Detect your location
Select Your location
Clear
  • Pune
  • Bangalore
  • Mumbai
  • Hyderabad
  • Chennai
Popular Cities
Pune
Bangalore
Mumbai
Hyderabad
Chennai
jaipur
Bajaj Etec RE 9.0
30 सितंबर 2023

भारत के 5 सबसे सस्ते पॉपुलर इलेक्ट्रिक रिक्शा

By News Date 30 Sep 2023

भारत के 5 सबसे सस्ते पॉपुलर इलेक्ट्रिक रिक्शा

जानें, सबसे सस्ता और अच्छी रेंज वाला इलेक्ट्रिक रिक्शा कौनसा है?

भारत में इलेक्ट्रिक रिक्शा काफी लोकप्रिय है क्योंकि यह हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का एक हिस्सा बन गया है। ई रिक्शा की मार्केट में बढ़ती मांग इसकी उपयोगिता को दर्शाते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें, लगभग 60 मिलियन भारतीय एक दिन में ई-रिक्शा चलाते हैं, और यह इलेक्ट्रिक वाहनों का दूसरा सबसे बड़ा संग्रह है। वहीं हम में से कई लोगों के मन में कुछ ऐसे सवाल हैं जिनका जवाब खोजने के लिए उन्हें कड़ी मशक्कत करनी पड़ती है। जैसे, इलेक्ट्रिक रिक्शा कौन-कौन सी कंपनी के होते हैं?, एक अच्छी रेंज वाला ई-रिक्शा कौनसा है और उसकी कीमत क्या है?, ई-रिक्शा को चार्ज करने में कितना समय लगता है?, क्यों अधिकतर लोग आजकल ई-रिक्शा में सवारी करना पसंद कर रहे हैं? 

आपके इन सभी सवालों का एक सिंपल जवाब है, ई-रिक्शा किफायती होते है और उपयोग करने में बेहद आसान भी होते हैं। वर्तमान में ई-रिक्शा बड़े महानगरों के साथ साथ अब छोटे और बड़े शहरों में भी चलने लगे हैं। ये रिक्शा बैटरी से चलते हैं तो ग्राहकों को इसमें सवारी करना भी सस्ता लगता है। भारत के बढ़े शहरों में लगातार इनके उपयोग करने वालों की संख्या में वृद्धि देखने को मिल रही है। ट्रक जंक्शन के इस आर्टिकल में आज हम आपके लिए भारत के Top 5 Electric Rickshaw के बारे में जानकारी लेकर आए हैं। चलिए जानें, भारत में टॉप 5 इलेक्ट्रिक रिक्शा (Top 5 Electric Rickshaw) कौन- कौन से हैं और उनकी खासियतें क्या-क्या है?

ये है भारत के टॉप 5 इलेक्ट्रिक रिक्शा

  • महिंद्रा ट्रेओ ई रिक्शा
  • महिंद्रा ई-अल्फा मिनी रिक्शा
  • सारथी डीएलएक्स ई रिक्शा
  • उड़ान बैटरी ई रिक्शा
  • मयूरी स्टार ई रिक्शा

1. महिंद्रा ट्रेओ ई रिक्शा

बेस्ट ई-रिक्शा के लिए महिंद्रा एंड महिंद्रा का नाम पूरे भारत में पहचाना जाता है। महिंद्रा ट्रेओ इलेक्ट्रिक रिक्शा शहर में यात्रियों की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। कंपनी के इस बैटरी रिक्शा का कर्ब वेट 377 किलोग्राम है। महिंद्रा का यह इलेक्ट्रिक रिक्शा ड्राइवर सीट के अलावा 3 पैसेंजर्स सीट्स में आता है। महिंद्रा के इस थ्री व्हीलर में Direct Drive ट्रांसमिशन दिया गया है।

  • बैटरी - Lithium-ion, 48V
  • मैक्सिमम टॉर्क - 42 NM
  • बैटरी कैपेसिटी - 7.37 Kwh
  • मैक्स स्पीड - 55 KMPH
  • चार्जिंग टाइम –  3 घंटे 50 मिनट
  • सीटिंग क्षमता – D + 3
  • महिंद्रा ट्रेओ की रेंज – 125 - 141 किलोमीटर/चार्ज
  • महिंद्रा ट्रेओ की कीमत – 2.79 - 3.02 लाख रुपये (एक्स शोरूम)

2. महिंद्रा ई-अल्फा मिनी रिक्शा

महिंद्रा ई-अल्फा मिनी रिक्शा को काफी मजबूत बॉडी के साथ निर्मित किया गया है। यह ई रिक्शा 2168 MM व्हीलबेस के साथ आता है। इस थ्री व्हीलर में Brushless DC motor 1000 W मोटर दी गई है। कंपनी के इस रिक्शा में Direct Transmission through Differential ट्रांसमिशन आता है। इस बैटरी रिक्शा में आपको ड्राइवर के अलावा 4 पैसेंजर्स के लिए सीट्स देखने को मिल जाती है। महिंद्रा ई-अल्फा मिनी रिक्शा का जीवीडब्ल्यू 758 किलोग्राम है।

  • बैटरी - 48 V 120 Ah
  • बैटरी कैपेसिटी - 48 Kwh
  • मैक्स टॉर्क - 22 NM
  • मैक्स स्पीड - 25 KMPH
  • सीटिंग क्षमता – D + 4
  • महिंद्रा ई-अल्फा रेंज - 80 किलोमीटर/चार्ज
  • महिंद्रा ई-अल्फा प्राइस - 1.45 - 1.47 लाख रुपये (एक्स शोरूम)

3. सारथी डीएलएक्स ई रिक्शा

सारथी के इस ई रिक्शा को मजबूत बॉडी और कमाल की रेंज के साथ पेश किया गया है। इसका जीवीडब्ल्यू 650 किलोग्राम है और इसमें आपको ड्राइवर सीट के अलावा 4 पैसेंजर्स के लिए सीट्स देखने को मिल जाती है। इस बैटरी रिक्शा में Electric motor 1000 Watts Zero Tailpipe मोटर दी गई है, जो शानदार परफॉर्मेंस के साथ आती है। इस थ्री व्हीलर को 2730 MM लंबाई, 980 MM चौड़ाई और 1725 MM ऊंचाई में पेश किया गया है। भीड़भाड़ और शहरी इलाकों में आसानी से चलाने के लिए इस ई रिक्शा में आपको Drum ब्रेक्स देखने को मिल जाते हैं।

  • बैटरी - 60V, 135Ah
  • मैक्स स्पीड - 25 KMPH
  • सीटिंग क्षमता – D + 4
  • चार्जिंग टाइम - 4 - 5 घंटे
  • सारथी डीएलएक्स ई रिक्शा रेंज – 120 किलोमीटर/चार्ज
  • सारथी डीएलएक्स ई रिक्शा कीमत – 0.90 - 1.00 लाख रुपये (एक्स शोरूम)

4. उड़ान बैटरी ई रिक्शा

उड़ान बैटरी ई रिक्शा 1000W Water Resistant मोटर के साथ आता है, जो इसे शानदार परफॉर्मेंस के लिए पर्याप्त बनाती है। इसकी मोटर भारी लोड के बाद भी इस ई रिक्शा को चढ़ाई वाले रास्तों पर आसानी से चलने की क्षमता प्रदान करती है। कंपनी के इस थ्री व्हीलर का जीवीडब्ल्यू 214 किलोग्राम है और यह ई रिक्शा ड्राइवर के अलावा 4 पैसेंजर्स सीट्स में आता है। इस इलेक्ट्रिक रिक्शा में आपको 3.75 X 12 / 90-90/12 फ्रंट और रियर टायर देखने को मिल जाते है और इसमें Drum ब्रेक्स आते है, जो ऑन रोड सेफ्टी डबल कर देते है। कंपनी के इस बैटरी रिक्शा को 2350 MM व्हीलबेस में निर्मित किया गया है।

  • बैटरी - 48V 24 Mosfets
  • मैक्स स्पीड - 25 KMPH
  • चार्जिंग टाइम –  3 घंटे 50 मिनट
  • सीटिंग क्षमता – D + 4
  • उड़ान बैटरी की रेंज – 75 – 125 किलोमीटर/चार्ज
  • उड़ान बैटरी ई रिक्शा प्राइस – 1.42 - 1.45 लाख रुपये (एक्स शोरूम)

5. मयूरी स्टार ई रिक्शा

मयूरी कंपनी के इस ई रिक्शा को 2030 MM व्हीलबेस में निर्मित किया है। कंपनी के इस बैटरी रिक्शा में शक्तिशाली मोटर आती है, जो इसे दमदार परफॉर्मेंस के लिए पर्याप्त बनाती है। मयूरी स्टार ई रिक्शा में Mechanical Hand Lever Operated ब्रेक्स आते हैं और यह थ्री व्हीलर 3.75-12 Mm फ्रंट और रियर टायर के साथ आता है। कंपनी के इस ई रिक्शा को चार्ज करने के लिए SMPS With Voltage Fluctuation Protection चार्जर दिया गया है। मयूरी के इस ई रिक्शा का ग्राउंड क्लीयरेंस 200 MM रखा गया है, जो इसे अधिक सुरक्षित रखने का काम करता है। इस ई रिक्शा में आपको ड्राइवर सीट के अलावा 4 पैसेंजर्स के लिए सीट्स देखने को मिल जाती है।

  • बैटरी - 50A, 24 Mosphets
  • चार्जिंग टाइम –  4 घंटे
  • चार्जर - SMPS With Voltage Fluctuation Protection
  • फ्रंट सस्पेंशन - 43 Mm Telescopic
  • रियर सस्पेंशन - Leaf Spring Shockers
  • सीटिंग क्षमता – D + 4
  • मयूरी स्टार ई रिक्शा कीमत – 1.20 - 1.23 लाख रुपये (एक्स शोरूम)

भारत के टॉप 5 इलेक्ट्रिक रिक्शा से जुड़े कुछ सवाल

Q.1 भारत का सबसे सस्ता इलेक्ट्रिक रिक्शा कौनसा है?

Ans सबसे सस्ता इलेक्ट्रिक रिक्शा सारथी डीएलएक्स है, इसकी एक्स शोरूम कीमत 0.90 - 1.00 लाख रुपये है।

Q.2 भारत में सबसे अधिक रेंज वाला इलेक्ट्रिक रिक्शा कौनसा है।

Ans इनमें सबसे अधिक रेंज वाला महिंद्रा ट्रेओ ई रिक्शा है, इसमें 125 - 141 KM/Charge की रेंज आती है।

Q.3 भारत में अधिक सीटिंग क्षमता वाला इलेक्ट्रिक रिक्शा कौनसा है।

Ans सभी ई रिक्शा D + 4  सीट क्षमता के साथ आते है, लेकिन महिंद्रा ट्रेओ में आपको D + 3 सीट्स देखने को मिल जाती है।

Q.4 भारत में सबसे कम चार्जिंग टाइम वाला इलेक्ट्रिक रिक्शा कौनसा है।

Ans महिंद्रा ट्रेओ और उड़ान बैटरी ई रिक्शा फुल चार्ज होने में 3 घंटे 50 मिनट का समय लेते है, जोकि कम है।

ट्रक जंक्शन आपके लिए भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट लेकर आता रहता है। भारत में किसी भी ब्रांड का नया ई रिक्शा, 3 व्हीलर, पिकअप, मिनी ट्रक, टेंपो ट्रैवलर, ट्रक, ट्रेलर, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर के लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की संपूर्ण जानकारी देते है। देश-विदेश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। इसके अलावा, ट्रक जंक्शन पर ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी प्रकाशित की जाती है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल होती है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

 Facebook - https://bit.ly/TruckFB

☞  Instagram - https://bit.ly/TruckInsta

 YouTube   - https://bit.ly/TruckYT

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Call Back Button Call Us