Mahindra UDO vs OSM Stream: किस इलेक्ट्रिक ऑटो से होगी ज्यादा कमाई?भारत में इलेक्ट्रिक ट्रकों का विस्तार तेज, अक्टूबर 2026 में 8,000 ट्रकों के लिए दो बड़े एमओयूलंबी रेंज वाला इलेक्ट्रिक ऑटो 2026: बजाज वेगो पी9018 vs पियाजियो आपे ई-सिटी अल्ट्रानया इलेक्ट्रिक कार्गो 3-व्हीलर खरीदें या फाइनेंस पर लें? कीमत, EMI और मुनाफे का पूरा हिसाबपुराने कमर्शियल वाहनों को रिप्लेस करेगी Blue Energy Motors: परिवर्तन योजना में हुई शामिलYoudha ePod G इलेक्ट्रिक कार्गो वाहन लॉन्च, 180 KM की रेंज, 545 KG पेलोड!750 किलो पेलोड वाले इलेक्ट्रिक मिनी ट्रक: Tata Ace Pro EV vs Mahindra Zeo कौनसा मॉडल चुनें?सिंगल चार्ज में कितने रुपए कमाएगा इलेक्ट्रिक ऑटो? Mahindra UDO, Bajaj GoGo और TVS King EV Max की तुलना

अशोक लेलैंड 1922 4x2 cng : 1150 km की हाई रेंज का जानदार ट्रक

Truck Junction Google News
अशोक लेलैंड 1922 4x2 cng  : 1150 km की हाई रेंज का जानदार ट्रक
Share News
FacebookWhatsappTwitterLinkedin

अशोक लेलैंड 1922 4x2 cng ट्रक देगा ज्यादा से ज्यादा मुनाफा

भारतीय ट्रक बाजार में आजकल सीएनजी फ्यूल वाले ट्रकों को ज्यादा पसंद किया जा रहा है। वैकल्पिक ईंधन के रूप में सीएनजी सबसे कारगर मानी जाती है। cng का यूज करने से वाहन अधिक माइलेज प्रदान करता है। वहीं सीएनजी पर्यावरण के भी अनुकूल है। आपको भी यदि ट्रक बिजनेस में डीजल और पेट्रोल से संचालित वाहनों से खास फायदा होता नहीं दिख रहा है तो इन ट्रकों को जल्द बदल डालिए। यहां ट्रक जंक्शन के इस आर्टिकल में आज हम आपको एक ऐसे सीएनजी ट्रक के बारे में खास जानकारी दे रहे हैं जो सीएनजी की फुल फिलिंग में 1150 km तक की हाई माइलेज प्रदान कर सकता है। भारत की दूसरी सबसे बड़ी कमर्शियल व्हीकल निर्माता और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ट्रकों के बिजनेस में तेजी से आगे बढ़ रही अशोक लेलैंड कंपनी का लेटेस्ट मॉडल अशोक लेलैंड 1922 4x2 सीएनजी ट्रक हाल ही लांच किया गया है। यह वर्ष 2023 का शानदार सीएनजी ट्रक है। इस ट्रक में आपको इतनी सारी खूबियां देखने को मिलेंगी कि आप हैरत में रह जाएंगे।  इसके स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स गजब के आते हैं। यह ट्रक हाई आउटपुट इंजन के साथ आता है। इसकी पावर 220 hp है वहीं कंपनी ने इसे बेहतरीन तरीके से डिजायन किया है। इसकी जीवीडब्ल्यू और लोडिंग कैपेसिटी भी पर्याप्त आती है। अशोक लेलैंड कंपनी ने अपने नये ट्रक प्रोडक्ट अशोक लेलैंड 1922 4x2 सीएनजी ट्रक में वह पुराना एफईएस यानी  काउल यूज किया है जो पहले भी ग्राहकों की जबर्दस्त पसंद रहा है।

अपनी वाणिज्यिक वाहन इतिहास की जांच करें

जांच करें जांच करें icon

वाहन परमिट की जांच करें

मान्य मार्गों, राज्यों और परमिट की स्थिति को जानें।

परमिट की जांच करें परमिट की जांच करें icon

एच सीरीज का हाई टॉर्क इंजन

अशोक लेलैंड को एक से बढ़ कर एक बेहतर ट्रकों के मॉडल पेश करने की महारत हासिल है। यह ट्रकों के इंजन को ज्यादा पावरफुल बनाने के लिए नये इनोवेशन करता है इसीलिए अशोक लेलैंड 1922 4x2 सीएनजी ट्रक का इंजन H6 CNG Engine के रूप में पेश किया गया है। यह बहुत ही प्रसिद्ध इंजन है जो हर प्रकार के कठिन कार्यों को बाधारहित पूरा करता है। इससे 700 nm का टॉर्क जनरेट होता है। इसमें काफी इफेक्टिव क्लच आपको मिलेगा। वहीं इसकी फ्यूल टैंक कैपेसिटी 570 To 1200 Ltrs.में आती है। वैसे बता दें कि कंपनी ने इस ट्रक के लिए फ्यूल टैंक कैपेसिटी के कई विकल्प रखें हैं इनमें 570 लीटर से लेकर 750 लीटर, 780 लीटर से लेकर 840 लीटर के भी फ्यूल कैपेसिटी के विकल्प हैं। ग्राहक मनचाहे विकल्प को चुन सकते हैं।

टेबल-इंजन और मुख्य स्पेसिफिकेशंस

व्हीकल का नाम अशोक लेलैंड 1922 4x2 सीएनजी ट्रक
इंजन H6 CNG Engine
टॉर्क 700 nm
फ्यूल टैंक कैपेसिटी 570 - 1200 Ltrs
माइलेज 1150 km फुल फिलिंग

गुड फ्रंट बॉडी लुकिंग

Ashok Leyland 1922 4X2 CNG Truck

अशोक लेलैंड 1922 4x2 सीएनजी ट्रक की फ्रंट बॉडी लुकिंग काफी आकर्षक बनाई गई है। इसमें आपको तीन ग्रिल के साथ ब्लैक कलर में मजबूत बंपर मिलता है। वहीं दो हैडलैंप और साइड में दो इंडीकेटर्स दिए गए हैं। रिफ्लेक्टर और हैवी डिवाइस है। इससे सेफ्टी कंफर्म होती है।

ज्यादा लोड बॉडी स्पेन विकल्प

अशोक लेलैंड 1922 4x2 सीएनजी ट्रक को कंपनी ने ज्यादा लोड बॉडी स्पेन विकल्प के साथ पेश किया है। यह ट्रक 20 से 32 फीट लोड बॉडी स्पेन के साथ निर्मित है। ग्राहकों की सुविधा और पसंद के अनुसार कंपनी ने लोड बॉडी विकल्प प्रदान किए हैं।

यूटिलिटी/ एप्लीकेशंस

अशोक लेलैंड 1922 4x2 सीएनजी ट्रक का उपयोग आप एफएमसीजी, मार्केट लोड, पार्सल, ऑटो पार्ट्स आदि के परिवहन के लिए ज्यादा किया सकता है।

6 चक्के का है यह ट्रक

अशोक लेलैंड 1922 4x2 सीएनजी ट्रक 6 चक्के में आता है। इसमें 4 टायर रियर और दो फ्रंट टायर होते हैं। ये टायर हर प्रकार के रास्तों पर अधिक भार के दौरान भी बेहतर प्रदर्शन करते हैं।

कीमत

अशोक लेलैंड 1922 4x2 सीएनजी ट्रक हाल ही लांच हुआ है। कंपनी ने इसकी प्राइस जारी नहीं की है। वैसे ट्रक बाजार में कयास लगाए जा रहे हैं कि यह ट्रक 25-30 लाख रुपये कीमत पर मिल सकता है। आपको यदि इसकी ऑन रोड कीमत पता करनी है तो ट्रक जंक्शन की विजिट अवश्य करें।

Faq- अशोक लेलैंड 1922 4x2 सीएनजी ट्रक के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले सवाल इस प्रकार हैं-:

Q.-1 अशोक लेलैंड 1922 4x2 सीएनजी ट्रक के इंजन की पावर क्या है?

Ans- यह ट्रक 220 hp पावर जनरेट करता है।

Q.-2 अशोक लेलैंड 1922 4x2 सीएनजी ट्रक कितने चक्के का है?

Ans- यह 6 चक्का ट्रक में आता है।

Q.-3 अशोक लेलैंड 1922 4x2 सीएनजी ट्रक की फ्यूल टैंक कैपेसिटी कितनी है?

Ans- इसमें 570 -1200 लीटर फ्यूल टैंक कैपेसिटी है।

Q.-4  अशोक लेलैंड 1922 4x2 सीएनजी ट्रक की माइलेज क्या है?

Ans- इस सीएनजी ट्रक की शानदार माइलेज 1150 kmफुल फिलिंग है।

Q.-5  अशोक लेलैंड 1922 4x2 सीएनजी ट्रक के इंजन के बारे में बताएं?

Ans- यह ट्रक H6 CNG Engine के साथ निर्मित किया गया है। 

ट्रक जंक्शन आपके लिए भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट लेकर आता रहता है। भारत में किसी भी ब्रांड का नया ई रिक्शा, 3 व्हीलर, पिकअप, मिनी ट्रक, टेंपो ट्रैवलर, ट्रक, ट्रेलर, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर के लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की संपूर्ण जानकारी देते है। देश-विदेश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। इसके अलावा, ट्रक जंक्शन पर ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी प्रकाशित की जाती है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल होती है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

☞ Facebook - https://bit.ly/TruckFB

☞  Instagram - https://bit.ly/TruckInsta

☞ YouTube   - https://bit.ly/TruckYT

Subscribe image
कोई अपडेट मिस न करें
ट्रक जंक्शन से नवीनतम अपडेट प्राप्त करें

इसी तरह के टिपर

सभी टिपर देखें

में अशोक लेलैंड 1920 4x2 की कीमत

अपना शहर/राज्य/जिला दर्ज करें

Location icon
राजनंदगांव
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
दुर्ग
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
बेमेतरा
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
रायपुर
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
कवर्धा
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*