2040 तक बिल्कुल जीरो कार्बन एमिशन का है लक्ष्य, जानें योजना
इलेक्ट्रिक व्हीकल की मांग लगातार बढ़ रही है। लोग इलेक्ट्रिक व्हीकल की खरीदी कर रहे हैं। इस प्रकार इलेक्ट्रिक व्हीकल की बढ़ती मांग को देखते हुए देशभर की वाहन निर्माता कंपनियां अपने वाहन को इलेक्ट्रिक एनर्जी से चलने वाले फीचर्स से लैस कर रही है। वोल्वो इंडिया ने हाल ही में जारी एक रिपोर्ट में बताया है कि कंपनी ने साल 2030 तक अपने 50% वाहनों को इलेक्ट्रिक करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। वोल्वो ग्रुप के अध्यक्ष एवं भारत में प्रबंध निदेशक कमल बाली ने कहा है कि कंपनी ने 2040 तक कार्बन उत्सर्जन मामलों में जीरो होने का लक्ष्य रखा है। साथ ही वोल्वो ने कहा कि हम 2030 तक 50% वाहनों को गैर जीवाश्म आधारित बनाने पर काम कर रहे हैं। शेष 50% को 2040 तक गैर जीवाश्म बनाकर कंपनी अपने जीरो कार्बन उत्सर्जन के लक्ष्य को प्राप्त करेगी। उन्होंने बताया कि दुनिया के कुल ग्रीन हाउस गैस के उत्सर्जन में परिवहन उद्योग का योगदान 20% है। अगर ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में कंपनियां अपने कार्बन उत्सर्जन को कम करती हैं तो इससे पर्यावरण में बहुत बड़ा सुधार आएगा।
2040 तक कार्बन उत्सर्जन शून्य करने के लक्ष्य पर अग्रसर है वोल्वो
कंपनी ने जहां साल 2030 तक कार्बन उत्सर्जन को 50% कम करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। वहीं कंपनी ने वर्ष 2040 तक कार्बन उत्सर्जन के लक्ष्य को शून्य करने का भी लक्ष्य निर्धारित किया है। इस कदम को पर्यावरण सुधार की दिशा में एक अच्छा प्रयास माना जा रहा है। गौरतलब है कि इलेक्ट्रिक व्हीकल की मांग लगातार बढ़ी है। ऐसे में कंपनियों के लिए भी अपने निर्माण को इलेक्ट्रिक वाहन की ओर से शिफ्ट करने के अच्छा समय है। इलेक्ट्रिक वाहन दूसरे वाहनों के मुकाबले कई मामलों में बेहतर है। इलेक्ट्रिक वाहन को फ्यूचर का वाहन माना जाता है। लगातार कम हो रही इलेक्ट्रिक वाहन के निर्माण कॉस्ट की वजह से भी लोग इस व्हीकल की खरीद के लिए आकर्षित हो रहे हैं।
देश विदेश हर जगह ईवी की है धूम
इलेक्ट्रिक व्हीकल की मांग सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि देश दुनिया के अन्य देशों में भी काफी देखी गई है। अमेरिका में इलेक्ट्रिक वाहनों को बिक्री इस वर्ष रिकार्ड स्तर पर हुई है। हालांकि अभी चीन और जर्मनी से अमेरिका पीछे है। इस कैलेंडर वर्ष में पहली बार अमेरिका में 1 मिलियन से ज्यादा इलेक्ट्रिक व्हीकल की बिक्री होगी। अमेरिका में सबसे ज्यादा बिक्री कार की होती है। 1.3 से 1.4 मिलियन कार की बिक्री हो सकती है। जून में प्रकाशित ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक चीन में इलेक्ट्रिक व्हीकल की बिक्री जहां 35%, जर्मनी में 90% पहुंच गई। गौरतलब है कि समय के साथ लिथियम के कॉस्ट में गिरावट आ रही है। कम कीमत में लिथियम प्राप्त होने से इलेक्ट्रिक व्हीकल के कॉस्ट में लगातार कमी आ रही है। यही वजह है कि इलेक्ट्रिक व्हीकल की खरीददारी तेज हो रही है।
इलेक्ट्रिक व्हीकल के फायदे
इलेक्ट्रिक व्हीकल के बहुत से फायदे होते हैं। ये न केवल एनवायरमेंट फ्रेंडली होते हैं बल्कि यह समाज के लिए और इकोनॉमी के लिए भी बेहतर होते हैं। गौरतलब है कि बढ़ते कार्बन उत्सर्जन के इस दौर में जरूरी है कि इलेक्ट्रिक व्हीकल के उपयोग को बढ़ावा मिले। इलेक्ट्रिक व्हीकल के कुछ लाभ इस प्रकार हैं।
1 . जीरो कार्बन उत्सर्जन
इलेक्ट्रिक व्हीकल कार्बन उत्सर्जन के मामलों में काफी अच्छे होते हैं, क्योंकि इलेक्ट्रिक व्हीकल शून्य कार्बन का उत्सर्जन करता है। यही वजह है कि पर्यावरण के बेहतर स्वास्थ्य के लिए सरकार भी इलेक्ट्रिक व्हीकल को प्रोत्साहित कर रही है। जीरो कार्बन उत्सर्जन को ज्यादा से ज्यादा प्रोत्साहित किया जाना चाहिए, क्योंकि ये व्हीकल न सिर्फ पर्यावरण को पॉल्यूशन फ्री करते हैं बल्कि ये शोरगुल से भी मुक्त होते हैं।
2. लागत में कमी
इलेक्ट्रिक व्हीकल का उपयोग करना कॉस्ट सेविंग होता है। इन व्हीकल्स की परिवहन लागत पेट्रोल और डीजल वाहन के मुकाबले कम होती है। इससे फ्यूल के एक्सपेंस भी कम होते हैं। इलेक्ट्रिक व्हीकल की मेंटनेंस कॉस्ट भी बहुत कम होती है। साथ ही सरकार भी इलेक्ट्रिक व्हीकल के निर्माण को सब्सिडी दे रहे हैं। टैक्स छूट भी दिया जाता है।
3. परफॉर्मेंस
इलेक्ट्रिक व्हीकल का परफॉर्मेंस अन्य फ्यूल टाइप के व्हीकल से काफी अच्छा होता है। इलेक्ट्रिक व्हीकल अच्छा टॉर्क जनरेट करता है। इलेक्ट्रिक व्हीकल में ड्राइविंग एक्सपीरियंस भी ज्यादा अच्छा होता है।
4. हेल्थ बेनिफिट्स
इलेक्ट्रिक व्हीकल से एयर क्वालिटी काफी इंप्रूव होती है। इससे हेल्थ बेनिफिट्स प्राप्त होते हैं। बहुत से लोगों को एयर पॉल्यूशन से एलर्जी होती है। इलेक्ट्रिक व्हीकल का इस्तेमाल करते हुए इन समस्याओं को दूर किया जा सकता है।
भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट ट्रक जंक्शन आप तक पहुंचाता है। भारत में नये मॉडल का ऑटो रिक्शा, मिनी ट्रक, पिकअप, टेंपो ट्रैवलर, ट्रक, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी सभी स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत समेत पूरी जानकारी उपलब्ध करवाते हैं। देश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। ट्रक जंक्शन आप तक ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट पहुंचाता है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं, तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।
ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -
Facebook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube - https://bit.ly/TruckYT