Detect your location
Select Your location
Clear
  • Pune
  • Bangalore
  • Mumbai
  • Hyderabad
  • Chennai
Popular Cities
Pune
Bangalore
Mumbai
Hyderabad
Chennai
jaipur
Montra
03 Jun 2022
Automobile

10 लाख रुपए के बजट में सबसे बेहतरीन 5 मिनी ट्रक

By News Date 03 Jun 2022

10 लाख रुपए के बजट में सबसे बेहतरीन 5 मिनी ट्रक

जानें, भारत के 5 दमदार मिनी ट्रक 10 लाख की कम कीमत में  

देश में ट्रांसपोर्ट बिजनेस लगातार तेजी से बढ़ रहा है। ट्रांसपोर्ट के काम के लिए ट्रक, मिनी ट्रक, पिकअप, टिपर, थ्री व्हीलर, ट्रांजिट मिक्सर, ऑटो रिक्शा आदि कमर्शियल वाहनों की मांग तेजी से बढ़ रही है। शहरी ट्रांसपोर्ट के लिए मिनी ट्रक सबसे अधिक उपयोग में लिए जाते हैं। मिनी ट्रक के उपयोग से कम लागत में अधिक मुनाफा कमाया जा सकता है। कस्बाई और अर्धशहरी इलाकों में सबसे ज्यादा मिनी ट्रक की बिक्री हो रही है। मिनी ट्रक के कई ऐसे मॉडल हैं जो सिर्फ शहरों में बिकते हैं। अगर आप 10 लाख के बजट में मिनी ट्रक खरीदना चाहते हैं तो ट्रक जंक्शन की यह पोस्ट आपके लिए बेहद उपयोगी है। 

मिनी ट्रक सेगमेंट में 6 कंपनियां बेचती हैं 30 से ज्यादा मॉडल

10 लाख रुपए से कम कीमत के मिनी ट्रक सेगमेंट में 6 प्रमुख कंपनियां 30 से ज्यादा मॉडल उपलब्ध करा रही है। इनमें महिंद्रा 15, टाटा 6, फोर्स 5, अशोक लेलैंड 5, इसुजु 1 और मारुति सुजुकी 1 मॉडल अपने उपभोक्ताओं को बेहतर फीचर्स और उचित कीमत के साथ उपलब्ध करा रही है। ये सभी मॉडल 4 पहिया में आते हैं। इनमें 26 मॉडल डीजल, 5 सीएनजी, 1 डीजल व 1 इलेक्ट्रिक वेरिएंट में आते हैं। करीब 28 मॉडल बीएस-6 के मानकों को पूरा करते हैं।

यहां आपको भारत में 10 लाख रुपए के अंदर मिनी ट्रकों के टॉप 5 मॉडल के बारे में जानकारी दी गई है। आईए, जानें टॉप 5 मिनी ट्रक मॉडल 10 लाख रुपए से कम।

खरीदे 10 लाख रुपए के 5 पॉपुलर मिनी ट्रक - कम कीमत पर जायेगा मुनाफा 

10 रुपए के बजट में टॉप 5 मिनी ट्रक मॉडल की जानकारी यहां दी गई है। यहां आपको कीमत, फीचर, स्पेसिफिकेशन्स आदि के बारे में विस्तार से बताया गया है ताकि आप अपनी जरूरत के हिसाब से मिनी ट्रक खरीद सकें।

  • अशोक लेलैंड दोस्त सीएनजी
  •  टाटा ऐस एचटी प्लस
  •  महिंद्रा सुप्रो
  •  फोर्स शक्तिमान 400
  •  मारुति सुजुकी सुपर कैरी

10 लाख रुपए के टॉप 5 मिनी ट्रक मॉडल के बारे में विस्तृत जानकारी

1. अशोक लेलैंड दोस्त सीएनजी 

अशोक लेलैंड दोस्त सीएनजी मॉडल ‘ज्यादा से ज्यादा मुनाफे’ के वादे के साथ उपलब्ध है। इस मॉडल में आपको 3 सिलेंडर और 1.5L 3-Cylinder CNG Engine के साथ 45 हॉर्स पावर मिलती है। अशोक लेलैंड दोस्त सीएनजी मिनी ट्रक 105 एनएम टार्क उत्पन्न करता है। यह मॉडल 15 प्रतिशत ज्यादा माइलेज* प्रदान करता है। ईंधन टैंक 120 लीटर का दिया गया है। एक बार सीएनजी फिलिंग के बार 320 किमी तक गाड़ी चला सकते हैं। इस मॉडल में 1208 किलो की पेलोड क्षमता दी गई है जिससे ज्यादा माल परिवहन से ज्यादा मुनाफा कमाया जा सकता है। बीएस-6 मानक के साथ i-GEN6 की तकनीक भारतीय परिस्थितियों के अनुकूल है। इसका केबिन बड़ा और आरामदायक है। पॉवर स्टीयरिंग और छोटे घुमावों के लिए टर्निंग रेडियस शानदार है। डिजिटल कलस्टर, मोबाइल होल्डर और ड्यूल टोन इंटीरियर बेहतरीन फीचर्स है। मॉडल का जीवीडब्ल्यू 2425 किग्रा है। कंपनी इस मॉडल पर 2 साल या 75 हजार किमी की वारंटी प्रदान करती है।

अशोक लेलैंड दोस्त सीएनजी की कीमत : 5.62-5.90 लाख* रुपए एक्स शोरूम कीमत

2. टाटा ऐस एचटी प्लस

टाटा ऐस एचटी प्लस ‘बड़ी गाड़ी-बड़ा मुनाफा’ की बात करती है। यह मॉडल ज्यादा पेलोड, पॉवर, टॉर्क, लोड बॉडी, टायर, स्टाइल और आराम से ज्यादा फायदे का वादा करता है। टाटा ऐस ने 2005 से मिनी ट्रक सेगमेंट में अग्रणी की भूमिका निभाई है। 17 साल के इस सफर में टाटा ऐस मॉडल 23 लाख उद्यमियों की पहली पसंद बना हुआ है। इस मॉडल में आपको 2 सिलेंडर और 800 CC इंजन के साथ 35 एचपी की शक्ति मिलती है। यह मॉडल 85 Nm टार्क उत्पन्न करता है, जिससे कठिन रास्तों का सफर भी आसान हो जाता है। इस मॉडल में 900 किलो की पेलोड क्षमता दी गई है। ज्यादा ग्राउंड क्लीयरेंस के लिए 13 इंच के टायर दिए गए हैं। लोड बॉडी 8.2 फीट की दी गई है ताकि आप ज्यादा माल का परिवहन कर सके। स्टाइलिश और आरामदायक व्हील स्टीयरिंग के साथ सुसज्जित केबिन दिया गया है। फ्यूल टैंक की क्षमता 30 लीटर है। 

टाटा ऐस एचटी प्लस की कीमत : 6.48 - 7.05 लाख* रुपए एक्स शोरूम कीमत

3. महिंद्रा सुप्रो

महिंद्रा सुप्रो मिनी ट्रक ‘बेजोड़ दम प्रॉफिट में नंबर 1’ की टैग लाइन के साथ आता है। यह मिनी ट्रक अपनी श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ 23.30 किमी प्रति लीटर* की शानदार माइलेज प्रदान करता है। 900 किलो की पेलोड क्षमता आपको हर ट्रिप में अधिक कमाई देता है। इस मॉडल में आपको 2 सिलेंडर और Four Stroke DI, TCIC इंजन के साथ 26 हॉर्स पावर मिलती है। महिंद्रा सुप्रो मिनीट्रक 58 एनएम टार्क उत्पन्न करता है।  155 R13,8PR के बड़े टायर और 8 कमानी पट्टे भारी से भारी लोड उठाने में सक्षम है। कंपनी इस मॉडल पर 3 साल या 80 हजार किमी की वारंटी प्रदान करती है यानि मेंटीनेंस की कोई फ्रिक नहीं। इसमें 30 लीटर का ईंधन टैंक दिया गया है। इसका नया ट्रांसमिशन कार जैसा गियर शिफ्ट प्रदान करता है। कार जैसे इंटीरियर से आपको ड्राइविंग का सुखद अनुभव मिलता है। ब्रेंच सीट्स, केबिन में ज्यादा जगह, मोबाइल चार्जिंग पाइंट, फ्रंट ग्रिल, आकर्षक फ्लोर कार्पेट, रैप अराउंड हैंड लैंप, स्टाइलिश एक्सटीरियर, बॉटल होल्डर कन्सोल जैसे आकर्षक फीचर्स इसे दूसरे से बेहतरीन मॉडल बनाते हैं। 

महिंद्रा सुप्रो की कीमत : 5.24 - 5.51 लाख* रुपए एक्स-शोरूम कीमत

4. फोर्स शक्तिमान 400

फोर्स शक्तिमान 400 मिनी ट्रक शहरी, अर्धशहरी और कस्बाई परिवहन के लिए बेहतरीन मॉडल है। इस मॉडल में असमान और उबड़-खाबड़ इलाकों में काम करने के लिए 227 मिमी ग्राउंड क्लीयरेंस दिया गया। इस मॉडल में आपको 4 सिलेंडर और FM 2.6 CR Common Rail इंजन के साथ 67 हॉर्स पावर मिलती है। फोर्स शक्तिमान 400 मिनी ट्रक 250 एनएम टार्क उत्पन्न करता है जो कई अनुप्रयोगों के लिए पर्याप्त है। इस मिनी ट्रक में 3500 किलो पेलोड क्षमता है। यह मिनी ट्रक अधिकतम ग्रेडेबिलिटी और अच्छे टर्निंग रेडियस के साथ निर्मित है। इसके साथ ही इसमें 70 लीटर की ईंधन टैंक क्षमता और 4 टायर हैं। इस मिनी ट्रक में 6100 किलो जीवीडब्ल्यू है और यह शानदार अधिकतम गति प्रदान करता है। इस मॉडल में सुनिश्चित स्टॉप ब्रेकिंग के लिए उत्कृष्ट सेफ्टी-फ्रंट और रियर ड्रम ब्रेक दिए गए हैं। इस मॉडल में उन्नत भार वहन क्षमता के लिए मजबूत सस्पेंशन और फुली फ्लोटिंग रियर एक्सल आते हैं। इसका बड़ा केबिन ज्यादा आरामदायक सफर प्रदान करता है। 

फोर्स शक्तिमान 400 की कीमत : 7.50 - 7.61 लाख* रुपए एक्स-शोरूम कीमत

5. मारुति सुजुकी सुपर कैरी

मारुति सुजुकी सुपर कैरी मिनी ट्रक एक शक्तिशाली मॉडल है। यह सीएनजी और पेट्रोल ईंधन वेरिएंट में आता है। इस मॉडल में आपको 4 सिलेंडर और मल्टी पॉइन्ट ईंधन इंजेक्शन G12B बी.एस. इंजन के साथ 72 हॉर्स पावर मिलती है। मारुति सुजुकी सुपर कैरी मिनी ट्रक 85 एनएम टार्क उत्पन्न करता है। इस मिनी ट्रक की पेलोड क्षमता 740 किलोग्राम है। इंजन की क्षमता 1196 सीसी है। इसका बड़ा और मजबूत डेक ज्यादा माल परिवहन से अधिक कमाई कराता है। चालक की सुरक्षा और आराम के लिए शानदार केबिन दिया गया है। ज्यादा ग्राउंड क्लीयरेंस और बड़े टायर हर सफर को सुरक्षित बनाते हैं। इस मिनी ट्रक में 1600 किलो जीवीडब्ल्यू है और यह शानदार अधिकतम गति प्रदान करता है।

मारुति सुजुकी सुपर कैरी की कीमत : 5.07 - 5.50 लाख* रुपए एक्स शोरूम कीमत

ट्रक जंक्शन की इस पोस्ट में आपको 10 लाख रुपए के अंदर टॉप-5 मिनी ट्रक के बारे में जानकारी दी गई है। ट्रक इंडस्ट्री की अपडेट के लिए हमारे साथ बने रहें।

क्या आप नया ट्रक खरीदना, डीज़ल ट्रक, पेट्रोल ट्रक, इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहन या पुराना ट्रक बेचना चाहते हैं, किफायती मालाभाड़ा से फायदा उठाना चाहते हैं, ट्रक लोन, फाइनेंस, इंश्योरेंस, अपना ट्रक चुनें व अन्य सुविधाएं बस एक क्लिक पर चाहते हैं तो देश के सबसे तेजी से आगे बढ़ते डिजिटल प्लेटफार्म ट्रक जंक्शन पर विजिट करें और अपने फायदे की हर बात जानें।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

FaceBook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
Youtube   - https://bit.ly/TruckYT

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Call Back Button Call Us