Detect your location
Select Your location
Clear
  • Pune
  • Bangalore
  • Mumbai
  • Hyderabad
  • Chennai
Popular Cities
Pune
Bangalore
Mumbai
Hyderabad
Chennai
jaipur
Montra
20 Feb 2023
Automobile

अशोक लेलैंड 3520 ट्विन स्टीयरिंग ट्रक : शानदार माइलेज वाला 12 चक्का ट्रक

By News Date 20 Feb 2023

अशोक लेलैंड 3520 ट्विन स्टीयरिंग ट्रक : शानदार माइलेज वाला 12 चक्का ट्रक

अशोक लेलैंड 3520 ट्विन स्टीयरिंग ट्रक के स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत

हिंदुजा समूह की प्रमुख कंपनी अशोक लेलैंड भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट में अपने वाहन की मजबूती और लेटेस्ट फीचर्स के लिए पहचानी जाती है। कंपनी हमेशा ही अपने ग्राहकों की सुविधा और उनकी सुरक्षा का ख्याल रखती आई है। देश में अशोक लेलैंड के पिकअप, मिनी ट्रक, ट्रक और ट्रेलर काफी आसानी से देखने को मिल जाते हैं। भारत में कंपनी के व्हीकल्स की लोकप्रियता का एक मुख्य कारण इनकी कीमत भी है, अशोक लेलैंड अपने हर सेगमेंट के व्हीकल को किफायती दाम में ही लॉन्च करती है। कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट में कंपनी के टॉप मॉडल्स ट्रक में से एक अशोक लेलैंड 3520 ट्विन स्टीयरिंग ट्रक भी है। कम कीमत के साथ पावफुल इंजन और कमाल के माइलेज में आने वाला यह ट्रक आज देश में कई लोगों की पसंद बन गया है। ट्रक जंक्शन के इस आर्टिकल में आज हम अशोक लेलैंड 3520 ट्विन स्टीयरिंग ट्रक के स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत की जानकारी साझा करने जा रहे हैं।

अशोक लेलैंड 3520 ट्विन स्टीयरिंग ट्रक के स्पेसिफिकेशन्स

अशोक लेलैंड के इस ट्रक में आपको 6 सिलेंडर और H series CRS with iGen6 Technology के साथ 200 हॉर्स पावर जनरेट करने वाला इंजन मिलता है, जिसकी अधिकतम टॉर्क 700 एनएम है। कंपनी का यह ट्रक 375 लीटर फ्यूल टैंक कैपेसिटी में आता है। अशोक लेलैंड के इस ट्रक का जीवीडब्ल्यू 35000 किलोग्राम है। कंपनी अपने इस 12 चक्का ट्रक के साथ 4.5 kmpl का शानदार माइलेज देने का दावा करती है। अशोक लेलैंड के इस ट्रक की अधिकतम स्पीड 80 KMPH है। इस अशोक लेलैंड ट्रक में Forged I section - Reverse Elliot type Optional Unitized wheel bearings/Anti roll फ्रंट एक्सल और Fully floating single speed rear axle, RAR 5.57/5.83 1 Optional Unitized wheel bearings रियर एक्सल दिया गया है।

अशोक लेलैंड 3520 ट्विन स्टीयरिंग ट्रक का बॉडी लुक

अशोक लेलैंड 3520 ट्विन स्टीयरिंग ट्रक को 9710 एमएम लंबाई, 2570 एमएम चौड़ाई और 3165 एमएम ऊंचाई के साथ 6000 एमएम व्हीलबेस में निर्मित किया गया है। कंपनी ने अपने इस ट्रक को आकर्षक लुक दिया है, पहली नजर में देखने पर ही अधिकतर लोग इसे पसंद कर लेते हैं। इसके फ्रंट में एक बड़ी और मजबूती विंडशील्ड के साथ में डबल वाइपर दिए गए हैं। अशोक लेलैंड का ये ट्रक 12 चक्के में आता है जिसमें 295/90R20 - 16 PR फ्रंट और रियर टायर है।

अशोक लेलैंड 3520 ट्विन स्टीयरिंग ट्रक के फीचर्स

कंपनी के इस ट्रक में Power स्टीयरिंग के साथ 6-Speed गियर वाला गियरबॉक्स दिया गया है। इस ट्रक में 380 dia - Single dry plate, organic clutch with air assisted hydraulic booster क्लच आता है। अशोक लेलैंड के इस ट्रक में Manual ट्रांसमिशन देखने को मिल जाता है। अशोक लेलैंड 3520 ट्विन स्टीयरिंग ट्रक पार्किंग ब्रेक के साथ Air ब्रेक्स में आता है। कंपनी के इस ट्रक को Semi-elliptic multi leaf/Parabolic springs (optional) फ्रंट सस्पेंशन और Non-reactive suspension with parabolic type helper spring Slipper ended suspension (optional) रियर सस्पेंशन में निर्मित किया गया है। अशोक लेलैंड के इस ट्रक का उपयोग मार्केट लोड, सीमेंट, टैंकर, Bitumen और  फूड ग्रेंस के लिए किया जा सकता है।

अशोक लेलैंड 3520 ट्विन स्टीयरिंग ट्रक का प्राइस

भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट में हिंदुजा समूह की प्रमुख कंपनी अशोक लेलैंड किफायती दाम में अपने वाहनों को लॉन्च करती आई है। आज देश में कंपनी के बड़ी संख्या में कमर्शियल वाहनों का उपयोग किया जा रहा है। Ashok Leyland ने अपने अशोक लेलैंड 3520 ट्विन स्टीयरिंग ट्रक की एक्स शोरूम कीमत 35.56 लाख से 39.31 लाख रुपये रखी है। यदि आपने इस ट्रक को पसंद कर लिया है और आप इसे खरीदना चाहते है, तो हमारी ट्रक जंक्शन वेबसाइट के माध्यम से आसानी से खरीद सकते हैं।

अशोक लेलैंड 3520 ट्विन स्टीयरिंग ट्रक के वेरिएंट और कीमत

वेरिएंट जीवीडब्ल्यू (किलोग्राम) कीमत
अशोक लेलैंड 3520 ट्विन स्टीयरिंग 6600/(32 फ़ीट) 35000 ₹ 35.56 - 39.25 लाख
अशोक लेलैंड 3520 ट्विन स्टीयरिंग 6600/बीएस-VI 35000 ₹ 35.56 - 39.26 लाख
अशोक लेलैंड 3520 ट्विन स्टीयरिंग 6600/(28 फ़ीट) 35000 ₹ 35.56 - 39.27 लाख
अशोक लेलैंड 3520 ट्विन स्टीयरिंग 6600/(30 फ़ीट) 35000 ₹ 35.56 - 39.28 लाख
अशोक लेलैंड 3520 ट्विन स्टीयरिंग 6600/(26 फीट) 35000 ₹ 35.56 - 39.29 लाख
अशोक लेलैंड 3520 ट्विन स्टीयरिंग 6000/(24 फ़ीट) 35000 ₹ 35.56 - 39.22 लाख

अशोक लेलैंड 3520 ट्विन स्टीयरिंग ट्रक से जुड़े कुछ FAQ!

Q.1 अशोक लेलैंड 3520 ट्विन स्टीयरिंग ट्रक की कीमत क्या है?
Ans भारत में अशोक लेलैंड 3520 ट्विन स्टीयरिंग ट्रक की एक्स शोरूम कीमत 35.56 लाख से 39.31 लाख रुपये रखी गई है।

Q.2 अशोक लेलैंड 3520 ट्विन स्टीयरिंग ट्रक का माइलेज क्या है?
Ans कंपनी के इस ट्रक में 4.5 kmpl का शानदार माइलेज देखने को मिलता है।

Q.3 अशोक लेलैंड 3520 ट्विन स्टीयरिंग ट्रक का जीवीडब्ल्यू कितना है?
Ans अशोक लेलैंड 3520 ट्विन स्टीयरिंग ट्रक का जीवीडब्ल्यू 35000 किलोग्राम है।

Q.4 अशोक लेलैंड 3520 ट्विन स्टीयरिंग ट्रक का व्हीलबेस साइज क्या है?
Ans अशोक लेलैंड के इस ट्रक को 6000 MM व्हीलबेस में निर्मित किया गया है।

Q.5 अशोक लेलैंड 3520 ट्विन स्टीयरिंग ट्रक की इंजन क्षमता क्या है?
Ans इस ट्रक में 6 सिलेंडर और H series CRS with iGen6 Technology के साथ 200 हॉर्स पावर जेनरेट करने वाला इंजन मिलता है, जिसकी अधिकतम टॉर्क 700 एनएम है।

अगर आपको टाटा मोटर्स के 10 चक्का ट्रक खरीदना हैं तो टॉप 5 ट्रकों में से कोई एक मॉडल चुन सकते हैं। इसे ऑनलाइन खरीदना बहुत आसान है। बस आपको ट्रक जंक्शन की वेबसाइट पर विजिट करनी है। यहां आपको 10 व्हीलर्स टाटा ट्रकों के बेहतरीन मॉडलों के अलावा भारत की प्रसिद्ध ब्रांड्स के सभी सेगमेंट और हर कैटेगिरी के नये ट्रक उपलब्ध होंगे।

भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट ट्रक जंक्शन आपके लिए लेकर आता रहता है। भारत में नये मॉडल का मिनी ट्रक, टिपर, पिकअप, टेंपो ट्रैवलर वैन, ट्रक या ट्रेलर लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की पूरी जानकारी देते हैं। देश-विदेश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। ट्रक जंक्शन पर ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्समहिंद्रा, भारत बेंज और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी आप तक पहुंचाई जाती है। लोकप्रिय कमर्शियल व्हीकल सीरीज टाटा सिग्नाटाटा ऐस, अतुल जेम, अशोक लेलैंड बॉस, महिंद्रा बोलेरो, वोल्वो एफएम के सभी फीचर्स की जानकारी आपको मिलती है। 3 चक्का, 18 चक्का, 22 चक्का और 4 चक्का कमर्शियल व्हीकल की कंप्लीट रेंज यहां उपलब्ध है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।

क्या आप नया ट्रक खरीदना, डीज़ल ट्रकपेट्रोल ट्रक, इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहन या पुराना ट्रक बेचना चाहते हैं, किफायती मालाभाड़ा से फायदा उठाना चाहते हैं, ट्रक लोन, फाइनेंस, इंश्योरेंस, टाटा सिग्ना, अपना ट्रक चुनें व अन्य सुविधाएं बस एक क्लिक पर चाहते हैं तो देश के सबसे तेजी से आगे बढ़ते डिजिटल प्लेटफार्म ट्रक जंक्शन पर विजिट करें और अपने फायदे की हर बात जानें।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

FaceBook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube   - https://bit.ly/TruckYT

 

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Call Back Button Call Us