Detect your location
Select Your location
Clear
  • Pune
  • Bangalore
  • Mumbai
  • Hyderabad
  • Chennai
Popular Cities
Pune
Bangalore
Mumbai
Hyderabad
Chennai
jaipur
Montra
नई सॉफ्टवेयर तकनीक से लैस ट्रक बनाने के लिए वोल्वो ग्रुप और डेमलर के बीच एग्रीमेंट फाडा कंबाइंड कमर्शियल व्हीकल सेल्स रिपोर्ट अप्रैल 2024 : 261,519 यूनिट्स बेचे गाड़ियों के इंश्योरेंस को लेकर सुप्रीम कोर्ट की बड़ी टिप्पणी, हो जाएं अलर्ट इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर में मिलेंगे लेटेस्ट सॉफ्टवेयर, अल्टीग्रीन यूजर्स को मिलेगा फायदा कमर्शियल वाहनों में होने चाहिए ये 5 फीचर्स, आपका काम करेंगे आसान छोटे कमर्शियल वाहनों पर नए ऑफर के साथ एंट्री लेगी मुरुगप्पा ग्रुप महिंद्रा का नया मेटल बॉडी ट्रेओ प्लस ई-ऑटो हुआ लांच, जानें कीमत सेकेंडों में चार्ज होगी ईवी की बैटरी, कोरियाई वैज्ञानिकों की बड़ी खोज
23 Nov 2023
Automobile

अशोक लेलैंड 3520 8×2 टिपर : 12 चक्का वाला सबसे पावरफुल टिपर

By News Date 23 Nov 2023

अशोक लेलैंड 3520 8×2 टिपर : 12 चक्का वाला सबसे पावरफुल टिपर

अशोक लेलैंड के इस टिपर से हेवी लोडिंग होगी आसान, सबसे दमदार टिपर

अगर आप अपने नए बिजनेस के लिए हेवी लोडिंग टिपर खरीदना चाहते हैं, या अपने पुराने बिजनेस को आगे बढ़ाने के लिए हेवी लोडिंग टिपर की खोज में हैं, जो बेहद किफायती हो, ज्यादा से ज्यादा वजन ले जाने में सक्षम हो, तो यह पोस्ट आप पूरा जरूर पढ़ें। भारत की प्रसिद्ध ट्रक निर्माता कंपनी अशोक लेलैंड के बेहतरीन हेवी लोडिंग टिपर्स में से एक अशोक लेलैंड 3520 8×2 टिपर है। यह डीजल इंजन से चलने वाला एक बेहतरीन टिपर है। साथ ही जबरदस्त पावर का इसमें इंजन भी मौजूद है। शानदार सेफ्टी फीचर्स एवं जबरदस्त माइलेज की वजह से यह हेवी लोडिंग टिपर भारत में काफी प्रसिद्ध है। इस टिपर की कीमत की बात करें तो यह 38.13 लाख रुपए की कीमत से शुरू होती है। 

ट्रक जंक्शन के इस पोस्ट में हम अशोक लेलैंड 3520 8×2 टिपर के बारे में, टिपर की खासियत, टिपर के नवीनतम फीचर्स, फायदे आदि की जानकारी दे रहे हैं।

क्या है अशोक लेलैंड 3520 8×2 टिपर की खासियत?

अशोक लेलैंड 3520 8×2 टिपर एक बेहतरीन हेवी लोडिंग टिपर है। जिसमें 200 एचपी का जबरदस्त पावर मौजूद है। इस टिपर के व्हीलबेस की बात करें तो यह 5450 mm का है। एच सीरीज का बीएस - VI उत्सर्जन मानकों वाला दमदार इंजन इसमें लगा हुआ है। 300 लीटर का ईंधन टैंक क्षमता मौजूद है जिससे यह व्हीकल लंबी दूरी तक का सफर तय करने में सक्षम है। इसके अतिरिक्त भी इस पावरफुल ट्रक की कुछ खासियत है, जैसे :

  • यह ट्रक एक 12 व्हीलर टिपर है

  • 60 किलोमीटर प्रति घंटा की अधिकतम चाल से सफर करने में यह सक्षम है

  • इंजन को पावर देने के लिए इस टिपर में 6 सिलेंडर मौजूद है

  • अधिकतम टॉर्क की बात करें तो यह ट्रक 700 न्यूटन मीटर की अधिकतम टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है

  • अच्छी टॉर्क क्षमता होने की वजह से यह ट्रक भारत के मुश्किल रोड पर चलने में सक्षम है।

अशोक लेलैंड 3520 8×2 टिपर के वेरिएंट

अशोक लेलैंड 3520 8×2 टिपर के वेरिएंट की बात करें तो इसका 1 वेरिएंट है, जो इस प्रकार है:

वेरिएंट कीमत
अशोक लेलैंड 3520 8x2 20 एम3 ₹ 38.13 लाख - ₹ 41.13 लाख

कितना होगा फायदा?

अशोक लेलैंड 3520 8×2 टिपर एक हेवी लोडिंग टिपर के तौर पर बेहतरीन माइलेज देता है। यह ट्रक 2.5 से 3.5 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देता है, जो बेहद किफायती है। अन्य टिपर की तुलना में इससे परिवहन में 10 से 15% तक अधिक बचत सुनिश्चित होता है।

कैसे उठाएं लाभ?

अगर आप अशोक लेलैंड 3520 8×2 टिपर हेवी ड्यूटी टिपर खरीदना चाहते हैं तो ट्रक जंक्शन पर अशोक लेलैंड 3520 8×2 टिपर के पेज पर जाकर आप फ्री टेस्ट ड्राइव बुक कर सकते हैं। यदि इस टिपर के बारे में ज्यादा जानकारी हासिल करना चाहते हैं या इस टिपर पर चल रहे ऑफर की जानकारी लेना चाहते हैं तो आप अशोक लेलैंड 3520 8×2 टिपर के पेज पर जाकर “ऑफर प्राप्त करें” या “चेक ऑफर” पर क्लिक करके, मांगी गई जानकारी भर कर फॉर्म सबमिट कर सकते हैं। हमारी टीम आपसे जल्द संपर्क करेगी।

भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट ट्रक जंक्शन आप तक पहुंचाता है। भारत में नये मॉडल का ऑटो रिक्शा, मिनी ट्रकपिकअपटेंपो ट्रैवलर, ट्रक, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी सभी स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत समेत पूरी जानकारी उपलब्ध करवाते हैं। देश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। ट्रक जंक्शन आप तक ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्समहिंद्रा एंड महिंद्राअशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट पहुंचाता है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं, तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें - 

Facebook - https://bit.ly/TruckFB

Instagram - https://bit.ly/TruckInsta

YouTube   - https://bit.ly/TruckYT

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Call Back Button Call Us