Detect your location
Select Your location
Clear
  • Pune
  • Bangalore
  • Mumbai
  • Hyderabad
  • Chennai
Popular Cities
Pune
Bangalore
Mumbai
Hyderabad
Chennai
jaipur
Montra
27 May 2022
Automobile

टाटा मोटर्स के कमर्शियल वाहनों की लोकप्रिय टॉप 5 सीरीज के बारे में पूरी जानकारी

By News Date 27 May 2022

टाटा मोटर्स के कमर्शियल वाहनों की लोकप्रिय टॉप 5 सीरीज के बारे में पूरी जानकारी

जानें, भारत में टाटा मोटर्स की 5 दमदार सीरीज 

कमर्शियल व्हीकल इंडस्ट्री में टाटा मोटर्स शीर्ष कंपनियों में शामिल है। टाटा मोटर्स ट्रक, टिपर, ट्रैक्टर, पिकअप ट्रक, 3-व्हीलर, ट्रांजिट मिक्सर आदि उपलब्ध कराती है। कंपनी ने अपने सभी कमर्शियल वाहनों को बीएस-6 मानक के अनुसार निर्मित किए हैं। टाटा मोटर्स का सबसे सस्ता वाहन टाटा ऐस गोल्ड है जिसकी कीमत 4.41 लाख रुपए से शुरू होती है जबकि सबसे महंगा ट्रक टाटा सिग्ना 4225 है जिसक कीमत 52.97 लाख रुपए से शुरू होती है। यहां आपको बता दें कि टाटा मोटर्स ने कमर्शियल वाहनों का निर्माण सन् 1954 में शुरू किया था और कंपनी आज भी नवीनतम तकनीकों से निर्मित वाणिज्यिक वाहन उपलब्ध करा रही है।

ये है टाटा कमर्शियल व्हीकल की 5 पॉवरफुल सीरीज 

1. टाटा सिग्ना
2. टाटा एलपीटी
3. टाटा ऐस
4. टाटा एलपीके
5. टाटा अल्ट्रा

यहां आपको प्रत्येक सीरीज के बारे में जानकारी दी जा रही है।

1. टाटा सिग्ना

टाटा सिग्ना सीरीज में कुल 27 मॉडल आते हैं। इनमें 13 ट्रक, 8 टिपर, 4 ट्रेलर और 2 ट्रांसिट मिक्सर शामिल है। 

टाटा सिग्ना ट्रक मॉडल में सबसे महंगा ट्रक टाटा सिग्ना 4925.टी है जिसकी एक्सशोरूम कीमत 44.83 लाख रुपए से 48.09 लाख रुपए है। वहीं सबसे सस्ता ट्रक टाटा सिग्ना 4623.एस है जिसकी एक्स शोरूम कीमत 29.22 लाख रुपए से 29.28 लाख रुपए है। टाटा सिग्ना ट्रक मॉडल 10 चक्का से 18 चक्का में आते हैं। 

टाटा सिग्ना टिपर के कुल 8 मॉडल हैं। इनमें सबसे महंगा टिपर मॉडल टाटा सिग्ना 3525.के/टीके टिपर है। इस मॉडल की एक्स शोरूम कीमत 48.25 लाख रुपए से 54.45 लाख रुपए है। वहीं सबसे सस्ता मॉडल टाटा सिग्ना 1923.के टिपर है। जिसकी एक्स शोरूम कीमत 27.78 लाख से 31.23 लाख रुपए है। 

अब बात करते हैं टाटा सिग्ना ट्रेलर और ट्रांसिट मिक्सर के बारे में। टाटा सिग्ना ट्रेलर के चार मॉडल आते हैं। सबसे महंगा मॉडल टाटा सिग्ना 5530.एस है जिसकी एक्स शोरूम कीमत 37.45 लाख रुपए से 42.73 लाख रुपए है। वहीं सबसे सस्ता मॉडल टाटा सिग्ना 4018.एस है जिसकी कीमत 25.06 लाख रुपए से 30.18 लाख रुपए है। टाटा सिग्ना ट्रांजिट मिक्सर के 2 मॉडल बाजार में उपलब्ध है। टाटा सिग्ना 2821.के आरएमसी एसटीडी 6एस ट्रांजिट मिक्सर की कीमत 42.85 लाख रुपए है। जबकि टाटा सिग्ना 2823.के आरएमसी एसटीडी 6एस ट्रांजिट मिक्सर की कीमत 43.63 लाख रुपए है।

टाटा सिंग्ना की कीमत -  29.22 लाख से 57.11 लाख रुपए हैं

यहां टाटा सिग्ना के सभी प्रोडक्ट की पूरी जानकारी प्राप्त करे 


2. टाटा एलपीटी

टाटा एलपीटी सीरीज में 25 ट्रक मॉडल शामिल है। इनमें डीजल ईंधन वेरिएंट में 20 और सीएनजी वेरिएंट में 5 मॉडल आते हैं। सभी ट्रक मॉडल बीएस-6 मानकों के अनुसार निर्मित है। इस सीरीज में 4 चक्का से लेकर 16 चक्का तक ट्रक मॉडल आते हैं। सबसे ज्यादा मॉडल 6 चक्का में आते हैं। टाटा एलपीटी डीजल वेरिएंट में सबसे महंगा मॉडल टाटा एलपीटी 4925 है जिसकी एक्स शोरूम कीमत 43.20 लाख रुपए से 46.30 लाख रुपए है। वहीं सबसे सस्ता मॉडल टाटा एलपीटी 510 है जिसकी एक्सशोरूम कीमत 13.20-13.25 लाख रुपये है। 

टाटा एलपीटी सीएनजी वेरिएंट में सबसे महंगा मॉडल टाटा 1412जी एलपीटी है जिसकी कीमत 21.54 लाख रुपए से 22.86 रुपए है। सबसे सस्ता मॉडल टाटा 709जी एलपीटी है जिसकी कीमत 14.57 लाख रुपए से 16.18 लाख रुपये है। 

टाटा एलपीटी की कीमत -  13.20 लाख से 46.30 लाख रुपए हैं

यहां टाटा एलपीटी के सभी प्रोडक्ट की पूरी जानकारी प्राप्त करे 

3. टाटा ऐस

टाटा ऐस सीरीज में कुल चार मॉडल उपलब्ध है। ये सभी मॉडल मिनी ट्रक बॉडी में आते हैं। इनमें 2 मॉडल पेट्रोल तथा 1-1 मॉडल डीजल व सीएनजी वेरिएंट में आते हैं। ये सभी मॉडल 4 चक्का में आते हैं और इंटरसिटी टांसपोर्ट के लिए सबसे बेहतरीन मॉडल हैं। भारत में टाटा ऐस ट्रक की कीमत 3.99 लाख रुपए से 7.05 लाख रुपए है। 

सबसे महंगा मॉडल टाटा ऐस एच टी प्लस है जिसकी कीमत 6.48 लाख रुपए से 7.05 लाख रुपए है। सबसे सस्ता मॉडल टाटा ऐस गोल्ड सीएक्स है जिसकी कीमत 3.99 लाख रुपए से 4.10 लाख रुपए है। टाटा ऐस ट्रक आपको कम कीमत में बड़ी गाड़ी देकर ज्यादा मुनाफा कमाने का वादा करते हैं। टाटा ऐस मॉडल पेलोड, पावर, टॉर्क, लोड बॉडी, टायर, स्टाइल व आराम में ज्यादा देने के साथ आते हैं। टाटा ऐस सीरीज को 2005 में लांच किया गया था। आज 17 साल बाद टाटा ऐस के 23 लाख से ज्यादा संतुष्ट ग्राहक हैं। 

टाटा ऐस की कीमत -  3.99 लाख से 7.05 लाख रुपए हैं

यहां टाटा ऐस के सभी प्रोडक्ट की पूरी जानकारी प्राप्त करे 


4. टाटा एलपीके

टाटा एलपीके सीरीज में कुल 2 मॉडल उपलब्ध हैं। ये मॉडल ट्रक और टिपर बॉडी टाइप में आते हैं। ये दोनों मॉडल डीजल वेरिएंट में हैं। टाटा 912 एलपीके टिपर 19.24 लाख रुपए से 21.24 लाख रुपए की एक्स शोरूम कीमत में उपलब्ध है। आईएलसीवी श्रेणी का यह मॉडल शानदार माइलेज और लोडिंग क्षमता से ज्यादा मुनाफे की बात करता है। कंपनी इस मॉडल पर 3 साल या 3 हजार घंटे की वारंटी प्रदान करती है। 

टाटा 1212 एलपीके ट्रक की एक्स शोरूम कीमत 22.37 लाख रुपए से 24.48 लाख रुपए है। यह मॉडल भी आईएलसीवी श्रेणी में आत है। हैवी ड्यूटी एप्लीकेशन के लिए यह मॉडल अपनी श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ है। इस मॉडल पर भी कंपनी 3 साल या 3 हजार घंटे की वारंटी प्रदान करती है।

टाटा एलपीके की कीमत -  19.14 लाख से 24.48 लाख रुपए हैं

यहां टाटा एलपीके के सभी प्रोडक्ट की पूरी जानकारी प्राप्त करे 

5. टाटा अल्ट्रा

टाटा अल्ट्रा सीरीज में कुल 13 मॉडल उपलब्ध है। इनमें 12 ट्रक व 1 टिपर आते हैं। अगर फ्यूल टाइप की बात करें तो इस सीरीज के 12 मॉडल डीजल व एक मॉडल इलेक्ट्रिक वेरिएंट में है। इस सीरीज के मॉडल 4 चक्का, 6 चक्का और 14 चक्का में उपलब्ध है। सबसे ज्यादा मॉडल 6 चक्का में आते हैं। सबसे महंगा मॉडल टाटा अल्ट्रा 3021.एस है जिसकी एक्स शोरूम कीमत 27.35 लाख रुपए से 29.55 लाख रुपए है। टाटा अल्ट्रा सीरीज का सबसे सस्ता मॉडल टाटा टी.10 अल्ट्रा है जिसकी एक्स शोरूम 10.70 लाख रुपए से 12.78 लाख रुपए है। 

टाटा अल्ट्रा सीरीज का इलेक्ट्रिक ट्रक मॉडल टाटा अल्ट्रा टी.7 इलेक्ट्रिक ट्रक है। इस इलेक्ट्रिक ट्रक की बैटरी क्षमता 62.5 Kwh है। इस मॉडल की एक्स शोरूम कीमत 15.29 लाख रुपए से 16.82 लाख रुपए है। यह मॉडल 2 घंटे में चार्ज हो जाता है और पेलोड क्षमता 3692 किलोग्राम है। 

टाटा अल्ट्रा की कीमत -  10.70 लाख से 29.55 लाख रुपए हैं

यहां टाटा अल्ट्रा के सभी प्रोडक्ट की पूरी जानकारी प्राप्त करे 

ट्रक जंक्शन की इस पोस्ट में आपको टाटा कमर्शियल वाहनों की प्रमुख सीरीज के बारे में जानकारी दी गई है। वाणिज्यिक वाहनों के संबंध में इसी तरह की पोस्ट पढऩे के लिए हमेशा ट्रक जंक्शन के साथ बने रहें। कीमतों में परिवर्तन संभव है।*

 

क्या आप नया ट्रक खरीदना, डीज़ल ट्रक, पेट्रोल ट्रक, इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहन या पुराना ट्रक बेचना चाहते हैं, किफायती मालाभाड़ा से फायदा उठाना चाहते हैं, ट्रक लोन, फाइनेंस, इंश्योरेंस, अपना ट्रक चुनें व अन्य सुविधाएं बस एक क्लिक पर चाहते हैं तो देश के सबसे तेजी से आगे बढ़ते डिजिटल प्लेटफार्म ट्रक जंक्शन पर विजिट करें और अपने फायदे की हर बात जानें।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

FaceBook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
Youtube   - https://bit.ly/TruckYT

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Call Back Button Call Us