Detect your location

Select Your location

Popular City

  • Pune
  • Bangalore North
  • Mumbai
  • Hyderabad
  • Chennai
Detect your location Detect your location
Popular City
Pune
Bangalore
Mumbai
Hyderabad
Chennai
jaipur

विश्व का सबसे लंबा ईवी हाइवे भारत में 2022 के अंत तक होगा शुरू 

News Date 27 Apr 2022

विश्व का सबसे लंबा ईवी हाइवे भारत में 2022 के अंत तक होगा शुरू 

इलेक्ट्रिक वाहन हाइवे की लंबाई 500 किलोमीटर

दुनिया का सबसे लंबा इलेक्ट्रिक वाहन हाइवे अब भारत में होगा। इसका नामकरण पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी के नाम पर अटल हरित विद्युत राष्ट्रीय महामार्ग किया गया है। एएचवीआरएम की कुल लंबाई 500 किलोमीटर होगी। वहीं इस इलेक्ट्रिक वाहन हाईवे पर प्रारंभिक चरण में 100 इलेक्ट्रिक कारें और 25 इलेक्ट्रिक बसें संचालित की जाएंगी। आपको बता दें इस परियोजना की घोषणा पिछले वर्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जेवर हवाई अड्डे के शिलान्यास के दौरान उनके भाषण में की जानी थी लेकिन लोकडाउन होने के कारण निर्माण की धीमी गति को देखते हुए इसे टाल दिया गया। ट्रक जंक्शन की इस पोस्ट में आपको दुनिया के सबसे लंबे इलेक्ट्रिक वाहन हाइवे के बारे में पूरी जानकारी दी जा रही है, इसे अवश्य पढ़े ताकि भारत के इस गौरवशाली हाइवे की अन्य विशेषताएं भी आप जान सकें। 

इलेक्ट्रिक वाहनों को चार्जिंग के लिए होंगे 12 प्वाइंट 

यहां आपको बता दें कि दुनिया के सबसे लंबे इलेक्ट्रिक वाहन हाइवे की शुरुआत वर्ष 2022 के अंत तक होना संभावित है। इस हाइवे पर इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए कुल 12 चार्जिंग प्वाइंट होंगे। इनमें से दो पूरी तरह से सौर ऊर्जा पावर्ड रहेंगे। इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग के परियोजना निदेशक अभिजीत सिन्हा के अनुसार हरित ऊर्जा की ओर सरकार के प्रयास के एक हिस्से के तौर पर यह हाइवे दुनिया का सबसे लंबा हाइवे होगा। इसकी कुल लंबाई 500 किलोमीटर होगी। गौरतलब है कि अभी तक विश्व का सबसे लंबा इलेक्ट्रिक हाइवे जर्मनी के बर्लिन में स्थित है। यह हाइवे 109 किलोमीटर लंबा है। 

यमुना एक्सप्रेसवे और एनएच-8 होगा इलेक्ट्रिक हाइवे

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यमुना एक्सप्रेस-वे और दिल्ली-जयपुर एनएच-8 इन दोनो हाइवे को मिला कर इलेक्ट्रिक वाहनों के संचालन के लिए पूरी तरह से परिवर्तित किया जाएगा। इस पर किसी भी निजी या टैक्सी इलेक्ट्रिक वाहन की हाइवे पर चौबीस घंटे निगरानी रहेगी। इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग के परियोजना निदेशक अभिजीत सिन्हा ने कहा है कि इलेक्ट्रिक वाहन हाइवे पर किसी प्रकार की खराबी के मामले में 45 मिनट में सहायता उपलब्ध करवा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इस हाइवे पर चार्जिंग स्टेशन भी सुविधाजनक होंगे। यह सबसे लाभदायक इलेक्ट्रिक मोबिलिटी प्रोजेक्ट होगा। 

एनएचईवी ने बनाया देश का सबसे बड़ा ईवी चार्जिंग स्टेशन 

यहां आपको यह भी बता दें कि नेशनल हाइवे फॉर इलेक्ट्रिक व्हीकल्स ने जनवरी 2022 में दिल्ली एनसीआर के गुरूग्राम के सेक्टर 86 में देश का सबसे बड़ा इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन बनाया है। यह शुरू हो चुका है। यह चार्जिंग स्टेशन पर 24 घंटे में 1000 इलेक्ट्रिक कारों को चार्ज करने की क्षमता वाला 75 एसी, 25 डीसी और 21 हाईब्रिड चार्जिंग प्वाइंट वाला होगा। एनएचईवी के कार्यक्रम निदेशक अभिजीत सिन्हा ने स्टेशन की तकनीकी क्षमता एवं व्यवहार में इस्तेमाल होने वाले सुरक्षा मानकों की भी जानकारी दी। 

जयपुर- दिल्ली और आगरा हाईवे पर 30 चार्जिंग स्टेशन  होंगे 

आपकी जानकारी के लिए ट्रक जंक्शन की इस पोस्ट में बता दें कि जयपुर- दिल्ली- आगरा हाइवे पर इलेक्ट्रिक वाहनों को चार्ज करने के लिए 30 स्टेशन बनाए जाएंगे। परियोजना निदेशक अभिजीत सिन्हा के अनुसार इन स्टेशनों के निर्माण का कार्य लगभग पूरा हो गया है। 

दिसंबर 2020 में किए गए थे परीक्षण 

आपको बता दें कि यमुना एक्सप्रेस वे ओर दिल्ली-जयपुर राजमार्ग पर इलेक्ट्रिक वाहन हाइवे के लिए वर्ष 2020 में परीक्षण किए गए थे जबकि गुरूग्राम में दो बुनियादी चार्जिंग स्टेशन चालू हैं। वहीं गुरूग्राम में बनाए गए दो प्रोटोटाइप चार्जिंग स्टेशन भारत के सबसे बड़े हैं। ऐसे दो स्टेशनों का निर्माण नोएडा में भी किया जाना है लेकिन चुनाव के कारण इसमें देरी हुई है। इनमें 24 घंटे में 1000 वाहनों को चार्ज करने की क्षमता वाले 100 चार्जर होंगे। 

इधर दिल्ली-मुंबई एक्सप्रैस वे जून में शुरू होने की संभावना 

आपको दिल्ली -मुंबई एक्सप्रैस के बारे में ताजातरीन जानकारी यहां दी जा रही है। यह एक्सप्रेसवे जून 2022 से शुरू होना प्रस्तावित है। बता दें कि एनएचआई वाहनों के लिए सोहना के गांव अलीपुर से अलवर तक इस एक्सप्रैसवे खोल दिया जाएगा। वहीं इस एक्सप्रेसवे का फिरोजपुर झिरका और अलवर के बीच का हिस्सा पूरी मई तक पूरा हो जाएगा। 

एक्सप्रैसवे से दिल्ली- मुंबई तक सफर महज 12 घंटे का 

यहां बता दें कि दिल्ली-मुंबई एक्सप्रैसवे देश की दो राजधानियों को जोडऩे वाला सबसे लंबा एक्सप्रैसवे होगा। यह दिल्ली के अलावा आर्थिक राजधानी मुंबई तक जाएगा। इसकी कुल लंबाई 1380 होगी। दिल्ली से मुंबई तक का सफर महज 12 घंटों में पूरा हो जाएगा। इस एक्सप्रैसवे पर वाहनों की स्पीड 120 रहेगी। इसमें 80 किलोमीटर का हिस्सा हरियाणा के अंदर पड़ता है। यह लगभग पूर्ण हो चुका है।

गुरूग्राम के पास अलीपुर बना एक्सप्रेसवे का जंक्शन 

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का मुख्य जंक्शन गुरूग्राम के समीप अलीपुर गांव में होगा। दिल्ली की तरफ से आने वाले वाहन इस एक्सप्रेसवे पर गुरूग्राम-अलवर हाईवे से चढ़ सकेंगे। इस एक्सप्रेसवे की एक बड़ी विशेषता यह होगी कि इस पर कहीं भी टोल प्लाजा बूम नहीं दिखाई देगा। इस पर इलेक्ट्रोनिक तरीके से ही टोल की वसूली की जाएगी। अभी यह हाइवे आठ लेन का बनाया गया है। इस पर कोई जानवर नहीं चढ़ सकेंगे ना ही पैदल यात्री गुजर पाएंगे। कहीं से भी इस पर हैलीकॉप्टर की लैंडिंग संभव है।

क्या आप नया ट्रक खरीदना, डीज़ल ट्रक, पेट्रोल ट्रक, इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहन या पुराना ट्रक बेचना चाहते हैं, किफायती मालाभाड़ा से फायदा उठाना चाहते हैं, ट्रक लोन, फाइनेंस, इंश्योरेंस, अपना ट्रक चुनें व अन्य सुविधाएं बस एक क्लिक पर चाहते हैं तो देश के सबसे तेजी से आगे बढ़ते डिजिटल प्लेटफार्म ट्रक जंक्शन पर विजिट करें और अपने फायदे की हर बात जानें।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

FaceBook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
Youtube   - https://bit.ly/TruckYT

Tata Yodha 2.0

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Tata Signa 1918K
Cancel

अपना सही ट्रक ढूंढें

नए ट्रक

ब्रांड्स

पुराना ट्रक