अशोक लेलैंड 4020 ट्रक : 16 चक्कों वाला सबसे किफायती ट्रक

Truck Junction Google News
अशोक लेलैंड 4020 ट्रक : 16 चक्कों वाला सबसे किफायती ट्रक
Share News
FacebookWhatsappTwitterLinkedin

कम कीमत में ज्यादा पेलोड कैपेसिटी वाला सुपर ट्रक, जानें फीचर्स

अगर आप अपने बिजनेस के लिए सुपर माइलेज ट्रक खरीदना चाहते हैं तो अशोक लेलैंड 4020 ट्रक एक बहुत ही बेहतर विकल्प हो सकता है। अशोक लेलैंड का ट्रक मॉडल अपने किफायती गुणों और कम कीमत के लिए जाना जाता है। गौरतलब है कि बढ़ती अर्थव्यवस्था के साथ परिवहन या ट्रांसपोर्टेशन की मांग भी काफी बढ़ी है। सामान की आवाजाही के लिए ट्रक की जरूरत पड़ती है। लंबी दूरी के लिए और हेवी लोडिंग के लिए अगर आप हेवी ड्यूटी ट्रक खरीदना चाहते हैं तो अशोक लेलैंड 4020 ट्रक खरीदने के पर्याप्त कारण हैं। अशोक लेलैंड 4020 ट्रक मात्र ₹27.88 लाख रुपए की एक्स शोरूम कीमत से शुरू हैं। ट्रक की एक्स शोरूम अधिकतम कीमत ₹30.63 लाख रुपए तक जाती है।

अपनी वाणिज्यिक वाहन इतिहास की जांच करें

जांच करें जांच करें icon

वाहन परमिट की जांच करें

मान्य मार्गों, राज्यों और परमिट की स्थिति को जानें।

परमिट की जांच करें परमिट की जांच करें icon

ट्रक जंक्शन के इस पोस्ट में हम अशोक लेलैंड 4020 ट्रक के बारे में, इस ट्रक की खासियत, विशेषता, कीमत और फीचर्स आदि की जानकारी दे रहे हैं।

क्या है अशोक लेलैंड 4020 ट्रक की खासियत?

अशोक लेलैंड 4020 ट्रक अपने बेहतरीन हेवी ड्यूटी फीचर्स के साथ आता है। इस ट्रक का व्हीलबेस 3400 mm है। गौरतलब है कि अशोक लेलैंड कंपनी अपने मजबूत पार्ट्स और वाहनों की मजबूत मैन्युफैक्चरिंग के लिए जानी जाती है। अशोक लेलैंड अच्छी माइलेज और अधिक फीचर्स के साथ कम कीमत में ट्रक का निर्माण करने वाली कंपनी है। ज्यादातर मध्यम एवं उच्च वर्ग के व्यापारी अपने कमर्शियल ट्रांसपोर्टेशन को पूरा करने के लिए अशोक लेलैंड ट्रक खरीदना पसंद करते हैं। यह ट्रक फ्यूल एफिशिएंट यानी लागत प्रभावी परिवहन करने में सक्षम है, क्योंकि इस ट्रक का माइलेज 4.5 किलोमीटर प्रति लीटर है, जो अन्य ट्रकों की तुलना में काफी अच्छा माना जाता है। कम डीजल खपत करने की वजह से ट्रांसपोर्टेशन में यह ट्रक ज्यादा मुनाफा देने में सक्षम है। इन सभी खासियतों के अलावा इस ट्रक के कुछ फीचर्स इस प्रकार है:

  • इस ट्रक में 200 एचपी की पावर मौजूद है

  • 39,500 किलोग्राम तक इस ट्रक का जीवीडब्ल्यू यानी ग्रॉस व्हीकल वेट है

  • इस ट्रक की ईंधन टैंक कैपेसिटी 375 लीटर है

  • यह एक 16 व्हीलर ट्रक है

  • यह ट्रक एच सीरीज का अत्याधुनिक आई जेन 6 टेक्नोलॉजी से लैस इंजन के साथ आता है

  • यह ट्रक ज्यादा से ज्यादा 80 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल सकता है

  • यह ट्रक अधिकतम 700 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट करता है।

  • इस ट्रक में पार्किंग ब्रेक, पावर स्टीयरिंग और मैनुअल ट्रांसमिशन मौजूद है

कितना होगा फायदा

अशोक लेलैंड 4020 ट्रक का माइलेज 4.5 किलोमीटर प्रति लीटर है। वहीं इसी फीचर्स के अन्य ट्रकों को देखें तो ज्यादातर ट्रकों में 3 से 3.5 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज ही मिल पाता है। इस प्रकार इस ट्रक से आप 30% तक ज्यादा इंधन की बचत कर पाएंगे। इस ट्रक के कीमत की बात करें तो यह 27.88 लाख रुपए की कीमत से शुरू होती है, जो कि बेहद किफायती है। 

कैसे उठाएं लाभ

अगर आप इस ट्रक पर चल रहे ऑफर की सटीक जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो आप ट्रक जंक्शन पर अशोक लेलैंड 4020 ट्रक के पेज पर "ऑन रोड कीमत जानें" ऑप्शन को चुनें और क्लिक करें।  क्लिक करने के बाद एक फॉर्म खुलकर आएगा, फॉर्म भरकर सबमिट करें जिसके बाद आप इस ट्रक के कीमत की पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। अगर आप अशोक लेलैंड का यह जबरदस्त ट्रक मॉडल को खरीदना चाहते हैं तो आप ट्रक जंक्शन पर अशोक लेलैंड 4020 ट्रक के पेज पर फ्री टेस्ट ड्राइव की बुकिंग भी कर सकते हैं। 

भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट ट्रक जंक्शन आप तक पहुंचाता है। भारत में नये मॉडल का ऑटो रिक्शा, मिनी ट्रक, पिकअप, टेंपो ट्रैवलर, ट्रक, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी सभी स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत समेत पूरी जानकारी उपलब्ध करवाते हैं। देश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। ट्रक जंक्शन आप तक ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट पहुंचाता है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं, तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

Facebook - https://bit.ly/TruckFB

Instagram - https://bit.ly/TruckInsta

YouTube   - https://bit.ly/TruckYT

Subscribe image
कोई अपडेट मिस न करें
ट्रक जंक्शन से नवीनतम अपडेट प्राप्त करें

इसी तरह के टिपर

सभी टिपर देखें

में अशोक लेलैंड 1920 4x2 की कीमत

अपना शहर/राज्य/जिला दर्ज करें

Location icon
गांदरबल
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
बारामूला
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
कुपवारा
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
श्रीनगर
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
बुडगाम
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
पुलवामा
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*