Detect your location
Select Your location
Clear
  • Pune
  • Bangalore
  • Mumbai
  • Hyderabad
  • Chennai
Popular Cities
Pune
Bangalore
Mumbai
Hyderabad
Chennai
jaipur
Montra
20 Dec 2023
Automobile

वोल्वो एफएम 420 8×4 23 सीयू.एम टिपर : इस पावरफुल टिपर पर है 80% लोन की सुविधा

By News Date 20 Dec 2023

वोल्वो एफएम 420 8×4 23 सीयू.एम टिपर : इस पावरफुल टिपर पर है 80% लोन की सुविधा

जानें वोल्वो एफएम 420 8×4 23 सीयू.एम टिपर की खासियत, फीचर्स और सबकुछ

देश की बढ़ती अर्थव्यवस्था, मैन्युफैक्चरिंग, इंफ्रा आदि के निर्माण के साथ कार्गो परिवहन समाधान के लिए बड़े और पावरफुल कमर्शियल व्हीकल की मांग बढ़ी है। पावरफुल टिपर की मदद से निर्माण में उपयोग आने वाले भारी से भारी उपकरणों, मैटेरियल्स और अधिक वजनदार उत्पादों जैसे लोहे, स्टील आदि का ट्रांसपोर्ट किया जाता है। वोल्वो एफएम सीरीज का वोल्वो एफएम 420 8×4 23 सीयू.एम टिपर व्हीकल अत्याधुनिक फीचर्स और विभिन्न सुविधाओं से लैस है। यह टिपर मुश्किल से मुश्किल कार्यों को आसान करता है। इस व्हीकल की कीमत 70 लाख रुपए से शुरू होती है। हालांकि ग्राहकों के लिए व्हीकल की खरीद को आसान बनाने के लिए इस उत्पाद पर 80% तक फाइनेंस की सुविधा भी है।

ट्रक जंक्शन के इस पोस्ट में वोल्वो एफएम 420 8×4 23 सीयू.एम टिपर के बारे में, टिपर की कीमत, टिपर के फीचर्स और अन्य जानकारी प्रदान कर रहे हैं।

क्या है वोल्वो एफएम 420 8×4 23 सीयू.एम टिपर की खासियत?

वोल्वो एफएम सीरीज का यह टिपर अपनी बेहतरीन गुणवत्ता और अपने माइलेज के लिए प्रसिद्ध है। वोल्वो का यह टिपर कई मायनों में खास है। यह 290 लीटर की ईंधन कैपेसिटी से लैस है। जिससे यह बिना किसी अवरोध लंबी दूरी तक का सफर तय करने में सक्षम है।

वोल्वो का यह टिपर कंस्ट्रक्शन मैटेरियल, गारबेज, फैक्ट्री, साइट वेस्ट मैटेरियल आदि की ढुलाई आसानी से कर सकता है। यह कमर्शियल व्हीकल ट्रक से अलग है, इस व्हीकल से गुड्स का ट्रांसपोर्टेशन ज्यादा आसान होता है। इसमें हाइड्रोलिक पिस्टन लगा होता है, जिससे टिपर के बैकसाइड को ओपन करने और प्रोडक्ट को डंप करने में आसानी होती है। इस व्हीकल में 420 एचपी का पावर मौजूद है। इस व्हीकल का जीवीडब्ल्यू यानी ग्रॉस व्हीकल वेट 35000 किलोग्राम है। इस व्हीकल का व्हीलबेस 5035 mm है। साथ ही इसमें 6 सिलेंडर, इन लाइन डायरेक्ट इंजेक्शन इंजन मौजूद है। यह 12 व्हीलर टिपर है। इसके कुछ अन्य खासियत इस प्रकार हैं:

  • इस व्हीकल की इंजन क्षमता 12800 सीसी है

  • इस व्हीकल में 2100 न्यूटन मीटर का टॉर्क मौजूद है

  • इसमें 12 फॉरवर्ड + 4 रिवर्स टाइप गियरबॉक्स मौजूद है

  • यह टिपर अधिकतम 45 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल सकता है

  • व्हीकल के डाइमेंशन की बात करें तो यह 8551 mm लंबा, 2590 mm चौड़ा और 3663 mm ऊंचा होता है

  • इस व्हीकल की मिनिमम टर्निंग रेडियस 23200 mm है

क्यों लेना चाहिए?

भारी वजन की लोडिंग के लिए जबरदस्त पावर और अच्छी कैपेसिटी वाले वाहन की जरूरत पड़ती है। अगर आप अपने ट्रांसपोर्ट बिजनेस की शुरुआत करना चाहते हैं, जिसमें भारी प्रोडक्ट का परिवहन करना पड़ेगा तो आप वोल्वो एफएम सीरीज के इस बेहतरीन टिपर की मदद से काफी अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। अगर आप ट्रांसपोर्ट व्यापार में पहले से काम कर रहे हैं और अपने व्यापार को आगे बढ़ाना चाहते हैं तो इस अच्छी कैपेसिटी वाला हैवी लोड व्हीकल खरीदकर आप अपने बिजनेस को बढ़ा सकते हैं। इस ट्रक की बेहतरीन माइलेज कैपेसिटी होने की वजह से इससे सामानों का परिवहन बेहद सस्ता और किफायती होता है।

इस व्हीकल के कुछ फायदे इस प्रकार हैं :

प्रभावी लोडिंग : टिपर व्हीकल का बैक मैकेनिज्म बहुत स्मूथ और एफिशिएंट होता है, जो व्हीकल के लोडिंग और अनलोडिंग को आसान बना देता है। ऐसा रेगुलर ट्रक में नहीं होता।

Versatility : टिपर व्हीकल से कई प्रकार के कार्य किए जा सकते हैं। इससे कंस्ट्रक्शन साइट, माइनिंग एरिया में भी काम लिया जाता है।

टाइम की बचत : टिपर व्हीकल से लोडिंग और अनलोडिंग क्विक होता है जिसकी वजह से टाइम की भी बचत होती है।

श्रम लागत में कमी : इस टिपर व्हीकल से श्रम लागत में कमी आती है, क्योंकि इसका मैकेनिज्म टिपर में लोडेड उत्पाद को ऑटोमैटिक अनलोड कर देता है। इससे लेबर कॉस्ट की जरूरत नहीं पड़ती।

कैसे उठाएं लाभ?

अगर आप इस हेवी ड्यूटी टिपर को खरीदना चाहते हैं तो ट्रक जंक्शन पर वोल्वो एफएम 420 8×4 23 सीयू.एम टिपर के पेज पर आप बहुत आसानी से "फ्री टेस्ट ड्राइव बुक करें" पर क्लिक कर बुकिंग कर सकते हैं। अगर आप इस टिपर के बारे में ज्यादा जानकारी लेना चाहते हैं तो इस टिपर पर चल रहे ऑफर के बारे में जानने के लिए आप वोल्वो एफएम 420 8×4 23 सीयू.एम टिपर के पेज पर जाकर “ऑफर प्राप्त करें” या “चेक ऑफर” पर क्लिक करके, मांगी गई जानकारी भर कर फॉर्म सबमिट कर सकते हैं। ऑफर की पूरी जानकारी देने के लिए हमारी टीम आपसे जल्द संपर्क करेगी।

भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट ट्रक जंक्शन आप तक पहुंचाता है। भारत में नये मॉडल का ऑटो रिक्शा, मिनी ट्रकपिकअपटेंपो ट्रैवलर, ट्रक, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी सभी स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत समेत पूरी जानकारी उपलब्ध करवाते हैं। देश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। ट्रक जंक्शन आप तक ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्समहिंद्रा एंड महिंद्राअशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट पहुंचाता है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं, तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

Facebook - https://bit.ly/TruckFB

Instagram - https://bit.ly/TruckInsta

YouTube   - https://bit.ly/TruckYT

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Call Back Button Call Us