Detect your location
Select Your location
Clear
  • Pune
  • Bangalore
  • Mumbai
  • Hyderabad
  • Chennai
Popular Cities
Pune
Bangalore
Mumbai
Hyderabad
Chennai
jaipur
Montra
27 Jan 2023
Automobile

अल्टिग्रीन नीव लो डेक थ्री व्हीलर Vs अतुल जीईएम कार्गो थ्री व्हीलर : जानें, कौनसा थ्री व्हीलर आपको रखेगा हमेशा आगे

By News Date 27 Jan 2023

अल्टिग्रीन नीव लो डेक थ्री व्हीलर Vs अतुल जीईएम कार्गो थ्री व्हीलर : जानें, कौनसा थ्री व्हीलर आपको रखेगा हमेशा आगे

जानें, स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स, कीमत आदि की तुलना

भारतीय  ट्रक व्यवसाय के अंतर्गत कार्गो थ्री व्हीलर एक सुगम, सस्ता और सबसे अच्छा ट्रांसपोर्टेशन का साधन है। यह अंतिम मील डिलीवरी के लिए सर्वाधिक उपयुक्त होने के कारण सबसे अधिक बिकने वाले वाहन भी है। भारत में थ्री व्हीलर निर्माता कंपनियों में अल्टिग्रीन और अतुल ऑटो कंपनी अपनी खास पहचान रखती हैं। इनके 3 व्हीलर मॉडल एडवांस्ड टेक्नॉलॉजी के साथ बेहतर क्वालिटी के आते हैं। यहां अल्टिग्रीन हाउस से आने वाले अल्टिग्रीन नीव लो डेक और अतुल हाउस के अतुल जीईएम कार्गो थ्री व्हीलर की तुलना की जा रही है। इनमें अल्टिग्रीन नीव लो डेक बैटरी से संचालित थ्री व्हीलर है। वहीं अतुल जीईएम  कार्गो थ्री व्हीलर डीजल से संचालित है। अल्टिग्रीन नीव लो डेक 3 व्हीलर की इंजन पावर 11 एचपी है जबकि अतुल जीईएम कार्गो थ्री व्हीलर 9.5 एचपी के साथ आता है। इन दोनो 3 व्हीलर्स की जीवीडब्ल्यू 1टन से कम है। वैसे तो ये दोनों ही  थ्री व्हीलर्स मॉडल बेहतर हैं लेकिन आप यदि कार्गो थ्री व्हीलर खरीदना चाहते हैं तो तुलनात्मक रूप से इन दोनों में जो भी श्रेष्ठ हो उसे खरीदें। ट्रक जंक्शन के इस आर्टिकल में इनके स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स, कीमत आदि के आधार पर इनकी कंपेयरिंग की जा रही है। इसे अवश्य पढ़े और शेयर करें।

इंजन और मोटर की क्षमता

अल्टिग्रीन नीव लो डेक 3 व्हीलर (Altigreen NEEV Low Deck 3 Wheeler) और अतुल जीईएम कार्गो थ्री व्हीलर (Atul GEM Cargo 3 Wheeler) में अलग-अलग संचालन सिस्टम है। अल्टिग्रीन नीव लो डेक 3 व्हीलर में 3 फेज इलेकि्ट्रक मोटर है इसके आधार पर यह 45 एनएम टॉर्क बनाता है और उच्च प्रदर्शन करता है। वहीं अतुल जीईएम कार्गो थ्री व्हीलर का इंजन बीएस 6 एमिशन नोम्र्स के साथ 4 स्ट्रॉक वाटर कूल्ड इंजन के साथ आता है। यह इंजन 23.6 एनएम टॉर्क जनरेट करता है। इससे कई कार्य बाधारहित किए जा सकते हैं। अल्टिग्रीन नीव लो डेक 3 व्हीलर में Altigreen Prana 11 kWh बैटरी आती है वहीं अतुल जीईएम कार्गो थ्री व्हीलर में 12 वी 55 एएच क्षमता की बैटरी है।

जानें, इनकी  स्पेसिफिकेशंस कंपेयरिंग

  • अल्टिग्रीन नीव लो डेक 3 व्हीलर और अतुल जीईएम कार्गो थ्री व्हीलर के स्पेसिफिकेशंस पर गौर करें तो इन दोनों के स्पेसिफिकेशंस काफी उन्नत हैं। यहां इनकी कंपेयरिंग की जा रही है जो इस प्रकार हैं-:
  • अल्टिग्रीन नीव लो डेक 3 व्हीलर की जीवीडब्ल्यू 950 केजी है जबकि अतुल जीईएम कार्गो थ्री व्हीलर की जीवीडब्ल्यू 995 केजी है, यानि जीवीडब्ल्यू में यह ज्यादा है।
  • अल्टिग्रीन नीव लो डेक 3 व्हीलर ज्यादा लोड एरिया के साथ पेश किया गया है जो एक लीडिंग कार्गो के रूप में है। वहीं दूसरी ओर अतुल जीईएम कार्गो थ्री व्हीलर को भी कंपनी ने मोर लोडिंग थ्री व्हीलर के रूप में लांच किया है।
  • अल्टिग्रीन नीव लो डेक 3 व्हीलर 2140 एमएम व्हीलबेस के साथ आता है वहीं अतुल जीईएम कार्गो थ्री व्हीलर का व्हीलबेस 2105 एमएम है जो कि तुलनात्मक रूप से कम है।
  • अल्टिग्रीन नीव लो डेक 3 व्हीलर का ग्राउंड क्लीयरेंस 220 एमएम है जबकि अतुल जीईएम कार्गो थ्री व्हीलर का ग्राउंड क्लीयरेंस 240 एमएम है।
  • दोनो ही कार्गो थ्री व्हीलर्स में एबीएस सिस्टम नहीं है।
  • इन दोनो ही थ्री व्हीलर्स का शानदार माइलेज होने कारण ये ईंधन की बचत करते हैं।

केबिन कंपेयर

अल्टिग्रीन नीव लो डेक 3 व्हीलर और अतुल जीईएम कार्गो थ्री व्हीलर के केबिन की अलग-अलग खासियतें हैं। अल्टिग्रीन नीव लो डेक 3 व्हीलर का केबिन क्लोज केबिन विद डोर आता है। यह डे केबिन के रूप में है। इसमें ड्राइवर सीट एडजस्टेबल है।  यह केबिन चेचिस के साथ है। इसमें टेलीमैटिक्स जीपीएस, व्हीकल एंड ड्राइव पैरामीटर सिस्टम और ड्राइवर इंफो डिस्प्ले सिस्टम देखने को मिलता है। इसमें दूसरी ओर अतुल जीईएम कार्गो 3 व्हीलर का केबिन डेक बॉडी ऑप्सन के साथ पेश किया गया है। इसमें Monocoque Chassis Made of Pressed Longitudinal and Cross Section दिया गया है। इसका केबिन भी डे केबिन के रूप में है।

ब्रेक सिस्टम और सस्पेंशन

अल्टिग्रीन नीव लो डेक थ्री व्हीलर में पार्किंग ब्रेक के साथ डिस्क और ड्रम ब्रेक्स देखने को मिलते है। यह फिसलन से होने वाली दुर्घटनाओं से बचाते हैं। वहीं अतुल जीईएम कार्गो थ्री व्हीलर कार्गो में पार्किंग ब्रेक के साथ हाइड्रोलिक ड्रम बेक्स सिस्टम है। यह भी दुर्घटनाओं को रोकने में सहायक हैं। इसके अलावा अल्टिग्रीन नीव लो डेक 3 व्हीलर का सस्पेंशन  विद हेलिकल सि्प्रंग  फ्रंट एवं रियर में इंडीविजुअल सस्पेंशन आता है। वहीं अतुल जीईएम कार्गो थ्री व्हीलर में फ्रंट सस्पेंशन Helical compression spring & shock absorber और रियर सस्पेंशन Rubber spring & shock absorber के साथ आता है।

गियरबॉक्स और ट्रांसमिशन

अल्टिग्रीन नीव लो डेक 3 व्हीलर में फिस्ड रेटियो सिंगल गियर मिलते हैं और इसका ट्रांसमिशन ऑटोमैटिक है। वैसे इस थ्री व्हीलर में गियर और क्लच की जरूरत नहीं पड़ती। इसका स्टीयरिंग हैंडल बार टाइप है। अतुल जीईएम कार्गो थ्री व्हीलर में 4 फॉरवर्ड + 1 रिवर्स गियर का गियरबॉक्स आता है। यह कंस्टेंट मैश मल्टी प्लेट वेट टाइप गियरबॉक्स है।

प्राइस डिफरेंस

अल्टिग्रीन नीव लो डेक 3 व्हीलर की एक्स शो रूम प्राइस 4.07 लाख से 4.08 लाख रुपये है। इसके अलावा अतुल जीईएम कार्गो थ्री व्हीलर की एक्स शोरूम कीमत 2.66 लाख रुपये से 2.96 लाख रुपये तक है। इस तरह से कीमत की तुलना में अतुल जीईएम कार्गो थ्री व्हीलर सस्ता है।

अल्टिग्रीन नीव लो डेक और अतुल जीईएम कार्गो थ्री व्हीलर से जुड़े कुछ FAQ: -

सवाल-1. अल्टिग्रीन नीव लो डेक 3 व्हीलर और अतुल जीईएम कार्गो थ्री व्हीलर में मूल अंतर क्या है?
जवाब- अल्टिग्रीन नीव लो डेक 3 व्हीलर इलेकि्ट्रक मोटर से संचालित है जबकि अतुल जीईएम कार्गो थ्री व्हीलर में डीजल इंजन है।

सवाल-2. अल्टिग्रीन नीव लो डेक 3 व्हीलर और अतुल जीईएम कार्गो थ्री व्हीलर की जीवीडब्ल्यू बताएं?
जवाब- अल्टिग्रीन नीव लो डेक 3 व्हीलर की जीवीडब्ल्यू 950 केजी है जबकि अतुल जीईएम कार्गो थ्री व्हीलर की जीवीडब्ल्यू 995 केजी है।

सवाल-3. अल्टिग्रीन नीव लो डेक 3 व्हीलर की कितना टॉर्क जनरेट करता है?
जवाब-  अल्टिग्रीन नीव लो डेक 3 व्हीलर 45 एनएम टॉर्क जनरेट करता है।

सवाल-4. अल्टिग्रीन नीव लो डेक 3 व्हीलर और अतुल जीईएम कार्गो थ्री व्हीलर में किसका  व्हीलबेस ज्यादा है?
जवाब- अल्टिग्रीन नीव लो डेक 3 व्हीलर का व्हीलबेस ज्यादा है जो कि 2140 एमएम है वहीं अतुल जीईएम कार्गो 3 व्हीलर का व्हीलबेस 2105 एमएम है।

सवाल-5. अल्टिग्रीन नीव लो डेक 3 व्हीलर की मोटर की पावर क्या है?
जवाब- अल्टिग्रीन नीव लो डेक 3 व्हीलर की मोटर की पावर 11 एचपी है।

सवाल-6. अतुल जीईएम कार्गो 3 व्हीलर और अल्टिग्रीन नीव लो डेक 3 व्हीलर में कौनसा सस्ता है?
जवाब- इनमें अतुल जीईएम कार्गो थ्री व्हीलर सस्ता है, इसकी एक्स शोरूम कीमत 2.66 - 2.96 लाख रुपये है। वहीं अल्टिग्रीन नीव लो डेक 3 व्हीलर की एक्स शोरूम प्राइस 4.07- 4.08 लाख रुपये है।

सवाल-7. अल्टिग्रीन नीव लो डेक 3 व्हीलर की बैटरी क्षमता क्या है?
जवाब- इसकी बैटरी Altigreen Prana 11 केवीएच कीआती है।

भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट ट्रक जंक्शन आपके लिए लेकर आता रहता है। भारत में नये मॉडल का मिनी ट्रक, पिकअप, टेंपो ट्रैवलर वैन, ट्रक या ट्रेलर लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की पूरी जानकारी देते हैं। देश-विदेश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। ट्रक जंक्शन पर ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा, भारत बेंज और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी आप तक पहुंचाई जाती है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।

क्या आप नया ट्रक खरीदना, डीज़ल ट्रकपेट्रोल ट्रक, इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहन या पुराना ट्रक बेचना चाहते हैं, किफायती मालाभाड़ा से फायदा उठाना चाहते हैं, ट्रक लोन, फाइनेंस, इंश्योरेंस, अपना ट्रक चुनें व अन्य सुविधाएं बस एक क्लिक पर चाहते हैं तो देश के सबसे तेजी से आगे बढ़ते डिजिटल प्लेटफार्म ट्रक जंक्शन पर विजिट करें और अपने फायदे की हर बात जानें।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

FaceBook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube   - https://bit.ly/TruckYT

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Call Back Button Call Us