Detect your location
Select Your location
Clear
  • Pune
  • Bangalore
  • Mumbai
  • Hyderabad
  • Chennai
Popular Cities
Pune
Bangalore
Mumbai
Hyderabad
Chennai
Jaipur
टीवीएस किंग ईवी मैक्स इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर लांच, ₹2.95 लाख की कीमत में 179 किमी की रेंज टाटा मोटर्स ने मैजेंटा मोबिलिटी को सौंपी 20 ऐस ईवी, अब तक 350 वाहनों की डिलीवरी यूलर मोटर्स को मिला हीरो का साथ, ₹638 करोड़ की फंडिंग से कंपनी को दोगुनी ग्रोथ की उम्मीद IEA रिपोर्ट : 7 लाख यूनिट बेचकर इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर का सबसे बड़ा बाजार बना भारत 15 साल पुराने 20 हजार वाहन होंगे सीज, एक साथ स्क्रैप करेगी सरकार वीई कमर्शियल व्हीकल्स ने रचा इतिहास, FY25 में LMDT सेगमेंट की नंबर 1 कंपनी बनी टाटा मोटर्स की ऑनलाइन बिक्री बढ़ी, कमर्शियल व्हीकल्स की 27% बिक्री अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भारत में इलेक्ट्रिक वाहन अब लीज पर मिलेंगे, टाटा मोटर्स और वर्टेलो ने की साझेदारी
Montra Electric Eviator
15 मई 2023

अशोक लेलैंड 3520 8x2 टिपर : 12 चक्का में 35 टन का बाहुबली टिपर

By News Date 15 May 2023

अशोक लेलैंड 3520 8x2 टिपर : 12 चक्का में 35 टन का बाहुबली टिपर

जानें, अशोक लेलैंड 3520 8x2 टिपर के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की पूरी जानकारी

भारत की दूसरी सबसे बड़ी कमर्शियल व्हीकल निर्माता कंपनी अशोक लेलैंड “आपकी जीत, हमारी जीत” की पंचलाइन पर चलते हुए उच्च गुणवत्ता के बेस्ट वाणिज्यिक वाहनों का उत्पादन करती है। यह स्मॉल और लाइट कमर्शियल व्हीकल्स के अलावा हैवी ड्यूटी के अंतर्गत ज्यादा जीवीडब्ल्यू और उच्च पेलोड कैपेसिटी के वाणिज्यिक वाहनों के निर्माण में भी अग्रणी है। इसके कई लेटेस्ट टिपर मॉडल काफी लोकप्रिय हैं। इनमें अशोक लेलैंड 3520 8x2 एक बाहुबली टिपर है, जो 12 चक्के में आता है। यह 35 टन जीवीडब्ल्यू का एक पावरफुल टिपर है। इसे ब्रिज, इमारत, सड़क आदि की निर्माण सामग्री जैसे सीमेंट, रोड़ी, गिटि्टयां, पत्थर, रेत, इंडस्ट्रीयल गुड्स के परिवहन के लिए खूब उपयोग किया जाता है। यहां ट्रक जंक्शन की इस पोस्ट में आपको इसके स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स, माइलेज, कीमत आदि की पूरी जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है। इसे अवश्य पढ़ें और शेयर करें।

इंजन परफॉर्मेंस

अशोक लेलैंड 3520 8x2 टिपर का इंजन काफी पावरफुल है। यह 5660 cc कैपेसिटी का  H series BS6 with i-Gen6 technology से निर्मित इंजन है। इससे 200 hp पावर मिलती है और यह ट्रक 700 Nm का अधिकतम टॉर्क जनरेट करता है। इसे 380 mm डाया- सिंगल प्लेट, ड्राई टाइप विद क्लच बूस्टर के साथ अलाइंड किया गया है। शक्तिशाली इंजन के कारण यह हाई पेलोड के साथ आसानी से ड्राइव करता है। इसकी फ्यूल टैंक कैपेसिटी 300 लीटर रखी गई है।

गियरबॉक्स एवं स्टीयरिंग

अशोक लेलैंड 3520 8x2 टिपर में एफजीआर 9.01: 1, 6 फॉरवर्ड और एक रिवर्स का गियरबॉक्स आता है। इस ट्रक में आपको हाइड्रोलिक एसिस्टेड पावर स्टीयरिंग देखने को मिल जाता है। वहीं  इसमें ट्रांसमिशन मैन्युअल दिया गया है।

माइलेज

अशोक लेलैंड 3520 8x2 टिपर फ्यूल एफिशिएंट इंजन के कारण अन्य टिपर की तुलना में अधिक माइलेज प्रदान करता है। इसकी माइलेज 2.5 से 3.5 kmpl है। यह ईंधन की बचत करता है और इसमें मेंटीनेंस लागत भी कम आती है।

बॉडी केबिन

अशोक लेलैंड 3520 8x2 टिपर का केबिन बॉक्स बॉडी ऑप्शन वाला है। इसमें चेचिस विद केबिन आता है। वहीं यह केबिन जी-इकोनॉमी काउल, एम इकॉनामी केबिन, यू वेल्यू केबिन और एन-प्रीमियम  केबिन टाइप का है। केबिन में पर्याप्त स्पेस मिलता है।

ABS सहित हाई ब्रेक सिस्टम

अशोक लेलैंड 3520 8x2 टिपर में जो ब्रेक सिस्टम है, उसमें रियर व्हील में केवल पार्किंग ब्रेक दिए गए हैं जबकि फुल एयर ड्यूल लाइन ब्रेक्स विद एएसए एबीएस ब्रेक सिस्टम है। बेहतर ब्रेक सिस्टम के कारण यह टिपर दुर्गम रास्तों और फिसलन वाली सड़कों पर भी सेफ्टी प्रदान करता मस्ती से चलता है। 

सस्पेंशन

अशोक लेलैंड 3520 8x2 टिपर में फ्रंट सस्पेंशन सेमी एलिप्टिकल मल्टी लीफ, ऑप्शनल-पैराबोलिक है। वहीं रियर सस्पेंशन नॉन रिएक्टिव सस्पेंशन एनआरएस सेमी एलिप्टिक सस्पेंशन है।

बड़ा व्हीलबेस

यह टिपर बड़े व्हीलबेस के साथ पेश किया गया है। इसमें 5450 mm का व्हीलबेस है। इससे ड्राइवर को यह टिपर चलाते समय हाई ड्राइविंग बेलेंस मिलता है। यह गाड़ी को ढलान या चढ़ाई पर ले जाते समय मददगार है। वहीं इसमें 19 प्रतिशत / 27 प्रतिशत ग्रेडेबिलिटी का भी विकल्प आता है। यह पहाड़ी ढलानों और कठिन चढ़ाई पर ड्राइव को आसान करता है।

मजबूत ग्रिप वाले टायर

अशोक लेलैंड 3520 8x2 टिपर में 295/ 95 डी 20 फ्रंट टायर और 295 / 95 डी 20 रियर टायर आते हैं। यह 12 व्हीलर का टिपर है। ये टायर कॉन्फ्रिगरेशन के साथ हैं जो सड़क पर मजबूत पकड़ प्रदान करते हैं।

अशोक लेलैंड 3520 8x2 टिपर की कीमत

आप अगर अशोक लेलैंड 3520 8x2 टिपर खरीदना चाहते हैं तो इसकी एक्स शोरूम कीमत 38.13 लाख  से 41.13 लाख रुपये रखी गई है। इसकी ऑन रोड प्राइस जानने के लिए ट्रक जंक्शन की वेबसाइट पर विजिट करें। यहां आपको भारत की सभी कमर्शियल ब्रांड्स के हर कैटेगरी के नये और पुराने ट्रक मॉडल वाजिब कीमत पर मिल जाते हैं।

वेरिएंट

अशोक लेलैंड 3520 8x2 टिपर में 1 वेरिएंट आता है। 

अशोक लेलैंड 3520 8x2 20 m3

अशोक लेलैंड 3520 8x2 टिपर के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले सवाल-

सवाल - 1 अशोक लेलैंड 3520 8x2 टिपर कितनी जीवीडब्ल्यू में आता है?

जवाब - यह टिपर 35 टन जीवीडब्ल्यू का है।

सवाल - 2. अशोक लेलैंड 3520 8x2 टिपर का इंजन कितना टॉर्क जनरेट करता है?

जवाब - इस टिपर का इंजन 700 nm टॉर्क जनरेट करता है।

सवाल - 3. अशोक लेलैंड 3520 8x2 टिपर का व्हीलबेस कितना है?

जवाब - इसका व्हीलबेस 5450 mm है।

सवाल - 4. अशोक लेलैंड 3520 8x2 टिपर की माइलेज कितनी है?

जवाब - यह टिपर 2.5 से 3.5 kmpl माइलेज प्रदान करता है।

सवाल - 5. अशोक लेलैंड 3520 8x2 टिपर की कीमत क्या है?

जवाब - यह टिपर 38.13 लाख रुपये से 41.13 लाख रुपये की एक्स शोरूम प्राइस पर उपलब्ध है।

ट्रक जंक्शन आपके लिए भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट लेकर आता रहता है। भारत में किसी भी ब्रांड का नया ई रिक्शा, 3 व्हीलर, पिकअप, मिनी ट्रक, टेंपो ट्रैवलर, ट्रक, ट्रेलर, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर के लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की संपूर्ण जानकारी देते है। देश-विदेश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। इसके अलावा, ट्रक जंक्शन पर ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी प्रकाशित की जाती है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल होती है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

Facebook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube   - https://bit.ly/TruckYT

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Left Long Arrow

Truck Assistant

Always active
cross-icon Arrow
Today, 03 Apr
Chatbot Logo
Namastey! How can i help you to find the truck?
Brands Trucks