user profile

नया उपयोगकर्ता

ट्रक जंक्शन से जुड़ें

VECV ने जुलाई 2023 में बेचे 4,565 कमर्शियल वाहन, दर्ज की 0.88% की ग्रोथ

Posted On : 03 August, 2023

घरेलू बिक्री में आयशर मोटर्स ने दर्ज की 1.33% की वृद्धि, बेचे 4,128 कमर्शियल वाहन

वोल्वो आयशर के ज्वाइंट वेंचर ने अपनी जुलाई 2023 की सेल्स रिपोर्ट जारी कर दी है। ज्वाइंट वेंचर ने अपनी इस रिपोर्ट में आयशर मोटर्स की घरेलू, निर्यात और वोल्वो की कुल बिक्री के आकड़े सावर्जनिक किए हैं। जारी किए गए आकड़ों के अनुसार, आयशर मोटर्स ने जुलाई 2023 में भारतीय मार्केट में 1.33% की ग्रोथ हासिल की है। कंपनी ने इस साल जुलाई में अपने 4,128 कमर्शियल वाहनों को भारत में बेचा है, जबकि जुलाई 2022 में 4,074 यूनिट्स की घरेलू बिक्री की थी। आइये जानें, ट्रक जंक्शन के इस आर्टिकल में VECV को जुलाई माह में किस सेगमेंट को बिक्री में मिली है ग्रोथ और किसमें आई है गिरावट।

आयशर मोटर्स की घरेलू बिक्री जुलाई 2023

सेगमेंट जुलाई 2023 जुलाई 2022 ग्रोथ %
कुल आयशर सीवी सेल्स 4424 4404 0.45%
एलडी ट्रक और एलएमडी (3.5-18.5टी) 2759 2709 1.85%
हेवी ड्यूटी (>18.5T) 1369 1365 0.29%
कुल घरेलू 4128 4074 1.33%
आयशर निर्यात  
लॉ एंड मीडियम ड्यूटी 245 226 8.41%
हैवी ड्यूटी 51 104 -50.90%
कुल निर्यात 296 330 -10.30%
कुल वोल्वो सेल्स 141 121 16.53%
कुल वीईसीवी 4565 4525 0.88%

LMD (3.5 से 15T) सेगमेंट (घरेलू बिक्री)

आयशर मोटर्स ने जुलाई 2023 में अपने LMD (3.5 से 15T) सेगमेंट की घरेलू बिक्री में 1.85% की ग्रोथ दर्ज की है। ब्रांड ने जुलाई माह में इस सेगमेंट के 2,759 कमर्शियल वाहनों को बेचा है, जबकि जुलाई 2022 में केवल 2,709 यूनिट्स को ही भारत में बेचा गया था।

हैवी ड्यूटी सेगमेंट (घरेलू बिक्री)

हैवी ड्यूटी सेगमेंट की बिक्री में आयशर ने 0.29% की वृद्धि हासिल की है। कंपनी ने जुलाई 2023 में इस सेगमेंट की 1,369 यूनिट्स की घरेलू बिक्री की है, जबकि पिछले साल इसी महीने में 1,365 कमर्शियल वाहनों को भारत में बेचा गया था।

कुल घरेलू बिक्री

सेल्स रिपोर्ट के अनुसार, आयशर मोटर्स ने जुलाई 2023 में 1.33% की वृद्धि घरेलू बिक्री में दर्ज की है। ब्रांड ने इस साल जुलाई में 4,128 कमर्शियल वाहनों को भारतीय मार्केट में बेचा है, जबकि जुलाई 2022 में 4,074 यूनिट्स की कुल घरेलू बिक्री की गई थी।

आयशर मोटर्स की निर्यात बिक्री जुलाई 2023

लाइट एंड मीडियम सेगमेंट (निर्यात बिक्री)

आयशर मोटर्स ने लाइट एंड मीडियम सेगमेंट की निर्यात बिक्री में 8.41% की गिरावट का सामना किया है। कंपनी ने जुलाई 2023 में इस सेगमेंट की 245 यूनिट्स को ही भारत के बाहर बेचा है, जबकि पिछले साल इसी महीने में 226 कमर्शियल वाहनों की निर्यात बिक्री की गई थी।

हैवी ड्यूटी सेगमेंट (निर्यात बिक्री)

जारी किए गए आकड़ों के अनुसार, हैवी ड्यूटी सेगमेंट की निर्यात बिक्री में आयशर मोटर्स को 50.90% की भारी गिरावट का सामना करना पड़ा है। ब्रांड ने जुलाई 2023 में केवल इस सेगमेंट के 51 वाहनों की ही निर्यात बिक्री की है, जबकि जुलाई 2022 में इस सेगमेंट के 104 यूनिट्स को भारत से बाहर बेचा गया था।

कुल निर्यात बिक्री

आयशर मोटर्स को जुलाई 2023 की कुल निर्यात बिक्री में 10.30% की कमी का सामना करना पड़ा है। ब्रांड ने इस साल जुलाई में 296 कमर्शियल वाहनों को भारत से बाहर बेचा है, जबकि जुलाई 2022 में 330 यूनिट्स की कुल निर्यात बिक्री की गई थी।

आयशर मोटर्स की घरेलू + निर्यात बिक्री जुलाई 2023

सेल्स रिपोर्ट के अनुसार, आयशर मोटर्स ने जुलाई 2023 की घरेलू और निर्यात बिक्री में 0.45% की ग्रोथ हासिल की है। ब्रांड ने इस साल जुलाई में अपने 4,424 कमर्शियल वाहनों को बेचा है, जबकि जुलाई 2022 में 4,404 यूनिट्स ही बेचे गए थे।

वोल्वो सेल्स रिपोर्ट जुलाई 2023

वोल्वो मोटर्स ने जुलाई 2023 में अपने कमर्शियल वाहनों की बिक्री में 16.53% की ग्रोथ हासिल की है। कंपनी ने इस साल जुलाई में अपने 141 कमर्शियल वाहनों को बेचा है, जबकि पिछले साल इसी महीने में कुल 121 यूनिट्स ही बेचे गए थे।

वोल्वो आयशर कमर्शियल व्हीकल सेल्स रिपोर्ट जुलाई 2023

वोल्वो आयशर कमर्शियल व्हीकल ने जुलाई 2023 की कुल बिक्री (घरेलू और निर्यात) में 0.88% की वृद्धि दर्ज की है। इस ज्वाइंट वेंचर ने जुलाई माह में 4,565 कमर्शियल वाहनों को बेचा है, जबकि जुलाई 2022 में 4,525 यूनिट्स की बिक्री की गई थी।

ट्रक जंक्शन आपके लिए भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट लेकर आता रहता है। भारत में किसी भी ब्रांड का नया ई रिक्शा, 3 व्हीलर, पिकअप, मिनी ट्रक, टेंपो ट्रैवलर, ट्रक, ट्रेलर, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर के लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की संपूर्ण जानकारी देते है। देश-विदेश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। इसके अलावा, ट्रक जंक्शन पर ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी प्रकाशित की जाती है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल होती है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

Facebook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube   - https://bit.ly/TruckYT

कैटेगिरी

लोकप्रिय समाचार

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Call Back Button Call Us