नया उपयोगकर्ता

युवराज चौहान
15 अगस्त 2025

टाटा ऐस प्रो के दमदार 3 मॉडल: कौनसा खरीदेंगे आप?

Tata Ace Pro 2025 Model: EV या Petrol या Bi Fuel - कीमत, फीचर्स, तुलना

2025 में लॉन्च हुई टाटा ऐस प्रो सीरीज की मार्केट में बहुत डिमांड है, चाहे EV हो या डीजल या CNG तीनों मॉडल टॉप क्लास है। यदि आप भी इस साल कोई दमदार और किफायती मिनी ट्रक लेने का सोच रहे हैं तो Tata Ace Pro के मॉडल आपके व्यापार के लिए बेस्ट साबित हो सकते हैं। 

इसलिए आज हम आपको इस सीरिज के 3 नए मिनी ट्रक के फीचर्स, रिव्यू, कीमत बताएंगे और इन 3 मॉडल की तुलना भी करेंगे ताकि आप आसानी से यह निर्णय ले सके कि कौनसा मिनी ट्रक आपके बिजनेस को रफ्तार देगा।

टाटा ऐस प्रो सीरीज 

यह टाटा मोटर्स का नया मिनी ट्रक है जिसे हाल ही में लॉन्च किया गया है। यह सीरीज देखते ही देखते कुछ समय में ही बहुत लोकप्रिय बन गई है। इस सीरीज की मदद से टाटा मोटर्स, वित्तीय वर्ष 2026 की दूसरी तिमाही के LCV मार्केट में महिंद्रा से भी आगे निकल सकता है।

1. टाटा ऐस प्रो ईवी (Tata Ace Pro EV)

यह सबसे लोकप्रिय इलेक्ट्रिक मिनी ट्रक में से एक है, ऐस प्रो ईवी लिथियम-आयन बैटरी से चलता है और कम समय में चार्ज होता है। इलेक्ट्रिक वेरिएंट में यह 2025 का बेस्ट मिनी ट्रक माना जा रहा है। Tata Ace Pro EV के फीचर्स देखें:

  • इस Electric Truck में 14.4 किलोवाट प्रतिघंटा (kWh) की लिथियम-आयन बैटरी है।
  • ऐस प्रो ईवी में Low Deck और Flat Bed दोनों बॉडी टाइप्स उपलब्ध है, जिससे लोडिंग और अनलोडिंग आसान हो जाती है।
  • यह मिनी ट्रक 6 घंटे में स्लो चार्जिंग के साथ चार्ज हो जाता है और फुल चार्ज हाेने पर 155 KM की रेंज देता है।
  • यह EV 50 KM की टॉप स्पीड दे सकता है।
  • EV मॉडल में टाटा ऐस प्रो लोडिंग कैपेसिटी 750 किलोग्राम है।
  • मैकेनिकल स्टीयरिंग (Rack & Pinion) के साथ इसमें 29 किलोवाट की PMSM मोटर (Permanent Magnet Synchronous Motor) लगी है। 
  • यह EV ट्रक फुल लोड के साथ भी स्मूथ और दमदार तरीके से चलता है।

भारत में टाटा ऐस प्रो ईवी कीमत ₹ 6.50 लाख से ₹ 6.82 लाख* तक जाती है। यह कीमत राज्यों के अनुसार अलग-अलग है। 

यूजर रिव्यू: हमारी वेबसाइट पर Tata Ace Pro EV रिव्यू में आरिफ शेख ने लिखा “टाटा ऐस प्रो ईवी हर दिन का सस्ता और स्वच्छ परिवहन समाधान है। इसकी चार्जिंग तेज है और मेंटेनेंस कॉस्ट बहुत कम है।”

2. टाटा ऐस प्रो बाय फ्यूल (Tata Ace Pro Bi Fuel)

TATA का यह मॉडल कॉम्पैक्ट और किफायती मिनी ट्रक है जो पेट्रोल और CNG, दाेनों से चल सकता है। Tata Ace Pro Bi Fuel के मुख्य फीचर्स इस प्रकार हैं:

  • इस बाय फ्यूल ट्रक की इंजन क्षमता 694 CC है और यह 51 NM टॉर्क के साथ 25 HP की पावर प्रदान करता है।
  • यह मिनी ट्रक अधिक माइलेज और उचित फ्यूल कैपेसिटी के साथ आता है।
  • बाय फ्यूल मॉडल में भी टाटा ऐस प्रो लोडिंग कैपेसिटी 750 KG है, साथ ही इसमें आरामदायक केबिन है।
  • इस मिनी ट्रक का व्हीलबेस 1,800 MM है, जो हाई-बैलेंस ड्राइविंग प्रदान करता है।
  • यह बाय फ्यूल मिनी ट्रक 55 KM की टाॅप स्पीड देता है।

भारत में Tata Ace Pro बाय फ्यूल वेरिएंट की कीमत ₹ 4.99 से ₹ 5.45 लाख* तक है।

यूजर रिव्यू: हमारी वेबसाइट पर Tata Ace Pro Bi Fuel रिव्यू में रवि ठाकुर ने लिखा “टाटा ऐस प्रो बाय फ्यूल पेट्रोल और CNG दोनों ऑप्शन के साथ आता है, रोज की छोटी रूट डिलीवरी के लिए यह बेस्ट व्हीकल है। इसकी लो रनिंग कॉस्ट इसे फायदेमंद बनाती है।”

3. टाटा ऐस प्रो पेट्रोल (Tata Ace Pro Petrol)

यह 30 HP मिनी ट्रक शहरी परिवहन या कम दूरी की डिलीवरी के लिए एक आदर्श विकल्प है। Tata Ace Pro पेट्रोल वेरिएंट के फीचर्स इस प्रकार है:

  • टाटा ऐस प्रो पेट्रोल की इंजन क्षमता 694 CC है और यह मिनी ट्रक अधिक माइलेज के साथ आता है।
  • इस मिनी ट्रक की पेलोड क्षमता भी 750 KG है।
  • इसमें एक मजबूत बॉडी ऑप्शन है जिसका आरामदायक केबिन है।
  • 10 लीटर के ईंधन टैंक के साथ इस मिनी ट्रक में 1800 MM का व्हीलबेस है।
  • ऐस प्रो पेट्रोल की अधिकतम गति 55 KM है जो इसके बाय फ्यूल वेरिएंट के जितनी है।

भारत में Tata Ace Pro पेट्रोल वेरिएंट की कीमत ₹ 3.99 से ₹ 4.29 लाख* है। 

यूजर रिव्यू: हमारी वेबसाइट पर टाटा ऐस प्रो पेट्रोल रिव्यू में दीपक चौहान लिखते हैं “पेट्रोल वाला ऐस प्रो चलने में मस्त है। पिकअप तेज और स्मूथ है। शहरी डिलीवरी के काम के लिए परफेक्ट है, मेंटेनेंस भी कम है।”

Tata Ace Pro वेरिएंट तुलना टेबल 

फीचर / वेरिएंट

Tata Ace Pro EV

Tata Ace Pro Bi-Fuel (Petrol + CNG)

Tata Ace Pro Petrol

फ्यूल टाइप

इलेक्ट्रिक (14.4 kWh बैटरी)

पेट्रोल + CNG

पेट्रोल

टॉप स्पीड

50 KM

55 KM

55 KM

पेलोड क्षमता

750 KG

750 KG

750 KG

मुख्य फायदे

लो रनिंग कॉस्ट

कम ऑपरेटिंग कॉस्ट

लो मेंटेनेंस, कम कीमत

किसके लिए उपयुक्त

रोजाना डिलीवरी बिजनेस जैसे ई-कॉमर्स, डेयरी आदि

शहरी परिवहन और लास्ट माइल डिलीवरी

डिलीवरी और ट्रांसपोर्ट बिजनेस

तो ये थे टाटा के टॉप 3 मिनी ट्रक जो 2025 के नए ट्रक हैं और भरोसेमंद भी बन गए हैं। यदि आप सोच रहे हैं कि इनमें से कौनसा मिनी ट्रक आपके बिजनेस के लिए बेस्ट रहेगा तो हमारा सुझाव है कि आप अपने बजट, ट्रक के फीचर्स और सबसे जरूरी आपके बिजनेस की जरूरत के अनुसार ट्रक खरीदें। 

यह सभी मिनी ट्रक हमारी वेबसाइट ट्रक जंक्शन पर उचित कीमत में उपलब्ध है, वो भी बेस्ट EMI ऑफर के साथ।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न :

प्रश्न 1. Tata Ace Pro का माइलेज कैसा है?

उत्तर. इस सीरीज के तीनों मॉडल का माइलेज अच्छा है। 

प्रश्न 2. Tata Ace Pro 2025 Model कौनसे है? 

उत्तर. ऐस प्रो सीरीज में कुल 3 मॉडल है - टाटा ऐस प्रो ईवी, टाटा ऐस प्रो बाय फ्यूल और टाटा ऐस प्रो पेट्रोल।

प्रश्न 3. 2025 में Tata Ace Pro कौन सा मॉडल बेस्ट है?

उत्तर. तीनों ही मॉडल दमदार है, यह आपके उपयोग के ऊपर है कि आपके लिए कौनसा मॉडल बेस्ट होगा।

प्रश्न 4. टाटा ऐस प्रो सीरीज की कीमत कितनी है?

उत्तर. इस सीरीज के मॉडल्स की कीमत लगभग ₹4 लाख से ₹7 लाख तक है। 

प्रश्न 5. टाटा ऐस प्रो किसके लिए बेस्ट है?

उत्तर. टाटा की यह सीरीज छोटे और मध्यम व्यापार जैसे डेयरी, ई-कॉमर्स आदि के लिए बेस्ट साबित हो रहे हैं। यानी ये छोटे बिजनेस के लिए बेस्ट ट्रक हैं।

अगर आप किसी भी कंपनी के ट्रक, मिनी ट्रक, पिकअप ट्रक, ट्रैक्टर (ट्रेलर), टिपर और ट्रांजिट मिक्सर आदि कमर्शियल वाहन खरीदना चाहते हैं और आसान लोन की सुविधा का लाभ उठाना चाहते हैं तो ट्रक जंक्शन पर विजिट करें। यहां आपको कीमत, फीचर्स, वेरिएंट और स्पेसिफिकेशन्स की कंप्लीट जानकारी मिलेगी।

कैटेगिरी

लोकप्रिय समाचार

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Join our WhatsApp Community!

Join Now