महिंद्रा 10 चक्का ट्रक के 5 लोकप्रिय मॉडल, हर बात में दम

Truck Junction Google News
महिंद्रा 10 चक्का ट्रक के 5 लोकप्रिय मॉडल, हर बात में दम
Share News
FacebookWhatsappTwitterLinkedin

इनके फीचर्स आपके बिजनेस को भी दे सकते है ऊंचाइयां

भारत में सबसे अधिक लोडिंग ट्रांसपोर्टेशन के लिए ट्रकों का ही उपयोग किया जाता है। ट्रक बिजनेस में माल डिलीवरी के लिए स्मॉल कमर्शियल वाहनों से लेकर बड़े-बड़े ट्रकों को इस्तेमाल में लिया जाता है। कमर्शियल व्हीकल मार्केट में 4, 6, 8, 10, 12, 16, 20 और 22 चक्के तक के ट्रक यूज किए जाते हैं। ट्रकों के टायरों की संख्या बढ़ने के साथ उनकी पेलोड क्षमता भी बढ़ती चली जाती है। वहीं भारत में सबसे अधिक 10 चक्का ट्रको का उपयोग किया जाता है, क्योंकि इन्हें निर्माण सामग्री, कैरियर, इंजीनियरिंग गुड्स और लॉजिस्टिक्स समेत कई चीजों की डिलीवरी के लिए इस्तेमाल में लिया जाता है। आज हम आपके लिए भारत में महिंद्रा 10 चक्का ट्रकों के 5 सबसे बेस्ट मॉडल्स की जानकारी लेकर आए हैं। आइये ट्रक जंक्शन के इस आर्टिकल में भारत के टॉप 5 महिंद्रा 10 चक्का ट्रक के खास फीचर्स और उनके स्पेसिफिकेशन्स के बारे में जानें।

अपनी वाणिज्यिक वाहन इतिहास की जांच करें

जांच करें जांच करें icon

वाहन परमिट की जांच करें

मान्य मार्गों, राज्यों और परमिट की स्थिति को जानें।

परमिट की जांच करें परमिट की जांच करें icon

ये है भारत के टॉप 5 महिंद्रा 10 चक्का ट्रक

1. महिंद्रा ब्लाज़ो एक्स 28 टिपर

2. महिंद्रा ब्लाज़ो एक्स 55 ट्रेलर

3. महिंद्रा ब्लाज़ो एक्स 28 ट्रक

4. महिंद्रा ब्लाज़ो एक्स 28 ट्रांजिट मिक्सर

5. महिंद्रा ब्लाज़ो एक्स 35 लिफ्ट एक्सएल ट्रक

1. महिंद्रा ब्लाज़ो एक्स 28 टिपर

महिंद्रा के इस 10 चक्का ट्रक में आपको 7200 CC कैपेसिटी वाला 6 सिलेंडर के साथ mPower 7.2 Litre Fuel Smart BS6 इंजन देखने को मिल जाता है, जो 280 हॉर्स पावर और 1050 NM टॉर्क जनरेट करता है। कंपनी के इस ट्रक की पेलोड क्षमता 20,000 किलोग्राम है और यह 28,000 किलोग्राम जीवीडब्ल्यू में आता है। इस ट्रक में 3 से 4 kmpl माइलेज आता है, और इसमें 260 लीटर क्षमता के फ्यूल टैंक दिया गया है। इस महिंद्रा ट्रक में 11x20 16PR / 295/ 95D20 + 10x20 फ्रंट और रियर टायर दिए गए हैं। इस ब्लाजो एक्स 28 टिपर को 4250 MM व्हीलबेस में निर्मित किया गया है। Mahindra & Mahindra ने अपने इस महिंद्रा ब्लाज़ो एक्स 28 टिपर का एक्स शोरूम प्राइस 41.24 लाख से 46.32 लाख रुपये रखा है।

2. महिंद्रा ब्लाज़ो एक्स 55 ट्रेलर

महिंद्रा ब्लाज़ो सीरीज के एक्स 55 ट्रेलर में 7200 CC कैपेसिटी और 6 cylinder, mPower 7.2 Litre Fuel Smart BS6 इंजन आता है, जो 280 हॉर्स पावर के साथ 1050 Nm की मैक्सिमम टॉर्क जनरेट करता है। इस महिंद्रा 10 ट्रक में 2.25 से 3.25 KMPL माइलेज आता है और इसमें 415 लीटर कैपेसिटी वाला फ्यूल टैंक दिया गया है। महिंद्रा के इस ट्रेलर में काफी अधिक पेलोड क्षमता देखने को मिल जाती है और इसका जीवीडब्ल्यू 55,000 किलोग्राम है। इस ट्रेलर को 4100 MM व्हीलबेस में पेश किया गया है और इसमें 11R20 16PR / 11 X 20 फ्रंट और रियर टायर आते हैं। महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपने इस महिंद्रा ब्लाज़ो एक्स 55 ट्रेलर की एक्स शोरूम कीमत 41.44 लाख से 41.45 लाख रुपये रखी गई है।

3. महिंद्रा ब्लाज़ो एक्स 28 ट्रक

महिंद्रा ब्लाज़ो एक्स 28 ट्रक में 7200 सीसी क्षमता वाला 6 सिलेंडर, mPower 7.2 Litre Fuel Smart BS6 इंजन आता है, जो 280 HP और 1050 Nm की अधिकतम टॉर्क जनरेट करता है। कंपनी के इस ट्रक में 5 kmpl का माइलेज आता है और इसमें 415 लीटर क्षमता वाला फ्यूल टैंक दिया गया है। इस ट्रक की पेलोड क्षमता 20,000 किलोग्राम है और यह ट्रक 28,000 किलोग्राम जीवीडब्ल्यू में आता है। महिंद्रा के इस ब्लाजो सीरीज वाले ट्रक को 5000 MM व्हीलबेस में निर्मित किया गया है। कंपनी के इस ट्रक में 295/ 90R20 + 10R20 फ्रंट और रियर टायर दिए गए हैं। Mahindra ने अपने इस महिंद्रा ब्लाज़ो एक्स 28 ट्रक का प्राइस 28.75 लाख से 32.81 लाख रुपये (एक्स शोरूम) निर्धारित किया है।

4. महिंद्रा ब्लाज़ो एक्स 28 ट्रांजिट मिक्सर

महिंद्रा के इस ट्रांजिट मिक्सर में 7200 CC कैपेसिटी वाला 6 सिलेंडर, mPower 7.2 Litre Fuel Smart BS6 इंजन आता है, जो 280 हॉर्स पावर और 1050 Nm का अधिकतम टॉर्क जनरेट कर सकता है। कंपनी के इस ट्रांजिट मिक्सर में 3 से 4 Kmpl का माइलेज देखने को मिल जाता है और इसमें 260 लीटर कैपेसिटी वाला फ्यूल टैंक दिया गया है। महिंद्रा के इस ट्रांजिट मिक्सर का जीवीडब्ल्यू 28,000 किलोग्राम है और इसे 4250 MM व्हीलबेस में निर्मित किया गया है। इस 10 चक्का ट्रांजिट मिक्सर में 295/ 95D20 + 10 x 20 फ्रंट और रियर टायर आते हैं। भारत में महिंद्रा ब्लाज़ो एक्स 28 ट्रांजिट मिक्सर का प्राइस 33.98 लाख से 36.98 लाख रुपये (एक्स शोरूम) है।

5. महिंद्रा ब्लेज़ो एक्स 35 लिफ्ट एक्सएल ट्रक

महिंद्रा ब्लेज़ो एक्स 35 लिफ्ट एक्सएल ट्रक में 7200 सीसी कैपेसिटी वाला 6 Cylinder, mPower 7.2 Litre Fuel Smart BS6 इंजन आता है, जो 280 हॉर्स पावर और 1050 Nm की अधिकतम टॉर्क जनरेट करता है। कंपनी के इस ट्रक में 4.5 kmpl का माइलेज मिल जाता है और इसमें 415 लीटर कैपेसिटी वाला फ्यूल टैंक दिया गया है। इस ब्लाजो ट्रक का जीवीडब्ल्यू 35000 किलोग्राम है और इसे 5600 MM व्हीलबेस में निर्मित किया गया है। कंपनी के इस 10 चक्का ट्रक में 295/ 90R20 + 10R20 फ्रंट और रियर टायर आते हैं। भारत में महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपने इस महिंद्रा ब्लेज़ो एक्स 35 लिफ्ट एक्सएल ट्रक का एक्स शोरूम प्राइस 37.67 लाख से 39.49 लाख रुपये रखा है।

ट्रक जंक्शन आपके लिए भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट लेकर आता रहता है। भारत में किसी भी ब्रांड का नया ई रिक्शा, 3 व्हीलर, पिकअप, मिनी ट्रक, टेंपो ट्रैवलर, ट्रक, ट्रेलर, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर के लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की संपूर्ण जानकारी देते है। देश-विदेश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। इसके अलावा, ट्रक जंक्शन पर ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी प्रकाशित की जाती है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल होती है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

☞ Facebook - https://bit.ly/TruckFB

☞  Instagram - https://bit.ly/TruckInsta

☞ YouTube   - https://bit.ly/TruckYT

Subscribe image
कोई अपडेट मिस न करें
ट्रक जंक्शन से नवीनतम अपडेट प्राप्त करें