Detect your location
Select Your location
Clear
  • Pune
  • Bangalore
  • Mumbai
  • Hyderabad
  • Chennai
Popular Cities
Pune
Bangalore
Mumbai
Hyderabad
Chennai
Jaipur
राकेश खंडेलवाल
22 नवंबर 2024

अशोक लेलैंड ने पश्चिम बंगाल में शुरू की 5वीं डीलरशिप, एलसीवी वाहनों की मिलेगी पूरी रेंज

By राकेश खंडेलवाल News Date 22 Nov 2024

अशोक लेलैंड ने पश्चिम बंगाल में शुरू की 5वीं डीलरशिप, एलसीवी वाहनों की मिलेगी पूरी रेंज

अशोक लेलैंड का पूर्वी भारत के बाजारों में अपनी उपस्थिति मजबूत करने का लक्ष्य

हिंदूजा समूह की प्रमुख कंपनी अशोक लेलैंड अपने बिजनेस का लगातार विस्तार कर रही है। कंपनी ने पश्चिम बंगाल में अपनी 5वीं डीलरशिप का शुभारंभ किया है। सिलीगुड़ शहर में शुरू हुई इस डीलरशिप पर लाइट कमर्शियल व्हीकल (एलसीवी) की कंप्लीट रेंज मिलेगी। जिसमें दोस्त, बड़ा दोस्त, पार्टनर और एमआईटीआर आदि वाहनों की बिक्री, सर्विस व स्पेयर पार्ट्स की सुविधा मिलेगी। कंपनी का लक्ष्य पूर्वी भारत के बाजारों में अपनी उपस्थिति को मजबूत करना है।

पश्चिम बंगाल में नई डीलरशिप पर मिलेंगी ये सुविधाएं

चैनल पार्टनर हैप्पी ट्रकिंग द्वारा संचालित नई डीलरशिप ईस्टर्न बाईपास रोड, एसबीएम वेयरहाउस, भक्ति नगर, सिलीगुड़ी, जलपाईगुड़ी, पश्चिम बंगाल (734004) में स्थित है। इस डीलरशिप पर वाहन बिक्री के साथ-साथ सर्विस और स्पेयर पार्ट्स की सुविधा भी मिलेगी। कंपनी का यह विस्तारवादी कदम पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के व्यापक बाजार पर रणनीतिक फोकस को दर्शाता है। यहां बिक्री के बड़े अवसर मौजूद है, इसलिए इस क्षेत्र की विकास क्षमता ने कंपनी को लिए प्रेरित किया है। सिलीगुड़ी में नई डीलरशिप इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

एलसीवी बिजनेस प्रमुख विप्लव शाह ने कहा - हमने संभावनाओं को पहचाना है

अशोक लेलैंड के एलसीवी बिजनेस प्रमुख विप्लव शाह ने डीलरशिप के शुभारंभ अवसर पर कहा, "हम इस क्षेत्र में अपनी उपस्थिति को और मजबूत करने के लिए उत्साहित हैं। पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत हमारे लिए एक प्रमुख बाजार रहा है। हमने इस क्षेत्र की संभावनाओं को पहचाना है और हम यहां पर अवसरों को लेकर उत्साहित हैं। इस क्षेत्र पर मजबूत पकड़ बनाने के लिए काम कर रहे हैं और सिलीगुड़ी में नई डीलरशिप हमारी उपस्थिति को मजबूत करेगी।

एलसीवी सेगमेंट में 'दोस्त रेंज' और 'बड़ा दोस्त' को मिली बड़ी सफलता

अशोक लेलैंड ने हमेशा भारतीय बाजारों में एलसीवी ग्राहकों की बढ़ती जरूरतों को पूरा करने के लिए अपने उत्पादों को तैयार किया है, जो प्रतिस्पर्धी कीमतों पर उन्नत तकनीक के साथ उपलब्ध हैं। भारतीय बाजार में अब पांच लाख से अधिक एलसीवी हैं। एलसीवी सेगमेंट में अशोक लेलैंड के 'दोस्त रेंज' और 'बड़ा दोस्त' जबरदस्त सफलता हासिल कर चुके हैं। कंपनी अपने ' दोस्त रेंज ' और 'बड़ा दोस्त' की सफलता का श्रेय अपने उत्पादों की मजबूती और अपने नेटवर्क की व्यापक पहुंच को देती है। बड़ा दोस्त, दोस्त, पार्टनर और एमआईटीआर का निर्माण अशोक लेलैंड के अत्याधुनिक होसुर प्लांट में किया जाता है।

अगर आप अपने बिजनेस को आगे बढ़ाने के लिए पिकअप, इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहनों, इलेक्ट्रिक ऑटो रिक्शा, ई-रिक्शा, मिनी ट्रक, ट्रक, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर आदि खरीदना चाहते हैं या इससे जुड़े फीचर्स और कीमत की जानकारी लेना चाहते हैं तो ट्रक जंक्शन पर विजिट कर आप अपने बिजनेस के लिए सही वाहनों का चुनाव कर सकते हैं। साथ ही उस पर चल रहे ऑफर की भी जानकारी ले सकते हैं।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

 Facebook - https://bit.ly/TruckFB

☞  Instagram - https://bit.ly/TruckInstaa

 YouTube   - https://bit.ly/TruckYT

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

प्रतिक्रिया साझा करें
Left Long Arrow

Truck Assistant

Always active
cross-icon Arrow
Today, 03 Apr
Chatbot Logo
Namastey! How can i help you to find the truck?
Brands Trucks