आयशर वोल्वो साझेदारी
आयशर मोर्टस ने 2008 में वोल्वो ग्रुप के साथ एक जॉइंट वेंचर बनाया था जिसका नाम वोल्वो आयशर कमर्शियल व्हीकल (VECV) रखा गया था। इस पार्टनरशिप से भारत के कमर्शियल ट्रांसपोर्ट सेक्टर में नई तकनीक आई थी।
आयशर मोटर्स टिकाऊ समाधान पर ध्यान देता है, अपने तकनीशियनों का कौशल विकास करता है और ड्राइवरों को मजबूत बनाता है। एक बड़े नेटवर्क की मदद से कंपनी एडवांस व्हीकल और अच्छी सर्विस देती है जिससे फ्यूल में बचत होती है और लगातार कामकाज से बेहतर परफॉर्मेंस मिलती है।
ब्रांड का नारा ‘सफलता के लिए साझेदारी’ है। यह नारा आयशर के हर स्टेकहोल्डर्स की कदम-कदम पर मदद करने वाले संकल्प को दर्शाता है।
आयशर ट्रक का इतिहास
भारत में आयशर मोटर्स का हमेशा से सफल इतिहास रहा है -
- 1948 में गूडअर्थ कंपनी के नाम से शुरुआत हुई थी।
- कंपनी ने 1959-60 में भारत का पहला स्वदेशी ट्रक बनाया था।
- 1982 में आयशर ने लाइट कमर्शियल व्हीकल (LCV) बनाने के लिए मित्सुबिशी मोटर्स के साथ साझेदारी की थी।
- आयशर मोटर्स ने 1994 में 9 टन और 12 टन ट्रक लॉन्च करके मीडियम ड्यूटी ट्रक सेंगमेंट में क्रांति लाई थी।
- VECV की साझेदारी से 2013 में प्रो सीरीज की शुरुआत हुई थी।
- 2026: प्रो एक्स रेंज के साथ इलेक्ट्रिक-फर्स्ट एससीवी में विस्तार
आयशर अपने वाहनों में बदलाव लाता रहता है, साथ ही पर्यावरण अनुकुल आयशर वाहन और एडवांस टेक्नोलॉजी पर ध्यान देता है।
आयशर ट्रक ही क्यों खरीदें?
आयशर ट्रक अपने सबसे एडवांस कमर्शियल व्हीकल बनाकर टेक्नोलॉजी में लगातार आगे बढ़ रहा है। 2016 की शुरुआत में ही कंपनी ने आयशर CNG ट्रक बनाना शुरू कर दिया था जो उस समय एक क्रांतिकारी कदम था।
आयशर ट्रक की खासियतें
- Eutech 6 सॉल्यूशन के साथ BSVI रेंज : उत्सर्जन नियमों के अनुसार पूरी तरह से तैयार है।
- एंड टू एंड सर्विस : ग्राहकों को पूरी सहायता मिलती है।
- एडवांस टेलीमैटिक्स : फ्लीट मैनेजमेंट और काम बेहतर होता है।
- कस्टमर फाइनेंसिंग : आसान खरीद के लिए अच्छे लोन ऑफर हैं।
- बड़ा डीलरशिप नेटवर्क : पूरे भारत में फैला हुआ भरोसेमंद सपोर्ट है।
- ऑन साइट सपोर्ट : भरोसेमंद सर्विस और मेंटेनेंस
आयशर ट्रक लेटेस्ट अपडेट्स 2026
जनवरी 2026 में आयशर ट्रक ने अपनी “आयशर प्रो X रेंज” पेश की थी। ये इलेक्ट्रिक-फर्स्ट SCV (छोटे कमर्शियल वाहन) की नई सीरीज है जो ‘भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2026’ में लॉन्च हुई थी।
इस रेंज में 2 से 3.5 टन के वाहन आते हैं। इस सीरीज का मिशन भारत की लास्ट माइल लॉजिस्टिक्स में क्रांति लाना है।
इलेक्ट्रिक व्हीकल्स पर फोकस : आयशर प्रो X रेंज मुख्य रूप से इलेक्ट्रिक है जो आयशर के टिकाऊ और इको-फ्रेंडली ट्रांसपोर्ट के संकल्प को दर्शाता है।
छोटे कमर्शियल उपयोग : इस सीरीज में 2 टन से 3.5 टन के वाहन आते हैं जो लास्ट माइल डिलीवरी को बेहतर करने के लिए बनाई गई है।
ग्राहक केंद्रित फीचर्स : आयशर ने अपनी प्रो X रेंज सीरीज लॉजिस्टिक्स कंपनियों और ड्राइवरों के सुझाव से बनाई है। इस सीरीज के ट्रकों में बड़ा कार्गो स्पेस, शानदार रेंज और ड्राइवर के लिए ज्यादा आराम है।
एडवांस टेक्नोलॉजी : इस लाइनअप में नई टेक्नोलॉजी है जिससे मजबूती और परफॉर्मेंस बढ़ती है, साथ ही इनको इस्तेमाल करना भी आसान हो जाता है।
आयशर ट्रक प्राइस 2026
2026 में आयशर ट्रक प्राइस ₹8.85 लाख से लेकर ₹82.00 लाख है।
आयशर प्रो एक्स डीजल (₹8.55 लाख से शुरू*)-सबसे सस्ता आयशर ट्रक
आयशर प्रो 8035एक्सएम एएमटी (₹77.99 लाख-₹82.00 लाख*)-सबसे महंगा आयशर ट्रक
एक बात का खास ध्यान रखें, आयशर ट्रक ऑन रोड प्राइस राज्य के अनुसार अलग अलग हो सकती है। इसलिए कोई भी ट्रक खरीदने से पहले अपनी लोकेशन पर उस ट्रक की कीमत चेक करें।
आयशर मोटर्स अलग अलग बिजनेस की जरूरतों के लिए ट्रक की एक वाइड रेंज ऑफर करता है। कंपनी के पास हर जरूरत के लिए कोई न कोई मॉडल मौजूद है।
नीचे आयशर प्राइस रेंज देखें -
- आयशर 4 व्हीलर ट्रक की कीमत ₹8.85 लाख से लेकर ₹30 लाख* तक है।
- आयशर 6 व्हीलर ट्रक की कीमत ₹12.79 लाख से लेकर ₹48.21 लाख* तक है।
- आयशर 10 व्हीलर ट्रक की कीमत ₹33.20 लाख से लेकर ₹52.36 लाख* तक है।
- आयशर 12 व्हीलर ट्रक की कीमत ₹38.50 लाख से लेकर ₹82.00 लाख* तक है।
- आयशर 14 व्हीलर ट्रक की कीमत ₹29.78 लाख से लेकर ₹50.08 लाख* तक है।
- आयशर 16 व्हीलर ट्रक की कीमत ₹41.48 लाख से लेकर ₹45.50 लाख* तक है।
आयशर ट्रक डीलर और शोरूम
क्या आप भी अपने आसपास एक आयशर ट्रक शोरूम ढूंढ़ रहे हैं। यहां आपको आसानी से 394 प्रमाणित आयशर ट्रक डीलर और शोरूम मिल जाएंगे जो भारत के 187 शहरों में फैले हुए हैं। ऊपर डीलर सेक्शन पर जाएं, वहां आपको अपने नजदीकी आयशर ट्रक डीलर और शोरूम का पता, ई-मेल और संपर्क की पूरी जानकारी मिल जाएगी।
चाहे आप आयशर गाड़ी की कीमत ढूंढ रहे हैं या आयशर का कोई नया ट्रक मॉडल खरीदना चाहते हैं, सब सुविधाएं आपको यहां मिल जाएंगी।
आयशर सर्विस सेंटर
क्या आपके आयशर ट्रक को सर्विस की जरूरत है? ट्रक जंक्शन पर 125 प्रमाणित आयशर सर्विस सेंटर लिस्टेड हैं। आप यहां अपना नजदीकी आयशर सर्विस सेंटर ढूंढ़ सकते हैं। साथ ही आयशर इंजन, सर्विस, आयशर ट्रक का साइज आदि जानकारी भी आपको यहां मिल जाएगी।
आयशर ट्रक स्पेसिफिकेशन्स और सर्विस से जुड़ी सभी जरूरतों के लिए ट्रक जंक्शन एक भरोसेमंद प्लेटफॉर्म है।
आयशर टोल फ्री नंबर
आयशर गाड़ी खरीदने से लेकर किसी और मदद के लिए आप आयशर के टोल फ्री नंबर 1800-102-3531 पर कॉल कर सकते हैं। हमारी टीम 24/7 आपके सभी सवालों का जवाब देने के लिए तैयार है।
आयशर सेकंड हैंड ट्रक मॉडल
क्या आप भी आयशर का भरोसेमंद सेकंड हैंड ट्रक ढूंढ़ रहे हैं। पुराने आयशर ट्रक लॉजिस्टिक्स और कंस्ट्रक्शन बिजनेस में शानदार प्रदर्शन करते हैं और साथ ही कम कीमत में नए मॉडल जैसी परफॉर्मेंस देते हैं। ट्रक जंक्शन पर पुराने आयशर ट्रक की एक वाइड रेंज है, जिसमें से आप अपने काम के हिसाब से ट्रक चुन सकते हैं। चाहे आप आयशर का कोई लोडिंग ट्रक ढूंढ़ रहे हैं या फिर किसी आयशर ट्रक मॉडल की लिस्ट, यहां आपको परफेक्ट सेकंड हैंड ट्रक मिल जाएंगे। आयशर अपने ट्रकों की परफाॅर्मेंस को बनाए रखता है। यह ट्रक उन लोगों के लिए शानदार चॉइस है जो कम दाम में ज्यादा काम कराना चाहते हैं।
पॉपुलर आयशर ट्रक मॉडल 2026
आयशर मिनी ट्रक, टिपर, ट्रेलर और ट्रांजिट मिक्सर सहित सभी कमर्शियल व्हीकल बिजनेस की अलग-अलग जरूरतों को पूरा करते हैं। ये व्हीकल 2.5 टन से लेकर 40 टन तक के GVW में उपलब्ध है। आयशर इंडियन कमर्शियल व्हीकल मार्केट का लीडर बना हुआ है।
आयशर के सबसे पॉपुलर मॉडल
1 आयशर प्रो X मिनी ट्रक
आयशर प्रो एक्स मिनी ट्रक सबसे ज्यादा बिकने वाला इलेक्ट्रिक मिनी ट्रक है। ये ट्रक ईको-फ्रेंडली और किफायती समाधान ढूंढ़ने वाले कारोबारों के लिए डिजाइन किया गया है। यह मॉडल 32 Kwh बैटरी से चलता है और जल्दी चार्ज के बाद शानदार रेंज देता है। प्रो X मिनी ट्रक बढ़िया माइलेज देता है और अच्छी परफॉर्मेंस के साथ इसकी टॉप स्पीड भी जबरदस्त है।
2 आयशर प्रो 6028टीएम ट्रांजिट मिक्सर
इस आयशर गाड़ी की कीमत ₹40.75 लाख से ₹42.71 लाख तक है और यह लगभग 3 से 4 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है। इसमें 28,000 किलोग्राम GVW है और 4250 MM का व्हीलबेस है। इस मॉडल में VEDX5 इंजन है जो 210 HP की पावर देता है। आयशर प्रो 6028TM की फ्यूल टैंक कैपेसिटी 220 लीटर है जो कंस्ट्रक्शन के कामों के लिए पावरफुल और एफिशिएंट है।
आयशर का यह ट्रेलर ₹27.20 लाख से ₹33.65 लाख* की कीमत में उपलब्ध है। यह मॉडल 3.5 किलोमीटर से 4.5 किलोमीटर का माइलेज देता है। इसका GVW 39,500 किलोग्राम है और इसमें VEDX5 CRS 5.1L इंजन के साथ 350 लीटर की फ्यूल टैंक कैपेसिटी है। यह ट्रेलर शानदार परफॉर्मेंस के लिए बनाया गया है। 240 HP की पावर के साथ यह भारी-भरकम ट्रांसपोर्ट को आसानी से संभालता है।
4 आयशर प्रो 2055T टिपर
इस टिपर की कीमत ₹14.25 लाख से लेकर ₹14.94 लाख* तक है। आयशर प्रो 2055T टिपर 7 KM से 8 KM माइलेज देता है। इसका GVW (ग्रोस व्हीकल वेट) 6950 किलोग्राम है और व्हीलबेस 2670 mm है। यह टिपर थोक का सामान ट्रांसपोर्ट करने के लिए सही है। इसका E474 आयशर इंजन 4 सिलेंडर के साथ 120 HP की पावर देता है। 4500 KG की पेलोड कैपेसिटी की वजह से यह टिपर कंस्ट्रक्शन और माइनिंग कार्यों के लिए एक भरोसेमंद चॉइस है।
5 आयशर प्रो 2049 सीएनजी ट्रक
भारत में इस CNG ट्रक की कीमत ₹13.32 लाख से ₹14.80 लाख* के बीच है। आयशर प्रो 2049 ट्रक 11 किमी प्रति किलोग्राम का माइलेज ऑफर करता है। 4995 किलोग्राम के GVW और 2580 मिमी व्हीलबेस के साथ यह सीएनजी ट्रक ईको-फ्रेंडली और दमदार है। इस ट्रक में E 483, 2-वाल्व, 3.3 लीटर का सीएनजी इंजन दिया गया है जो 95 HP पावर जनरेट करता है। यह उन बिजनेस के लिए परफेक्ट है जो फ्यूल की बचत करना चाहते हैं।
आयशर ट्रक की कैटेगरी
आयशर ट्रक वाहनों की एक वाइड रेंज ऑफर करता है। ये सभी वाहन 4 कैटेगरी में आते हैं जो अलग-अलग बिजनेस की जरूरतों को पूरा करते हैं।
ये कैटेगरी हैं - ट्रक, मिनी ट्रक, टिपर और ट्रेलर
आयशर ट्रक
भारत में आयशर ट्रक की कीमत ₹8.85 लाख से लेकर ₹82.00 लाख तक है। आयशर के ट्रक डीजल, सीएनजी, इलेक्ट्रिक, बाय-फ्यूल, हाइड्रोजन से चलते हैं। इन ट्रकों की पावर रेंज 80 HP से लेकर 350 HP तक है। इनका GVW 2.5 टन से लेकर 40 टन से भी अधिक होता है। इसलिए आयशर कई इंडस्ट्रीज के लिए एक बहुउपयोगी और भरोसेमंद ऑप्शन है।
आयशर मिनी ट्रक
ट्रक जंक्शन पर मिनी ट्रक के कई मॉडल लिस्टेड हैं। मिनी ट्रक में 4 टायर होते हैं और इनका GVW 2.5 टन से 5 टन होता है। आयशर के मिनी ट्रक इलेक्ट्रिक वेरिएंट में भी उपलब्ध हैं, जिनका शक्तिशाली आयशर इंजन शानदार परफॉर्मेंस देता है। ये ट्रक उन कारोबारों के लिए बेहतरीन वैल्यू प्रदान करते हैं जो सस्ते और पर्यावरण अनुकूल ट्रक की तलाश में हैं।
आयशर टिपर
भारत में आयशर के टिपर की प्राइस रेंज ₹14.25 लाख से ₹82.00 लाख* तक है।
पॉपुलर आयशर टिपर मॉडल
- आयशर प्रो 2055 ईवी
- आयशर प्रो 2110XPT
- आयशर प्रो 6028T
- आयशर प्रो 2080XPT
- आयशर प्रो 6035T
यह मॉडल खास टेक्नोलोजी और मजबूती के साथ आते है। ये टिपर हैवी-ड्यूटी कार्यों के लिए डिजाइन गए हैं और इनके एडवांस फीचर्स की वजह से ये जल्दी और कुशलता से हर काम को पूरा करते हैं।
आयशर ट्रेलर
आयशर ट्रेलर मॉडल डीजल और बाय-फ्यूल से चलते हैं। इनकी कीमत ₹27.20 लाख से ₹48.21 लाख* तक है। इन ट्रेलरों में 210 HP से 260 HP आयशर इंजन लगे हैं जो कंस्ट्रक्शन इंडस्ट्री में शानदार परफॉर्मेंस देते हैं।
आयशर ट्रक के लिए ट्रक जंक्शन ही क्यों?
आयशर के हल्के कमर्शियल वाहन (LCV) से लेकर भारी भरकम मॉडल के लिए ट्रक जंक्शन वन-स्टॉप समाधान है। हम आपको यहां लेटेस्ट आयशर ट्रक की अपडेटेड और सही जानकारी देते हैं ताकि आप सही निर्णय ले सके।
हमारी वेबसाइट पर यूजर-फ्रेंडली टूल्स जैसे EMI कैलकुलेटर, ट्रक तुलना और फिल्टर फीचर्स उपलब्ध हैं, जिनसे ट्रक खरीदना और भी आसान हो जाता है। साथ ही आपको यहां आयशर मोटर्स के भरोसेमंद ट्रक डीलर मिल जाएंगे। आप बेस्ट डील लेने के लिए अपने नजदीकी डीलर भी ढूंढ़ सकते हैं। ट्रक जंक्शन आपकी जरूरत के हिसाब से स्मूथ और बिना परेशानी वाला खरीद अनुभव देता है। हमारी वेबसाइट पर आयशर की कीमत भी उचित है।