Detect your location
Select Your location
Clear
  • Pune
  • Bangalore
  • Mumbai
  • Hyderabad
  • Chennai
Popular Cities
Pune
Bangalore
Mumbai
Hyderabad
Chennai
jaipur
Montra
21 Dec 2022
Automobile

भारत के टॉप 5 लाइट कमर्शियल व्हीकल्स : जाने कीमत और फीचर्स

By News Date 21 Dec 2022

भारत के टॉप 5  लाइट कमर्शियल व्हीकल्स : जाने कीमत और फीचर्स

जानें, लाइट कमर्शियल व्हीकल की उपयोगिता, फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

बाजार में रोजमर्रा की उपभोक्ता वस्तुओं की सही समय पर सप्लाई करने के लिए सबसे ज्यादा इस्तेमाल एलसीवी सेगमेंट के वाणिजि्यक वाहनों का होता है। एलसीवी सेगमेंट में वे वाहन आते हैं जिनकी जीवीडब्ल्यू 2 टन से  14.5 टन तक की होती है। इन कमर्शियल व्हीकल्स की पेलोड केपेसिटी , जीवीडब्ल्यू और अन्य स्पेसिफिकेशंस के अलावा बेस्ट फीचर्स के हिसाब से देखा जाए तो भारत में 5  ऐसे शीर्ष एलसीवी हैं जो इनकी उपयोगिता को सार्थक बनाते हैं। एफएमसीजी यानि ताजा फल और सबि्जयों सहित अन्य कई उपभोक्ता वस्तुओं की तेजी के साथ सप्लाई करने में एलसीवी की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। यही कारण है कि दिनों दिन इन वाहनों की मांग बढ़ती ही जा रही है। अनुमान है कि 2030 तक विश्व स्तरीय बाजार में इनका बाजार 794.86 अरब डॉलर तक बढ़ सकता है। भारत में एलसीवी निर्माताओं में टाटा मोटर्स, अशोक लेलैंड, महिंद्रा बड़े खिलाड़ी के रूप में जाने जाते हैं। यहां ट्रक जंक्शन की इस पोस्ट में आपको भारत के 5 सर्वश्रेष्ठ एलसीवी के बारे में पूरी जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है। इसे ध्यान से पढ़ें और शेयर करें।

ये हैं टॉप लाइट कमर्शियल व्हीकल (light commercial vehicle)

भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाले और  लोकिप्रय  एलसीवी टाटा (Tata), महिंद्रा  (Mahindra) और अशोक लेलैंड (Ashok Leyland) कंपनियों के हैं। इन वाहनों का उपयोग फल, सब्जी, व्हाइट गुड्स, पार्सल , कुरियर, मार्केट लोड, कोल्ड ड्रिंक्स आदि की सुचारू सप्लाई के लिए किया जाता है। इनकी शानदार माइलेज और फ्यूल परफोर्मेंस अच्छी होने के कारण ये ज्यादा अधिक बचत के साथ ज्यादा प्रोफिटेबल होते हैं।

यहां 5 टॉप हल्के वाणजि्यक  वाहनों की संपूर्ण  जानकारी आपको दी जा रही है। इन 5 शीर्ष एलसीवी में महिंद्रा फुरियो -7, महिंद्रा जायो, अशोक लेलैंड बड़ा दोस्त, टाटा इंट्रा वी -30 और मारुति सुजुकी सुपर कैरी मिनी ट्रक शामिल हैं।

1. महिंद्रा फुरियो -7 के स्पेसिफिकेशंस

महिंद्रा फुरियो 7 (Mahindra Furio 7 Cargo Truck) महिंद्रा हाउस से आने वाला बेहतरीन एलसीवी सेगमेंट का कार्गो वाहन है। यह अपनी ज्यादा पेलोड केपेसिटी सहित कई बेहतर स्पेसिफिकेशंस्र शानदार माइलेज और बेस्ट फीचर्स के साथ आता है। यह चार टायर में आता है। इस कार्गो वाहन की  पेलोड क्षमता 4,075kg हैं वहीं जीवीडब्ल्यू 6,950kg है। इसका व्हीलबेस 4267MM है। यह कार्गो ग्रामीण और शहरी दोनो ही क्षेत्रों में ऊबड़-खाबड़ रास्तों पर भी बेहतर तरीके से चल सकता है। इसकी शानदार माइलेज 9-10 केएपीएल है। इसके टायरों का साइज - 7.5 x 16 फ्रंट और इसी साइज में रियर में आता है।

इंजन केपेसिटी

महिंद्रा फुरियो 7 कार्गो का इंजन 4 सिलेंडर के साथ एमडीआई टैक 2.5 लीटर बीएस 6 एमिशन नोर्म्स का इंजन है। इसमें 81.13 एचपी की पावर मिलती है। यह डीजल इंजन है। इसके फ्यूल टैंक की पावर 60 लीटर है।

गियरबॉक्स और स्टीयरिंग

महिंद्रा फुरियो 7 कार्गो में मैन्युअल ट्रांसमिशन है। वहीं इसमें 5 स्पीड का गियरबॉक्स मिलता है। इसका पावर स्टीयरिंग है। वहीं क्लच 310 एमएम एयूके टाइप है। यह वाहन ड्रम ब्रेक के साथ आता है।

महिंद्रा फुरियो -7 की कीमत और वेरिएंट

महिंद्रा फुरियो कार्गो वाहन की एक्स शोरूम प्राइस 14.79 लाख रुपये से 15.32 लाख रुपये है। वहीं यह कार्गो व्हीकल दो वेरिएंटस में आता है, महिंद्रा फुरियो 7 कार्गो सीबीसी और महिंद्रा फुरियो 7 कार्गो एचएसडी।

2. महिंद्रा जायो- जानें मुख्य स्पेसिफिकेशंस

एलसीवी सेगमेंट का ही एक और बेस्ट कार्गो महिंद्रा जायो (Mahindra Jayo) है। यह वाहन कई स्पेसिफिकेशंस और शानदार फीचर्स के साथ आता है। इसकी बाजार में भारी मांग है। महिंद्रा एंड महिंद्रा हाउस से आने के कारण यह गुणवत्तापूर्ण ग्राहकों के भरोसे का वाहन है। इसमें डीजन इंजन और सीएनजी ये दोनो ऑप्सन हैं। महिंद्रा जायो चार चक्के (Four Wheel) का व्हीकल है और इसकी पेलोड क्षमता 2250kg है। इसमें 2654 एमएम का व्हीलबेस मिलता है। वहीं यह सिंगल प्लेट ड्राई क्लच के साथ आता है। महिंद्रा जायो कार्गो में पॉवर स्टीयरिंग है। इसमें पार्किंग ब्रेक आते हैं। इसमें 7.0 x 16 14 पीआर फ्रंट एवं इसी साइज में रियर टायर आते हैं। यह कार्गो बहुत ही कुशलता के साथ लोडिंग के साथ सही समय पर डिलीवरी करता है। सभी प्रकार के सड़क मार्गों पर चलने में यह सक्षम है। इसकी शानदार माइलेज 11 केएमपीएल है।

इंजन परफोर्मेंस  

महिंद्रा जायो कार्गो का इंजन पावरफुल है। यह 80 एचपी की पावर प्रदान करता है। वहीं इससे 220 एनएम का टार्क जनरेट होता है। यह इंजन एमडीआई टैक ईसीआर और एससीआर के साथ पेश किया गया है।  

गियरबॉक्स एवं स्टीयरिंग

महिंद्रा जायो कार्गो में 5 स्पीड के साथ गियरबॉक्स आता है , इसमें ट्रांसमिशन मैन्युअल है। वहीं पावर स्टीयरिंग मिलता है।

महिंद्रा जायो की कीमत और वेरिएंट्स

इस वाहन की एक्स शोरूम प्राइस 9.98 से 10.40 लाख रुपये है। इसके तीन वेरिएंट्स आपको देखने को मिलते हैं, जिनमें महिंद्रा जायो 2654/एचएचडी, महिंद्रा जायो 2654 डीएसडी और  महिंद्रा जायो 2654 सीबीसी हैं।

3. अशोक लेलैंड बड़ा दोस्त के मुख्य स्पेसिफिकेशंस

भारत में अशोक लेलैंड दूसरी सबसे बडी कमिर्शयल व्हीकल निर्माता कंपनी है। इसका एक एलसीवी अशोक लेलैंड बडा दोस्त (Ashok Leyland BADA DOST) पिकअप ग्राहकों में काफी लोकप्रिय है। इसकी बाजार में जबर्दस्त मांग बनी हुई है। इसकी शानदार माइलेज होने के कारण यह ईंधन की बचत करता है। यह पिकअप वाहन 1478 सीसी के 1.5 लीटर टर्बोचार्ज्ड इंटरकूल्ड विद एलएनटी इंजन के साथ लांच किया गया है। इसमें 2590 एमएम का बड़ा व्हीलबेस आता है। इसके फ्यूल टैंक की केपेसिटी 50 लीटर है। इस पिकअप की जीवीडब्ल्यू 3490kg और पेलोड क्ष्मता 1860kg है। अशोक लेलैंड बड़ा दोस्त आकर्षक बॉडी डिजायन में आता है। इसका केबिन भी ज्यादा स्पेस वाला है। यह वाहन ऊबड़-खाबड़ मार्गों  पर चलने में पूरी तरह से कुशल है।

इसके मुख्य फीचर्स

अशोक लेलैंड बड़ा दोस्त के फीचर्स शानदार हैं। इसमें आपको मैन्युअल ट्रांसमिशन के साथ पावर स्टीयरिंग मिलता है। वहीं सिंगल और डायाफ्राम पुश टाइप केबल से संचालित क्लच है। यह पिकअप डिस्क और ड्रम ब्रेक के साथ आता है। इसके चार टायर हैं। इनका साइज 215/  75 आर 15 एलटी और 215/  75 आर 15 एलटी फ्रंट एवं  रियर साइज में आते हैं।

अशोक लेलैंड बड़ा दोस्त की कीमत एवं वेरिएंट

अशोक लेलैंड बडा दोस्त पिकअप की एक्स शोरूम प्राइस 7.75 लाख रुपये से 7.99 लाख रुपये है। यह पिकअप तीन वेरिएंट में आता है।

4. टाटा इंट्रा वी 30 – स्पेसिफकेशंस और फीचर्स

टाटा हाउस से आने वाला यह एलसीवी सेगमेंट का कार्गो वाहन सभी प्रकार की उपभोक्ता वस्तुओं के बेहतर परिवहन के लिए जाना जाता है। इसकी पेलोड केपेसिटी 1300kg है। वहीं जीवीडब्ल्यू 2565kg है। इसमें शकि्तशाली इंजन है। यह इंजन 4 सिलेंडर के साथ 1496 सीसी क्षमता का है जो डीआई टेक्नॉलॉजी के अलावा बीएस 6 एमिशन नोम्र्स विकल्प सहित आता है। इस इंजन की पावर 70 एचपी की है। यह 140 एनएम का टार्क जनरेट कर सकता है। इसके ईंधन टैंक की केपेसिटी 35 लीटर है। इसकी शानदार माइलेज 14 केएमपीएल है। इससे ईंधन की अच्छी बचत होती है।

टाटा इंट्रा वी 30 की कीमत एवं वेरिएंटस

टाटा इंट्रा वी 30 (Tata Intra V30 Pickup) एलसीवी सेगमेंट की पिकअप की एक्स शोरूम प्राइस 7.30 लाख रुपये 7.62 लाख  रुपये है। इसके तीन वेरिएंट आते हैं।

5. मारुति सुजुकी सुपर कैरी पिकअप   

यह पिकअप भारत की सुप्रसिद्ध कमर्शियल व्हीकल निर्माता मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) का बेस्ट प्रोडक्ट है। इसकी खास स्पेसिफिकेशंस इस प्रकार हैं-:

  • यह पिकअप सीएनजी और पेट्रोल इन दोनों ईंधन विकल्प के साथ आती है।
  • इसका व्हीलबेस 2110 एमएम है।
  • इसमें 625 किलोग्राम पेलोड केपेसिटी  है।  
  • इसका इंजन मल्टी प्वाइंट इंजेक्शन, जी-12बी , बीएस 6 इंजन है।
  • यह पिकअप ड्रम ब्रेक और एयर ब्रेक के साथ है।
  • इस पिकअप में 1600kg की जीवीडब्ल्यू है।

स्टीयरिंग और गियरबॉक्स

इस पिकअप में मैन्युअल रेक् और पिनियन गियर बॉक्स 5 स्पीड के साथ है।

मारुति सुजुकी सुपर कैरी की पिकअप कीमत

मारुति सुजुकी सुपर कैरी (Maruti Suzuki Super Carry) पिकअप की एक्स शोरूम प्राइस 5.60 लाख रुपये से 6.05 लाख रुपये है।

आपको बता दें ट्रक जंक्शन हमेशा ही भारत में कमर्शियल व्हीकल्स से जुड़ी सभी अपडेट आप तक पहुंचाता है। भारत में नये मॉडल का पिकअप या ट्रक लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपके पास उसकी सभी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स अपनी बेवसाइट के माध्यम से पहुंचाते है। भारत में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी ट्रकों के मॉडल और ट्रांसपोट से जुड़ी सभी खबरें ट्रक जंक्शन बेवसाइट पर रोजाना पोस्ट की जाती है। ट्रक जंक्शन आप तक ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा, अशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी आप तक पहुंचाता है। यदि आपने भी हमसे जुड़ने का मन बना लिया है तो आप हमसे हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में जुड़ सकते हैं।

क्या आप नया ट्रक खरीदना, डीज़ल ट्रकपेट्रोल ट्रक, इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहन या पुराना ट्रक बेचना चाहते हैं, किफायती मालाभाड़ा से फायदा उठाना चाहते हैं, ट्रक लोन, फाइनेंस, इंश्योरेंस, अपना ट्रक चुनें व अन्य सुविधाएं बस एक क्लिक पर चाहते हैं तो देश के सबसे तेजी से आगे बढ़ते डिजिटल प्लेटफार्म ट्रक जंक्शन पर विजिट करें और अपने फायदे की हर बात जानें।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

FaceBook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube   - https://bit.ly/TruckYT

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Call Back Button Call Us