घरेलू बिक्री में आयशर ने दर्ज की 23.27% की वृद्धि, बेचे 5997 कमर्शियल वाहन
इंडियन कमर्शियल व्हीकल मार्केट के सबसे बड़े वोल्वो आयशर के ज्वाइंट वेंचर ने अपनी अक्टूबर 2023 की सेल्स रिपोर्ट जारी कर दी है। ज्वाइंट वेंचर ने अपनी इस रिपोर्ट में आयशर मोटर्स की घरेलू, निर्यात और वोल्वो की कुल बिक्री के आंकड़े साझा किए हैं। जारी किए आंकड़ों के अनुसार, आयशर मोटर्स ने अक्टूबर 2023 में अपने कमर्शियल वाहनों की घरेलू बिक्री में 23.27% की ग्रोथ दर्ज की है। कंपनी ने अक्टूबर माह में अपने 5997 कमर्शियल वाहनों की भारत में बिक्री की है, जबकि अक्टूबर 2022 में 4865 यूनिट्स बेचे गए थे। आइये, ट्रक जंक्शन के इस आर्टिकल में जानें, वीईसीवी को अक्टूबर 2023 में किस कैटेगरी की बिक्री में मिली ग्रोथ और किसमें आई है गिरावट।
आंकड़ों में वोल्वो आयशर कमर्शियल व्हीकल्स सेल्स रिपोर्ट अक्टूबर 2023
सेगमेंट | अक्टूबर 2023 | अक्टूबर 2022 | % ग्रोथ |
कुल आयशर सीवी बिक्री | 6154 | 5148 | 19.54% |
एलएमडी (3.5 से 15 टन) | 3815 | 3346 | 14.01% |
हैवी ड्यूटी | 2182 | 1519 | 43.64% |
कुल घरेलू बिक्री | 5997 | 4865 | 23.27% |
आयशर निर्यात | |||
लो एंड मीडियम ड्यूटी | 146 | 208 | -29.80% |
हैवी ड्यूटी | 11 | 75 | -85.30% |
कुल निर्यात बिक्री | 157 | 283 | -44.52% |
कुल वोल्वो बिक्री | 208 | 127 | 63.80% |
कुल वीईसीवी | 6362 | 5275 | 20.61 |
आयशर मोटर्स की घरेलू बिक्री अक्टूबर 2023
LMD (3.5 से 15T) सेगमेंट (घरेलू बिक्री)
जारी किए गए आकड़ों के अनुसार, अक्टूबर 2023 में आयशर मोटर्स ने LMD (3.5 से 15 टन) सेगमेंट वाले वाहनों की घरेलू बिक्री में 14.01% की वृद्धि दर्ज की है। ब्रांड ने अक्टूबर माह में अपने इस सेगमेंट के 3815 कमर्शियल वाहनों को बेचा है, जबकि अक्टूबर 2022 में 3346 यूनिट्स की भारत में बिक्री की गई थी।
हैवी ड्यूटी सेगमेंट (घरेलू बिक्री)
हैवी ड्यूटी सेगमेंट की घरेलू बिक्री में आयशर मोटर्स ने 43.64% की ग्रोथ हासिल की है। कंपनी ने अक्टूबर 2023 में इस सेगमेंट के 2182 यूनिट्स की घरेलू बिक्री की है, जबकि पिछले साल इसी महीने में 1519 कमर्शियल वाहनों को भारत में बेचा गया था।
कुल घरेलू बिक्री
आकड़ों के अनुसार, आयशर मोटर्स ने अक्टूबर 2023 में अपने कमर्शियल वाहनों की कुल घरेलू बिक्री में 23.27% की वृद्धि दर्ज की है। कंपनी ने इस साल अक्टूबर में 5997 कमर्शियल वाहनों को भारतीय मार्केट में बेचा है, जबकि अक्टूबर 2022 में 4865 यूनिट्स की कुल घरेलू बिक्री की गई थी।
आयशर मोटर्स की निर्यात बिक्री अक्टूबर 2023
लाइट एंड मीडियम सेगमेंट (निर्यात बिक्री)
आयशर मोटर्स ने अक्टूबर 2023 में लाइट एंड मीडियम सेगमेंट की निर्यात बिक्री में 29.80% की गिरावट का सामना किया है। कंपनी ने अक्टूबर माह में अपने इस सेगमेंट के 146 कमर्शियल वाहनों को भारत से बाहर बेचा है, जबकि पिछले साल इसी महीने में 208 यूनिट्स की निर्यात बिक्री की गई थी।
हैवी ड्यूटी सेगमेंट (निर्यात बिक्री)
आकड़ों के अनुसार, आयशर मोटर्स को हैवी ड्यूटी सेगमेंट की निर्यात बिक्री में 85.30% की भारी गिरावट का सामना करना पड़ा है। कंपनी ने अक्टूबर 2023 में इस सेगमेंट के केवल 11 वाहनों की ही निर्यात बिक्री की है, जबकि अक्टूबर 2022 में इस सेगमेंट के 75 यूनिट्स को भारत से बाहर बेचा गया था।
कुल निर्यात बिक्री
अक्टूबर 2023 में आयशर मोटर्स ने कमर्शियल वाहनों की कुल निर्यात बिक्री में 44.52% की कमी का सामना किया है। कंपनी ने इस साल अक्टूबर में कुल 157 कमर्शियल वाहनों को भारत के बाहर बेचा है, जबकि पिछले साल इसी महीने में 283 यूनिट्स की कुल निर्यात बिक्री की थी।
आयशर मोटर्स की घरेलू + निर्यात बिक्री अक्टूबर 2023
आयशर मोटर्स द्वारा जारी किए आकड़ों के अनुसार, अक्टूबर 2023 में कंपनी ने घरेलू और निर्यात बिक्री में 19.54% की वृद्धि दर्ज की है। कंपनी ने अक्टूबर 2023 में अपने 6154 कमर्शियल वाहनों को बेचा है, जबकि पिछले साल इसी महीने में 5148 यूनिट्स बेचे गए थे।
वोल्वो सेल्स रिपोर्ट अक्टूबर 2023
वोल्वो मोटर्स ने अक्टूबर 2023 में अपने कमर्शियल वाहनों की बिक्री में 63.80% की ग्रोथ दर्ज की है। ब्रांड ने इस साल अक्टूबर माह में अपने 208 कमर्शियल वाहनों की बिक्री है, जबकि पिछले साल इसी महीने में 127 यूनिट्स बेचे गए थे।
वोल्वो आयशर कमर्शियल व्हीकल सेल्स रिपोर्ट अक्टूबर 2023
वोल्वो आयशर कमर्शियल व्हीकल की सेल्स रिपोर्ट के अनुसार, अक्टूबर 2023 में इस ज्वाइंट वेंचर ने कुल बिक्री (घरेलू और निर्यात) में 20.61% की वृद्धि दर्ज की है। इस ज्वाइंट वेंचर ने अक्टूबर माह में 6362 कमर्शियल वाहनों को बेचा है, जबकि अक्टूबर 2022 में 5275 यूनिट्स की बिक्री की गई थी।
भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट ट्रक जंक्शन आप तक पहुंचाता है। भारत में नये मॉडल का ऑटो रिक्शा, मिनी ट्रक, पिकअप, टेंपो ट्रैवलर, ट्रक, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी सभी स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत समेत पूरी जानकारी उपलब्ध करवाते हैं। देश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। ट्रक जंक्शन आप तक ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट पहुंचाता है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं, तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।
ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -
Facebook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube - https://bit.ly/TruckYT