अशोक लेलैंड 3520 8×4 : 35 टन जीवीडब्ल्यू में 12 चक्का वाला शक्तिशाली टिपर

Truck Junction Google News
अशोक लेलैंड 3520 8×4 : 35 टन जीवीडब्ल्यू में 12 चक्का वाला शक्तिशाली टिपर
Share News
FacebookWhatsappTwitterLinkedin

अशोक लेलैंड 12 चक्का टिपर की ज्यादा पेलोड कैपेसिटी और माइलेज से करें ज्यादा कमाई

भारतीय ट्रांसपोर्ट इंडस्ट्री में टिपर एक बहु उपयोगी हेवी ड्यूटी कमर्शियल व्हीकल है। टिपर का उपयोग निर्माण व खनन सामग्री के परिवहन में किया जाता है। अगर एक शहर के अंदर निर्माण सामग्री जैसे रेत, बजरी, पत्थर, डस्ट आदि को एक स्थान से दूसरे स्थान पर कम खर्च में पहुंचाना हो तो टिपर सबसे बेस्ट ऑप्शन है। भारत में टिपर 4 चक्का से लेकर 22 चक्का में उपलब्ध है। अगर कीमत की बात करें तो भारत में टिपर की कीमत 7.60 लाख रुपए से शुरू होकर 96 लाख रुपए तक है। पावरफुल कमर्शियल व्हीकल टिपर की हॉर्स पावर 300 एचपी तक है। ट्रक जंक्शन की इस पोस्ट में आज हम अशोक लेलैंड 3520 8x4 टिपर 12 चक्का के सभी खास स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत की जानकारी देंगे।  

अपनी वाणिज्यिक वाहन इतिहास की जांच करें

जांच करें जांच करें icon

वाहन परमिट की जांच करें

मान्य मार्गों, राज्यों और परमिट की स्थिति को जानें।

परमिट की जांच करें परमिट की जांच करें icon

अशोक लेलैंड 3520 8×4 टिपर : ज्यादा उत्पादकता से ज्यादा कमाई

अशोक लेलैंड 3520 8×4 टिपर एक लोकप्रिय टिपर है। 12 चक्का वाला यह टिपर ज्यादा उत्पादकता, बेहतर अपटाइम और फास्ट टर्न अराउंट टाइम के साथ आता है। इसका ग्रॉस व्हीकल वेट (GVW) 35 टन है। इस टिपर में 200 एचपी का शक्तिशाली इंजन दिया गया है। बेहतर कार्यक्षमता के लिए इसमें 700 एनएम का टॉर्क दिया गया है। 27 प्रतिशत की ग्रेडेबिलिटी के साथ यह टिपर खड़ी चढ़ाई और ओवरफ्लाई पर आसानी से दौड़ता है। अधिक पेलोड कैपेसिटी के साथ यह मल्टीपरपज टिपर आपके बिजनेस को नई ऊंचाइयों पर ले जाता है। लोड बॉडी का साइज 16 m³x18 m³ x 22 m³ में दिया गया है।

ड्राइवर और वाहन की सुरक्षा के लिए बेहतरीन फीचर्स

अशोक लेलैंड 3520 8×4 टिपर 12 चक्का में ड्राइवर और वाहन की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा गया है। 6 एमएम की थिकनेस के साथ चेचिस दी गई है। इस गाड़ी में एक्सल की प्लेसमेंट बहुत सटीक दी गई है। फ्रंट सस्पेंशन सेमी-एलिप्टिक मल्टी-लीफ और पैराबोलिक स्प्रिंग्स और रियर एक्सल एनआरएस सेमी एलिप्टिक और बोगी टाइप का दिया गया है। इस टिपर में लंबी यात्रा पर सुरक्षित ड्राइविंग के लिए एबीएस (एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम) और एएसए (ऑटोमैटिक स्लैक एडजस्टर) के साथ फुल एयर डुअल लाइन ब्रेक हैं। वहीं पिछले पहियों में पार्किंग ब्रेक है। टिपर चालक के आराम और सुरक्षा के लिए इसमें एम डे, यू डे और एन डे केबिन का एसी ऑप्शन के साथ मिलता है।

अशोक लेलैंड 3520 8×4 टिपर के टॉप 5 खास फीचर्स

  • अशोक लेलैंड 3520 8×4 टिपर में 6 स्पीड और 9 स्पीड में गियर बॉक्स का ऑप्शन मिलता है।

  • डीजल टैंक की कैपेसिटी 220/300 लीटर है।

  • इस टिपर की अधिकतम स्पीड 60 किलोमीटर प्रति घंटा है।

  • यह टिपर 5250 एमएम व्हीलबेस के साथ आता है।

  • इस टिपर की एक्स शोरूम कीमत 45.18 लाख रुपये से शुरू होकर 52.18 लाख रुपये तक है।

अशोक लेलैंड 3520 8×4 टिपर के वेरिएंट

वेरिएंट एक्स शोरूम कीमत
अशोक लेलैंड 3520 टिपर 8x4 5250/कैब ₹ 45.18 - 52.18 लाख
अशोक लेलैंड 3520 टिपर 8x4 5250/16एम3 बॉक्स ₹ 45.18 - 52.18 लाख
अशोक लेलैंड 3520 टिपर 8x4 5250/18एम3 बॉक्स ₹ 45.18 - 52.18 लाख
अशोक लेलैंड 3520 टिपर 8x4 5250/20एम3 बॉक्स ₹ 45.18 - 52.18 लाख
अशोक लेलैंड 3520 टिपर 8x4 5250/22एम3 बॉक्स ₹ 45.18 - 52.18 लाख

अशोक लेलैंड 3520 8×4 टिपर सबसे अच्छी डील

अगर आप अशोक लेलैंड 3520 8×4 टिपर खरीदना चाहते हैं तो ट्रैक्टर जंक्शन पर आपको सबसे अच्छी डील मिलेगी। यहां आप अपने शहर में अशोक लेलैंड 3520 8×4 टिपर की कीमत जान सकते हैं। इसके अलावा ट्रक जंक्शन वेबसाइट पर आपको लोन व ईएमआई की सटीक जानकारी मिलती है। अगर आप अशोक लेलैंड के अलावा महिंद्रा, टाटा, वोल्वो आदि कंपनियों के कमर्शियल व्हीकल खरीदना चाहते हैं तो ट्रक जंक्शन पर विजिट करें। हमारी टीम आपकी हर तरह से सहायता करेगी।

भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट ट्रक जंक्शन आप तक पहुंचाता है। भारत में नये मॉडल का ऑटो रिक्शा, मिनी ट्रक, पिकअप, टेंपो ट्रैवलर, ट्रक, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी सभी स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत समेत पूरी जानकारी उपलब्ध करवाते हैं। देश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। ट्रक जंक्शन आप तक ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट पहुंचाता है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं, तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें - 

Facebook - https://bit.ly/TruckFB

Instagram - https://bit.ly/TruckInsta

YouTube   - https://bit.ly/TruckYT

Subscribe image
कोई अपडेट मिस न करें
ट्रक जंक्शन से नवीनतम अपडेट प्राप्त करें

इसी तरह के टिपर

सभी टिपर देखें

में अशोक लेलैंड 1920 4x2 की कीमत

अपना शहर/राज्य/जिला दर्ज करें

Location icon
भदोही
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
वाराणसी
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
आजमगढ़
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
मिर्जापुर
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
प्रतापगढ़
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
चंदौली
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*