Detect your location
Select Your location
Clear
  • Pune
  • Bangalore
  • Mumbai
  • Hyderabad
  • Chennai
Popular Cities
Pune
Bangalore
Mumbai
Hyderabad
Chennai
jaipur
Bajaj Etec RE 9.0
22 अगस्त 2023

भारत के टॉप 5 : जाने कौनसा टिपर 35 टन और 12 चक्का में सबसे शक्तिशाली टिपर्स

By News Date 22 Aug 2023

भारत के टॉप 5 : जाने कौनसा टिपर 35 टन और 12 चक्का में सबसे शक्तिशाली टिपर्स

जानें, इनके  स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स आदि की फुल जानकारी

भारत एक विशाल देश है, यहां एक ओर केंद्र और विभिन्न राज्य सरकारों की अनेक विकास परियोजनाएं चलती रहती हैं। इनमें सरकारी भवनों से लेकर सड़क, ब्रिज, कारखाने, नहर, बांध आदि के निर्माण कार्य होते हैं। इसके अलावा निजी क्षेत्र में भी डवलपमेंट संबंधी निर्माण कार्यों का सिलसिला कभी बंद नहीं होता। इन सभी प्रकार के निर्माण कार्यों के लिए खनन सामग्री से लेकर सीमेंट, कंकरीट, गिटि्टयां, लोहा, ईंट, पत्थर आदि सभी जरूरी सामग्री की सप्लाई के लिए एक विशेष वाहन की जरूरत होती है, जो ट्रक की ही कैटेगिरी टिपर कहलाता है। टिपर की उपयोगिता भारत में जबरदस्त है। जिसके पास टिपर है वह अपने ट्रक व्यवसाय को मनचाही ऊंचाई प्रदान कर सकता है। आप भी यदि अपने ट्रक बिजनेस को बुलंदियों पर ले जाना चाहते हैं तो टिपर खरीद लीजिये। टिपर आपको खूब कमाकर देगा। यहां ट्रक जंक्शन के इस आर्टिकल में आपको 35 टन जीवीडब्ल्यू वाले भारत के टॉप 5 टिपर्स के स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स, कीमत, माइलेज, पेलोड आदि सभी खूबियों के बारे में पूरी जानकारी प्रदान की जा रही है। इनमें से आप कोई भी मनपसंद टिपर खरीद सकते हैं। इन टिपर्स की इंजन परफॉर्मेंस बढ़िया होने से ये ईंधन की बचत प्रदान करते हैं और पेलोड कैपेसिटी ज्यादा होने के कारण ये मोर प्रॉफिटेबल टिपर्स हैं।

35 टन वाले भारत के टॉप 5 टिपर्स

वैसे तो भारत में डेढ दर्जन से ज्यादा प्रमुख कमर्शियल व्हीकल निर्माता कंपनियां टिपर बनाती हैं। लेकिन यहां सबसे ज्यादा चर्चित कंपनियों के उन टॉप 5 टिपर्स के बारे में पूरी जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है, जो अधिक यूजफुल, बजट के अनुकूल, लाभप्रद और ग्राहकों के बीच ज्यादा लोकप्रिय हैं। ये टिपर इस प्रकार हैं-:

1 अशोक लेलैंड 3525 8x4 H6 टिपर 

2 टाटा प्राइमा 3525.K/.TK टिपर 

3  भारतबेंज 3528सी टिपर 

4 टाटा सिग्ना 3523.TK

5  आयशर प्रो 6035टी टिपर 

1 अशोक लेलैंड 3525 8x4 H6 टिपर

अशोक लेलैंड 3525 8x4 H6 टिपर भारत की दूसरी सबसे बड़ी वाणिज्यिक वाहन निर्माता कंपनी अशोक लेलैंड से आने के कारण विशेष तकनीकी समाधानों के साथ निर्मित किया गया बेस्ट टिपर है। इसका इंजन H series CRS with i-Gen6 टेक्नोलॉजी के साथ आता है। इससे 247 हॉर्स पावर मिलती है और यह 900 NM टॉर्क जनरेट करता है। इंजन से 380 mm सिंगल प्लेट क्लच बूस्टर के साथ ड्राई टाइप में अटैच है। इसमें 9 स्पीड का सिंक्रोमैश- एफजीआर- 12.73: 1 टाइप का गियरबॉक्स आता है। यह टिपर आपको 2.5 से 3.5 kmpl की माइलेज प्रदान करता है जिससे ईंधन की बचत मिलती है। इसकी ग्रेडेबिलिटी 48 प्रतिशत होने से इसमें चढ़ाई और ढलान पर बेहतर प्रदर्शन की क्षमता है। अशोक लेलैंड 3525 8x4 H6 टिपर का केबिन रॉक स्कूप बॉडी विकल्प में आता है जो कंफर्टेबल केबिन है। यह केबिन U -Value cabin and N – Premium cabin है। यह केबिन विद चेचिस है। इसमें ड्राइवर सीट के अलावा 2 अन्य पैसेंजर्स की सीट्स देखने को मिल जाती है। कंपनी के इस टिपर में टिल्टेबल स्टीयरिंग दिया गया है। केबिन में ड्राइवर इंफो डिस्प्ले है और ड्राइवर सीट एडजस्टेबल आती है। इस टिपर में आपको Full air Dual line brakes with ABS with ASA Parking brake on rear wheels only ब्रेक मिलते हैं। वहीं फ्रंट सस्पेंशन Fully floating single speed rear axle RAR: 7.2:1 एवं रियर सस्पेंशन Semi-elliptic multi leaf, Optional - Parabolic और एबीएस भी है। ट्रक का व्हीलबेस 5250 mm है। अशोक लेलैंड का यह टिपर 12 चक्के में आता है, जिसमें 295/9R 295/95D 11R20 11X20 फ्रंट और रियर टायर दिए गए हैं। अशोक लेलैंड 3525 8x4 H6 टिपर की कीमत कंपनी ने अभी जारी नहीं की है। यह जल्द ही जारी की जाने की संभावना है। 

2 टाटा प्राइमा 3525.K/.TK टिपर 

यह टिपर भारत की शीर्ष सीवी निर्माता टाटा मोटर्स से आने के कारण एडवांस्ड टेक्नोलॉजी से भरपूर है। इसका इंजन कमिंस ISBe 6.7 BS6 इंजन है जो काफी पावरफुल है। इससे 250 hp पावर मिलती है और यह 950 nm टॉर्क जनरेट करता है। इससे यह बाधारहित काम करता है। इसकी फ्यूल टैंक कैपेसिटी 300 लीटर आती है। टाटा प्राइमा 3525. के/ टीके टिपर में G1150 9 speed Gearbox with crawler & one reverse गियरबॉक्स आता है। इसमें पावर स्टीयरिंग दिया गया है और इसका ट्रांसमिशन मैन्युअल आता है। इस टिपर में आपको एनजीटी और पार्किंग ब्रेक मिलते हैं। यह टिपर Heavy Duty Parabolic leaf spring फ्रंट और Heavy Duty Bogie suspense रियर सस्पेंशन के साथ आता है। टाटा के इस टिपर की पेलोड कैपेसिटी 23,500 kg है जो बिजनेस में ग्रोथ प्रदान करती है। टाटा प्राइमा 3525. के/ टीके  टिपर का केबिन बॉडी कस्टमाइजेबल है, जो चेचिस के साथ आता है। केबिन पूरी तरह से कंफर्टेबल और स्पेसियस है। यह डीजल डे केबिन के रूप में आता है। इसमें एयरकंडीशन की सुविधा आती है। टाटा प्राइमा में ड्राइवर के अलावा 1 पैसेंजर की सीट आती है। वहीं ड्राइवर इंफॉर्मेशन डिस्प्ले है। यह टिपर 5250 mm व्हीलबेस के साथ निर्मित है। वहीं इसके टायर फ्रंट और रियर में 11x20 साइज के आते हैं। टाटा प्राइमा 3525. के/ टीके टिपर की कीमत (एक्स शोरूम ) 57.08 लाख रुपये से शुरू होती है।

3.भारतबेंज 3528सीएम टिपर

भारतबेंज 3528सीएम टिपर भारत के टॉप टिपर्स में एक है। यह एडवांस्ड टेक्नोलॉजी के साथ निर्मित किया गया है। इसका इंजन OM926 टेक्निक का दमदार इंजन है। इससे 280 हॉर्स पावर और 1100 Nm की टॉर्क जनरेट होती है। इसकी फ्यूल टैंक कैपेसिटी 215 लीटर रखी गई है। इस टिपर में पार्किंग ब्रेक के अलावा न्यूमेटिक फु़ट संचालिल डुअल लाइन ब्रेक्स आते हैं। यह टिपर 9 स्पीड फॉरवर्ड और 1 रिवर्स के गियरबॉक्स के साथ आता है। इसका स्टीयरिंग पावर के साथ है और ट्रांसमिशन मैन्युअल आता है। इसकी पेलोड कैपेसिटी 18,100 kg है। वहीं इसमें 51.4 प्रतिशत ग्रेडेबिलिटी होने के कारण यह चढ़ाई वाले मार्गों पर भी बेहतर प्रदर्शन करता है। भारतबेंज 3528 सीएम टिपर का केबिन कस्टमाइजेबल है। यह चेचिस के साथ है। यह केबिन कंफर्टेबल है और इसमें पर्याप्त स्पेस आता है। ड्राइवर के अलावा 1 पैसेंजर की सीट दी गई है। ड्राइवर सीट एडजस्टेबल है और ड्राइवर इंफो डिस्प्ले सिस्टम फीचर भी इसमें है। इसका व्हीलबेस 5175 mm आता है। इसके फ्रंट और रियर टायर 12x20 साइज में आते हैं। भारतबेंज का 3528 सीएम टिपर को आप 60.96 लाख रुपये से 64.59 लाख रुपये की कीमत पर खरीद सकते हैं।

4. टाटा सिग्ना 3523.TK टिपर

यह टिपर टाटा हाउस से आने के कारण टॉप क्वालिटी का है। इसमें Cummins ISBe 5.6 BS6 इंजन दिया गया है, जो 220 हॉर्स पावर और 850 nm की टॉर्क जनरेट करता है। इस टिपर में 5600 cc कैपेसिटी वाला इंजन है। इससे यह टिपर बेस्ट परफॉर्मेंस प्रदान करने में सक्षम होता है। टाटा सिग्ना 3523.TK टिपर में क्रॉलर के साथ  जी 1150  9 स्पीड का गियरबॉक्स आता है। टाटा के इस टिपर में आपको 2.5 से 3.5 kmpl का माइलेज मिल जाता है। इस टिपर में 300 लीटर कैपेसिटी वाला फ्यूल टैंक आता है। यह अच्छी ड्राइविंग रेंज प्रदान करता है। यह 26,000 kg पेलोड कैपेसिटी का टिपर है जो बिजनेस में उम्मीद से भी ज्यादा लाभ प्रदान करता है। इस टिपर में फ्रंट सस्पेंशन Parabolic Leaf Spring और रियर सस्पेंशन Semi elliptical Leaf spring के रूप में है। इसमें पार्किंग ब्रेक आते हैं। टाटा सिग्ना 3523.TK टिपर में आपको बॉडी कस्टमाइजेबल केबिन मिलेगा। यह केबिन चेचिस के साथ है। इसकी सीटिंग कैपिसिटी ड्राइवर के अलावा 1 पैसेंजर की है। इसमें टिल्टेबल स्टीयरिंग मिलता है। वहीं आर्म रेस्ट की सुविधा के कारण इसमें ड्राइवर को लंबे सफर में भी थकान महसूस नहीं होती। इसके अलावा ड्राइवर सीट एडजस्टेबल दी गई है। ड्राइवर इंफोर्मेंशन डिस्प्ले सिस्टम भी इसमें शामिल है। यह टिपर 5580 mm ही व्हीलबेस में आता है। इसके फ्रंट और रियर टायर 295/90 R20 रेडियल आते हैं। टाटा सिग्ना का 3523.TK टिपर की प्राइस 49.23 लाख रुपये से 56.23 लाख रुपये है। यह कीमत ग्राहकों की जरूरतों और सुविधाओं को देखते हुए कंपनी ने तय की है।

5.आयशर प्रो 6935टी टिपर

यह टिपर आयशर हाउस से आता है, इसके स्पेसिफिकेशन्स तकनीकी समाधानों के साथ आते हैं। आयशर प्रो 6935टी टिपर का  5131 cc कैपेसिटी वाला VEDX8 टेक्निक का शक्तिशाली इंजन है। यह 260 हॉर्स पावर और 1000 nm टॉर्क जनरेट कर सकता है। इस इंजन को 430 पुल टाइप, सिंगल ड्राई प्लेट क्लच के साथ अटैच किया गया है। इसकी फ्यूल टैंक कैपेसिटी 315 लीटर आती है। इसमें 39 प्रतिशत ग्रेडेबिलिटी आती है जिससे यह बाधारहित कार्य करता है और ऊबड़-खाबड़ रास्तों पर भी बेहतर प्रदर्शन करता चलता है। इस टिपर में 9 फॉरवर्ड और 1 रिवर्स का गियरबॉक्स आता है। इस टिपर में आपको  पार्किंग ब्रेक और S-Cam dual line brakes मिलते हैं। इसका फ्रंट सस्पेंशन Parabolic suspensionऔर रियर सस्पेंशन Bogie Suspension के रूप में आता है।  यह 2.5 से 3.5 kmpl की शानदार माइलेज प्रदान करता है। आयशर प्रो6935टी टिपर में कस्टमाइजेबल बॉडी का ऑप्शन मिलता है। यह काउल चेचिच और डे केबिन के रूप में पेश किया गया है। केबिन में आपको ड्राइवर के अलावा 1 पैसेंजर की सीट आती है। वहीं इसमें टिल्टेबल स्टीयरिंग है। इस टिपर में क्रूज कंट्रोल फीचर आता है। इसके साथ ही ड्राइवर इंफो डिस्प्ले और ड्राइवर सीट एडजस्टेबल आती है। इसका व्हीलबेस 5285 mm है और ग्राउंड क्लीयरेंस 252 mm आता है। इसके  फ्रंट और रियर टायर साइज 11x20 है। आयशर प्रो 6935टी टिपर की कीमत  43.00 से 45.05 लाख रुपये है। यह कीमत कंपनी ने इसकी बढ़ती उपयोगिता और ग्राहकों की सुविधा के अनुसार तय है।

ट्रक जंक्शन आपके लिए भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट लेकर आता रहता है। भारत में किसी भी ब्रांड का नया ई रिक्शा, 3 व्हीलर, पिकअप, मिनी ट्रक, टेंपो ट्रैवलर, ट्रक, ट्रेलर, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर के लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की संपूर्ण जानकारी देते है। देश-विदेश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। इसके अलावा, ट्रक जंक्शन पर ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी प्रकाशित की जाती है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल होती है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

Facebook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube   - https://bit.ly/TruckYT

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Call Back Button Call Us