Mahindra UDO vs OSM Stream: किस इलेक्ट्रिक ऑटो से होगी ज्यादा कमाई?भारत में इलेक्ट्रिक ट्रकों का विस्तार तेज, अक्टूबर 2026 में 8,000 ट्रकों के लिए दो बड़े एमओयूलंबी रेंज वाला इलेक्ट्रिक ऑटो 2026: बजाज वेगो पी9018 vs पियाजियो आपे ई-सिटी अल्ट्रानया इलेक्ट्रिक कार्गो 3-व्हीलर खरीदें या फाइनेंस पर लें? कीमत, EMI और मुनाफे का पूरा हिसाबपुराने कमर्शियल वाहनों को रिप्लेस करेगी Blue Energy Motors: परिवर्तन योजना में हुई शामिलYoudha ePod G इलेक्ट्रिक कार्गो वाहन लॉन्च, 180 KM की रेंज, 545 KG पेलोड!750 किलो पेलोड वाले इलेक्ट्रिक मिनी ट्रक: Tata Ace Pro EV vs Mahindra Zeo कौनसा मॉडल चुनें?सिंगल चार्ज में कितने रुपए कमाएगा इलेक्ट्रिक ऑटो? Mahindra UDO, Bajaj GoGo और TVS King EV Max की तुलना
राकेश खंडेलवाल

टाटा ऐस गोल्ड सीएनजी 2.0 खरीदने के टॉप 5 कारण

Truck Junction Google News
टाटा ऐस गोल्ड सीएनजी 2.0 खरीदने के टॉप 5 कारण
Share News
FacebookWhatsappTwitterLinkedin

टाटा ऐस सीएनजी 2.0 बाय फ्यूल : लंबे समय का भरोसेमंद साथी, आपका अपना छोटा हाथी

टाटा मोटर्स ने हर सेगमेंट में कमर्शियल वाहनों का निर्माण कर हर वर्ग के उपभोक्ताओं का ध्यान रखा है। अगर आप मिनी ट्रक खरीदने की सोच रहे हैं तो टाटा ऐस गोल्ड सीएनजी 2.0 एक अच्छा ऑप्शन है। आप इस मिनी ट्रक से ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में लॉजिस्टिक की आवश्यकताओं को पूरा कर सकते हैं और हर महीने एक अच्छी कमाई कर सकते हैं। देशभर में लाखों उद्यमी टाटा ऐस सीरीज के वाहनों से अपनी सफलता की कहानी लिख रहे हैं। टाटा ऐस सीएनजी 2.0 बाय फ्यूल पिछले कुछ सालों में काफी लोकप्रिय हुआ है। आइए, ट्रक जंक्शन की इस पोस्ट में टाटा ऐस गोल्ड सीएनजी 2.0 खरीदने के टॉप 5 कारणों के बारे में जानते हैं।

अपनी वाणिज्यिक वाहन इतिहास की जांच करें

जांच करें जांच करें icon

वाहन परमिट की जांच करें

मान्य मार्गों, राज्यों और परमिट की स्थिति को जानें।

परमिट की जांच करें परमिट की जांच करें icon

महंगा होने से पहले खरीदें टाटा के वाहन

1 जनवरी 2025 से टाटा कमर्शियल वाहनों की कीमत में 2 प्रतिशत की वृद्धि हो जाएगी। अगर आप 2024 के अंत तक टाटा के कमर्शियल वाहन खरीदते हैं तो आपको पुरानी कीमत ही चुकानी होगी और काफी पैसा बचा सकते हैं। टाटा ऐस सीएनजी 2.0 बाय फ्यूल मिनी की कीमत 2024 में 6.35 लाख रुपए से 6.50 लाख रुपए के बीच में है। यह इसकी एक्स शोरूम कीमत है। इसकी ऑन रोड कीमत आपके शहर व राज्य के अनुसार कुछ अलग हो सकती है। आप 20 प्रतिशत डाउन पेमेंट यानी 1 लाख 27 हजार रुपए का भुगतान करके इस मिनी ट्रक के मालिक बन सकते हैं। शेष राशि का भुगतान आप 12 हजार 85 रुपए की मासिक किस्त के साथ कर सकते हैं।

टाटा ऐस गोल्ड सीएनजी 2.0 खरीदने के प्रमुख कारण

  • दमदार इंजन : टाटा ऐस सीएनजी 2.0 में 694 सीसी का दमदार इंजन दिया गया है जो पेट्रोल में 30 पीएस की पावर निकालता है और सीएनजी में 25 पीएस की पावर निकालता है। यह गाड़ी पेट्रोल में 2500 आरपीएम पर 55 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट करती है और सीएनजी में 49 न्यूटन मीटर का। टाटा ऐस गोल्ड 2.0 बाय फ्यूल मिनी ट्रक सीएनजी में 25 एचपी और पेट्रोल में 30 एचपी इंजन के साथ उपलब्ध है।
  • शानदार माइलेज : यह सीएनजी मिनी ट्रक में ईंधन की लागत काफी कम आती है। यह सीएनजी में काफी बेहतर माइलेज देता है। इसमें 35-35 लीटर के दो सीएनजी सिलेंडर लगे हुए हैं, जिनमें एक बार सीएनजी भरवाकर लंबी दूरी को आसानी से पूरा किया जा सकता है। साथ ही इसमें 5 लीटर का पेट्रोल टैंक भी मिलता है।
  • बड़ी लोड बॉडी : इसमें 8x4 फीट की बड़ी लोड बॉडी मिलती है। इसकी बेस्ट इन क्लास पेलोड कैपेसिटी है जो 640 किलोग्राम है। यह मिनी ट्रक 1630 किलोग्राम के जीवीडब्ल्यू के साथ हर उम्मीद पर खरा उतरता है।
  • हर तरह के रास्ते का मजबूत साथी : इस सीएनजी मिनी ट्रक को किसी तरह के रास्तों पर आसानी से चलाया जा सकता है क्योंकि इसमें मजबूत लीफ स्प्रिंग के साथ 160 एमएम का ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है। इसमें आगे डिस्क ब्रेक और पीछे ड्रम ब्रेक दिए गए हैं।
  • मन की शांति के लिए लंबी वारंटी : टाटा ने अपने इस मॉडल पर 2 साल या 72000 घंटे की वारंटी दी है जो आपको मन की शांति देती है। आज लंबे समय तक सुकून से अच्छी कमाई कर सकते हैं। कम खर्च के लिए आप इसे सीएनजी में चला सकते हैं और जहां सीएनजी नहीं मिलती वहां आप पेट्रोल में चला सकते हैं।

यहां आपको  टाटा ऐस गोल्ड 2.0 बाय फ्यूल मिनी ट्रक खरीदने के कुछ प्रमुख रीजन बताए गए हैं। आप की अधिक जानकारी के लिए ट्रक जंक्शन पर विजिट कर सकते हैं।

अगर आप किसी भी कंपनी के ट्रक, मिनी ट्रक, पिकअप ट्रक, ट्रेलर, टिपर और  ट्रांजिट मिक्सर आदि कमर्शियल वाहन खरीदना चाहते हैं और आसान लोन की सुविधा का लाभ उठाना चाहते हैं तो ट्रक जंक्शन पर विजिट करें। यहां आपको कीमत, फीचर्स, वेरिएंट और स्पेशिफिकेशन्स की कंप्लीट जानकारी मिलेगी।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

Facebook - https://bit.ly/TruckFB

Instagram - https://bit.ly/TruckInsta

YouTube   - https://bit.ly/TruckYT

Subscribe image
कोई अपडेट मिस न करें
ट्रक जंक्शन से नवीनतम अपडेट प्राप्त करें

इसी तरह के टिपर

सभी टिपर देखें

में अशोक लेलैंड 1920 4x2 की कीमत

अपना शहर/राज्य/जिला दर्ज करें

Location icon
दुर्ग
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
बेमेतरा
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
धमतरी
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
राजनंदगांव
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
खैरागढ़ छुईखदान गंडाई
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
बलोदाबाजार-भाटापारा
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*