क्या आप भी ऑटो रिक्शा खरीदना चाहते हैं? लेकिन इस कन्फ्यूजन में हैं कि कौन सा ऑटो रिक्शा खरीदें? इलेक्ट्रिक ऑटो और सीएनजी ऑटो में कौन सबसे अच्छा है? हालांकि इसे समझने के लिए हमें इलेक्ट्रिक ऑटो और सीएनजी ऑटो के विभिन्न पहलुओं को समझना होगा। आज जहां इलेक्ट्रिक ऑटो की मांग काफी तेजी से बढ़ी है। क्या सच में इलेक्ट्रिक ऑटो रिक्शा आम आदमी के लिए इतना ही बेनिफिशियल है? क्या सीएनजी या पेट्रोल या डीजल से चलने वाले थ्री व्हीलर खरीदना अभी भी लाभकारी साबित हो सकता है? इन सभी सवालों का जवाब आपको इस पोस्ट में मिलने वाला है।
ट्रक जंक्शन के इस पोस्ट में हम इलेक्ट्रिक ऑटो रिक्शा बनाम सीएनजी ऑटो रिक्शा की तुलना करेंगे। इलेक्ट्रिक ऑटो और सीएनजी ऑटो के स्पेसिफिकेशन आदि की जानकारी देंगे, ताकि आप यह निर्णय ले सकें कि आपको किस फ्यूल टाइप वाले थ्री व्हीलर को खरीदना चाहिए।
इलेक्ट्रिक ऑटो बनाम सीएनजी ऑटो : तुलना
इलेक्ट्रिक ऑटो और सीएनजी ऑटो में कौन सबसे अच्छा है और लोगों को किस ऑटो की खरीद करनी चाहिए। इसकी जानकारी के लिए आप कुछ पहलुओं पर गौर कर सकते हैं। इलेक्ट्रिक ऑटो बनाम सीएनजी ऑटो के ज्यादातर पहलुओं की तुलना करने पर इलेक्ट्रिक व्हीकल एक बेहतर विकल्प लगता है। अगर आप अपने बिजनेस के लिए एक थ्री व्हीलर की तलाश में हैं तो ईवी एक बेहतर विकल्प है। इसके कुछ कारक इस प्रकार हैं:
कौन बेहतर? | ||
कारक | इलेक्ट्रिक ऑटो | सीएनजी ऑटो |
खरीद की लागत | ज्यादा है। | कम है। |
वाहन चलाने की लागत | कम है। | ज्यादा है। |
मेंटनेंस | कम है। | ज्यादा है। |
रीसेल वैल्यू | कम है। | ज्यादा है। |
डिस्क्रिप्शन :
इलेक्ट्रिक ऑटो और सीएनजी ऑटो की तुलना करें तो हम यह पाते हैं कि ज्यादातर फैक्टर इलेक्ट्रिक ऑटो के पक्ष में है। चलिए इसे अच्छी तरह समझ लेते हैं।
1 . खरीद की लागत
इलेक्ट्रिक ऑटो और सीएनजी ऑटो की तुलना में इन दोनों की ख़रीद लागत की तुलना करना बहुत जरूरी है। इलेक्ट्रिक ऑटो और सीएनजी ऑटो की खरीद लागत की तुलना करें तो इस मामले में सीएनजी ऑटो ज्यादा लाभकारी है। इलेक्ट्रिक ऑटो की रेट सीएनजी ऑटो की तुलना में आम तौर पर 10-15% ज्यादा होती है। हालांकि इसके बावजूद बहुत से लोगों के लिए थोड़ा ज्यादा रेट होना मायने नहीं रखता है। लोग इलेक्ट्रिक ऑटो ज्यादा चुनते हैं।
2. वाहन चलाने की लागत
इलेक्ट्रिक ऑटो और सीएनजी ऑटो के वाहन चलाने की लागत की तुलना करना बहुत जरूरी है, क्योंकि लोग इस वाहन का उपयोग स्वरोजगार या अपने बिजनेस के लिए करते हैं। एक इलेक्ट्रिक वाहन और गैस या सीएनजी से चलने वाले वाहन की लागत में बहुत अंतर है। वाहन लागत के तौर पर इलेक्ट्रिक व्हीकल ज्यादा लाभकारी है।
3. मेंटनेंस :
इलेक्ट्रिक ऑटो मेंटनेंस के मामले में काफी अच्छा है। डीजल या गैस इंजन, इलेक्ट्रिक व्हीकल के इंजन के मुकाबले ज्यादा जटिल होता है। इसलिए इसके रखरखाव की लागत भी ज्यादा आती है। इलेक्ट्रिक ऑटो के रखरखाव की लागत कम आती है। इसलिए इलेक्ट्रिक व्हीकल लेने से कम मेंटनेंस की वजह से वाहन मालिक को अच्छी बचत हो जाती है।
4. रीसेल वैल्यू :
आज के दौर में डीजल या सीएनजी तीन पहिया वाहन से ज्यादा मांग इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर की है। यही वजह है कि इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर की रीसेल वैल्यू भी आपको डीजल या सीएनजी ऑटो थ्री व्हीलर से ज्यादा मिलती है। कई बार ऐसा होता है कि लोग डीजल या सीएनजी व्हीकल खरीदते हैं लेकिन डीजल या सीएनजी व्हीकल की मार्केट में बेहद कम डिमांड होने की वजह से उन्हें बहुत सस्ते में वाहन को बेचना भी पड़ जाता है। इससे आर्थिक नुकसान होता है।
भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट ट्रक जंक्शन आप तक पहुंचाता है। भारत में नये मॉडल का ऑटो रिक्शा, मिनी ट्रक, पिकअप, टेंपो ट्रैवलर, ट्रक, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी सभी स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत समेत पूरी जानकारी उपलब्ध करवाते हैं। देश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। ट्रक जंक्शन आप तक ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट पहुंचाता है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं, तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।
ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -
Facebook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube - https://bit.ly/TruckYT