नया उपयोगकर्ता

Mahindra UDO vs OSM Stream: किस इलेक्ट्रिक ऑटो से होगी ज्यादा कमाई?भारत में इलेक्ट्रिक ट्रकों का विस्तार तेज, अक्टूबर 2026 में 8,000 ट्रकों के लिए दो बड़े एमओयूलंबी रेंज वाला इलेक्ट्रिक ऑटो 2026: बजाज वेगो पी9018 vs पियाजियो आपे ई-सिटी अल्ट्रानया इलेक्ट्रिक कार्गो 3-व्हीलर खरीदें या फाइनेंस पर लें? कीमत, EMI और मुनाफे का पूरा हिसाबपुराने कमर्शियल वाहनों को रिप्लेस करेगी Blue Energy Motors: परिवर्तन योजना में हुई शामिलYoudha ePod G इलेक्ट्रिक कार्गो वाहन लॉन्च, 180 KM की रेंज, 545 KG पेलोड!750 किलो पेलोड वाले इलेक्ट्रिक मिनी ट्रक: Tata Ace Pro EV vs Mahindra Zeo कौनसा मॉडल चुनें?सिंगल चार्ज में कितने रुपए कमाएगा इलेक्ट्रिक ऑटो? Mahindra UDO, Bajaj GoGo और TVS King EV Max की तुलना
02 अक्टूबर 2023

काम की बात : दुर्घटनाओं से बचाता है एबीएस ब्रेक सिस्टम

ट्रक ड्राइवर एबीएस इस्तेमाल में रखें इन बातों का विशेष ध्यान

कहते हैं जान है तो जहान है। इसमें कोई शक नहीं कि दिन-रात ट्रक चलाने वाले ड्राइवरों की जान भी हथेली पर होती है। कब कहां भीषण हादसा हो जाए कोई पता नहीं। ऐसे में आजकल ट्रकों में भी कार की तरह नई-नई टेक्नोलॉजी का प्रयोग किया जा रहा है। इन्हीं में एक है एबीएस सिस्टम यानी एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम। जी, हां यह ब्रेक सिस्टम बहुत ही सेफ्टी प्रदान करने वाला है। खास तौर पर पहले इसे सेमी ट्रकों के लिए ही बनाया गया था लेकिन अब  टाटा मोटर्स, अशोक लेलैंड, भारतबेंज, महिंद्रा एंड महिंद्रा आदि कई कंपनियों ने दूसरी श्रेणी के ट्रकों में भी एबीएस सिस्टम लागू कर दिया है। एबीएस से ट्रक में अधिक भार के दौरान भी इसे कंट्रोल करना आसान होता है। यह फिसलन वाली सतहों पर टायरों को फिसलने से बचा लेता है और आपात दुर्घटना होने से टल जाती है।  ABS सिस्टम क्या है? इसका कैसे प्रयोग किया जाए, सेमी ट्रकों पर एबीएस लाइट कैसे काम करती है? इन सभी की पूरी जानकारी यदि ट्रक ड्राइवर को होगी तो वह एबीएस का सही इस्तेमाल कर सकेगा और वरना जरा सी सावधानी हटी और दुर्घटना घटी। यहां ट्रक जंक्शन के इस आर्टिकल में आपको एबीएस ब्रेक सिस्टम के बारे में जरूरी बातें बताई जा रही हैं जो ड्राइवर भाइयों के लिए बड़े काम की हैं।

ऐसे काम करता है एबीएस

बता दें कि एबीएस सिस्टम ट्रक के पहियों पर तेज पल्स संचालित करके ब्रेक लगाने और पहिए को मोड़ने में मदद करता है। ड्राइवर को चाहिए कि वह जब एबीएस का प्रयोग करे तो स्टीयरिंग पर भी पूरा कंट्रोल बनाए रखे। इसके अलावा स्किडिंग, जैकनाइफिंग और टेलर स्विंग से भी बचें। एबीएस यह पता लगा लेता है कि पहिया कब लॉक होने वाला है। इससे पहले जितना संभव हो सके उतना ब्रेकिंग दबाव बनाए रखें।

जानें, ABS  लाइट क्यों जलती है?

आप ट्रक चला रहे हैं और आपके ट्रक में एबीएस लाइट जल रही है तो इसका मतलब क्या है? जब एबीएस लाइट जलती है तो स्पष्ट है एबीएस काम कर रहा है। इग्निशन चालू होने पर एबीएस स्वचालित हो जाता है। यदि इस परीक्षण के दौरान लाइट नहीं जलती तो वायरिंग या एबीएस कंट्रोल में कोई समस्या हो सकती है।

बिना एबीएस प्रयोग के लाइट जले तो क्या करें?  

अगर एबीएस ब्रेक सिस्टम में बिना ब्रेक प्रयोग किए ही लाइट जलती है तो समझिए कि एबीएस में कोई समस्या है। इनमें व्हील सेंसर में दोष, गंदा टोन रिंग, खराब वायर, इलेक्ट्रिकल कनेक्टर और कम गुणवत्ता का ब्रेक पैडल सेंसर आदि कारण हो सकते हैं।

इन ट्रकों में वन चैनल, वन सेंसर एबीएस

वन चैनल, वन सेंसर एबीएस सिस्टम सामान्य तौर पर पिछले पहिये के साथ होता है जो पिकअप ट्रकों में मिलता है। इसमें रियर एक्सल में एक सेंशन लगा होता है। इसमें एबीएस एक्टिव होने से पहले लॉक अप होना शुरू हो जाता है।  

क्या हैं एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के फायदे ?

एबीएस के वाहनों में कई फायदे होते हैं जो इस प्रकार हैं- :

  • इससे फिसलन में गाडी पर तुरंत नियंत्रण होता है।
  • व्हीकल को रोकने के लिए उपयुक्त दबाव पड़ने से व्हीकल तुरंत रूक जाता है।
  • इसमें व्हील लॉक अप नहीं होने से इनमें घिसाव कम होता है।
  • फिसलन वाले रास्तों में एबीएस सिस्टम से भीषण हादसा टल सकता है। 

ट्रक जंक्शन आपके लिए भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट लेकर आता रहता है। भारत में किसी भी ब्रांड का नया ई रिक्शा, 3 व्हीलर, पिकअप, मिनी ट्रक, टेंपो ट्रैवलर, ट्रक, ट्रेलर, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर के लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की संपूर्ण जानकारी देते है। देश-विदेश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। इसके अलावा, ट्रक जंक्शन पर ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी प्रकाशित की जाती है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल होती है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

Facebook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube   - https://bit.ly/TruckYT

अशोक लेलैंड

₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*

अशोक लेलैंड

₹ 22.05 लाख से शुरू*

अशोक लेलैंड

₹ 8.25 लाख - ₹ 8.70 लाख*

अशोक लेलैंड

₹ 8.25 लाख से शुरू*

कैटेगिरी

लोकप्रिय समाचार

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Join our WhatsApp Community!

Join Now