Detect your location

Select Your location

Popular City

  • Pune
  • Bangalore North
  • Mumbai
  • Hyderabad
  • Chennai
Detect your location Detect your location
Popular City
Pune
Bangalore
Mumbai
Hyderabad
Chennai
jaipur
अल्टिग्रीन बेंगलुरु डीलरशिप से neEV Tez थ्री व्हीलर के 200 यूनिट्स की डिलीवर गुरुग्राम में अल्टिग्रीन के शोरूम का उद्घाटन, दिल्ली-एनसीआर को मिलेगा फायदा महिंद्रा जायो Vs आयशर प्रो 2049 : जानें कौनसा है अधिक शक्तिशाली ट्रक अल्टिग्रीन थ्री व्हीलर : कमर्शियल थ्री व्हीलर सेगमेंट में लोकप्रिय इलेक्ट्रिक वाहन इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर कंपनी अल्टिग्रीन की जयपुर में डीलरशिप शुरू 1 अप्रैल से टाटा मोटर्स के कमर्शियल वाहनों की कीमत में 5 प्रतिशत की वृद्धि टाटा मैजिक एक्सप्रेस वैन : आत्मनिर्भरता के लक्ष्य में सफर और व्यापार का मैजिक टॉप 5 मिनी ट्रक : 10 लाख की कीमत में सबसे ज्यादा बिकने वाले मिनी ट्रक

भारत में महिंद्रा के टॉप 5 पिकअप ट्रक 2022

News Date 23 Aug 2021

भारत में महिंद्रा के टॉप 5 पिकअप ट्रक 2022

जानें महिंद्रा पिकअप ट्रक की कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

देश के छोटे और मध्यम आकार के उद्योगों व व्यवसायों के लिए पिकअप सबसे लोकप्रिय वाहन बन गया है। ग्रामीण, अद्र्धशहरी, शहरी और मेट्रो सिटी में माल परिवहन व निजी उपयोग के पिकअप ट्रकों का चलन लगातार बढ़ रहा है। भारत में महिंद्रा, अशोक लेलैंड, फोर्स, इसुजु और टाटा कंपनियां पिकअप का निर्माण कर रही है। देश में अधिकांश पिकअप ट्रक का निर्माण 10 लाख रुपए से कम कीमत में किया जाता है। ट्रक जंक्शन की इस पोस्ट में आपको महिंद्रा के ट्रॉप 5 पिकअप ट्रक के बारे में जानकारी दी जाएगी, तो बने रहिए ट्रक जंक्शन के साथ।


1. महिंद्रा जीतो 

महिंद्रा जीतो पिकअप ट्रक छोटे और मध्यम आकार के व्यापारियों, फल-सब्जी व्यापारियों, किराना व्यापारियों आदि के लिए सबसे अधिक उपयुक्त है। जिन व्यक्तियों का बजट 5 लाख रुपए से कम है वो महिंद्रा जीतो पिकअप ट्रक को खरीदने पर विचार कर सकते हैं। महिंद्रा जीतो के तीन वेरिएंट बीएस-6 में लोकप्रिय हैं। ये मॉडल महिंद्रा जीतो प्लस बीएस-6, महिंद्रा जीतो प्लस सीएनजी बीएस-6, महिंद्रा जीतो एस6 16 बीएस-6 हैं। 


महिंद्रा जीतो स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

महिंद्रा जीतो पिकअप ट्रक 16 एचपी, सिंगल सिलेंडर डीआई वाटर कूल्ड इंजन, 38 एनएम टॉर्क, 1345 किलोग्राम जीवीडब्ल्यू,  600 केजी पेलोड और 10.5 लीटर ईंधन टैंक के साथ आता है। महिंद्रा जीतो 2021 की एक्स शोरूम कीमत 3.85 लाख से 4.40 लाख  रुपए है। महिंद्रा जीतो 2021 ऑन रोड कीमत के लिए ट्रक जंक्शन पर विजिट कर सकते हैं।


2. महिंद्रा बोलेरो मैक्सी ट्रक प्लस

महिंद्रा बोलेरो मैक्सी ट्रक प्लस पिकअप मजबूत बॉडी के साथ आता है। इसमें 15 इंच साइज में बड़े टायर दिए गए हैं जो हर तरह के रास्तों पर मजबूत पकड़ के साथ चलते हैं। छोटी गलियों और सकरे रास्तों पर चलाने के लिए 5.5 मीटर का टर्निंग रेडियस दिया गया है।  महिंद्रा बोलेरो मैक्सी ट्रक से आप ज्यादा माल की ढुलाई कर सकते हैं क्योंकि इसमें बड़ा कार्गो दिया गया है। महिंद्रा बोलेरो मैक्सी ट्रक प्लस बेहतरीन तरीके से डायमंड व्हाइट रंग में डिजाइन किया गया है, जो एक बार में ही पंसद आ जाता है। 


महिंद्रा बोलेरो मैक्सी ट्रक प्लस स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

महिंद्रा बोलेरो मैक्सी ट्रक प्लस पिकअप 4 सिलेंडर और एम2 डीआईसीआर 2.5एल टीबी इंजन के साथ आता है, जो बीएस-6 नॉर्मस के अनुसार है। इसमें 65 एचपी और 195 एनएम की टॉर्क दी गई है। साथ ही 45 लीटर का ईंधन टैंक, 2700 किलो जीवीडब्ल्यू और 1200 किलो का पेलोड दिया गया है। महिंद्रा बोलेरो मैक्सी ट्रक प्लस पिकअप की एक्स शोरूम कीमत 6.90 लाख से 7.02 लाख रुपए है। महिंद्रा बोलेरो मैक्सी ट्रक प्लस पिकअप की ऑन रोड कीमत के लिए ट्रक जंक्शन पर विजिट कर सकते हैं।

3. महिंद्रा बोलेरो पिकअप 4x4

महिंद्रा बोलेरो पिकअप 4x4 एक शक्तिशाली पिकअप है। जिन व्यक्तियों को एक बार में ज्यादा सामान ढोना होता है वे इस विकल्प पर विचार कर सकते हैं। महिंद्रा बोलेरो पिकअप 4x4 चालक को आरामदायक ड्राइविंग का अनुभव प्रदान करता है। महिंद्रा बोलेरो पिकअप 4x4 सभी प्रकार की सडक़ों पर मजबूत पकड़ के साथ चलती है। इसका टर्निंग रेडियस भी सभी प्रकार के रास्तों में आसान घुमाव प्रदान करती है।


महिंद्रा बोलेरो पिकअप 4&4 स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

महिंद्रा बोलेरो पिकअप 4&4 में आपको 4 सिलेंडर और 75 एचपी की शक्ति मिलती है। महिंद्रा बोलेरो पिकअप 4&4 में बीएस-6 नॉमर्स के अनुसार एम2 डीआईसीआर 2.5एल टीबी इंजन दिया गया है जो 200 एनएम टॉर्क उत्पन्न करता है। इसमें ईंधन टैंक की क्षमता 57 लीटर दी गई है। महिंद्रा बोलेरो पिकअप 4&4 का जीवीडब्लयू 2735 किलोग्राम है जबकि पेलोड की क्षमता 1015 किलोग्राम दी गई है। महिंद्रा बोलेरो पिकअप 4&4 की एक्स शोरूम कीमत 8.44 लाख से 8.54* लाख रुपए है। आप महिंद्रा बोलेरो पिकअप 4&4 की ऑन रोड कीमत के लिए ट्रक जंक्शन पर विजिट कर सकते हैं।


4. महिंद्रा इम्पेरिओ पिकअप

महिंद्रा इम्पेरिओ पिकअप मॉडल काफी स्टाइलिश है। इसे फ्यूल स्मार्ट तकनीक से बनाया गया है, जिससे यह पावर मोड और इको मोड में ड्राइव करने की सुविधा उपलब्ध कराती है। इसमें पॉवर स्टीयरिंग दी गई है, जो टिल्ट और एडजस्ट मोड में संचालित की जा सकती है। इम्पेरिओ पिकअप में सिंगल केबिल और डबल केबिन का भी विकल्प मिलता है। इसमें नया डैशबोर्ड, बड़े एसी वेंट और थ्री स्पोक स्टीयरिंग व्हील भी दिए गए हैं।  


महिंद्रा इम्पेरिओ पिकअप स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

महिंद्रा इम्पेरिओ पिकअप 4 सिलेंडर, 75 एचपी, बीएस-6 नॉमर्स के तहत कॉमन रेल तकनीक के सथ डीआई इंजन के साथ आता है। इसकी अधिकतम टॉर्क 220 एनएम है। महिंद्रा इम्पेरिओ पिकअप में 55 लीटर का ईंधन टैंक दिया गया है। साथ ही इसमें जीवीडब्लयू 2990 किग्रा व पेलोड 1240 किग्रा दिया गया है। महिंद्रा इम्पेरिओ पिकअप की एक्स शोरूम कीमत 7.31 लाख से 8.24 लाख रुपए है। महिंद्रा इम्पेरिओ पिकअप ऑन रोड कीमत के लिए ट्रक जंक्शन की सहायता ले सकते हैं।


5. महिंद्रा बोलेरो कैंपर

महिंद्रा बोलेरो कैंपर को जबरदस्त कम्फर्ट, आकर्षक स्टाइल और दमदार प्रदर्शन के खास फीचर्स के साथ बाजार में उतारा गया है। महिंद्रा बोलेरो कैंपर को मुश्किल रास्तों का सबसे सच्चा साथी कहा गया है। इसमें हर तरह के रास्तों के लिए 4&4 का ऑप्शन दिया गया है। इसकी शानदार बॉडी ग्राफिक्स सडक़ पर जबरदस्त रूतबा दिखाती है। महिंद्रा बोलेरो कैंपर में बेहतरीन और आरामदायक सफर के लिए कृत्रिम लेदर शीट दी गई है। इसका शक्तिशाली एसी ज्यादा तापमान में भी ड्राइविंग का सुखद अनुभव देता है।

महिंद्रा बोलेरो कैंपर स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

महिंद्रा बोलेरो कैंपर 4 सिलेंडर, 75 एचपी, बीएस-6 नॉमर्स के अनुसार एम2 डीआईसीआर 2.5एल टीबी इंजन के साथ आता है। इसमें अधिकतम टॉर्क 200 एनएम की दी गई है। महिंद्रा बोलेरो कैंपर में 57 लीटर का ईंधन टैंक दिया गया है। महिंद्रा बोलेरो कैंपर में जीवीडब्ल्यू 2735 किलोग्राम और पेलोड 1000 किलोग्राम का दिया गया है। महिंद्रा बोलेरो कैंपर की एक्स शोरूम कीमत 8.49 लाख से 8.99 लाख रुपए है। महिंद्रा बोलेरो कैंपर की ऑन रोड कीमत के लिए आप ट्रक जंक्शन की सहायता ले सकते हैं।

 

क्या आप नया ट्रक खरीदना या पुराना ट्रक बेचना चाहते हैं, किफायती मालाभाड़ा से फायदा उठाना चाहते हैं, ट्रक पर लोन, फाइनेंस, इंश्योरेंस व अन्य सुविधाएं बस एक क्लिक पर चाहते हैं तो देश के सबसे तेजी से आगे बढ़ते डिजिटल प्लेटफार्म ट्रक जंक्शन पर लॉगिन करें और अपने फायदे की हर बात जानें।

Follow us for Latest Truck Industry Updates-
FaceBook  - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
Youtube     -  https://bit.ly/TruckYT

Tata Yodha 2.0

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Tata Signa 1918K
Cancel

अपना सही ट्रक ढूंढें

नए ट्रक

ब्रांड्स

पुराना ट्रक