी मिलती है, जिससे आपका वाहन खरीदने का अनुभव आसान हो जाता है। ये कुछ मुख्य वजहें है जिसके कारण खरीददार हम पर भरोसा करते है:
- रियल टाइम एक्स शोरूम और ऑन रोड प्राइस अपडेट्स
- लोन और ईएमआई में मदद
- डीलरशिप की वेरिफाइड संपर्क जानकारी
- आसान प्रोडक्ट तुलना
पियाजियो आपे एक्स्ट्रा एलडीएक्स की लेटेस्ट ऑन रोड प्राइस देखें
नवीनतम पियाजियो आपे एक्स्ट्रा एलडीएक्स ऑन रोड कीमत प्राप्त करें Nov 14, 2026।