Detect your location
Select Your location
Clear
  • Pune
  • Bangalore
  • Mumbai
  • Hyderabad
  • Chennai
Popular Cities
Pune
Bangalore
Mumbai
Hyderabad
Chennai
jaipur
Montra
10 Sep 2023
Automobile

भारत के टॉप 5 लोकप्रिय सबसे सस्ते ऑटो रिक्शा

By News Date 10 Sep 2023

भारत के टॉप 5 लोकप्रिय सबसे सस्ते ऑटो रिक्शा

जानें, कोनसे है भारत के सबसे सस्ते ऑटो रिक्शा जो दे आपको बिज़नेस में फायदा। 

इन ऑटो रिक्शा की खूबियों को परख कर करें सही चयन

भारत में ट्रक व्यवसाय के अंतर्गत यदि सबसे कम लागत में सबसे सरल व्यवसाय शुरू करना है तो वह है ऑटो रिक्शा संचालन। कमर्शियल ऑटो रिक्शा आपके सभी सपनों को साकार कर सकता है। इसमें अधिक पूंजी निवेश की कोई जरूरत नहीं है। कमर्शियल थ्री व्हीलर मार्केट में आपको महज 1.50 लाख से अधिकतम 3 लाख रुपये में सबसे ज्यादा पॉपुलर और सस्ते ऑटो रिक्शा आसानी से उपलब्ध  हो जाते हैं। ये एससीवी सेगमेंट के अंतर्गत आते हैं जो बेहतर माइलेज और ईंधन बचत के साथ ज्यादा प्रॉफिटेबल साबित होते हैं। यहां ट्रक जंक्शन के इस आर्टिकल में आपको भारत के सर्वाधिक लोकप्रिय और सबसे सस्ते टॉप 5 ऑटो रिक्शा मॉडल 2023 के बारे में इनके स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स, माइलेज, कीमत आदि सहित सभी उपयोगी जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है। 

टॉप 5 पॉपुलर ऑटो रिक्शा 

  1. बजाज कॉम्पैक्ट आरई
  2. टीवीएस किंग डीलक्स ऑटो रिक्शा
  3. पियाजियो आपे ई सिटी एफएक्स
  4. महिंद्रा ट्रेओ यारी 
  5. अतुल रिक सीएनजी

1  बजाज कॉम्पैक्ट आरई

बजाज कॉम्पैक्ट आरई

यह बजाज ऑटो रिक्शा भारत की प्रमुख थ्री व्हीलर निर्माता कंपनी बजाज ऑटो का बेहतरीन प्रोडक्ट है। इसकी जीवीडब्ल्यू  672 kg आती है। यह सीएनजी और पेट्रोल इन दोनों ईंधन विकल्पों में उपलब्ध है। इसका दमदार इंजन 10 hp पावर प्रदान करता है। यह 236.2 cc कैपेसिटी का दमदार इंजन है। इससे 19.2 Nm टॉर्क जनरेट होता है। बजाज कॉम्पैक्ट आरई ऑटो रिक्शा आपको एडवांस्ड टेक्निक और लेटेस्ट फीचर्स में मिलता है। इसकी फ्यूल टैंक कैपेसिटी 8 लीटर है। यह सीएनजी टैंक है। यह 40 kmpl की शानदार माइलेज प्रदान करता है। कम मेंटीनेंस लागत और अधिक ईंधन बचत के कारण यह सबसे अधिक प्रॉफिट देने वाला ऑटो रिक्शा है। इसकी ग्रेडेबिलिटी 20 प्रतिशत होने से यह फ्लाईओवर जैसे चढ़ाई और ढलान वाले रास्तों को आसानी से पार करता है। इसकी फ्रंट लुकिंग काफी आकर्षक है। यह ग्रीन और येलो और यलो-ब्लैक शेड कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। विंडशील्ड स्क्रीन बड़ी है और इस पर वाइपर लगे हैं। वहीं नंबर प्लेट के लिए अलग से स्पेस दिया गया है। हैडलाइट्स और इंडीकेटर्स अच्छे डिजायन में आते हैं।

जानें, इसके खास फीचर्स

बजाज कॉम्पैक्ट आरई ऑटो रिक्शा के फीचर्स भी शानदार हैं। यह ऑटो रिक्शा चेचिस विद केबिन आता है और इसका केबिन डे टाइप का है जिसमें ड्राइवर और तीन यात्रियों के लिए सीटिंग कैपेसिटी मिलती है।वहीं केबिन में डैशबोर्ड, स्पीकर सिस्टम, अपर एवं लोअर बीम, स्पीड रीडिंग, वाटर बॉटल स्पेस, सीएनजी और पेट्रोल स्विच, 12 वॉल्ट की बैटरी के साथ मोबाइल चार्जर एवं लेटेस्ट सुविधाएं आती हैं। 

कीमत

बजाज  कॉम्पैक्ट आरई ऑटो रिक्शा की एक्स शोरूम कीमत 2.34 लाख रुपये से 2.36 लाख रुपये है। यह पॉकिट फ्रेंडली प्राइस है।

2.टीवीएस किंग डीलक्स ऑटो रिक्शा

टीवीएस किंग डीलक्स ऑटो रिक्शा

भारत के सबसे सस्ते और सबसे अच्छे ऑटो रिक्शा में शुमार टीवीएस किंग डीलक्स ऑटो रिक्शा को आधुनिक टेक्नोलॉजी के साथ निर्मित किया गया है। यह टीवीएस कंपनी से आता है। इसमें आपको 9hp  पावर के साथ शक्तिशाली इंजन मिलता है। यह इंजन Fl,Spark ignition-Four stroke-है। दमदार इंजन के कारण यह ऑटो खराब रास्तों पर भी आसानी से चल सकता है। इसके अलावा टीवीएस डीलक्स ऑटो 42.34  km/kg की शानदार माइलेज प्रदान करता है। इसका व्हीलबेस 1990 mm है वहीं ईंधन टैंक कैपेसिटी 30 LTRS (Water equivalent) (CNG) 5 kg CNG to be fil Ltrs. है।

मुख्य फीचर्स  

टीवीएस किंग डीलक्स ऑटो रिक्शा के फीचर्स बेहतरीन हैं। इसका चेचिस Semi Monocoque टाइप है। इसमें  कंफर्टेबल ड्राइवर सीट है। वहीं केबिन में अच्छा स्पेस मिलता है। सीटिंग कैपेसिटी ड्राइवर के अलावा 3 पैसेंजर की है। इसके अलावा इसमें 4 फॉरवर्ड और 1 रिवर्स का गियरबॉक्स आता है। इसमें ड्रम और हाइड्रोलिक ब्रेक  हैं। टीवीएस डीलक्स ऑटो रिक्शा में हाइड्रोलिक डैंपर और कॉइल स्प्रिंग फ्रंट सस्पेंशन एवं हाइड्रोलिक डैंपर एवं कॉइल स्प्रिंग रियर सस्पेंशन स्विंग आर्म रियर सस्पेंशन आता है। यह ऑटो रिक्शा 4.00 – 8,76F 6 PR  फ्रंट टायर  और इसी साइज में रियर टायरों के साथ आता  है।

कीमत

टीवीएस किंग डीलक्स ऑटो रिक्शा की एक्स शोरूम कीमत 1.20 लाख रुपये से 1.35 लाख रुपये है जो काफी कम है। इससे सस्ता और अच्छा ऑटो रिक्शा और कहां मिलेगा।

वेरिएंट

यह ऑटो रिक्शा तीन वेरिएंट में आता  है। इनमें  टीवीएस किंग डीलक्स जेडएस+ एफआई – 4 एस, टीवीएस किंग डीलक्स एलएस+ एफआई- 4 एस और टीवीएस किंग डीलक्स जीएस+ एफआई- 4एस  शामिल हैं।

3. पियाजियो आपे ई सिटी एफएक्स ऑटो रिक्शा

पियाजियो आपे ई सिटी एफएक्स ऑटो रिक्शा

भारत के सबसे अधिक पॉपुलर और सस्ते ऑटो रिक्शा में पियाजियो आपे ई सिटी एफएक्स  है। इसमें फिक्स्ड बैटरी आती है। यह 7.5 kwh कैपेसिटी की बैटरी है। इसमें 390 kg पेलोड कैपेसिटी आती है। यह 713 kg जीवीडब्ल्यू का ऑटो है। पियाजियो कंपनी के आपे ई सिटी एफएक्स ऑटो रिक्शा की बैटरी को मात्र 3.45 घंटे में चार्ज किया जा सकता है। इसका इंजन 29 nm की टॉर्क जनरेट करता है जो इसकी कई कठिन उपयोगिताओं के लिए पर्याप्त है। इसका माइलेज भी अच्छा है। यह 413 kg कर्ब वेट में आता है। इस ऑटो से आपको ईंधन की अच्छी बचत भी मिलती है।

मुख्य फीचर्स

पियाजियो आपे ई सिटी एफएक्स रिक्शा में लेटेस्ट फीचर्स आते हैं। इसका स्टीयरिंग हैंडलबार टाइप है वहीं इसमें ड्राइवर को एक्स्ट्रा क्लच या गियर बदलने की जरूरत नहीं होती। इसमें इंटीग्रेटेड डिफरेंशियल कॉन्स्टेंट के साथ कॉन्स्टेंट मेश 2 स्टेज रिडक्शन टाइप का ट्रांसमिशन दिया गया है। 

कीमत

पियाजियो आपे सिटी एफएक्स ऑटो रिक्शा की एक्स शोरूम प्राइस 2.80 लाख रुपये से 2.84 लाख रुपये है। यह कीमत ग्राहकों के लिए अफोर्डेबल है।

वेरिएंट

पियाजियो आपे ई सिटी एफएक्स ऑटो रिक्शा दो वेरिएंट में आता है। इनमें पियाजियो आपे ई सिटी फिक्स्ड बैटरी  3 सीटर / 1920/ इलेक्ट्रोनिक, पियाजियो आपे ई सिटी/ फिक्स बैटरी स्वैपेबल है।

4. अतुल रिक सीएनजी ऑटो रिक्शा

अतुल रिक सीएनजी ऑटो रिक्शा

भारत में सबसे बेस्ट और सस्ते ऑटो रिक्शा की सूची में अतुल रिक सीएनजी ऑटो रिक्शा शामिल है। यह अतुल ऑटोमोबाइल्स् कंपनी से आता है। इसमें आपको 4 स्ट्रॉक का इंजन मिलता है जो 9.86 hp की पावर प्रदान करता है। वहीं यह इंजन बीएस 6

एमिशन नॉर्म्स के साथ आता है। इंजन 14.7 nm टॉर्क जनरेट करता है। इसकी 30 लीटर फ्यूल टैंक कैपेसिटी है। यह ऑटो 45 kmpl की माइलेज प्रदान करता है। इसका व्हीलबेस 1950 mm है।

मुख्य फीचर्स

अतुल रिक सीएनजी ऑटो रिक्शा में ड्राइवर सीट कंफर्टेबल है और तीन यात्रियों के साथ सीटिंग कैपेसिटी आती है। इसमें हैंडलबार टाइप स्टीयरिंग है। यह 4  फॉरवर्ड एवं 1 रिवर्स गियरबॉक्स के साथ आता है। इसका फ्रंट सस्पेंशन हेलिकल कंप्रेशन स्प्रिंग और डैंपर के साथ आता है। वहीं रियर सस्पेंशन हेलिकल कंप्रेशन स्प्रिंग एवं डैंपर सहित आता है। इसके टायर साइज टायर 4.00- 8-4 पीआर फ्रंट एवं रियर में आते हैं।

कीमत

अतुल रिक सीएनजी ऑटो रिक्शा की कीमत 1.90 लाख रुपये से 1.95 लाख रुपये है। यह ग्राहकों के लिए इजी अप्रोचेबल है।

5.  महिंद्रा ट्रेओ यारी ऑटो रिक्शा

महिंद्रा ट्रेओ यारी ऑटो रिक्शा

यह ऑटो रिक्शा भारत के सबसे बेस्ट ऑटो रिक्शा की श्रेणी में आता है। महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी द्वारा निर्मित इस ऑटो रिक्शा को खरीदने के बाद आपको अधिक प्रॉफिट मिलता है। इसमें 3.69kwh कैपेसिटी की पावरफुल बैटरी मिलती है। इसकी मोटर गुड आउटपुट प्रदान करती है, इससे 2.62 hp पावर प्रदान करती है। इसमें 19 Nm टॉर्क जनरेट होता है। इसकी शानदार रेंज 129 km प्रति चार्ज है। वहीं अधिकतम स्पीड 24.5 kmph है। महिंद्रा ट्रेओ यारी ऑटो रिक्शा का कर्ब वेट 265 kg है। यह ऑटो रिक्शा 2050 mm व्हीलबेस में आता है। इन खास स्पेसिफिकेशंस के कारण  यह ऑटो रिक्शा आपको ईंधन और समय की बचत के साथ बिजनेस में पूरा फायदा प्रदान करता है। इस  ऑटो रिक्शा की बैटरी 2 घंटा 30 मिनट में फुल चार्ज हो जाती है। 

मुख्य फीचर्स

महिंद्रा ट्रेओ यारी ऑटो रिक्शा का केबिन  स्पेसियस और कंफर्टेबल है। ड्राइवर के अलावा 4 पैसेंजर की आरामदायक सीटें मिलती हैं। इससे इसकी अच्छी पेलोड कैपेसिटी का पता चलता है।   इसमें  ट्रांसमिशन डायरेक्ट ड्राइव टाइप आता है। यह ऑटो रिक्शा Mechanical पार्किंग और अन्य ब्रेक के साथ निर्मित है। वहीं इसका फ्रंट सस्पेशन Helical Spring + Dampener + Hydraulic Shock Absorber और रियर सस्पेंशन Rigid Axle with Leaf Sprig Shock Absorber के रूप में आता है। 

कीमत

महिंद्रा ट्रेओ यारी  ऑटो रिक्शा की कीमत  1.96  लाख रुपये से 2.04 लाख रुपये है। इससे सस्ता और अच्छा ऑटो और कहां मिलेगा? 

वेरिएंट्स

महिंद्रा ट्रेओ यारी ऑटो रिक्शा वेरिएंट्स इस प्रकार हैं- 

वेरिएंट जीवीडब्ल्यू (किलोग्राम) कीमत
महिंद्रा ट्रेओ 4-सीटर/यारी एसएफटी उपलब्ध नहीं

₹ 1.96 - 2.04 लाखऑन रोड कीमत

महिंद्रा ट्रेओ 4-सीटर/यारी एचआरटी उपलब्ध नहीं

₹ 1.96 - 2.04 लाखऑन रोड कीमत

मुख्य फीचर्स

महिंद्रा ट्रेओ जोर ऑटो रिक्शा में बॉडी कस्टमाइजेबल का ऑप्शन मिलता है। यह केबिन विद चेचिस है और डे टाइप का है। इसमें ड्राइवर सीट एडजस्टेबल आती है। इसमें हैंडलबार टाइप स्टीयरिंग दी गई है और डायरेक्ट ड्राइव टेक्नोलॉजी वाला गियरबॉक्स आता है। इससे यह कठिन रास्तों में भी आसानी से ड्राइव होता है। इसका फ्रंट सस्पेंशन हेलिकल स्प्रिंग + डैंपर + हाइड्रोलिक शॉक ऑब्जॉर्बर और रियर सस्पेंशन लीफ स्प्रिंग के साथ रिजिड एक्सल सहित है। यह ऑटो रिक्शा 30.48 Cm फ्रंट और रियर टायर साइज के साथ आता है।

कीमत

महिंद्रा ट्रेओ जोर ऑटो रिक्शा की एक्स शोरूम कीमत 3.13 लाख रुपये से 3.48 लाख रुपये है। इसके लिए ग्राहकों को निवेश करने की जरूरत नहीं पड़ती।

वेरिएंट्स

महिंद्रा ट्रेओ जोर ऑटो रिक्शा के तीन वेरिएंट्स आते हैं। इनमें महिंद्रा ट्रेओ जोर 2216/ फ्लैट बेड महिंद्रा ट्रेओ जोर 2216/ डिलीवरी वैन एवं महिंद्रा ट्रेओ जोर 2216/ पिकअप शामिल है।

Faq-   भारत के टॉप 5 लोकप्रिय सबसे सस्ते और अच्छे ऑटो रिक्शा के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले सवाल इस प्रकार हैं-:

Q.1- भारत में कौनसा ऑटो रिक्शा सबसे सस्ता है।

Ans- टीवीएस ऑटो रिक्शा कंपनी का टीवीएस डीलक्स सबसे सस्ता आता है। इसकी एक्स शोरूम प्राइस  1.20 से 1.35 लाख रुपये है।

Q.2 – पियाजियो आपे ई सिटी ऑटो रिक्शा की पेलोड कैपेसिटी बताइए?

Ans- इसकी पेलोड कैपिसिटी 390 kg है।

Q.3  – बजाज कॉम्पैक्ट आरई ऑटो रिक्शा की कीमत क्या है?

Ans- यह ऑटो रिक्शा 2.34  लाख रुपये से 2.36 लाख रुपये तक आता है।

Q.4-  अतुल रिक सीएनजी ऑटो रिक्शा की माइलेज क्या है?

Ans- अतुल रिक सीएनजी ऑटो रिक्शा 45 kmpl की माइलेज प्रदान करता है।

ट्रक जंक्शन आपके लिए भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट लेकर आता रहता है। भारत में किसी भी ब्रांड का नया ई रिक्शा, 3 व्हीलर, पिकअप, मिनी ट्रक, टेंपो ट्रैवलर, ट्रक, ट्रेलर, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर के लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की संपूर्ण जानकारी देते है। देश-विदेश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। इसके अलावा, ट्रक जंक्शन पर ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी प्रकाशित की जाती है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल होती है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

Facebook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube   - https://bit.ly/TruckYT

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Call Back Button Call Us