user profile

नया उपयोगकर्ता

ट्रक जंक्शन से जुड़ें

मई 2022 में थ्री व्हीलर की बिक्री में 8 गुना वृद्धि, 41 हजार 508 यूनिट बेची

Posted On : 07 June, 2022

बजाज ऑटो 10,492 थ्री व्हीलर बेचकर नंबर वन 

ऑटो जगत में थ्री व्हीलर का चलन तेजी से बढ़ रहा है। इसके चलते महज एक साल में थ्री व्हीलर की कुल बिक्री 36 हजार 293 यूनिट बढ़ गई जो मई 2021 की 5215 इकाइयों से बढ़कर मई 2022 में 41,508 इकाइयां हो गई। थ्री व्हीलर वाहन श्रेणी में बजाज ऑटो लिमिटेड ने मई 2022 में 10,492 इकाइयां बेच कर पहला स्थान बनाया है। इस बिक्री में बजाज ऑटो लिमिटेड, महिंद्रा, टीवीएस, अतुल मोटर्स, सिटी लाइफ, सारथी, मयूरी, जेजा, ग्रीव्स आदि एक दर्जन से ज्यादा कंपनियों की बिक्री शामिल है। यहां ट्रक जंक्शन पर आपको थ्री व्हीलर निर्माता इन विभिन्न कंपनियों के बिक्री आंकड़ों के साथ यह रिपोर्ट पेश की जा रही है। 

इन पांच थ्री व्हीलर निर्माता कंपनियों का रहा वर्चस्व 

मई 2022 में गत वर्ष की अपेक्षा जिन पांच कंपनियों ने थ्री व्हीलर बिक्री में रिकार्ड कायम किया है, उनकी सालाना बिक्री के आंकड़ों सहित यहां इनकी सेल रिपोर्ट पेश की जा रही है। बता दें कि बजाज ऑटो लिमिटेड ने मई 2022 में 10,492 और मई 2021 में 1872 थ्री व्हीलर बेचकर 460. 47 प्रतिशत वृद्धि दर्ज कराई है। वहीं पियाजिओ ने मई 2022 में 4,177 और इसी समान अवधि में 2021 में 3513 इकाइयां बेची। इसी क्रम में यदि वाईसी इलेक्ट्रिक कंपनी की सेल पर नजर डाली जाए तो इसने मई 2022 में 2045 इकाइयों की बिक्री की जबकि मई 2021 में मात्र 170 यूनिट ही बेची जा सकीं। इस एक साल में 1875 ज्यादा इकाइयों की बिक्री हुई। इस कंपनी की सालाना ग्रोथ 1102. 94 प्रतिशत हो गई है। उधर महिंद्रा कंपनी की मई 2022 में 1764 इकाइयां बिकीं और इससे एक साल पहले इसी समान अवधि में 379 इकाइयों की सेल हुई। इससे यह कंपनी काफी मुनाफे में रही है। इसके अलावा मयूरी कंपनी ने एक साल में 1268 तिपहिया वाहन अधिक बेच कर 1280.8 प्रतिशत ग्रोथ हासिल की। इस कंपनी मई 2022 में 1367 यूनिट बेची थी जबकि 2021 में मात्र 99 थ्री व्हीलर की बिक्री हो पाई। 

टीवीएस मोटर, सिटी लाइफ सहित ये कंपनियां रही मुनाफे में 

आपको बता दें कि फैडा की व्हीकल्स सेल्स रिपोर्ट के अनुसार मई 2022 में टीवीएस मोटर, सिटी लाइफ, सारथी मिनी मैट्रो ईवी आदि कई कंपनियों ने भी थ्री व्हीलर्स की बढिय़ा बिक्री के कारण अच्छा-खासा मुनाफा कमाया। टीवीएस मोटर ने मई 2022 में 1218 यूनिट और मई 2021 में 30 यूनिट थ्री व्हीलर बेचे। इसने एक साल में 1088 अधिक थ्री व्हीलर बेचे। वहीं अतुल ऑटो कंपनी ने मई 2022 में 1146 एवं 2021 में 286 थ्री व्हीलर बेचे जिसमें 860 इकाइयां ज्यादा बेची गई। इसी तरह सिटी लाइफ ने 1019 वाहन मई 2022 में और मई 2021 में मात्र 53 थ्री व्हीलर बेचे। इसके अलावा सारथी के मई 2022 में 940 और 2021 में 60 वाहन बिक पाए। इसने एक साल में 880 अधिक वाहन बेचकर 1466.66 प्रतिशत ग्रोथ दर्ज कराई। 

जेजा, जेएसए, ग्रीव्स, मिनी मैट्रो ईवी की बिक्री 

यहां बता दें कि सालाना बिक्री के हिसाब से अन्य कंपनियों की तरह ही थ्री व्हीलर निर्माता कंपनी जेजा ने मई 2022 में 476 और 2021 में 94 इकाइयों की सेल की। इसके अतिरिक्त जेएसए ने मई 2022 में 623 और 2021 में 47 यूनिट थ्री व्हीलर बेचे। वहीं ग्रीव्स कंपनी ने मई 2022 में 542 और 2021 में 119 इकाइयां बेचीं। यह अंतर 423 का रहा। 

एक साल में कुल 36,293 अधिक थ्री व्हीलर बिके

आपको बता दें कि सभी कंपनियों की खुदरा बिक्री मिलाकर यदि आंकलन किया जाए तो फैडा के अनुसार देश में मई 2021 के मुकाबले मई 2022 में 41,508 थ्री व्हीलर बेचे गए। यह बिक्री मई 2021  में बेचे गये तिपहिया वाहनों से 36,293 अधिक वाहन की  रही। वहीं अन्य कंपनियां एवं ईवी की कुल बिक्री मई 2022 में 14401 रही जबकि मई 2021 में 1176 वाहन बेचे गए। 
 

क्या आप नया ट्रक खरीदना, डीज़ल ट्रक, पेट्रोल ट्रक, इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहन या पुराना ट्रक बेचना चाहते हैं, किफायती मालाभाड़ा से फायदा उठाना चाहते हैं, ट्रक लोन, फाइनेंस, इंश्योरेंस, अपना ट्रक चुनें व अन्य सुविधाएं बस एक क्लिक पर चाहते हैं तो देश के सबसे तेजी से आगे बढ़ते डिजिटल प्लेटफार्म ट्रक जंक्शन पर विजिट करें और अपने फायदे की हर बात जानें।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

FaceBook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
Youtube   - https://bit.ly/TruckYT

कैटेगिरी

लोकप्रिय समाचार

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Call Back Button Call Us