Detect your location
Select Your location
Clear
  • Pune
  • Bangalore
  • Mumbai
  • Hyderabad
  • Chennai
Popular Cities
Pune
Bangalore
Mumbai
Hyderabad
Chennai
jaipur
Montra
By Saurjesh Kumar
31 Jan 2024
Automobile

अशोक लेलैंड 4825 16 चक्का टिपर : इस पावरफुल किफायती टिपर से बढ़ाएं बिजनेस

By Saurjesh Kumar News Date 31 Jan 2024

अशोक लेलैंड 4825 16 चक्का टिपर : इस पावरफुल किफायती टिपर से बढ़ाएं बिजनेस

जानें अशोक लेलैंड 4825 - 10×2 डीटीएलए की खासियत, फीचर्स और कीमत

अशोक लेलैंड 4825 - 10×2 डीटीएलए टिपर भारत का प्रसिद्ध टिपर है, जो माइनिंग कार्यों के लिए भारत के सबसे ज्यादा बिकता है। यह 32 टन की पेलोड कैपेसिटी के साथ आता है और इसकी जीवीडब्ल्यू यानी ग्रॉस व्हीकल वेट 47,500 किलोग्राम है। यह टिपर बेहद पावरफुल और किफायती इंजन के साथ आता है, जो न केवल इस व्हीकल के कार्य प्रदर्शन को बेहतर करता है, बल्कि ईंधन खपत के मामले में भी इसे किफायती बनाता है। अगर आप भी अपने नए बिजनेस की शुरुआत के लिए या पहले से चल रहे बिजनेस को अवसंरचनात्मक सपोर्ट देने के लिए एक बेहतरीन टिपर खरीदना चाहते हैं तो अशोक लेलैंड 4825 - 10×2 डीटीएलए टिपर एक बहुत अच्छा विकल्प हो सकता है। 

ट्रक जंक्शन के इस पोस्ट में हम अशोक लेलैंड 4825 - 10×2 डीटीएलए टिपर के बारे में, इसकी विशेषता, कीमत और लाभ आदि की जानकारी प्रदान कर रहे हैं।

अशोक लेलैंड 4825 - 10×2 डीटीएलए टिपर की खासियत

अपने व्यापारिक लक्ष्यों को पूरा करने के लिए अगर आप एक बेहतरीन अशोक लेलैंड टिपर खरीदना चाहते हैं, तो अशोक लेलैंड 4825 - 10×2 डीटीएलए टिपर कई मायनों में खास है। खनन उद्योगों से जुड़े व्यापार में अक्सर मध्यम एवं उच्च स्तर के कार्गो समाधान की जरूरत पड़ती है। अशोक लेलैंड के इस टिपर में शानदार टॉर्क, शक्तिशाली इंजन, जबरदस्त पावर के साथ कई लेटेस्ट फीचर्स दिए गए हैं।

जबरदस्त पावर और अच्छा इंजन

अशोक लेलैंड 4825 - 10×2 डीटीएलए की पावर क्षमता 250 एचपी है। इस टिपर में ए सीरीज सीआरएस विद iGen6 टेक्नोलॉजी का इंजन लगा हुआ है। अच्छा इंजन होने से यह टिपर अधिक टॉर्क पैदा कर पाता है और यही वजह है कि यह पूरी पेलोड कैपेसिटी के साथ भारत के मुश्किल सड़कों पर चल पाता है।

अच्छा माइलेज और अच्छी ईंधन टैंक कैपेसिटी

भारत का यह बेहतरीन 16 चक्का टिपर अच्छा माइलेज प्रदान करता है, जिससे इस व्हीकल से बिज़नेस में अच्छा मुनाफा हो पाता है।अशोक लेलैंड 4825 - 10×2 डीटीएलए टिपर की माइलेज 2.25 से 3 किलोमीटर प्रति लीटर है। डीजल ईंधन से चलने वाले इस बेहतरीन टिपर की ईंधन टैंक कैपेसिटी 365 लीटर है। 

टॉर्क क्षमता

अशोक लेलैंड 4825 - 10×2 डीटीएलए टिपर की टॉर्क क्षमता 900 न्यूटन मीटर है। बहुत अच्छी है। अच्छा इंजन और टॉर्क क्षमता होने की वजह से यह टिपर अच्छी चाल से सफर कर पाता है।

अशोक लेलैंड 4825 - 10×2 डीटीएलए टिपर - 60 महीने की ₹83,189 रुपए की ईएमआई के साथ

अशोक लेलैंड 4825 - 10×2 डीटीएलए टिपर की कीमत ₹43.71 लाख रुपए से ₹46.51 लाख रुपए के बीच है। ट्रक जंक्शन के पेज पर इसकी ऑनरोड प्राइस प्राप्त की जा सकती है। अशोक लेलैंड 4825 - 10×2 डीटीएलए टिपर पर लोन या फाइनेंस भी प्राप्त किया जा सकता है। इस व्हीकल को आप  20% यानी लगभग 8.74 लाख रुपए के अग्रिम भुगतान पर इसे घर ले जा सकते हैं और ₹83,189 रुपए की मासिक किश्तों में  इसका भुगतान कर सकते हैं। हालांकि लोन राशि, लोन पर ब्याज दर और डाउनपेमेंट जैसे फैक्टर ग्राहक के सिबिल स्कोर पर निर्भर करता है, जो कम या ज्यादा हो सकती है।

अशोक लेलैंड 4825 - 10×2 डीटीएलए टिपर के वेरिएंट 

अशोक लेलैंड 4825 - 10×2 डीटीएलए टिपर के कुछ वेरिएंट इस प्रकार हैं :

वेरिएंट कीमत
अशोक लेलैंड 4825 - 10×2 डीटीएलए कैब/10×4 ₹43.71 लाख से ₹43.80 लाख रुपए
अशोक लेलैंड 4825 - 10×2 डीटीएलए 6600/29 एम3 बॉक्स ₹43.71 लाख से ₹46.51 लाख रुपए

व्हीकल खरीदने का तरीका

 ट्रक जंक्शन पर अशोक लेलैंड 4825 - 10×2 डीटीएलए टिपर के पेज पर जाएं और इसे खरीदने के लिए आप बिल्कुल मुफ्त टेस्ट ड्राइव बुक कर सकते हैं। अगर वाहन पर चल रहे नवीनतम ऑफर की जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो आप ऑफर प्राप्त करें के विकल्प पर क्लिक कर सकते हैं। इसके अलावा पेज पर लोन आवेदन करें, ऑफर प्राप्त करें, डीलर से बात करें आदि का विकल्प मौजूद है। 

भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट ट्रक जंक्शन आप तक पहुंचाता है। भारत में नये मॉडल का ऑटो रिक्शामिनी ट्रकपिकअप, टेंपो ट्रैवलर, ट्रक, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी सभी स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत समेत पूरी जानकारी उपलब्ध करवाते हैं। देश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। ट्रक जंक्शन आप तक ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्समहिंद्रा एंड महिंद्राअशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट पहुंचाता है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं, तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

Facebook - https://bit.ly/TruckFB

Instagram - https://bit.ly/TruckInsta

YouTube   - https://bit.ly/TruckYT 

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Call Back Button Call Us