user profile

नया उपयोगकर्ता

ट्रक जंक्शन से जुड़ें

एडाप्ट स्वीकार एल थ्री व्हीलर : 500 किलोग्राम पेलोड क्षमता वाला शक्तिशाली थ्री व्हीलर

Posted On : 24 April, 2023

जानें, एडाप्ट स्वीकार एल थ्री व्हीलर के स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत

भारत में लोडिंग थ्री व्हीलर को छोटे और बड़े शहरों में माल ढुलाई के लिए सबसे बेहतर व्हीकल माना जाता है। बता दें इन्हें भीड़भाड़ वाले इलाकों में काम करने की क्षमता के अनुसार ही निर्मित किया जाता है। देश में इनकी काफी लोकप्रियता है क्योंकि कार्गो थ्री व्हीलर आपको कम कीमत में देखने को मिल जाते हैं। साथ ही इन्हें ऑपरेट करना भी काफी आसान होता है। सड़क परिवहन में किसी वस्तु को एक स्थान से दूसरे स्थान पर लाने ले जाने के लिए अधिकतर लोग कार्गो थ्री व्हीलर का ही सहारा लेना पसंद करते हैं। भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट में वैसे तो कई लोडिंग थ्री व्हीलर मौजूद है लेकिन अगर हम किफायती कीमत में शानदार रेंज देने वाले थ्री व्हीलर की बात करें, तो इसमें एडाप्ट स्वीकार एल थ्री व्हीलर का नाम सबसे पहले आता है। कंपनी के इस इलेक्ट्रिक कार्गो थ्री व्हीलर में आपको काफी अच्छी रेंज देखने को मिल जाती है। साथ ही इसमें लोडिंग के लिए काफी स्पेस भी दिया गया है। ट्रक जंक्शन के इस आर्टिकल में आज हम आपको एडाप्ट स्वीकार एल थ्री व्हीलर के स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत की जानकारी देने जा रहे हैं।

एडाप्ट स्वीकार एल थ्री व्हीलर के स्पेसिफिकेशन्स

एडाप्ट स्पीकार एल थ्री व्हीलर में आपको 1.2 KW बैटरी क्षमता वाली BLDC Motor मोटर देखने को मिलती है। कंपनी के इस इलेक्ट्रिक लोडिंग थ्री व्हीलर की अधिकतम स्पीड 30 km/h रखी गई है। इस बैटरी थ्री व्हीलर का कर्ब वेट 320 किलोग्राम है। इस इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर में आपको 500 किलोग्राम की पेलोड क्षमता देखने को मिल जाती है, जिससे आप एक बार में अधिक माल की ढुलाई कर सकते हैं। कंपनी के इस बैटरी लोडिंग थ्री व्हीलर का जीवीडब्ल्यू 753 किलोग्राम है। एडाप्ट मोटर्स अपने इस एडाप्ट स्वीकार एल थ्री व्हीलर के साथ सिंगल चार्ज में 80 से 100 किलोमीटर की रेंज देने का दावा करती है। कंपनी के इस इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर को एक बार फुल चार्ज करने के लिए 4 से 5 घंटे का समय लगता है।

एडाप्ट स्वीकार एल थ्री व्हीलर का बॉडी लुक

एडाप्ट मोटर्स ने अपने इस इलेक्ट्रिक कार्गो थ्री व्हीलर को काफी लेटेस्ट और आकर्षक लुक में पेश किया है, पहली बार में देखने पर ही अधिकतर लोग इसे पंसद कर लेते हैं। एडाप्ट स्वीकार एल थ्री व्हीलर को 2743 MM लंबाई, 914 MM चौड़ाई और 1829 MM ऊंचाई के साथ 2020 MM व्हीलबेस में निर्मित किया गया है। इसके फ्रंट में आपको एक बड़ी और मजबूत विंडशील्ड देखने को मिल जाती है, जिसमें सिंगल वाइपर लगा हुआ है। कंपनी के इस इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर में 90/90-12 54 J फ्रंट टायर और 3.75 -12 रियर टायर दिए गए हैं। एडाप्ट मोटर्स के इस बैटरी कार्गो थ्री व्हीलर का डे केबिन है जिसमें काफी अच्छा स्पेस देखने को मिल जाता है। इस लोडिंग थ्री व्हीलर में केवल ड्राइवर के लिए ही सीट देखने को मिलती है जो काफी कंफर्टेबल है। कंपनी के इस इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर में आपको कंपन और शोर मुक्त सफर का आनंद मिलता है। इसके अलावा इस बैटरी रिक्शा का मिनिमम टर्निंग रेडियस 2900 MM रखा गया है।

एडाप्ट स्वीकार एल थ्री व्हीलर के फीचर्स

कंपनी के इस इलेक्ट्रिक कार्गो थ्री व्हीलर में आपको हैंडलबार के साथ Direct Drive ट्रांसमिशन देखने को मिल जाता है। इस कार्गो थ्री व्हीलर में आपको 48 V वोल्टेज वाली Lead-acid बैटरी देखने को मिल जाती है। एडाप्ट मोटर्स के इस लोडिंग थ्री व्हीलर में पार्किंग ब्रेक के साथ Drum ब्रेक्स दिए गए हैं जो टायर को तेज रफ्तार में फिसलने से बचाते हैं। एडाप्ट स्वीकार एल थ्री व्हीलर को Helical Spring + Dampener + Hydraulic Shock Absorber फ्रंट सस्पेंशन और Rigid Axle, Leaf Spring रियर सस्पेंशन में निर्मित किया गया है। कंपनी के इस इलेक्ट्रिक रिक्शा में चार्जिंग के लिए Plug & Charge – Anderson socket देखने को मिल जाते हैं। इस लोडिंग थ्री व्हीलर को डोर-टू-डोर लॉजिस्टिक्स, ई-कॉमर्स, वेस्ट मैनेजमेंट, नर्सरी, इंटरनल लॉजिस्टिक्स, फल/सब्जी विक्रेता और सुपरमार्केट के लिए आसानी से उपयोग में लिया जा सकता है।

एडाप्ट स्वीकार एल थ्री व्हीलर का प्राइस

एडाप्ट मोटर्स ने हमेशा ही अपने ग्राहकों के लिए भारतीय कमर्शियल व्हीकल मार्केट में कम कीमत के साथ शानदार रेंज और कमाल के फीचर्स वाले वाहनों को पेश किया है। कंपनी ने अपने सभी व्हीकल्स की तरह ही इस बैटरी रिक्शा का प्राइस भी किफायती रखा है। Adapt Motors ने अपने एडाप्ट स्वीकार एल थ्री व्हीलर की एक्स शोरूम कीमत 1.63 लाख से 1.76 लाख रुपये रखी है। अगर आपने भी इस लोडिंग थ्री व्हीलर को पंसद कर लिया है और आप इसे खरीदना चाहते हैं, तो हमारी ट्रक जंक्शन वेबसाइट के माध्यम से आसानी से खरीद सकते हैं।

एडाप्ट स्वीकार एल थ्री व्हीलर से जुड़े कुछ FAQ!

Q.1 एडाप्ट स्वीकार एल थ्री व्हीलर की कीमत क्या है?
Ans भारत में एडाप्ट स्वीकार एल थ्री व्हीलर का एक्स शोरूम प्राइस 1.63 लाख से 1.76 लाख रुपये रखा गया है।

Q.2 एडाप्ट स्वीकार एल थ्री व्हीलर की रेंज क्या है?
Ans एडाप्ट मोटर्स के इस कार्गो थ्री व्हीलर में आपको सिंगल चार्ज में 80 से 100 किलोमीटर की रेंज देखने को मिलती है।

Q.3 एडाप्ट स्वीकार एल थ्री व्हीलर की पेलोड क्षमता क्या है?
Ans कंपनी के इस इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर की पेलोड कैपेसिटी 500 किलोग्राम रखी गई है।

Q.4 एडाप्ट स्वीकार एल थ्री व्हीलर का जीवीडब्ल्यू क्या है?
Ans इस इलेक्ट्रिक कार्गो थ्री व्हीलर का जीवीडब्ल्यू 753 किलोग्राम रखा गया है।

Q.5 एडाप्ट स्वीकार एल थ्री व्हीलर का व्हीलबेस साइज क्या है?
Ans एडाप्ट स्वीकार एल थ्री व्हीलर को 2020 MM व्हीलबेस में निर्मित किया गया है।

ट्रक जंक्शन पर ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्समहिंद्रा, भारत बेंज और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी आप तक पहुंचाई जाती है। लोकप्रिय कमर्शियल व्हीकल सीरीज टाटा सिग्नाटाटा ऐस, अतुल जेम, अशोक लेलैंड बॉस, महिंद्रा बोलेरो, वोल्वो एफएम के सभी फीचर्स की जानकारी आपको मिलती है। 3 चक्का, 18 चक्का, 22 चक्का और 4 चक्का कमर्शियल व्हीकल की कंप्लीट रेंज यहां उपलब्ध है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।

क्या आप नया ट्रक खरीदना, डीज़ल ट्रकपेट्रोल ट्रक, इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहन या पुराना ट्रक बेचना चाहते हैं, किफायती मालाभाड़ा से फायदा उठाना चाहते हैं, ट्रक लोन, फाइनेंस, इंश्योरेंस, टाटा सिग्ना, अपना ट्रक चुनें व अन्य सुविधाएं बस एक क्लिक पर चाहते हैं तो देश के सबसे तेजी से आगे बढ़ते डिजिटल प्लेटफार्म ट्रक जंक्शन पर विजिट करें और अपने फायदे की हर बात जानें।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

FaceBook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube   - https://bit.ly/TruckYT

कैटेगिरी

लोकप्रिय समाचार

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Call Back Button Call Us