user profile

नया उपयोगकर्ता

ट्रक जंक्शन से जुड़ें

टाटा पावर और टाटा मोटर्स इलेक्ट्रिक सीवी के लिए स्थापित करेंगी 200 फास्ट चार्जिंग स्टेशन इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीद पर सब्सिडी जारी रहेगी - केंद्रीय मंत्री का बड़ा ऐलान महिंद्रा ने लांच किया वीरो एलसीवी, कीमत 7.99 लाख रुपए से शुरू ट्रैफिक पुलिस का शानदार ऑफर! गाड़ी के चालान पर मिलेगी 50 प्रतिशत की छूट नेशनल हाईवे के नियमों में संशोधन : अब इन वाहनों को नहीं देना होगा टैक्स महिंद्रा की नई पिकअप “वीरो” की लांचिंग शीघ्र, पहली बार CV में मिलेगा PV का इंजन पीएम ई-ड्राइव स्कीम लांच - दो साल में 28 लाख से ज्यादा इलेक्ट्रिक वाहनों को मिलेगी सब्सिडी भारतीय ऑटो उद्योग सेक्टर 2047 तक 134 लाख करोड़ रुपए तक पहुंचेगा

भारत में टॉप 5 महिंद्रा ऑटो रिक्शा मॉडल : जानें फीचर्स और कीमत

Posted On : 01 September, 2024

जानें महिंद्रा के टॉप 5 ऑटो रिक्शा मॉडल की खासियत और फीचर्स

महिंद्रा भारत में व्यवसायिक जरूरतों को पूरा करने के लिए एक से बढ़कर एक ऑटो रिक्शा मॉडल्स प्रदान करती है। ये मॉडल अपनी विश्वसनीयता, उच्च प्रदर्शन और ईंधन दक्षता के लिए जाने जाते हैं। यहां भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाले 5 महिंद्रा ऑटो रिक्शा मॉडल की जानकारी दी गई है, जिससे आपको अपनी जरूरत के अनुसार सही वाहन चुनने में मदद मिलेगी।

1. महिंद्रा अल्फा डीएक्स सीएनजी

महिंद्रा अल्फा डीएक्स सीएनजी एक बेहद किफायती और भरोसेमंद ऑटो रिक्शा है। इसकी खासियतें इसे रोजाना के उपयोग के लिए एक बेहतरीन विकल्प बनाती हैं। जिससे यह वाहन भारत के बहुत सारे ऑटो रिक्शा चालकों की पहली पसंद है। इसके फीचर्स की जानकारी इस प्रकार है :

फीचर्स विवरण
शक्ति9.5 एचपी
जीवीडब्ल्यू860 किग्रा
इंजन395 सीसी, वाटर कूल्ड, सिंगल सिलेंडर
अधिकतम टॉर्क23 एनएम
फ्यूल टाइपसीएनजी
व्हीलबेस2005 मिमी
माइलेज40.2 किमी/किग्रा
कीमत₹2.95 लाख - ₹3.00 लाख

2. महिंद्रा ट्रेओ प्लस

महिंद्रा ट्रेओ प्लस इलेक्ट्रिक ऑटो रिक्शा सिटी मोबिलिटी के लिए एक सबसे अच्छा समाधान है। इसकी शानदार ग्रेडेबिलिटी और जबरदस्त मोटर इसे लास्ट माइल मोबिलिटी के लिए परफेक्ट बनाते हैं। इसके फीचर्स की जानकारी इस प्रकार है :

फीचर्स विवरण
चार्ज का समय4 घंटे 20 मिनट
जीवीडब्ल्यू701 किग्रा
बैटरी की क्षमता10.24 किलोवाट
रेंज150 किमी/चार्ज
फ्यूल टाइपइलेक्ट्रिक
व्हीलबेस2073 मिमी
कीमत₹3.52 लाख - ₹3.69 लाख

3. महिंद्रा ई अल्फा सुपर

महिंद्रा ई अल्फा सुपर अपने शक्तिशाली 140 Ah बैटरी के साथ बेहतर ड्राइविंग अनुभव प्रदान करता है। यह वाहन सुरक्षा और एफिशिएंसी के मामले में टॉप पर है। इसके फीचर्स की जानकारी इस प्रकार है :

फीचर्सविवरण
चार्जर प्रकार18A ऑफ-बोर्ड चार्जर
जीवीडब्ल्यू792 किग्रा
बैटरीलीड एसिड 140AH
रेंज 95 किमी/चार्ज
फ्यूल टाइपइलेक्ट्रिक
व्हीलबेस2168 मिमी
कीमत₹1.72 लाख - ₹1.78 लाख

4. महिंद्रा अल्फा डीएक्स

महिंद्रा अल्फा डीएक्स एक शक्तिशाली डीजल इंजन और आरामदायक सीटिंग कैपेसिटी के साथ आता है। यह लंबी दूरी के ट्रांसपोर्टेशन के लिए आदर्श चॉइस है। इस वाहन से ऑटो रिक्शा मालिकों की अच्छी कमाई हो सकती है। इसके फीचर्स की जानकारी इस प्रकार है :

फीचर्स विवरण
ईंधन टैंक10.5 लीटर
जीवीडब्ल्यू835 किग्रा
इंजन597 सीसी
अधिकतम टॉर्क23.5 एनएम
फ्यूल टाइपडीज़ल
व्हीलबेस2005 मिमी
कीमत₹3.26 लाख - ₹3.31 लाख

5. महिंद्रा अल्फा चैम्प

महिंद्रा अल्फा चैम्प ज्यादा पेलोड कैपेसिटी के लिए डिजाइन किया गया है, जिससे यह अलग-अलग कमर्शियल उपयोगों के लिए एक शानदार विकल्प बन जाता है। इसके फीचर्स की जानकारी इस प्रकार है :

फीचर्सविवरण
ईंधन टैंक10.5 लीटर
जीवीडब्ल्यू780 किग्रा
इंजन436 सीसी
अधिकतम टॉर्क18 एनएम
फ्यूल टाइपडीज़ल
व्हीलबेस2005 मिमी
कीमत₹2.99 लाख - ₹3.00 लाख

निष्कर्ष

ऊपर दिए गए 5 महिंद्रा ऑटो रिक्शा मॉडल्स विभिन्न कमर्शियल जरूरतों के लिए उपयोगी है और ये वाहन बेहतरीन विकल्प प्रदान करते हैं। आप फ्यूल एफिशिएंसी, कंफर्ट या पेलोड क्षमता के बेस पर अपने लिया बेहतरीन ऑटो रिक्शा का चुनाव कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी और ऑन-रोड कीमतों के लिए, आप ट्रक जंक्शन की वेबसाइट विजिट कर सकते हैं।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

 Facebook - https://bit.ly/TruckFB

☞  Instagram - https://bit.ly/TruckInsta

 YouTube   - https://bit.ly/TruckYT

कैटेगिरी

लोकप्रिय समाचार

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Call Back Button Call Us