Detect your location
Select Your location
Clear
  • Pune
  • Bangalore
  • Mumbai
  • Hyderabad
  • Chennai
Popular Cities
Pune
Bangalore
Mumbai
Hyderabad
Chennai
jaipur
Montra
04 Oct 2023
Automobile

VECV सेल्स रिपोर्ट सितंबर 2023 : 6105 कमर्शियल वाहन की बिक्री के साथ 5.15% की वृद्धि

By News Date 04 Oct 2023

VECV सेल्स रिपोर्ट सितंबर 2023 : 6105 कमर्शियल वाहन की बिक्री के साथ 5.15% की वृद्धि

घरेलू बिक्री में आयशर ने दर्ज की 7.30% वृद्धि, बेचे 5,672 कमर्शियल वाहन

भारतीय कमर्शियल व्हीकल मार्केट के सबसे बड़े वोल्वो आयशर के ज्वाइंट वेंचर ने अपनी सितंबर 2023 की सेल्स रिपोर्ट जारी कर दी है। इस रिपोर्ट में ज्वाइंट वेंचर ने अपनी आयशर मोटर्स की घरेलू, निर्यात और वोल्वो की कुल बिक्री के आंकड़े साझा किए हैं। आंकड़ों के अनुसार, आयशर मोटर्स ने सितंबर 2023 में अपने कमर्शियल वाहनों की घरेलू बिक्री में 7.30% की वृद्धि दर्ज की है। कंपनी ने सितंबर माह में अपने 5,672 कमर्शियल वाहनों को भारत में बेचा है, जबकि सितंबर 2022 में 5286 यूनिट्स की घरेलू बिक्री की थी। आइये ट्रक जंक्शन के इस आर्टिकल में जानें, VECV को सितंबर 2023 में किस कैटेगरी की बिक्री में मिली ग्रोथ और किसमें आई है गिरावट। 

आंकड़ों में वोल्वो आयशर कमर्शियल व्हीकल्स सेल्स रिपोर्ट सितंबर 2023 

सेगमेंट सितंबर 2023 सितंबर 2022 % ग्रोथ
कुल आयशर सीवी बिक्री 5872 5673 3.51%
एलएमडी (3.5 से 15 टन) 3817 3613 5.65%
हैवी ड्यूटी 1855 1673 10.88%
कुल घरेलू बिक्री 5672 5286 7.30%
आयशर निर्यात      
लो एंड मीडियम ड्यूटी 174 309 -43.70%
हैवी ड्यूटी 26 78 -66.66%
कुल निर्यात बिक्री 200 387 -48.32%
कुल वोल्वो बिक्री 233 26 75.19%
कुल वीईसीवी 6105 5806 5.15%

आयशर मोटर्स की घरेलू बिक्री सितंबर 2023

LMD (3.5 से 15T) सेगमेंट (घरेलू बिक्री)

आकड़ों के अनुसार, सितंबर 2023 में आयशर मोटर्स ने LMD (3.5 से 15T) सेगमेंट वाले वाहनों की घरेलू बिक्री में 5.65% की ग्रोथ दर्ज की है। कंपनी ने सितंबर माह में अपने इस सेगमेंट के 3,817 कमर्शियल वाहनों को बेचा है, जबकि सितंबर 2022 में 3,613 यूनिट्स की भारत में बिक्री की गई थी।

हैवी ड्यूटी सेगमेंट (घरेलू बिक्री)

हैवी ड्यूटी सेगमेंट की घरेलू बिक्री में आयशर मोटर्स ने 10.88% की वृद्धि दर्ज की है। कंपनी ने सितंबर 2023 में इस सेगमेंट के 1,855 यूनिट्स की घरेलू बिक्री की है, जबकि पिछले साल इसी महीने में 1,673 कमर्शियल वाहनों को भारत में बेचा गया था।

कुल घरेलू बिक्री

जारी किए आकड़ों के अनुसार, आयशर मोटर्स ने सितंबर 2023 में अपने कमर्शियल वाहनों की कुल घरेलू बिक्री में 7.30% की वृद्धि दर्ज की है। आयशर मोटर्स ने इस साल सितंबर में 5,672 कमर्शियल वाहनों को भारतीय मार्केट में बेचा है, जबकि सितंबर 2022 में 5,286 यूनिट्स की कुल घरेलू बिक्री की गई थी।

आयशर मोटर्स की निर्यात बिक्री सितंबर 2023

लाइट एंड मीडियम सेगमेंट (निर्यात बिक्री)

आयशर मोटर्स ने सितंबर 2023 में लाइट एंड मीडियम सेगमेंट की निर्यात बिक्री में 43.70% की गिरावट का सामना किया है। कंपनी ने सितंबर माह में अपने इस सेगमेंट के 174 कमर्शियल वाहनों को भारत में बेचा है, जबकि पिछले साल इसी महीने में 309 यूनिट्स की निर्यात बिक्री की गई थी।

हैवी ड्यूटी सेगमेंट (निर्यात बिक्री)

आकड़ों के अनुसार, आयशर मोटर्स को हैवी ड्यूटी सेगमेंट की निर्यात बिक्री में 66.66% की भारी गिरावट का सामना करना पड़ा है। कंपनी ने सितंबर 2023 में इस सेगमेंट के केवल 26 वाहनों की ही निर्यात बिक्री की है, जबकि सितंबर 2022 में इस सेगमेंट के 78 यूनिट्स को भारत से बाहर बेचा गया था।

कुल निर्यात बिक्री

सितंबर माह में आयशर मोटर्स ने कमर्शियल वाहनों की कुल निर्यात बिक्री में 48.32% की कमी का सामना किया है। कंपनी ने सितंबर 2023 में कुल 200 कमर्शियल वाहनों को भारत के बाहर बेचे है, जबकि पिछले साल इसी महीने में 387 यूनिट्स की कुल निर्यात बिक्री की गई थी।

आयशर मोटर्स की घरेलू + निर्यात बिक्री सितंबर 2023

जारी किए आकड़ों के अनुसार, सितंबर 2023 में आयशर मोटर्स ने घरेलू और निर्यात बिक्री में 3.51% की वृद्धि दर्ज की है। कंपनी ने सितंबर 2023 में अपने 5,872 कमर्शियल वाहनों को बेचा है, जबकि पिछले साल इसी महीने में यह संख्या 5,673 यूनिट्स पर थी।

वोल्वो सेल्स रिपोर्ट सितबंर 2023

सितंबर 2023 में वोल्वो मोटर्स ने अपने कमर्शियल वाहनों की बिक्री में 75.19% की वृद्धि दर्ज की है। ब्रांड ने सितंबर 2023 में अपने 233 कमर्शियल वाहनों को बेचा है, जबकि पिछले साल इसी महीने में कुल 26 यूनिट्स की बिक्री की गई थी।

वोल्वो आयशर कमर्शियल व्हीकल सेल्स रिपोर्ट सितंबर 2023

VECV यानी वोल्वो आयशर कमर्शियल व्हीकल की सेल्स रिपोर्ट के अनुसार, सितंबर 2023 में इस ज्वाइंट वेंचर ने कुल बिक्री (घरेलू और निर्यात) में 5.15% की ग्रोथ हासिल की है। इस ज्वाइंट वेंचर ने सितंबर माह में 6,105 कमर्शियल वाहनों की बिक्री की है, जबकि सितंबर 2022 में 5806 यूनिट्स की बिक्री की गई थी।

ट्रक जंक्शन आपके लिए भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट लेकर आता रहता है। भारत में किसी भी ब्रांड का नया ऑटो रिक्शा, 3 व्हीलर, पिकअप, मिनी ट्रक, टेंपो ट्रैवलर, ट्रक, ट्रेलर, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर के लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की संपूर्ण जानकारी देते है। देश-विदेश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। इसके अलावा, ट्रक जंक्शन पर ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी प्रकाशित की जाती है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल होती है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

 Facebook - https://bit.ly/TruckFB

☞  Instagram - https://bit.ly/TruckInsta

 YouTube   - https://bit.ly/TruckYT

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Call Back Button Call Us