Detect your location

Select Your location

Popular City

  • Pune
  • Bangalore North
  • Mumbai
  • Hyderabad
  • Chennai
Detect your location Detect your location
Popular City
Pune
Bangalore
Mumbai
Hyderabad
Chennai
jaipur
पियाजियो आपे ई सिटी एफएक्स मैक्स ऑटो रिक्शा : सिंगल चार्च में 145 से 150 km की शानदार रेंज भारतबेंज 1926 सी VS अशोक लेलैंड 1920 4x2 : कौनसा है अधिक शक्तिशाली टिपर वोल्वो ट्रक्स ने लॉन्च किया नया सेफ्टी सिस्टम : पैदल चलने वाले और साइकिल चालक होंगे सुरक्षित अशोक लेलैंड दोस्त सीएनजी Vs महिंद्रा सुप्रो प्रॉफिट ट्रक मिनी सीएनजी : कौनसा है प्रॉफिटेबल मिनी ट्रक भारत में इलेक्ट्रिक ट्रकों का भविष्य : 2030 तक 20 से 25% बिक्री बढ़ने की उम्मीद टाटा विंगर टूरिस्ट/स्टाफ : ज्यादा माइलेज, बेस्ट कंफर्ट और अधिक कमाई भारतबेंज 1217सी : 3900 CC इंजन में 13 टन का पावरफुल टिपर टॉप 5 टाटा टिपर्स : शानदार पावर के साथ बेस्ट परफॉर्मेंस

एरो इको ई रिक्शा : किफायती दाम में 100 से 120 km की रेंज

News Date 19 Mar 2023

एरो इको ई रिक्शा : किफायती दाम में 100 से 120 km की रेंज
TATA INTRA V50

जानें, एरो इको ई रिक्शा के स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत

भारत में नया कारोबार शुरू करने वालों के लिए बैटरी रिक्शा एक बेहतर विकल्प बन कर उभर रहा है। देशभर में अधिकतर लोगों को इससे रोजगार मिला है। इन्हें जितना खरीदना आसान है उतना ही ये ऑपरेट करने में भी आसान है। इलेक्ट्रिक रिक्शा सार्वजनिक परिवहन के रूप में उभरकर सामने आ रहा है। यदि आप भी अपना खुद का बिजनेस शुरू करना चाहते हैं और एक इलेक्ट्रिक रिक्शा की तलाश में है तो आपके लिए एरो इको ई रिक्शा को चुनना बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। कंपनी का यह बैटरी रिक्शा किफायती कीमत के साथ-साथ पावरफुल रेंज में आता है। ट्रक जंक्शन के इस आर्टिकल में आज हम आपको एरो इको ई रिक्शा के स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत की जानकारी देने जा रहे हैं।

एरो इको ई रिक्शा के स्पेसिफिकेशन्स

ARROW EV कंपनी के इस इलेक्ट्रिक रिक्शा में आपको बैटरी से चलने वाली 1000 W मोटर देखने को मिलती है, जो इसे कठिन रास्तों में उच्च प्रदर्शन प्रदान करती है। कंपनी के इस बैटरी रिक्शा की अधिकतम स्पीड 80 KMPH रखी गई है। अपने एरो इको ई रिक्शा के साथ कंपनी सिंगल चार्ज में 100 से 120 किलोमीटर की रेंज देने का दावा करती है, जिससे आपकी बचत अधिक होने लगती है और कमाई दोगुनी हो जाती है। कंपनी के इस इलेक्ट्रिक रिक्शा में ड्राइवर सीट के अलावा 4 पैसेंजर के लिए कंफर्टेबल सीट्स देखने को मिलती है। इस बैटरी रिक्शा में यात्रा करने वालों को कंपन और शोर मुक्त सफर का एक्सपीरियंस मिलता है। कंपनी के इस इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर में 3.75X12 फ्रंट और रियर टायर दिए गए हैं।

एरो इको ई रिक्शा के फीचर्स

एरो इको इलेक्ट्रिक रिक्शा में आपको हैंडलबार देखने को मिल जाता है। कंपनी के इस बैटरी रिक्शा में पार्किंग ब्रेक के साथ Drum ब्रेक्स दिए गए हैं। इस बैटरी रिक्शा में फ्रंट और रियर इंडिकेटर लाइट के लिए गार्ड दिए गए हैं, जो इसके इंडिकेटर को टूटने से बचाते हैं। इसके फ्रंट में आपको एक मजबूत और बड़ी विंडशील्ड देखने को मिल जाती है। कंपनी ने अपने इस एरो इको ई रिक्शा को काफी आकर्षक लुक में पेश किया है। पहली नजर में देखने वाले अधिकतर लोग इसे पंसद कर लेते हैं और इसे खरीदना चाहते हैं। इसके फ्रंट में आपको एक बड़ी हेडलाइट भी देखने को मिल जाती है, जो ड्राइवर की विजिबिलिटी को बढ़ाने में मदद करती है। इस इलेक्ट्रिक रिक्शा में डिजीटल मीटर, फ्रंट बास्केट, टूल किट, एफएम विद यूएसबी, बोतल होल्डर, चार्जिंग के साथ मोबाइल होल्डर, फ्रंट और रियर ब्रांडिंग लाइट, रूफ ब्रेक लाइट, फर्स्ट एड किट, लाइसेंस प्लेट लाइट और केबिन लाइट जैसे शानदार फीचर्स देखने को मिल जाते हैं।

एरो इको ई रिक्शा का प्राइस

भारतीय कमर्शियल व्हीकल मार्केट में किफायती कीमत के साथ शानदार रेंज और फीचर्स वाले इलेक्ट्रिक वाहन को निर्मित करने के लिए एरो ईवी कंपनी पहचानी जाती है। कंपनी ने अपने सभी इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की तरह ही इस बैटरी रिक्शा का प्राइस भी कम रखा है। Arrow EV ने अपने एरो इको ई रिक्शा की एक्स शोरूम कीमत 1.15 लाख से 1.18 लाख रुपये रखी है। कंपनी अपने इस बैटरी रिक्शा के साथ मोटर की 12 महीने, कंट्रोलर की 12 महीने, SMPS चार्ज की 12 महीने और बैटरी की 6/12 महीने की वारंटी देती है। यदि आपने भी अपनी सुविधा के अनुसार इस इलेक्ट्रिक रिक्शा को खरीदने का मन बना लिया है तो आप हमारी ट्रक जंक्शन वेबसाइट के माध्यम से आसानी से इस एरो इको ई रिक्शा को खरीद सकते है।

एरो इको ई रिक्शा से जुड़े FAQ!

Q.1 एरो इको ई रिक्शा की कीमत क्या है?
Ans भारत में एरो इको ई रिक्शा का एक्स शोरूम प्राइस 1.15 लाख से 1.18 लाख रुपये रखा गया है।

Q.2 एरो इको ई रिक्शा की रेंज क्या है?
Ans कंपनी अपने इस इलेक्ट्रिक रिक्शा के साथ सिंगल चार्ज में 100 से 120 किलोमीटर की रेंज देने का दावा करती है।

Q.3 एरो इको ई रिक्शा की अधिकतम स्पीड क्या है?
Ans एरो ईवी कंपनी के इस बैटरी रिक्शा की अधिकतम स्पीड 80 KMPH रखी गई है।

Q.4 एरो इको ई रिक्शा के बैटरी की वारंटी क्या है?
Ans कपंनी अपने इस इलेक्ट्रिक रिक्शा के साथ बैटरी की 6/12 महीने की वारंटी देती है। 

ट्रक जंक्शन पर ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्समहिंद्रा, भारत बेंज और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी आप तक पहुंचाई जाती है। लोकप्रिय कमर्शियल व्हीकल सीरीज टाटा सिग्नाटाटा ऐस, अतुल जेम, अशोक लेलैंड बॉस, महिंद्रा बोलेरो, वोल्वो एफएम के सभी फीचर्स की जानकारी आपको मिलती है। 3 चक्का, 18 चक्का, 22 चक्का और 4 चक्का कमर्शियल व्हीकल की कंप्लीट रेंज यहां उपलब्ध है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।

क्या आप नया ट्रक खरीदना, डीज़ल ट्रकपेट्रोल ट्रक, इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहन या पुराना ट्रक बेचना चाहते हैं, किफायती मालाभाड़ा से फायदा उठाना चाहते हैं, ट्रक लोन, फाइनेंस, इंश्योरेंस, टाटा सिग्ना, अपना ट्रक चुनें व अन्य सुविधाएं बस एक क्लिक पर चाहते हैं तो देश के सबसे तेजी से आगे बढ़ते डिजिटल प्लेटफार्म ट्रक जंक्शन पर विजिट करें और अपने फायदे की हर बात जानें।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

FaceBook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube   - https://bit.ly/TruckYT

Tata Yodha 2.0

अन्य समाचार

acko_drive

टूल फॉर हेल्प

Tata-Signa 3518T
Cancel

अपना सही ट्रक ढूंढें

नए ट्रक

ब्रांड्स

पुराना ट्रक