जानें टॉप 5 आयशर प्रो ट्रक की विशेषता, खासियत और कीमत
भारत में आयशर ट्रक की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है, जिसका बड़ा कारण आयशर की मजबूत बिल्ड क्वालिटी और इसका सुपर परफॉर्मेंस है। अगर आप भी बेहतरीन प्रदर्शन वाले और उन्नत सुविधाओं से लैस कमर्शियल ट्रकों की तलाश कर रहे हैं? तो यह पोस्ट आपके लिए बेहद उपयोगी साबित हो सकती है। इस पोस्ट में हमने 10 टन से कम GVW यानी ग्रॉस व्हीकल वेट वाले आयशर प्रो ट्रकों की जानकारी दी है जो उच्च पेलोड क्षमता के साथ आते हैं और यह आपकी कमर्शियल जरूरतों को पूरी करते हैं। इस कमर्शियल ट्रक के माध्यम से आप एफएमसीजी उत्पादों, ई-कॉमर्स और कूरियर और लॉजिस्टिक्स की परिवहन आवश्यकताओं को पूरा कर सकते हैं। 10 टन GVW वाले इन टॉप 5 ट्रकों में आयशर प्रो 2049, प्रो 2050, प्रो 2055, प्रो 2059एक्सपी और प्रो 2090 आदि शामिल हैं। बता दें कि, भारत में आयशर प्रो ट्रकों की कीमत 12.16 लाख से शुरू होकर 17.73 लाख रुपये के बीच है। 10 टन से कम GVW वाले टॉप 5 आयशर प्रो ट्रक्स की कीमत और फीचर्स आदि की जानकारी इस प्रकार है :
1. आयशर प्रो 2049
आयशर प्रो 2049 ट्रक 10 टन से कम के आयशर प्रो ट्रकों के अंतर्गत आता है। यह शक्तिशाली प्रदर्शन वाला एक शानदार ट्रक है, जो किफायती लागत में परिवहन की सुविधा प्रदान करता है। जिससे व्यापारी अपने लाभ को बढ़ा सकते हैं। अच्छी पेलोड क्षमता के कारण, यह ट्रक भारी उत्पादों के परिवहन के लिए बेहद उपयोगी है। इसके इंजन की उच्च तकनीक उत्सर्जन और पर्यावरणीय प्रभाव को कम करता है और अपना बेहतर प्रदर्शन सुनिश्चित करता है। आयशर प्रो 2049 की कीमत 12.16 लाख और 12.91 लाख रुपये के बीच है। इसके अलावा, इसकी बेहतर पेलोड और स्टेबिलिटी इसे इसकी कार्यक्षमता को बढ़ाती है।
इंजन | ई 366, 4-वाल्व 2 लीटर |
पावर आउटपुट | 100 HP |
सकल वाहन वजन (GVW) | 4995 किलो |
पेलोड क्षमता | 3500 किलोग्राम |
व्हीलबेस | 2580 मिमी |
ईंधन टैंक क्षमता | 60 लीटर |
2. आयशर प्रो 2050
आयशर प्रो 2050 ट्रक लॉजिस्टिक्स उपयोग के लिए बीते कुछ सालों में बेहद लोकप्रिय हुआ है और अपने स्मूथ संचालन और टिकाऊ होने की वजह से ग्राहकों की पहली पसंद बन जाता है। यह ट्रक अपनी विश्वसनीयता और अच्छी कार्यक्षमता की वजह से व्यवसायों के लिए आदर्श है। 10 टन GVW के अंदर आने वाला आयशर का यह बेहतरीन मॉडल अपनी पेलोड आवश्यकताओं को पूरा करता है। इसमें मौजूद मजबूत चेसिस और एक भारी-भरकम बॉडी इसे मीडियम स्तर का पेलोड ले जाने के लिए खास बनाती है। इसमें मौजूद एर्गोनोमिक केबिन बेहद सुविधाजनक और आरामदायक यात्रा सुनिश्चित करता है। आयशर प्रो 2050 की कीमत 12.71 लाख से शुरू होकर 13.81 लाख रुपये तक जाती है।
इंजन | E366, 4-वाल्व 2 लीटर |
पावर आउटपुट | 100 एचपी |
सकल वाहन वजन (GVW) | 5400 किलो |
पेलोड क्षमता | 2462/2741 केजी |
व्हीलबेस | 2935 मिमी |
ईंधन टैंक क्षमता | 60 लीटर |
3. आयशर प्रो 2055
अगर आप 10 टन से कम GVW वाले भरोसेमंद ट्रक की तलाश में हैं तो आयशर प्रो 2055 एक बेहतरीन चॉइस हो सकता है। यह ट्रक अपनी स्टेबिलिटी और परफॉर्मेंस की वजह से भारत में काफी लोकप्रिय हुआ है। आयशर प्रो 2055 अपनी मजबूत निर्माण की वजह से भारतीय परिवहन उद्योग के बेहद भरोसेमंद वाहनों में से एक है। यह ट्रक अपनी कम रखरखाव और परिचालन लागत की वजह से व्यापारियों को ज्यादा मुनाफा प्रदान कर पाता है। साथ ही आयशर प्रो 2055 ट्रक, व्यवसायों के लिए एक टॉप विकल्प बनाता है। यह ट्रक, आसानी से उबड़-खाबड़ इलाकों में नेविगेट कर पाता है। आयशर प्रो 2055 की कीमत 13.71 और 14.46 लाख रुपये के बीच है।
इंजन | ई 366-75 किलोवाट-बीएस 6, |
पावर आउटपुट | 100 एचपी |
सकल वाहन वजन (GVW) | 7490 किलो |
पेलोड क्षमता | 4086 किलोग्राम |
व्हीलबेस | 2670 मिमी |
ईंधन टैंक क्षमता | 60 लीटर क्षमता |
4. आयशर प्रो 2059 एक्सपी
यदि आप 10 टन से कम GVW वाले मजबूत ट्रक में निवेश करना चाहते हैं, तो आयशर प्रो 2059एक्सपी एक अच्छा विकल्प हो सकता है। आयशर प्रो ट्रक सीरीज में यह वाहन सबसे उत्कृष्ट वाहनों में से एक है। अपनी जबरदस्त कार्य क्षमता और स्टेबिलिटी के साथ मजबूत निर्माण और असाधारण विशेषताओं के साथ यह वाहन ज्यादातर बिजनेस की जरूरतों को पूरा करता है। यह वाहन भारत की असमान एवं चुनौतीपूर्ण सड़कों पर भी तेज ड्राइविंग सुनिश्चित करता है। इसके अतिरिक्त यह वाहन अपनी कम रखरखाव लागत की वजह से व्यापारियों को ज्यादा मुनाफा प्रदान करता है। शानदार केबिन फीचर्स, लंबी दूरी की यात्रा, ड्राइवर सेफ्टी आदि की वजह से यह वाहन मार्केट का उत्कृष्ट विकल्प है। इस ट्रक की कीमत 14.67 से 15.42 लाख रुपये के बीच है।
इंजन | E474 4 वाल्व 3 लीटर सीआरएस |
पावर आउटपुट | 120 एचपी |
सकल वाहन वजन (GVW) | 7490 किलो |
पेलोड क्षमता | 3863/3550 केजी |
व्हीलबेस | 2935 मिमी |
ईंधन टैंक क्षमता | 100 लीटर क्षमता |
5. आयशर प्रो 2090
10-टन जीवीडब्ल्यू के अंदर आने वाले टॉप 5 आयशर ट्रकों में आयशर प्रो 2090 एक शानदार विकल्प है। यह ट्रक अपनी मजबूत बॉडी और आसान ड्राइविंग की वजह से भारत में बेहद लोकप्रिय हुआ है। यह ट्रक भारत के चुनौतीपूर्ण सड़कों पर अपनी सेवा प्रदान करने में सक्षम है। इस ट्रक की माइलेज बेहद किफायती है और आयशर प्रो 2090 की कीमत 16.98 से 17.73 लाख रुपये के बीच है। इस ट्रक के बारे में ज्यादा जानकारी नीचे सारणी में दी गई है।
इंजन | E474 4 वाल्व 3 लीटर सीआरएस टर्बोचार्ज्ड इंटरकूल्ड |
पावर आउटपुट | 120 एचपी |
सकल वाहन वजन | 8990 किलोग्राम |
पेलोड क्षमता | 5414 किलोग्राम |
व्हीलबेस | 3370 मिमी |
ईंधन टैंक क्षमता | 190 लीटर क्षमता |
भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट ट्रक जंक्शन आप तक पहुंचाता है। भारत में नये मॉडल का ऑटो रिक्शा, मिनी ट्रक, पिकअप, टेंपो ट्रैवलर, ट्रक, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी सभी स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत समेत पूरी जानकारी उपलब्ध करवाते हैं। देश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। ट्रक जंक्शन आप तक ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट पहुंचाता है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं, तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।
ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -
Facebook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube - https://bit.ly/TruckYT