जानें, अशोक लेलैंड 5525 6x4 ट्रेलर की कीमत, लोडिंग कैपेसिटी सहित पूरी जानकारी
ट्रक ट्रांसपोर्ट व्यवसाय में कुछ नया करना है और आप अपने कारोबार को ऊंचाई प्रदान करना चाहते हैं तो अपने फ्लीट में अशोक लेलैंड 5525 6x4 टै्रैक्टर ट्रेलर को शामिल करना नहीं भूलें। यह ट्रेलर उच्च प्रदर्शन और ज्यादा पेलोड क्षमता के कारण कमाई में लगातार वृद्धि करता है। 10 चक्के वाले एचसीवी सेगमेंट के इस ट्रेलर की जीवीडब्ल्यू 55 टन है। यह ट्रेलर ईधन की बचत के साथ अच्छी माइलेज प्रदान करता है वहीं इसमें मेंटीनेंस लागत कम होने से कुल लाभ अधिक मिलता है। इसमें दो विकल्पों में आईजीएन 6 टेक्नॉलॉजी के साथ इंजन आता है। इसका उपयोग मार्केट लोड, ई-कॉमर्स पार्सल, टू व्हीलर कैरियर, पोल टैंकर आदि के परिवहन के लिए बेहतर है। यहां ट्रक जंक्शन की इस पोस्ट में आपको इसकी स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स,कीमत, माइलेज आदि की पूरी जानकारी दी जा रही है।
अशोक लेलैंड 5525 6x4 ट्रेलर ट्रक पूरी जानकारी इस वीडियो पर क्लिक करे
अशोक लेलैंड 5525 6x4 ट्रेलर की स्पेसिफिकेशंस
इस ट्रेलर को कंपनी ने अत्याधुनिक तकनीकी समाधानों के साथ निर्मित किया है। अशोक लेलैंड हाउस से आने के कारण इसकी विश्वसनीयता ग्राहकों के बीच बनी हुई है। यहां इसकी स्पेसिफिकेशंस इस प्रकार हैं-
- इस ट्रेलर को अशोक लेलैंड कंपनी ने अपनी एवीटीआर सीरीज की टेक्नीक के आधार पर विकसित किया है।
- इस ट्रेलर के इंजन से ए सीरीज में 250 एचपी की पावर प्रदान मिलती है।
- इसका ईंधन टैंक 220, 300 और 375, लीटर के विकल्प में आता है। इसके अलावा 48 लीटर का एडब्ल्यू टैंक भी है। , इसके अलावा 48 लीटर का एडब्ल्यू टैंक भी है।
- यह बीएस 6 एमिशन नॉम्र्स इंजन के साथ आता है।
- अशोक लेलैंड 5525 6x 4 टे्रलर में आपको 3-4 केएमपीएल की बढिय़ा माइलेज मिल जाती है।
- इसमें स्टीयरिंग के साथ क्रूज सिस्टम भी है।
- यह ट्रेलर 3900 व्हीलबेस के साथ आता है।
- इसके केबिन में एसी के साथ सर्दी के लिए हीट एयर का भी विकल्प आता है।
शानदार फ्रंट लुक
इस ट्रेलर की फ्रंट लुकिंग की बात करें तो यह बहुत ही शानदार है। इसकी पर्याप्त आकार वाली विंडशील्ड पर दो बेहतरीन वाइपर लगे हैं। इसके ऊपर ब्लाइंड स्पॉट मिरर हैं, वहीं दोनो ओर साइड मिरर भी दिए गए हैं। बंपर के ऊपर अशोक लेलैंड का बड़ा लोगों लगा है। इसके दो बंपर है जो मैटल से बने होने कारण काफी मजबूत हैं। वहीं ड्यूल हैडलाइट, इंडीकेटर्स, रेडिएटर्स के पास एयर के लिए अच्छा स्पेस दिया गया गया है ताकि इंजन गर्म नहीं हो सके।
दमदार इंजन आईजीएन 6 टेक्नॉलॉजी के साथ
अशोक लेलैंड 5525 6x4 ट्रेलर का इंजन काफी दमदार है। यह एच सीरीज बीएस 6 में 6 सिलेंडर और ए सीरीज बीएस 6 में 4 सिलेंडर सीआरएस एवं आईजीएन 6 टेक्नॉलॉजी के साथ आता है। इंजन से 900 एनएम का टॉर्क उत्पन्न होता है जो कई भारी कार्यों के लिए पूरी तरह फिट है।
डे और स्लीपर केबिन
अशोक लेलैंड 5525 6x4 ट्रेलर का केबिन डे और स्लीपर केबिन के रूप में निर्मित है। यह बॉडी ऑप्सन के साथ कस्टमाइजेबल है। यू-वेल्यू केबिन और एन- प्रीमियम के कारण यह ड्राइवर को कार जैसी फीलिंग देता है। केबिन में प्रवेश के लिए हुक के साथ दरवाजा खुलता है। केबिन के अंदर ड्राइवर की कंफर्ट और एडजस्टेबल सीट विद बेल्ट है। इसके अलावा दो अन्य व्यक्तियों के लिए भी आरामदायक सीट एवं बर्थ की सुविधा है। केबिन में आपको सनमाइजर, म्यूजिक सिस्टम, इंस्ट्रमेंट क्लस्टर, आदि सुविधाएं दी गई हैं।
गियरबॉक्स और ब्रेक्स
इस ट्रेलर में पावर स्टीयरिंग के साथ 9 स्पीड का गियरबॉक्स मिलता है। वहीं ट्रांसमिशन मैन्युअल है।
क्लच सिस्टम
इस ट्रेलर में 380 डाया- सिंगल ड्राई प्लेट, सेरेमिक क्लच विद एयर एसिस्टेड हाईड्रोलिक बूस्टर/ 395 एमएम डाया- सिंगल ड्राइ प्लेट, सेरेमिक क्लच विद एयर एसिस्टेड हाइड्रोलिक बूस्टर के साथ आते हैं।
सस्पेंशन
अशोक लेलैंड 5525 6x 4 ट्रैक्टर का सस्पेंशन सेमी एलिप्टिक मल्टी लीफ ऑप्शनल है। यह पैराबोलिक स्प्रिंग फ्रंट सस्पेंशन और नॉन- रिएक्टिव सस्पेंशन के साथ पैराबोलिक टाइप हेल्पर स्प्रिंग/ बॉगी विकल्प में रियर सस्पेंशन के साथ आता है।
टायर
इस ट्रेलर में 10 टायर आते हैं। इनका साइज 295/ 90 आर 20-16 पीआर फ्रंट और 295/ 90 आर 20- 16 पीआर रियर टायर है।
कीमत
अशोक लेलैंड 5525 6x4 ट्रैक्टर की कीमत 39.14 लाख से 45.08 लाख रुपये है।
वारंटी
इस टे्रलर पर आपको 4 लाख केएम तक चलने या 4 साल की वारंटी कंपनी ने प्रदान की है।
वेरिएंट
अशोक लेलैंड 5525 6x4 ट्रेलर के दो वेरिएंट आते हैं। इनमें पहला है अशोक लेलैंड 5525 6x4 3900 कैब और दूसरा है अशोक लैलेंड 5525 6x4 3900 काउल।
क्या आप नया ट्रक खरीदना या पुराना ट्रक बेचना चाहते हैं, किफायती मालाभाड़ा से फायदा उठाना चाहते हैं, ट्रक पर लोन, फाइनेंस, इंश्योरेंस व अन्य सुविधाएं बस एक क्लिक पर चाहते हैं तो देश के सबसे तेजी से आगे बढ़ते डिजिटल प्लेटफार्म ट्रक जंक्शन पर लॉगिन करें और अपने फायदे की हर बात जानें।
ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -
FaceBook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
Youtube - https://bit.ly/TruckYT
अन्य समाचार



लंबी रेंज वाला इलेक्ट्रिक ऑटो 2026: बजाज वेगो पी9018 vs पियाजियो आपे ई-सिटी अल्ट्रा
By Rakesh Khandelwal












