महिंद्रा बोलेरो कैंपर पिकअप के बारे में Google पर पूछे जाने वाले 5 सबसे अधिक सवाल

Truck Junction Google News
महिंद्रा बोलेरो कैंपर पिकअप के बारे में Google पर पूछे जाने वाले 5 सबसे अधिक सवाल
Share News
FacebookWhatsappTwitterLinkedin

इस बोलेरो पिकअप में सेफ्टी के लिए दिए गए हैं बेहतरीन फीचर्स

इंडियन कमर्शियल व्हीकल मार्केट में महिंद्रा एंड महिंद्रा अपने वाहनों की मजबूती के लिए पहचानी जाती है। कंपनी के बोलेरो पिकअप भारत में खास लोकप्रियता हासिल करे बैठे हैं, इनका उपयोग लॉजिस्टिक्स और ऑपरेटरों के सामने आने वाली सभी समस्याओं का एक विश्वसनीय समाधान है। महिंद्रा बोलेरो कैंपर पिकअप इसका एक प्रमुख उदाहरण है। कंपनी अपने इस पिकअप के साथ कठिन परिस्थितियों में भी चलने की क्षमता और बेड़े मालिकों एवं ऑपरेटरों के लिए एक सुविधाजनक विकल्प बनाने का दावा करती है। अक्सर कई लोगों के मन में बोलेरो पिकअप को लेकर सवाल रहते हैं, जिसका जवाब ढूंढ़ने के लिए गूगल का सहारा लेते हैं। आज हम आपके लिए ट्रक जंक्शन के इस आर्टिकल में महिंद्रा बोलेरो कैंपर पिकअप से जुड़े 5 सबसे महत्वपूर्ण सवाल लेकर आए हैं।

अपनी वाणिज्यिक वाहन इतिहास की जांच करें

जांच करें जांच करें icon

वाहन परमिट की जांच करें

मान्य मार्गों, राज्यों और परमिट की स्थिति को जानें।

परमिट की जांच करें परमिट की जांच करें icon

Q.1 महिंद्रा बोलेरो कैंपर पिकअप की इंजन क्षमता क्या है?

Ans. महिंद्रा बोलेरो के इस पिकअप में आपको 4 सिलेंडर वाला m2DiCR 2.5L TB BS6 इंजन देखने को मिल जाता है, जो 75 हॉर्स पावर जनरेट करता है। कंपनी के इस पिकअप की अधिकतम टॉर्क 200 NM है, जिससे यह कठिन और चुनौतीपूर्ण रास्तों पर चलने के लिए पर्याप्त बनता है। महिंद्रा के इस पिकअप को 5 Forward + 1 Reverse गियर वाले गियरबॉक्स के साथ पेश किया है।

Q.2 क्या महिंद्रा बोलेरो कैंपर पर्याप्त सुविधाओं के साथ आता है?

Ans. बोलेरो कैंपर के इस पिकअप में आपको प्रीमियम फॉक्स लेदर सीट्स, हेडरेस्ट के साथ स्लाइडिंग और रिक्लाइनिंग फ्रंट सीट्स, पावरफुल एसी, पावर विंडो, सेंट्रल लॉकिंग सिस्टम और मोबाइल चार्जिंग पॉइंट समेत कई फीचर्स देखने को मिलते हैं, जो इसे यात्रियों की सुविधा के लिए पर्याप्त बनाती है। इसके अलावा महिंद्रा का यह बोलेरो पिकअप पावर स्टीयरिंग के साथ आता है, जिससे ड्राइवर को ड्राइव के दौरान कम से कम थकान महसूस होती है।

Q.3 क्या महिंद्रा बोलेरो कैंपर में पर्याप्त जगह है?

Ans. बोलेरो कैंपर पिकअप में कंपनी ने यात्रियों की सुविधा के अनुसार उनके कंफर्ट का खास ख्याल रखा है। इसके केबिन में आपको काफी अच्छा खासा स्पेस देखने को मिलता है। इस पिकअप की लोड बॉडी की डायमेंशन 1481 एमएम लंबाई, 1532 एमएम चौड़ाई और 750 एमएम ऊंचाई रखी गई है। यह महिंद्रा पिकअप 1000 किलोग्राम पेलोड क्षमता के साथ आता है, इसकी मदद से आप एक बार में अधिक माल की डिलीवरी कर सकते हैं।

Q.4 महिंद्रा बोलेरो कैंपर पिकअप कितना सुरक्षित है?

Ans. महिंद्रा का बोलेरो कैंपर ELR सीट बेल्ट के साथ आता है, इसमें आपको इम्मोबिलाइज़र और एक मजबूत फ्रंट-नोज़ जैसे कई सेफ्टी फीचर्स देखने को मिल जाते हैं। कंपनी के इस पिकअप को 3014 एमएम व्हीलबेस के साथ निर्मित किया गया है। महिंद्रा बोलेरो पिकअप को Coil springs in gold leaf spring in 2WD/4WD फ्रंट सस्पेंशन और Rigid axle with leaf spring रियर सस्पेंशन के साथ पेश किया गया है। इस पिकअप में Disc/Drum ब्रेक्स दिए गए हैं।

Q.5 भारत में महिंद्रा बोलेरो कैंपर पिकअप की कीमत क्या है?

Ans. महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपने इस महिंद्रा बोलेरो कैंपर पिकअप का एक्स शोरूम प्राइस 9.27 लाख से 9.76 लाख रुपये रखा गया है। यदि आप इस पिकअप का ऑन रोड प्राइस जानना चाहते हैं, तो हमारी ट्रक जंक्शन वेबसाइट के माध्यम से आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। यहां आप महिंद्रा बोलेरो कैंपर पिकअप को कम डाउनपेमेंट और आसान EMI पर भी खरीद सकते हैं।

ट्रक जंक्शन आपके लिए भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट लेकर आता रहता है। भारत में किसी भी ब्रांड का नया ई रिक्शा, 3 व्हीलर, पिकअप, मिनी ट्रक, टेंपो ट्रैवलर, ट्रक, ट्रेलर, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर के लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की संपूर्ण जानकारी देते है। देश-विदेश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। इसके अलावा, ट्रक जंक्शन पर ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी प्रकाशित की जाती है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल होती है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

Facebook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube   - https://bit.ly/TruckYT

Subscribe image
कोई अपडेट मिस न करें
ट्रक जंक्शन से नवीनतम अपडेट प्राप्त करें

इसी तरह के टिपर

सभी टिपर देखें

में अशोक लेलैंड 1920 4x2 की कीमत

अपना शहर/राज्य/जिला दर्ज करें

Location icon
श्योपुर
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
टोंक
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
करौली
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
बूंदी
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
कोटा
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
बरन
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*