user profile

नया उपयोगकर्ता

ट्रक जंक्शन से जुड़ें

टीवीएस किंग कार्गो : कम कीमत वाला सबसे कमाऊ 3 व्हीलर

Posted On : 30 November, 2023

कम कीमत वाला ये बेहतरीन कार्गो, बिजनेस के लिए होगा कारगर

छोटे और मध्यम व्यवसाय के लिए अक्सर कार्गो थ्री व्हीलर की जरूरत पड़ती है। कार्गो थ्री व्हीलर की मदद से छोटे और मध्यम व्यापारियों को काफी लाभ हुआ है। जो लोग किराना की दुकान चलाते हैं, या छोटे मोटे ट्रांसपोर्ट का बिजनेस करते हैं, अगर वो अपनी जरूरत के लिए या इस थ्री व्हीलर की मदद से स्वरोजगार के अवसर विकसित करने के लिए कार्गो लेना चाहते हैं, तो उनके लिए टीवीएस का इलेक्ट्रिक कार्गो बेहतरीन विकल्प है। टीवीएस किंग कार्गो 3 व्हीलर उनकी इनकम सोर्स को बढ़ाने का एक साधन तो बनता ही है, साथ ही इस कार्गो की मदद से उनका पुराना व्यापार भी आसान हो जाता है। गौरतलब है कि कम दूरी के परिवहन और सामानों की आवाजाही की मांग काफी बढ़ी है। चूंकि बढ़ती अर्थव्यवस्था और बढ़ती जनसंख्या के बीच लोगों की जरूरतें बढ़ी है, तो आप ऐसे में अपने स्वरोजगार के साधन के लिए भी इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर खरीद सकते हैं। इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर अन्य थ्री व्हीलर की अपेक्षा बहुत ही लागत प्रभावी होता है। पेट्रोल, डीजल और सीएनजी की तुलना में इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर ज्यादा लाभ देता है। हालांकि बाजार में बहुत से महंगे और अच्छी कंपनी के इलेक्ट्रिक कार्गो थ्री व्हीलर हैं जिसकी वजह से बहुत लोग इन थ्री व्हीलर को नहीं खरीद पाते हैं। अगर आप अच्छी कंपनी और अच्छे फीचर्स के बेहतरीन इलेक्ट्रिक कार्गो थ्री व्हीलर की खरीद करना चाहते हैं तो यह पोस्ट आप पूरी तरह जरूर पढ़ें।

ट्रक जंक्शन के इस पोस्ट में हम टीवीएस किंग कार्गो थ्री व्हीलर के बारे में, इसके फीचर्स, खासियत और फाइनेंस की पूरी जानकारी दे रहे हैं।

क्या है टीवीएस किंग कार्गो थ्री व्हीलर की खासियत?

मात्र 2.10 लाख रुपए की कीमत से शुरू होने वाला यह बेहतरीन कार्गो कई मायनों में खास है। इसमें 9.26 एचपी की पावर क्षमता मौजूद है। इसके ग्रॉस व्हीकल वेट यानी जीवीडब्ल्यू की बात करें तो यह 864 किलोग्राम है। इसका व्हीलबेस 1990 mm है। इसकी पेलोड कैपेसिटी 426 किलोग्राम की है। इस वजन को यह एक जगह से दूसरे जगह तक ले जाने में सक्षम है। 15.5 न्यूटन मीटर का अधिकतम टॉर्क जनरेट करती है। इसमें पार्किंग ब्रेक भी मौजूद है।

  • छोटे और मध्यम व्यापारियों के बिजनेस के लिए यह खास है

  • 4 फॉरवर्ड और 1 रिवर्स गियरबॉक्स मौजूद है

  • हैंडल टाइप स्टीयरिंग मौजूद है

कैसे खरीदें?

अगर आप टीवीएस किंग कार्गो थ्री व्हीलर खरीदना चाहते हैं तो आप आसानी से ट्रक जंक्शन पर विजिट करके अपनी इंक्वायरी दर्ज कर सकते हैं। इस कार्गो थ्री व्हीलर को खरीदने से आप अपने नए अथवा पुराने बिजनेस को सपोर्ट दे सकते हैं। इसकी कीमत 2.10 लाख रुपए से शुरू होती है। अगर आप इस थ्री व्हीकर का अपने शहर का ऑन रोड कीमत जानना चाहते हैं तो आप ट्रक जंक्शन पर ऑन रोड कीमत जानने के लिए ऑफर प्राप्त करें पर क्लिक करके फॉर्म भर कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। अगर आप टीवीएस किंग कार्गो थ्री व्हीलर की टेस्ट ड्राइव बुक करना चाहते हैं तो इस थ्री व्हीलर का मुफ्त टेस्ट ड्राइव भी बुक कर सकते हैं। इसके लिए आपको फ्री टेस्ट ड्राइव बुक करें पर क्लिक करते हुए फॉर्म भरकर सबमिट करना होता है। इसके अलावा अगर आप इस प्रोडक्ट से जुड़ी ज्यादा जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो चेक ऑफर या ऑफर प्राप्त करें विकल्प पर क्लिक करते हुए फॉर्म भरकर सबमिट करें। जिसके बाद इस थ्री व्हीलर से जुड़ी ज्यादा जानकारी और ऑफर्स प्राप्त कर पाएंगे। अगर इस थ्री व्हीलर के फाइनेंस से जुड़ी दिक्कत आ रही है तो आप ट्रक जंक्शन पर लोन के लिए भी आवेदन कर सकते हैं।

भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट ट्रक जंक्शन आप तक पहुंचाता है। भारत में नये मॉडल का ऑटो रिक्शा, मिनी ट्रकपिकअपटेंपो ट्रैवलर, ट्रक, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी सभी स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत समेत पूरी जानकारी उपलब्ध करवाते हैं। देश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। ट्रक जंक्शन आप तक ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्समहिंद्रा एंड महिंद्राअशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट पहुंचाता है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं, तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

Facebook - https://bit.ly/TruckFB

Instagram - https://bit.ly/TruckInsta

YouTube   - https://bit.ly/TruckYT

कैटेगिरी

लोकप्रिय समाचार

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Call Back Button Call Us