Detect your location
Select Your location
Clear
  • Pune
  • Bangalore
  • Mumbai
  • Hyderabad
  • Chennai
Popular Cities
Pune
Bangalore
Mumbai
Hyderabad
Chennai
jaipur
Montra
03 Mar 2023
Automobile

वीईसीवी ने घरेलू बिक्री में दर्ज की 11.81% की वृद्धि, फरवरी में बेचे 5,093 कमर्शियल वाहन

By News Date 03 Mar 2023

वीईसीवी ने घरेलू बिक्री में दर्ज की 11.81% की वृद्धि, फरवरी में बेचे 5,093 कमर्शियल वाहन

फरवरी में VECV को कुल बिक्री में मिली 4.60% की ग्रोथ, बेची गई 5,473 यूनिट्स

भारत में कमर्शियल व्हीकल का निर्माण करने वाले वोल्वो आयशर के ज्वाइंट वेंचर ने अपनी फरवरी 2023 की सेल्स रिपोर्ट जारी कर दी है। रिपोर्ट में कंपनी ने आयशर मोटर्स की घरेलू, निर्यात और वोल्वो की बिक्री के आकड़े सांझा किए है। आयशर मोटर्स ने फरवरी 2023 में भारतीय बाजार में 11.81% की वृद्धि दर्ज की है। कंपनी ने यहां फरवरी में 5,093 यूनिट्स बेचे है, जबकि पिछले साल इसी महीने में 4,555 कमर्शियल व्हीकल्स बेचे गए थे।

फरवरी 2023 आयशर मोटर्स की घरेलू बिक्री

LMD (3.5 से 15T) सेगमेंट (घरेलू बिक्री)

जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार, फरवरी में आयशर मोटर्स ने LMD (3.5 से 15T) सेगमेंट की घरेलू बिक्री में 7.50% गिरावट का सामना किया है। कंपनी ने फरवरी 2023 में 3,212 कमर्शियल व्हीकल बेचे हैं, जबकि फरवरी 2022 में 3,471 यूनिट्स भारत में बेचे गए थे।

हैवी ड्यूटी सेगमेंट (घरेलू बिक्री)

फरवरी 2023 में आयशर ने अपने हैवी ड्यूटी सेगमेंट की घरेलू बिक्री में 73.52% की ग्रोथ हासिल की है। कंपनी ने फरवरी 2022 में इस सेगमेंट के कुल 1,084 वाहन ही बेचे थे, जबकि इस साल फरवरी में 1,881 कमर्शियल व्हीकल बेचे गए हैं।

कुल घरेलू बिक्री

फरवरी 2023 आयशर ने भारत में 11.81% की वृद्धि दर्ज कर 5,093 कमर्शियल व्हीकल बेचे हैं। जबकि पिछले साल इसी महीने में कंपनी कुल 4,555 यूनिट्स ही बेच पाई थी

फरवरी 2023 आयशर मोटर्स की निर्यात बिक्री

LMD (3.5 से 15T) सेगमेंट (निर्यात बिक्री)

फरवरी 2023 में आयशर मोटर्स ने निर्यात बिक्री में 66.50% की गिरावट का सामना किया है। फरवरी में कंपनी ने विदेशों में LMD (3.5 से 15T) सेगमेंट के कुल 164 कमर्शियल व्हीकल बेचे हैं जबकि पिलछे साल फरवरी 2022 में ये संख्या 490 यूनिट्स थी।

हैवी ड्यूटी सेगमेंट (निर्यात बिक्री)

आयशर की हैवी ड्यूटी सेगमेंट की निर्यात बिक्री में भी 64.50% की गिरावट आई है। ब्रांड ने फरवरी 2023 में विदेशों में अपने कुल 27 कमर्शियल व्हीकल बेचे हैं, जबकि पिछले साल इसी महीने में 76 यूनिट्स निर्यात किए गए थे।

कुल निर्यात बिक्री

आयशर मोटर्स की कुल निर्यात बिक्री में 66.25% की गिरावट देखी गई है। फरवरी 2022 में कंपनी ने विदेशों में अपने 566 कमर्शियल वाहन बेचे थे, जबकि इस साल फरवरी में आयशर के केवल 191 यूनिट्स ही बेच गए है।

फरवरी 2023 आयशर मोटर्स की घरेलू बिक्री + निर्यात बिक्री

आकड़ों के अनुसार, आयशर मोटर्स को घरेलू और निर्यात बिक्री में 3.18% की वृद्धि हासिल हुई है। कंपनी ने फरवरी 2023 में अपने 5,284 कमर्शियल व्हीकल्स बेचे हैं, जबकि पिछले साल इसी महीने में आयशर 5,121 यूनिट्स ही बेच पाया था।

फरवरी 2023 वोल्वो सेल्स रिपोर्ट

वोल्वो मोटर्स ने फरवरी 2023 की सेल्स रिपोर्ट जारी की है, जिसमें कंपनी को कमर्शियल व्हीकल की बिक्री में 70.27% की बढ़त हासिल हुई है। फरवरी में वोल्वो ने अपने 189 कमर्शियल व्हीकल बेचे हैं, जबकि फरवरी 2022 में 111 यूनिट्स ही बेच पाई थी।

फरवरी 2023 वोल्वो आयशर कमर्शियल व्हीकल सेल्स रिपोर्ट

वीईसीवी की फरवरी 2023 की सेल्स रिपोर्ट के अनुसार, वोल्वो आयशर के ज्वाइंट वेंचर को कुल बिक्री में 4.60% की वृद्धि मिली है। इस ज्वाइंट वेंचर ने फरवरी में 5,473 कमर्शियल व्हीकल बेचे है, जबकि पिछले साल इसी महीने में 5,232 यूनिट्स की ही बिक्री की गई थी।

ट्रक जंक्शन पर ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्समहिंद्रा, भारत बेंज और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी आप तक पहुंचाई जाती है। लोकप्रिय कमर्शियल व्हीकल सीरीज टाटा सिग्नाटाटा ऐस, अतुल जेम, अशोक लेलैंड बॉस, महिंद्रा बोलेरो, वोल्वो एफएम के सभी फीचर्स की जानकारी आपको मिलती है। 3 चक्का, 18 चक्का, 22 चक्का और 4 चक्का कमर्शियल व्हीकल की कंप्लीट रेंज यहां उपलब्ध है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।

क्या आप नया ट्रक खरीदना, डीज़ल ट्रकपेट्रोल ट्रक, इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहन या पुराना ट्रक बेचना चाहते हैं, किफायती मालाभाड़ा से फायदा उठाना चाहते हैं, ट्रक लोन, फाइनेंस, इंश्योरेंस, टाटा सिग्ना, अपना ट्रक चुनें व अन्य सुविधाएं बस एक क्लिक पर चाहते हैं तो देश के सबसे तेजी से आगे बढ़ते डिजिटल प्लेटफार्म ट्रक जंक्शन पर विजिट करें और अपने फायदे की हर बात जानें।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

FaceBook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube   - https://bit.ly/TruckYT

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Call Back Button Call Us