भारत में बजाज मैक्सिमा जेड की कीमत 2026
भारत में बजाज मैक्सिमा जेड की कीमत ₹1.81 लाख से शुरू होकर ₹1.83 लाख (एक्स-शोरूम) तक जाती है। एडवांस फीचर्स और मजबूत डिजाइन के साथ भी इसकी कीमत किफायती है। इसकी ऑन रोड कीमत मॉडल, आरटीओ, लोकेशन और अन्य स्पेसिफिकेशन्स के अनुसार बदल सकती है। साथ ही, इसकी कीमत वेरिएंट के अनुसार भी बदल सकती है। उदाहरण के लिए:
- बजाज मैक्सिमा जेड डीजल की कीमत उन खरीददारों के लिए सही है जो डीजल से चलने वाले रिक्शा खरीदना चाहते हैं।
- बजाज मैक्सिमा जेड की ऑन रोड कीमत लेटेस्ट उत्सर्जन नियमों के अनुरूप है, जो अनुपालन और पर्यावरण-कुशलता सुनिश्चित करते हैं।
बजाज मैक्सिमा जेड : लेटेस्ट अपडेट्स
बजाज मैक्सिमा जेड ऑटो रिक्शा कई अपडेट से गुजरा है जिससे इसकी परफॉर्मेंस और यूजर एक्सपीरियंस बेहतर हुआ है:
- नए फीचर्स: एडवांस फ्यूल इंजेक्शन टेक्नाेलॉजी, जो इंजन की एफिशिएंसी बढ़ाता है।
- सुरक्षा मानक: यह वाहन बीएस-6 उत्सर्जन नियमों का पालन करता है, जिससे हरित पर्यावरण को बढ़ावा मिलता है।
- अधिक माइलेज: डीजल और वैकल्पिक फ्यूल मॉडल के लिए अनुकूलित फ्यूल एफिशिएंसी है।
- अपकमिंग मॉडल: एलपीजी और सीएनजी सहित कई फ्यूल टाइप में संभावित लाॅन्च, इससे रेंज में विस्तार होने की उम्मीद है।
बजाज मैक्सिमा जेड आयाम
बजाज मैक्सिमा जेड के आयाम इसे शहरी परिवहन के लिए काफी प्रेक्टिकल यानी व्यवहारिक बनाते हैं। इसकी लंबाई 2825 एमएम, ऊंचाई 1780 एमएम और चौड़ाई 1350 एमएम है जो इसे एक कॉम्पैक्ट लुक देते हैं। साथ ही, इसके अंदर पर्याप्त जगह भी है। इसका 2000 एमएम व्हीलबेस स्थिरता बनाए रखता है, और 194 एमएम ग्रांउड क्लीयरेंस की वजह से यह उबड़-खाबड़ रास्तों पर भी आसानी से चलता है। हालांकि, इसका मिनिमम टर्निंग रेडियस 2880 एमएम है, जिससे यह संकरी सड़कों और तंग मोड़ों पर भी आसानी से घूम जाता है। ये आयाम इसे कॉम्पैक्ट होने के साथ-साथ विशाल भी बनाते हैं, जो भीड़-भाड़ वाली सड़काें और तंग मोड़ों के लिए सही है।
बजाज मैक्सिमा जेड की इंजन पावर और कैपेसिटी
बजाज मैक्सिमा जेड में 470.5 सीसी, सिंगल सिलेंडर वाला बीएस-6 इंजन है, जो कुशल प्रदर्शन और कम कंपन के लिए एडवांस टेक्नाेलॉजी के साथ आता है। यह इंजन 9.5 एचपी पावर और 24 एनएम टॉर्क जनरेट करता है, शहरी रास्तों और विभिन्न इलाकों में आसान हैंडलिंग ऑफर करता है। 18 प्रतिशत ग्रेडेबिलिटी की वजह से यह ढलान पर भी भारी माल ले जा सकता है इसलिए यह यात्री और कार्गो, दोनों ट्रांसपोर्ट के लिए एक विश्वसनीय चॉइस है।
इसके अलावा, इसका बीएस-6 इंजन कम उत्सर्जन सुनिश्चित करता है, स्वच्छ वातावरण में योगदान देता है और सरकारी नियमों का पालन करता है। अच्छी फ्यूल बचत और कम मेंटेनेंस के साथ, बजाज मैक्सिमा जेड अच्छे परिणाम देता है।
बजाज मैक्सिमा जेड फ्यूल टैंक कैपेसिटी
बजाज मैक्सिमा जेड 8 लीटर के फ्यूल टैंक के साथ आता है, जो लंबी यात्रा के लिए पर्याप्त क्षमता देता है। ज्यादा बार फ्यूल नहीं भरवाना पड़ता और परिचालन बेहतर होता है। यह आसान परिचालन सुनिश्चित करता है, जिससे एक दिन में कई ट्रिप पूरी हो सकती है। यात्री परिवहन और कार्गो परिवहन, दोनों में यह सुविधा और विश्वसनीयता देता है।
बजाज मैक्सिमा जेड डीजल माइलेज
बजाज मैक्सिमा जेड 29.86 किलोमीटर प्रतिलीटर की शानदार माइलेज देता है, इसलिए यह रोजाना के परिवहन कार्यों के लिए एक किफायती विकल्प बन गया है। इसका फ्यूल एफिशिएंट इंजन व्यापारियों के लिए परिचालन लागत कम करता है। अधिक माइलेज से फ्यूल खर्च बचता है, जो छोटे व्यापारी और रेगुलर ड्राइवर के लिए एक बड़ा फायदा है। इसकी फ्यूल एफिशिंएसी परिचालन लागत कम करने के साथ आसान संचालन सुनिश्चित करती है। इसलिए यह शहरी और ग्रामीण, दोनों ट्रांसपोर्ट जरूरतों के लिए परफेक्ट है।
बजाज मैक्सिमा जेड जीवीडब्ल्यू
बजाज मैक्सिमा जेड का जीवीडब्ल्यू 790 किलोग्राम है, यह स्थिरता और मजबूती सुनिश्चित करता है। इसका जीवीडब्ल्यू कई यात्री और कार्गो जरूरतों को पूरा कर सकता है। यह खासतौर पर छोटे व्यापारी और ट्रांसपोर्ट ऑपरेटरों के लिए मददगार है जो लोकल और छोटी दूरी के परिचालन के लिए एक विश्वसनीय वाहन ढूंढ रहे हैं।
इसका कर्ब वेट 460 किलोग्राम है, जो मजबूती और स्थिरता सुनिश्चित करता है। लोड क्षमता और वजन के बीच का बैलेंस कई ट्रांसपोर्ट जरूरत के लिए इसकी विश्वसनीयता बढ़ाता है। यह उन ड्राइवरों के लिए सही है जो लंबे रूट या कम फ्यूल स्टेशन वाले इलाकों में काम करते हैं। साथ ही, बजाज मैक्सिमा जेड की लोड कैपेसिटी भारी लोड के साथ भी स्मूद परफॉर्मेंस देती है जो इसे शहर और कस्बे के लिए उपयुक्त वाहन बनाते हैं।
बजाज मैक्सिमा जेड: EMI एंड लोन ऑफर
बजाज मैक्सिमा जेड ग्राहकों की जरूरतों को पूरा करने के लिए कई बहुउपयोगी फाइनेंस ऑप्शन के साथ आता है:
- मासिक EMI: खरीददारों के फाइनेंशियल प्लान के आधार पर किफायती किस्त।
- डाउनपेमेंट: आसान पहु़ंच के लिए प्रतिस्पर्धी कीमतें।
- कुल लोन राशि: खरीददार की पसंद के अनुसार कस्टमाइज (अनुकूलित)।
- लोन अवधि: 60 महीनें तक विस्तारित रिपेमेंट ऑप्शन।
- स्पेशल स्कीम: प्रमाणित डीलर्स द्वारा कम इंटरेस्ट रेट और जीरो प्रोसेसिंग फीस के साथ स्कीम उपलब्ध।
बजाज मैक्सिमा जेड: अन्य फीचर्स
बजाज मैक्सिमा जेड के फीचर्स आराम और सुरक्षा देते हैं:
- ब्रेक्स: हाइड्रोलिक ड्रम ब्रेक बेहतर और प्रभावी रोकने की क्षमता प्रदान करते हैं।
- क्लच: स्मूद ट्रांसमिशन के लिए ड्राई सिंगल प्लेट क्लच।
- बॉडी केबिन: इसका ‘चेसिस विद डे केबिन’ मजबूती और कंफर्ट देता है।
- सस्पेंशन: एडवांस सस्पेंशन सिस्टम सड़क के झटकों को कम करता है और यात्रा काे सुगम बनाता है।
यह फीचर्स ड्राइवर और यात्री, दोनों के लिए विश्वसनीयता और आराम सुनिश्चित करते हैं।
बजाज मैक्सिमा जेड: वीडियो एंड न्यूज अपडेट्स
बजाज मैक्सिमा जेड पर नई जानकारी के लिए अपडेटेड रहें - जानकारीपूर्ण विडियोज और न्यूज देखें। हमारे यूट्यूब चैनल और न्यूज सेक्शन पर विजिट करें, वहां एक्सपर्ट रिव्यू, तुलनात्मक जानकारी और यूजर रिव्यू देखें।
बजाज मैक्सिमा जेड ऑटो रिक्शा के उपयोग
बजाज मैक्सिमा जेड शहरी ट्रांसपोर्ट के लिए सही है, यह भीड़-भाड़ वाली शहरी सड़कों पर भी आसानी से चलता है। यह फास्ट डिलीवरी सर्विस जैसे ई-कॉर्मस या छोटे बिजनेस के लिए एकदम सही है। साथ ही, यह वाहन हल्का माल ट्रांसपोर्ट करने के लिए एक भरोसेमंद विकल्प है जैसे ग्रोसरी या पार्सल।
मैक्सिमा जेड ग्रामीण कनेक्टिविटी में भी आगे है, यह गांवों के उबड़-खाबड़ रास्तों को संभाल सकता है। इसलिए यह कृषि प्रोडक्ट और रोजाना के गुड्स ट्रांसपोर्ट करने के लिए एक बेहतरीन चॉइस है। इसका मजबूत डिजाइन और फ्यूल एफिशिएंसी इसे व्यापार के लिए एक बहुउपयोगी और किफायती ऑप्शन बनाते हैं, जिससे शहरी और ग्रामीण इलाकों में आसान संचालन बना रहता है।
ट्रक जंक्शन ही क्यों?
बजाज मैक्सिमा जेड ऑटो रिक्शा जैसे वाहन ढूंढ़ने और खरीदने के लिए ट्रक जंक्शन इन कुछ वजहें से एक सही प्लेटफाॅर्म है -
- वाइड सेलेक्शन: मल्टीपल ब्रांड और मॉडल देखें।
- भरोसेमंद जानकारी: सटीक स्पेसिफिकेशन्स, रिव्यूज और कीमत पाएं।
- कस्टमर सपोर्ट: खरीद प्रकिया के दौरान सहायता।
- इनके अलावा ट्रक जंक्शन अलग-अलग मॉडल्स की तुलना करने और EMI कैलकुलेट करने में मदद करता है, इससे सहज अनुभव मिलता है।
नवीनतम बजाज मैक्सिमा जेड ऑन रोड कीमत प्राप्त करें Oct 30, 2026।